शामली। शामली में अंकित बालियान हत्याकांड का बड़ा खुलासा। शामली जनपद में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान हत्याकांड में शामिल दो इनामी शार्प शूटर घायल हुए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मृत आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी मोहित और सुमित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 31 अगस्त को शामली पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के नेतृत्व में कोतवाली शामली, झिंझाना और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई हुई। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान आरोपियों की ओर से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए। उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की फायरिंग में स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल हरविंदर और हेड कांस्टेबल प्रदीप भी घायल हुए हैं। दोनों पुलिसकर्मियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। आपको बता दें कि 26 अगस्त की शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की शामली के नालापटरी स्थित फिटनेस जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के वक्त अंकित बालियान जिम से निकलकर अपनी गाड़ी में बैग रख रहे थे। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया था। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल गतिविधियों, आरोपियों की आवाजाही, ठहरने के स्थान, भुगतान और आपसी संपर्क से जुड़े साक्ष्यों की जांच की गई। जांच के दौरान मोहित और सुमित की पहचान कथित तौर पर हत्याकांड में शामिल शार्प शूटरों के रूप में हुई। पुलिस का दावा है कि 26 अगस्त को मोहित, सुमित और दो अन्य शूटरों ने रेकी के बाद अंकित बालियान पर हमला किया और वारदात के बाद अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए। जांच में पुलिस को कथित तौर पर रेकी, हथियारों की व्यवस्था, शूटर्स की मोबिलाइजेशन और वारदात के बाद फरार होने की योजना से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में गोगी गैंग से जुड़े आपराधिक षड्यंत्र के पहलू की भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, अंकित बालियान के एक चर्चित गीत को लेकर उन्हें पहले भी धमकियां मिलने की बात सामने आई है। जांच में यह भी सामने आया है कि इस गीत को लेकर गोगी गैंग द्वारा कथित तौर पर नाराजगी जताई गई थी। हालांकि इस पूरे पहलू को लेकर पुलिस की विस्तृत विवेचना अभी जारी है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान तीन पिस्टल, जिंदा और खोखा कारतूस, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक बैग, मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। अंकित बालियान हत्याकांड में दो कथित शार्प शूटरों की मौत के बाद पुलिस अब वारदात में शामिल अन्य आरोपियों, कथित शरणदाताओं और साजिश में शामिल लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक मामले से जुड़े सभी आरोपियों को जल्द कानून के दायरे में लाने के लिए कार्रवाई जारी है। वहीं उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पुलिस टीम के साहसिक कार्रवाई के लिए 2 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

- आल इंडिया आवाम ए हिंद पार्टी गठबंधन लड़ेगा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव आल इंडिया आवाम ए हिंद पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राव सलीम ने बताया कि आल इंडिया आवाम ए हिंद पार्टी गठबंधन उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेगा गठबंधन ने मिशन 2027 के तहत उत्तर प्रदेश में तैयारी शुरू कर दी आवाम ए हिंद पार्टी ने जिला मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना विधानसभा सभा सीट से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव नदीम एडवोकेट को प्रत्याशी बनाया है राव नदीम एडवोकेट बुढ़ाना मे लगातार लोगों के दुख सुख में उनके बीच रहकर जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ बना ली है राव नदीम लगातार जनता के मुद्दे उचित मंचों पर उठाते हैं बुढ़ाना विधानसभा में सड़को का बुरा हाल है बुढ़ाना विधानसभा कोई अच्छा सरकारी अस्पताल नहीं युवाओं के लिए रोजगार का स्थानीय स्तर पर उद्योग नहीं है खेल का मैदान नहीं1
- शामली। शामली में अंकित बालियान हत्याकांड का बड़ा खुलासा। शामली जनपद में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान हत्याकांड में शामिल दो इनामी शार्प शूटर घायल हुए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मृत आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी मोहित और सुमित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 31 अगस्त को शामली पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के नेतृत्व में कोतवाली शामली, झिंझाना और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई हुई। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान आरोपियों की ओर से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए। उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की फायरिंग में स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल हरविंदर और हेड कांस्टेबल प्रदीप भी घायल हुए हैं। दोनों पुलिसकर्मियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। आपको बता दें कि 26 अगस्त की शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की शामली के नालापटरी स्थित फिटनेस जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के वक्त अंकित बालियान जिम से निकलकर अपनी गाड़ी में बैग रख रहे थे। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया था। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल गतिविधियों, आरोपियों की आवाजाही, ठहरने के स्थान, भुगतान और आपसी संपर्क से जुड़े साक्ष्यों की जांच की गई। जांच के दौरान मोहित और सुमित की पहचान कथित तौर पर हत्याकांड में शामिल शार्प शूटरों के रूप में हुई। पुलिस का दावा है कि 26 अगस्त को मोहित, सुमित और दो अन्य शूटरों ने रेकी के बाद अंकित बालियान पर हमला किया और वारदात के बाद अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए। जांच में पुलिस को कथित तौर पर रेकी, हथियारों की व्यवस्था, शूटर्स की मोबिलाइजेशन और वारदात के बाद फरार होने की योजना से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में गोगी गैंग से जुड़े आपराधिक षड्यंत्र के पहलू की भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, अंकित बालियान के एक चर्चित गीत को लेकर उन्हें पहले भी धमकियां मिलने की बात सामने आई है। जांच में यह भी सामने आया है कि इस गीत को लेकर गोगी गैंग द्वारा कथित तौर पर नाराजगी जताई गई थी। हालांकि इस पूरे पहलू को लेकर पुलिस की विस्तृत विवेचना अभी जारी है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान तीन पिस्टल, जिंदा और खोखा कारतूस, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक बैग, मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। अंकित बालियान हत्याकांड में दो कथित शार्प शूटरों की मौत के बाद पुलिस अब वारदात में शामिल अन्य आरोपियों, कथित शरणदाताओं और साजिश में शामिल लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक मामले से जुड़े सभी आरोपियों को जल्द कानून के दायरे में लाने के लिए कार्रवाई जारी है। वहीं उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पुलिस टीम के साहसिक कार्रवाई के लिए 2 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।1
- गणेशपुर गोविंदपुर में हर घर जल मिशन के तहत पानी की टंकी बनकर तैयार गणेशपुर गोविंदपुर में हर घर जल मिशन के तहत पानी की टंकी बनकर तैयार1
- बुढ़ाना:धरना देने पहुंचे किसान नेता की बुढ़ाना तहसील प्रांगण से बाइक चोरी1
- अंकित बालियान हत्याकांड: चार दिन में न्याय की उम्मीद से पत्नी को मिला सुकून हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई से परिवार को राहत मिली है। घटना के चार दिन के भीतर कार्रवाई होने पर अंकित की पत्नी ने संतोष जताया। परिजनों का कहना है कि न्याय की दिशा में हुई कार्रवाई से उनके दिल को कुछ सुकून मिला है। अंकित बालियान हत्याकांड: चार दिन में न्याय की उम्मीद से पत्नी को मिला सुकून हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई से परिवार को राहत मिली है। घटना के चार दिन के भीतर कार्रवाई होने पर अंकित की पत्नी ने संतोष जताया। परिजनों का कहना है कि न्याय की दिशा में हुई कार्रवाई से उनके दिल को कुछ सुकून मिला है।1
- बुढ़ाना पुलिस का शानदार खुलासा,48 घंटे में चोरी की वारदात का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार1
- युवती से गैंगरेप मामला: 15-15 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल lमुजफ्फरनगर जनपद में दलित युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो 15-15 हजार रुपये के इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह पानीपत-खटीमा मार्ग स्थित रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर जंगल की ओर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में फिरोज पुत्र अशफाक, निवासी खालापार, पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसका साथी उस्मान पुत्र तस्लीम जंगल में कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया। घायल फिरोज को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। मामले में पहले पांच आरोपी गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट से निरीक्षण कराते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।2
- मुजफ्फरनगर में गुप्तांग काटने के आरोप से मचा हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती, दो पुलिस हिरासत में मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के अकबरगढ़ गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया,जब एक युवक के गुप्तांग पर चोट पहुंचाकर घायल करने का मामला सामने आया।घायल युवक राजा को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।युवक ने पप्पी किन्नर समेत कुछ लोगों पर गुप्तांग काटने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार,मंगलवार को थाना चरथावल पुलिस को सूचना मिली कि अकबरगढ़ निवासी एक युवक के गुप्तांग पर कुछ लोगों ने चोट पहुंचाकर उसे घायल कर दिया है।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई गई है।मामले की सूचना मिलने के बाद थाना चरथावल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस ने पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी।घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है,जहां उसकी स्थिति सामान्य है। मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।3