logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्राथमिक विद्यालय पट्टी प्रथम में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव समाजसेवी पंकज तिवारी ने बच्चों को वितरित की पठन-पाठन सामग्री पट्टी नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय पट्टी प्रथम में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक शिवपूजन पांडेय के नेतृत्व में हुआ। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी पंकज तिवारी ने की, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जयसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व विधिवत पूजन के साथ की गई। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने सराहा। इस अवसर पर समाजसेवी पंकज तिवारी द्वारा बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में दया त्रिपाठी, गुलाबचंद मिश्र, गुलाबचंद तिवारी, रमेशचंद सोनी, रामचरित वर्मा, पंकज सिंह, राजेश दूबे, जयराम पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सर्वेश मिश्रा द्वारा किया गया। अंत में प्रधानाध्यापक शिवपूजन पांडेय ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

2 hrs ago
user_Amit Rekha News New
Amit Rekha News New
Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

प्राथमिक विद्यालय पट्टी प्रथम में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव समाजसेवी पंकज तिवारी ने बच्चों को वितरित की पठन-पाठन सामग्री पट्टी नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय पट्टी प्रथम में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक शिवपूजन पांडेय के नेतृत्व में हुआ। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी पंकज तिवारी ने की, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जयसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व विधिवत पूजन के साथ की गई। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने सराहा। इस अवसर पर समाजसेवी पंकज तिवारी द्वारा बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में दया त्रिपाठी, गुलाबचंद मिश्र, गुलाबचंद तिवारी, रमेशचंद सोनी, रामचरित वर्मा, पंकज सिंह, राजेश दूबे, जयराम पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सर्वेश मिश्रा द्वारा किया गया। अंत में प्रधानाध्यापक शिवपूजन पांडेय ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पट्टी तहसील क्षेत्र के हरीपुर बरदैता गांव निवासी पन्नालाल में बुधवार को उप जिला अधिकारी पट्टी पूर्णैन्दु मिश्र को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि आपके न्यायालय में धारा 24 के अंतर्गत मुकदमा दायर किया न्यायालय से आदेश हुआ एसडीएम के आदेश पर कानून को द्वारा मौके पर जाकर पत्थर नसब की कार्रवाई की गई पत्थर न सब होने के बाद विपक्षी गण पत्थर उखाड़ कर फेंक दिए उफ जिला अधिकारी ने पट्टी कोतवाल को कार्रवाई करने का आदेश दिया।
    1
    पट्टी तहसील क्षेत्र के हरीपुर बरदैता गांव निवासी पन्नालाल में बुधवार को उप जिला अधिकारी पट्टी पूर्णैन्दु मिश्र को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि आपके न्यायालय में धारा 24 के अंतर्गत मुकदमा दायर किया न्यायालय से आदेश हुआ एसडीएम के आदेश पर कानून को द्वारा मौके पर जाकर पत्थर नसब की कार्रवाई की गई पत्थर न सब होने के बाद विपक्षी गण पत्थर उखाड़ कर फेंक दिए उफ जिला अधिकारी ने पट्टी कोतवाल को कार्रवाई करने का आदेश दिया।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • भारी बर्फबारी मे फंसे थे यात्री, पुलिस ने निकाला सुरक्षित पुलिस की हिमायत और जज्बे को सलाम। कारगिल पुलिस ने ज़ोजिला दर्रे पर भारी बर्फबारी, तेज़ हवाओं और बहुत ज़्यादा बर्फ जमने के कारण फंसी कई गाड़ियों को बचाने के लिए एक सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से फंसे सभी यात्रियों और वाहनों को सुरक्षित निकाला गया। वीडियो
    1
    भारी बर्फबारी मे फंसे थे यात्री, पुलिस ने निकाला सुरक्षित
पुलिस की हिमायत और जज्बे को सलाम। कारगिल पुलिस ने ज़ोजिला दर्रे पर भारी बर्फबारी, तेज़ हवाओं और बहुत ज़्यादा बर्फ जमने के कारण फंसी कई गाड़ियों को बचाने के लिए एक सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से फंसे सभी यात्रियों और वाहनों को सुरक्षित निकाला गया। वीडियो
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जौनपुर जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के आहोपुर गांव से दबंगई का एक मामला सामने आया है, जहां एक दलित युवक की बेल्ट और हाथों से बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई युवक पीड़ित को घेरकर पीट रहे हैं, जबकि वह खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसने घटना की शिकायत थाने में लिखित रूप से दी थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी पुलिस कार्रवाई नहीं की गई। वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश के साथ-साथ भय का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    2
    जौनपुर जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के आहोपुर गांव से दबंगई का एक मामला सामने आया है, जहां एक दलित युवक की बेल्ट और हाथों से बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई युवक पीड़ित को घेरकर पीट रहे हैं, जबकि वह खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है।
पीड़ित का आरोप है कि उसने घटना की शिकायत थाने में लिखित रूप से दी थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी पुलिस कार्रवाई नहीं की गई। वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश के साथ-साथ भय का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    user_RAJA JAUNPUR NEWS
    RAJA JAUNPUR NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रायबरेली। भीम आर्मी, इंकलाबी सभा, स्वराज इंडिया और अम्बेडकरवादी संगठनों ने UGC 2026 पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक पर राष्ट्रपति को विरोध पत्र भेजा है और इसकी प्रति जिलाधिकारी को सौंपी गई। 29 जनवरी 2026 को मुख्य न्यायाधीश सूर्या कांत और न्यायमूर्ति जोयमलया बागची की पीठ ने नियमों को "अस्पष्ट", "दुरुपयोग योग्य" और समाज-विभाजक बताते हुए रोक लगाई तथा 2012 के पुराने नियम जारी रखने का आदेश दिया। अगली सुनवाई 19 मार्च को है। पत्र में रोक को सरकार की "दोहरी मंशा" करार दिया गया, क्योंकि सुनवाई में मजबूत प्रतिवाद नहीं हुआ। UGC रिपोर्ट में जातिगत भेदभाव मामलों में 118% वृद्धि, NCRB डेटा में दलित/पिछड़े छात्रों की आत्महत्या बढ़ोतरी तथा रोहित वेमुला, दर्शन सोलंकी, पायल तडवी जैसे मामलों का जिक्र किया। मांग है कि नियम मजबूत बनाकर लागू हों, छात्र-नागरिक समाज शामिल हों, IIT-IIM सहित सभी संस्थानों पर प्रभावी हो। संगठन चेतावनी दे रहे हैं कि मांग न मानी गई तो आंदोलन तेज होगा।
    4
    रायबरेली। भीम आर्मी, इंकलाबी सभा, स्वराज इंडिया और अम्बेडकरवादी संगठनों ने UGC 2026 पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक पर राष्ट्रपति को विरोध पत्र भेजा है और इसकी प्रति जिलाधिकारी को सौंपी गई।
29 जनवरी 2026 को मुख्य न्यायाधीश सूर्या कांत और न्यायमूर्ति जोयमलया बागची की पीठ ने नियमों को "अस्पष्ट", "दुरुपयोग योग्य" और समाज-विभाजक बताते हुए रोक लगाई तथा 2012 के पुराने नियम जारी रखने का आदेश दिया। अगली सुनवाई 19 मार्च को है।
पत्र में रोक को सरकार की "दोहरी मंशा" करार दिया गया, क्योंकि सुनवाई में मजबूत प्रतिवाद नहीं हुआ। UGC रिपोर्ट में जातिगत भेदभाव मामलों में 118% वृद्धि, NCRB डेटा में दलित/पिछड़े छात्रों की आत्महत्या बढ़ोतरी तथा रोहित वेमुला, दर्शन सोलंकी, पायल तडवी जैसे मामलों का जिक्र किया।
मांग है कि नियम मजबूत बनाकर लागू हों, छात्र-नागरिक समाज शामिल हों, IIT-IIM सहित सभी संस्थानों पर प्रभावी हो। संगठन चेतावनी दे रहे हैं कि मांग न मानी गई तो आंदोलन तेज होगा।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    1 hr ago
  • वोटर लिस्ट घोटाले का आरोप: BJP ने DM को सौंपा ज्ञापन, कांग्रेस पर गंभीर आरोप अमेठी। जिले में एक बार फिर सियासी माहौल गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अमेठी इकाई ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस योजनाबद्ध तरीके से फर्जी नाम मतदाता सूची में जोड़ने और दलित, पिछड़ा व सामान्य वर्ग के वास्तविक मतदाताओं के नाम कटवाने का षड्यंत्र कर रही है। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा का एक विशाल प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में गौरीगंज कलेक्ट्रेट पहुँचा और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर करने, बूथ कैप्चरिंग और फर्जी मतदान से जुड़ा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का समर्थन न मिलने के कारण कांग्रेस हर चुनाव में वोट चोरी जैसे हथकंडों का सहारा लेती है। उन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए दावा किया कि उस दौरान भी अमेठी के कई बूथों पर फर्जी मतदान कराकर चुनाव परिणाम को प्रभावित करने का प्रयास किया गया था। भाजपा ने 4 फरवरी 2026 की एक घटना का भी उल्लेख किया। पार्टी के अनुसार ग्राम ठेंगहा के बूथ संख्या 207 और 208 पर पुनरीक्षण अभियान के दौरान कांग्रेस जिला सचिव राकेश कुमार मौर्य और उनकी पत्नी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने और फॉर्म भरने से रोकने का प्रयास किया गया। विरोध होने पर दोनों मौके से फरार हो गए। भाजपा का आरोप है कि बाद में कांग्रेस नेता ने भाजपा जिला अध्यक्ष को झूठे मुकदमे में फँसाने की नीयत से प्रशासन को मनगढ़ंत शिकायत दी। सुधांशु शुक्ला ने चेतावनी दी कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो भाजपा लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर होगी। भाजपा ने चुनाव आयोग, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी अमेठी से मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोपों वाले मामले में क्या कदम उठाता है।
    1
    वोटर लिस्ट घोटाले का आरोप: BJP ने DM को सौंपा ज्ञापन, कांग्रेस पर गंभीर आरोप
अमेठी। जिले में एक बार फिर सियासी माहौल गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अमेठी इकाई ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
भाजपा का कहना है कि कांग्रेस योजनाबद्ध तरीके से फर्जी नाम मतदाता सूची में जोड़ने और दलित, पिछड़ा व सामान्य वर्ग के वास्तविक मतदाताओं के नाम कटवाने का षड्यंत्र कर रही है।
इसी मुद्दे को लेकर भाजपा का एक विशाल प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में गौरीगंज कलेक्ट्रेट पहुँचा और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर करने, बूथ कैप्चरिंग और फर्जी मतदान से जुड़ा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का समर्थन न मिलने के कारण कांग्रेस हर चुनाव में वोट चोरी जैसे हथकंडों का सहारा लेती है।
उन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए दावा किया कि उस दौरान भी अमेठी के कई बूथों पर फर्जी मतदान कराकर चुनाव परिणाम को प्रभावित करने का प्रयास किया गया था।
भाजपा ने 4 फरवरी 2026 की एक घटना का भी उल्लेख किया। पार्टी के अनुसार ग्राम ठेंगहा के बूथ संख्या 207 और 208 पर पुनरीक्षण अभियान के दौरान कांग्रेस जिला सचिव राकेश कुमार मौर्य और उनकी पत्नी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने और फॉर्म भरने से रोकने का प्रयास किया गया। विरोध होने पर दोनों मौके से फरार हो गए।
भाजपा का आरोप है कि बाद में कांग्रेस नेता ने भाजपा जिला अध्यक्ष को झूठे मुकदमे में फँसाने की नीयत से प्रशासन को मनगढ़ंत शिकायत दी।
सुधांशु शुक्ला ने चेतावनी दी कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो भाजपा लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर होगी।
भाजपा ने चुनाव आयोग, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी अमेठी से मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोपों वाले मामले में क्या कदम उठाता है।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन मामले की निष्पक्ष जांच की मांग अमेठी में बीएलओ के पति और भाजपा समर्थकों के बीच तीन दिन पहले हुआ विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है।सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद सियासत लगातार जारी है।आज भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेता कलेक्टरेट पहुंचे जहां उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। दरअसल बुधवार की दोपहर संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा बूथ पर बीएलओ के पति और भाजपा भाजपा समर्थकों में विवाद हो गया था।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।बीएलओ के पति ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौपते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष पर अभद्रता मारपीट करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। इसके बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए।देर शाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना का प्रार्थना पत्र ट्वीट करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की जिसके बाद मामला राजनीतिक तूल पकड़ता चला गया।आज भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशू शुक्ला के नेतृत्व बड़ी संख्या में भाजपा नेता आज कलेक्टरेट पहुँचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की।भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि जिस समय की घटना हुई उस समय भाजपा का कोई कार्यकर्ता मौजूद नहीं था।जिस आदमी ने प्रार्थना पत्र दिया था वह खुद कह रहा है कि जिला अध्यक्ष इसमें नहीं थे तो अखिलेश यादव का मामले को तूल देना उनकी बुद्धि विवेक को दर्शाता है।कांग्रेस पार्टी लगातार लोकतंत्र की हत्या करती चली आ रही है भाजपा प्रवास के दौरान मतदाताओं से प्रारूप 6 को भरवा रही थी तो कांग्रेस के जिला सचिव आते हैं और फॉर्म से भरने से मना करते हैं और जबरन लोगों को डरा धमका रहे थे। जब इसकी जानकारी स्थानीय कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे मना किया इसके बाद वह भीड़ गए।इस दौरान भाजपा नके पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद,दुर्गेश तिवारी,उमाशंकर पांडेय,मुन्ना सिंह,प्रवीण सिंह,पिंटू सिंह,समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।
    2
    भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
अमेठी में बीएलओ के पति और भाजपा समर्थकों के बीच तीन दिन पहले हुआ विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है।सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद सियासत लगातार जारी है।आज भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेता कलेक्टरेट पहुंचे जहां उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
दरअसल बुधवार की दोपहर संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा बूथ पर बीएलओ के पति और भाजपा भाजपा समर्थकों में विवाद हो गया था।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।बीएलओ के पति ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौपते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष पर अभद्रता मारपीट करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। इसके बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए।देर शाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना का प्रार्थना पत्र ट्वीट करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की जिसके बाद मामला राजनीतिक तूल पकड़ता चला गया।आज भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशू शुक्ला के नेतृत्व बड़ी संख्या में भाजपा नेता आज कलेक्टरेट पहुँचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की।भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि जिस समय की घटना हुई उस समय भाजपा का कोई कार्यकर्ता मौजूद नहीं था।जिस आदमी ने प्रार्थना पत्र दिया था वह खुद कह रहा है कि जिला अध्यक्ष इसमें नहीं थे तो अखिलेश यादव का मामले को तूल देना उनकी बुद्धि विवेक को दर्शाता है।कांग्रेस पार्टी लगातार लोकतंत्र की हत्या करती चली आ रही है भाजपा प्रवास के दौरान मतदाताओं से प्रारूप 6 को भरवा रही थी तो कांग्रेस के जिला सचिव आते हैं और फॉर्म से भरने से मना करते हैं और जबरन लोगों को डरा धमका रहे थे। जब इसकी जानकारी स्थानीय कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे मना किया इसके बाद वह भीड़ गए।इस दौरान भाजपा नके पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद,दुर्गेश तिवारी,उमाशंकर पांडेय,मुन्ना सिंह,प्रवीण सिंह,पिंटू सिंह,समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • एक पुजारी और सांप की कहानी में देखिए रोमांचक पुजारी ने सांप को पानी के लिए पूछा
    1
    एक पुजारी और सांप की कहानी में देखिए रोमांचक पुजारी ने सांप को पानी के लिए पूछा
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    21 hrs ago
  • #मुसलमान ही मुसलमान का #दुश्मन! शिया मुसलमानों की #मस्जिद में सुन्नी मुस्लिम #आतंकवादी ने कर दिया धमाका! 50 से अधिक मौत 150 से अधिक घायल #Pakistan के इस्लामाबाद में शिया मस्जिद के अंदर नमाज पढ़ रहे थे शिया मुसलमान। इसी दौरान एक सुन्नी मुसलमान फिदायीन हमलावर बनकर, बम बांधकर पहुंचा और उसने खुद को उड़ा लिया। बम धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है, पूरे इलाके में इमरजेंसी लागू कर दी गयी है।
    1
    #मुसलमान ही मुसलमान का #दुश्मन!
शिया मुसलमानों की #मस्जिद में सुन्नी मुस्लिम #आतंकवादी ने कर दिया धमाका!
50 से अधिक मौत 150 से अधिक घायल
#Pakistan के इस्लामाबाद में शिया मस्जिद के अंदर नमाज पढ़ रहे थे शिया मुसलमान।
इसी दौरान एक सुन्नी मुसलमान फिदायीन हमलावर बनकर, बम बांधकर पहुंचा और उसने खुद को उड़ा लिया।
बम धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है, पूरे इलाके में इमरजेंसी लागू कर दी गयी है।
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रायबरेली: 05 फरवरी 2026 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के दिशा निर्देश में जनपद रायबरेली में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत डायट संस्थान में महिला कल्याण विभाग से हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें जनमानस को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह होता है या 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है तो वह बाल विवाह की श्रेणी में आता है यदि ऐसा आपके आसपास हो रहा है तो आप 1098 पर सूचित करें। इसके साथ ही बालिकाओं को सरकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, महिला हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें ‘‘बाल विवाह मुक्त भारत’’ अभियान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन टीम से जिला मिशन समन्वयक शेफाली सिंह, जेन्डर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।
    1
    रायबरेली: 05 फरवरी 2026
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के दिशा निर्देश में जनपद रायबरेली में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत डायट संस्थान में महिला कल्याण विभाग से हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें जनमानस को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह होता है या 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है तो वह बाल विवाह की श्रेणी में आता है यदि ऐसा आपके आसपास हो रहा है तो आप 1098 पर सूचित करें।
इसके साथ ही बालिकाओं को सरकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, महिला हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें ‘‘बाल विवाह मुक्त भारत’’ अभियान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन टीम से जिला मिशन समन्वयक शेफाली सिंह, जेन्डर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.