80 वर्षीय वृद्धा को बनाया हवस का शिकार, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज 80 वर्षीय वृद्धा को बनाया हवस का शिकार, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज बरामदे के बाहर झोपड़ी में सो रही थी वृद्धा, रोने की आवाज सुनकर पहुंची पड़ोसी महिला; ललकारने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भागा मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घर के बाहर झोपड़ी में सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने कथित रूप से जबरन दुष्कर्म किया। महिला के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस की महिला मौके पर पहुंची और आरोपी को ललकारा। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी होने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त की रात 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर बरामदे के समीप बनी झोपड़ी में अकेली सो रही थीं। आरोप है कि रात करीब 11:30 बजे गांव का ही विष्णु प्रताप वहां पहुंचा और वृद्धा को दबोच लिया। आरोप है कि आरोपी ने उनकी वृद्धावस्था और असहाय स्थिति का फायदा उठाकर उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसी दौरान महिला के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली एक महिला मौके पर पहुंच गई। उसने आरोपी को ललकारते हुए घटना का विरोध किया। इस पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। घटना के बाद पीड़िता ने किसी तरह अपने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने बताया कि बेटों के बाहर होने के कारण तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी जा सकी। लोकलाज के चलते भी मामला दबा रहा। सोमवार देर शाम बेटे घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी विष्णु प्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने मंगलवार शाम पांच बजे बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

- मडौली में युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप मडौली में युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप राजमिस्त्री के साथ घर लौट रहे युवक से गाली-गलौज कर पीटने का आरोप, तहरीर पर मुकदमा दर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के कुदौली गांव निवासी ऋषभ सिंह ने मडौली गांव के एक व्यक्ति व उसके बेटे समेत चार लोगों पर गाली-गलौज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में ऋषभ सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 8:30 बजे वह मंगलपुर निवासी राजमिस्त्री हीरू के साथ अपने घर जा रहा था। आरोप है कि मडौली गांव पहुंचने पर मडौली निवासी जनक सिंह, उनके बेटे समेत दो अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मारपीट के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- 🚨 कानपुर देहात: संदलपुर रोड पर अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, बिजली का खंभा टूटा 🚨 कानपुर देहात: संदलपुर रोड पर अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, बिजली का खंभा टूटा सिकंदरा, कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे के संदलपुर रोड पर विमला गार्डेन के सामने मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के दौरान कार की चपेट में आने से बिजली का लाइट खंभा भी टूट गया। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर UP77 AC 7999 बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल दुर्घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। घटना के बाद सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था और जर्जर सड़क की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता देखने को मिली। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बने गड्ढों और सुरक्षा व्यवस्था पर जिम्मेदार विभाग को ध्यान देना चाहिए। 📍 सिकंदरा, कानपुर देहात | उत्तर प्रदेश खबर कानपुर देहात पत्रकार — इकबाल अहमद2
- 🚨 कानपुर देहात: संदलपुर रोड पर अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, बिजली का खंभा टूटा 🚨 कानपुर देहात: संदलपुर रोड पर अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, बिजली का खंभा टूटा सिकंदरा, कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे के संदलपुर रोड पर विमला गार्डेन के सामने मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के दौरान कार की चपेट में आने से बिजली का लाइट खंभा भी टूट गया। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर UP77 AC 7999 बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल दुर्घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। घटना के बाद सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था और जर्जर सड़क की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता देखने को मिली। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बने गड्ढों और सुरक्षा व्यवस्था पर जिम्मेदार विभाग को ध्यान देना चाहिए। 📍 सिकंदरा, कानपुर देहात | उत्तर प्रदेश खबर कानपुर देहात2
- फिरोजपुर गांव में लगातार बारिश से कच्चे मकान की छत भरभराकर गिरी, गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर बर्बाद जनपद कानपुर देहात में लगातार हो रही बारिश अब आमजन के लिए मुसीबत बनती जा रही है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे फिरोजपुर गांव निवासी संजय कुमार के कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने से मकान के अंदर रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। अचानक छत गिरने से परिवार के सामने रहने और गृहस्थी का सामान सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार परेशान है। संजय कुमार ने प्रशासन से मकान और गृहस्थी के सामान को हुए नुकसान का आकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। सिकंदरा उप जिलाधिकारी उषा सिंह ने बताया की जानकारी मिली है लेखपाल को मौके पर भेजकर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी1
- अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल राष्ट्रीय महासभा के 102वें स्थापना दिवस पर हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन औरैया। अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल राष्ट्रीय महासभा की औरैया इकाई द्वारा 102 वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर पौधारोपण, सुंदरकांड पाठ, रंगोली व दीपमलिका आदि विभिन्न कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से आयोजन किया गया। महासभा के लोगों द्वारा दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।1
- विजली विभाग की लापरवाही के कारण अक्सर होती है ऐसी घटनाये कानपुर देहात के झींझक रसूलाबाद रोड पर ग्राम किशोरा के पास एक सूखे पेड़ पर बांध रखा है हाई वोल्टेज लाइन का तार जिसके कारण पेड़ मे लगी आग1
- खबर औरैया ,नेपाल में आफत बनकर आई जल प्रलय में दिवंगतों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज शहीद पार्क, औरैया में संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत विगत् 26 अगस्त दिन बुधवार को नेपाल में आई बाढ़ की तबाही से हजारों लोग काल के गाल में समा गए, जिसमें तमाम भारतीय भी शामिल है, अचानक आई त्रासदी से समूचा विश्व शोकाकुल हैं। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि अभी बाढ़ के मलवे के भीतर तमाम लोग दबे हुए लापता हैं, जिनको एनडीआरएफ की रेस्क्यू सुरक्षा कर्मियों द्वारा धीरे-धीरे निकाला जा रहा हैं। समिति परिवार द्वारा शहीद पार्क, औरैया में नेपाल त्रासदी की हृदय विदारक जल प्रलय की घटना में सभी दिवंगतों के आत्मा की शांति तथा शोकाकुल पारिवारीजनों को इस असीम दुख की घड़ी में धैर्य साहस व शक्ति प्रदान करने हेतु समिति के सदस्यों ने ईश्वर से मनोकामना कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने अचानक हादसे में दिवंगत लोगों को उचित मुआवजा व पीड़ितों का संतोषजनक इलाज कराने हेतु सरकार से मांग की है। आयोजन के समापन पर हृदय से दुःख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौनधारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंद्रपाल यादव, राजेश कुमार, राम आसरे गुप्ता, सचिन कुमार पोरवाल, अर्पण चतुर्वेदी, रामकरण साहनी, आरव चतुर्वेदी, अमित शुक्ला, हिमांशु दुबे, कुलदीप बाजपेई, संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे। *नेपाल संकट पर मददगार बना भारत* नेपाल में ग्लेशियर ढ़हने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ संकट में भारत राहत और बचाव अभियान में उसके सबसे बड़े सहयोगियों में उभरकर सामने आया हैं। भारत ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों हेतु अब तक कई भारतीय वायु सेना के विमानों से करीब 68.5 टन दैनिक उपयोग की राहत सामग्री व 11 टन से अधिक जरूरी सामान काठमांडू पहुंचाया गया। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि नेपाल सहित पड़ोसी देशों ने यह माना कि भारत की मानवीय मदद से आपदा की त्रासदी से जुड़े हुए पीड़ित लोगों को बड़ी राहत के साथ उनका हौसला बढ़ा है।2
- 80 वर्षीय वृद्धा को बनाया हवस का शिकार, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज 80 वर्षीय वृद्धा को बनाया हवस का शिकार, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज बरामदे के बाहर झोपड़ी में सो रही थी वृद्धा, रोने की आवाज सुनकर पहुंची पड़ोसी महिला; ललकारने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भागा मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घर के बाहर झोपड़ी में सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने कथित रूप से जबरन दुष्कर्म किया। महिला के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस की महिला मौके पर पहुंची और आरोपी को ललकारा। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी होने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त की रात 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर बरामदे के समीप बनी झोपड़ी में अकेली सो रही थीं। आरोप है कि रात करीब 11:30 बजे गांव का ही विष्णु प्रताप वहां पहुंचा और वृद्धा को दबोच लिया। आरोप है कि आरोपी ने उनकी वृद्धावस्था और असहाय स्थिति का फायदा उठाकर उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसी दौरान महिला के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली एक महिला मौके पर पहुंच गई। उसने आरोपी को ललकारते हुए घटना का विरोध किया। इस पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। घटना के बाद पीड़िता ने किसी तरह अपने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने बताया कि बेटों के बाहर होने के कारण तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी जा सकी। लोकलाज के चलते भी मामला दबा रहा। सोमवार देर शाम बेटे घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी विष्णु प्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने मंगलवार शाम पांच बजे बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।1