logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बालिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की दिलाई गई शपथ रायबरेली: 05 फरवरी 2026 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के दिशा निर्देश में जनपद रायबरेली में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत डायट संस्थान में महिला कल्याण विभाग से हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें जनमानस को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह होता है या 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है तो वह बाल विवाह की श्रेणी में आता है यदि ऐसा आपके आसपास हो रहा है तो आप 1098 पर सूचित करें। इसके साथ ही बालिकाओं को सरकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, महिला हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें ‘‘बाल विवाह मुक्त भारत’’ अभियान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन टीम से जिला मिशन समन्वयक शेफाली सिंह, जेन्डर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।

4 hrs ago
user_Sujeet kumar
Sujeet kumar
Lalganj, Rae Bareli•
4 hrs ago

बालिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की दिलाई गई शपथ रायबरेली: 05 फरवरी 2026 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के दिशा निर्देश में जनपद रायबरेली में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत डायट संस्थान में महिला कल्याण विभाग से हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें जनमानस को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह होता है या 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है तो वह बाल विवाह की श्रेणी में आता है यदि ऐसा आपके आसपास हो रहा है तो आप 1098 पर सूचित करें। इसके साथ ही बालिकाओं को सरकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, महिला हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें ‘‘बाल विवाह मुक्त भारत’’ अभियान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन टीम से जिला मिशन समन्वयक शेफाली सिंह, जेन्डर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भारतीय जनता पार्टी अमेठी के जिलाध्यक्ष Sudhanshu Shukla पर लगाए गए आरोप की वास्तविक कहानी.. सुनिए महिला BLO सुभद्रा मौर्य और उनके पति Rakesh Kumar Maurya की जुबानी...... धैर्य से पूरा सुनें समझें उसके बाद कमेंट करें...
    1
    भारतीय जनता पार्टी अमेठी के जिलाध्यक्ष Sudhanshu Shukla पर लगाए गए आरोप की वास्तविक कहानी.. सुनिए महिला BLO सुभद्रा मौर्य और उनके पति Rakesh Kumar Maurya की जुबानी...... 
धैर्य से पूरा सुनें समझें उसके बाद कमेंट करें...
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by BOMBAY CERAMICS-Tile & Granite
    1
    Post by BOMBAY CERAMICS-Tile & Granite
    user_BOMBAY CERAMICS-Tile & Granite
    BOMBAY CERAMICS-Tile & Granite
    Tile Shop Kunda, Pratapgarh•
    23 hrs ago
  • बिजली विभाग के उपखण्ड कार्यालय बेनीराम कटरा में एक आम नागरिक के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। जयन्तीपुर निवासी नीरज कुमार मिश्र पुत्र सत्यदेव मिश्र ने उपखण्ड अधिकारी (एसडीओ) विनय कुमार सिंह पर कार्यालय में समस्या सुनने के बजाय अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने, हाथ पकड़कर बाहर निकालने और दरवाजा बंद करने का आरोप लगाया है। पीड़ित नीरज कुमार मिश्र के अनुसार वह दिनांक 03 फरवरी 2026 को बिजली से संबंधित अपनी समस्या को लेकर उपखण्ड कार्यालय बेनीराम कटरा पहुंचे थे। उन्होंने जब अपनी समस्या एसडीओ को बताने का प्रयास किया तो अधिकारी ने कथित रूप से कहा— “यह मेरा काम नहीं है कि मैं सभी को समझाता रहूँ” और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि जब पीड़ित ने दोबारा अपनी बात रखने का प्रयास किया तो एसडीओ ने उनका हाथ पकड़कर कार्यालय से बाहर कर दिया और दरवाजा बंद कर लिया। पीड़ित का कहना है कि इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य उसके पास मौजूद है, जिसमें अधिकारी का व्यवहार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि एसडीओ द्वारा यह धमकी दी गई कि यदि सरकारी कार्य में बाधा डाली गई तो फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवा दिया जाएगा। घटना से आहत होकर पीड़ित ने 04 फरवरी 2026 को एक्सईएन अधिकारी को लिखित शिकायत दी, लेकिन वहां से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि इस प्रकरण में कुछ नहीं किया जा सकता। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने जिलाधिकारी कौशाम्बी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामले ने विभागीय कार्यशैली और आम जनता के साथ हो रहे व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    बिजली विभाग के उपखण्ड कार्यालय बेनीराम कटरा में एक आम नागरिक के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। जयन्तीपुर निवासी नीरज कुमार मिश्र पुत्र सत्यदेव मिश्र ने उपखण्ड अधिकारी (एसडीओ) विनय कुमार सिंह पर कार्यालय में समस्या सुनने के बजाय अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने, हाथ पकड़कर बाहर निकालने और दरवाजा बंद करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित नीरज कुमार मिश्र के अनुसार वह दिनांक 03 फरवरी 2026 को बिजली से संबंधित अपनी समस्या को लेकर उपखण्ड कार्यालय बेनीराम कटरा पहुंचे थे। उन्होंने जब अपनी समस्या एसडीओ को बताने का प्रयास किया तो अधिकारी ने कथित रूप से कहा— “यह मेरा काम नहीं है कि मैं सभी को समझाता रहूँ” और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
आरोप है कि जब पीड़ित ने दोबारा अपनी बात रखने का प्रयास किया तो एसडीओ ने उनका हाथ पकड़कर कार्यालय से बाहर कर दिया और दरवाजा बंद कर लिया। पीड़ित का कहना है कि इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य उसके पास मौजूद है, जिसमें अधिकारी का व्यवहार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि एसडीओ द्वारा यह धमकी दी गई कि यदि सरकारी कार्य में बाधा डाली गई तो फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवा दिया जाएगा। घटना से आहत होकर पीड़ित ने 04 फरवरी 2026 को एक्सईएन अधिकारी को लिखित शिकायत दी, लेकिन वहां से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि इस प्रकरण में कुछ नहीं किया जा सकता।
न्याय न मिलने पर पीड़ित ने जिलाधिकारी कौशाम्बी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामले ने विभागीय कार्यशैली और आम जनता के साथ हो रहे व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • कौशांबी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।
    1
    कौशांबी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • पट्टी नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय पट्टी प्रथम में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक शिवपूजन पांडेय के नेतृत्व में हुआ। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी पंकज तिवारी ने की, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जयसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व विधिवत पूजन के साथ की गई। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने सराहा। इस अवसर पर समाजसेवी पंकज तिवारी द्वारा बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में दया त्रिपाठी, गुलाबचंद मिश्र, गुलाबचंद तिवारी, रमेशचंद सोनी, रामचरित वर्मा, पंकज सिंह, राजेश दूबे, जयराम पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सर्वेश मिश्रा द्वारा किया गया। अंत में प्रधानाध्यापक शिवपूजन पांडेय ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
    1
    पट्टी नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय पट्टी प्रथम में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक शिवपूजन पांडेय के नेतृत्व में हुआ। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी पंकज तिवारी ने की, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जयसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व विधिवत पूजन के साथ की गई। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने सराहा।
इस अवसर पर समाजसेवी पंकज तिवारी द्वारा बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में दया त्रिपाठी, गुलाबचंद मिश्र, गुलाबचंद तिवारी, रमेशचंद सोनी, रामचरित वर्मा, पंकज सिंह, राजेश दूबे, जयराम पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सर्वेश मिश्रा द्वारा किया गया।
अंत में प्रधानाध्यापक शिवपूजन पांडेय ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • माता अनसूया के चरित्र की कथा सुन कथा पंडाल में आए हुए भक्त हुए मंत्र मुग्ध ।शीतला प्रसाद की रिपोर्ट उन्नाव बांगरमऊ ब्लाकगंज मुरादाबाद क्षेत्र के अंतर्गत भोगंतपोरवा में चल रही साप्ताहिक राम कथा के चतुर्थ दिवस में शाम की बेला में कन्नौज जिले से आए शास्त्री सूर्य देव जी महाराज जिन्होंने माता अनुसूया के चरित्र की कथा सुना कर माताओं बहनों को कथा सुना कर प्रेरणा दी और कथा पंडाल में आए हुए पुरुष भक्तों को बताया जब महिलाओं की मर्यादा को सुरक्षित रखते हैं उनका सम्मान करते हैं तब सुख शांति का आगमन होता है महिलाओं को बताया कि माता अनुसूया ने अपने पति के अलावा सपने में भी पर पुरुष को नहीं आने दिया इसीलिए संसार की सभी देवियों में माता अनुसुइया का नाम तिर देवियों से ऊपर शास्त्रों में दिया जाता है इसीलिए शास्त्रों में बताया गया है जो माताएं बहने माता अनसूया सीता सावित्री के पद चिन्हों पर चलती हैं मुसीबत कभी उनके सामने नहीं आ सकती क्योंकि उनके अंदर तप और शक्ति का भंडार भरा होता है
    1
    माता अनसूया के चरित्र की कथा सुन कथा पंडाल में आए हुए भक्त हुए मंत्र मुग्ध ।शीतला प्रसाद की रिपोर्ट 
उन्नाव बांगरमऊ ब्लाकगंज मुरादाबाद क्षेत्र के अंतर्गत भोगंतपोरवा में चल रही साप्ताहिक राम कथा के चतुर्थ दिवस में शाम की बेला में कन्नौज जिले से आए शास्त्री सूर्य देव जी महाराज जिन्होंने माता अनुसूया के चरित्र की कथा सुना कर माताओं बहनों को कथा सुना कर प्रेरणा दी और कथा पंडाल में आए हुए पुरुष भक्तों को बताया जब महिलाओं की मर्यादा को सुरक्षित रखते हैं उनका सम्मान करते हैं तब सुख शांति का आगमन होता है महिलाओं को बताया कि माता अनुसूया ने अपने पति के अलावा सपने में भी पर पुरुष को नहीं आने दिया इसीलिए संसार की सभी देवियों में माता अनुसुइया का  नाम तिर देवियों से ऊपर शास्त्रों में दिया जाता है इसीलिए शास्त्रों में बताया गया है जो माताएं बहने माता अनसूया सीता सावित्री के पद चिन्हों पर चलती हैं मुसीबत कभी उनके सामने नहीं आ सकती क्योंकि उनके अंदर तप और शक्ति का भंडार भरा होता है
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    1 hr ago
  • अमेठी: जल जीवन मिशन के तहत पिण्डोरिया में “जल अर्पण दिवस” का भव्य आयोजन, विधायिका ने फीता काटकर किया शुभारंभ अमेठी जनपद के ग्राम पिण्डोरिया में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित ग्रामीण पेयजल योजना के जल अर्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अर्पण ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सहयोग से ग्रामीण पेयजल योजना परिसर (पानी की टंकी), पिण्डोरिया में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमेठी की विधायिका महाराजी प्रजापति रहीं। उन्होंने फीता काटकर योजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    अमेठी: जल जीवन मिशन के तहत पिण्डोरिया में “जल अर्पण दिवस” का भव्य आयोजन, विधायिका ने फीता काटकर किया शुभारंभ
अमेठी जनपद के ग्राम पिण्डोरिया में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित ग्रामीण पेयजल योजना के जल अर्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अर्पण ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सहयोग से ग्रामीण पेयजल योजना परिसर (पानी की टंकी), पिण्डोरिया में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमेठी की विधायिका महाराजी प्रजापति रहीं। उन्होंने फीता काटकर योजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जल जीवन मिशन के तहत पिण्डोरिया में जल अर्पण का भव्य आयोजन, विधायिका महाराजी प्रजापति ने फीता काटकर किया शुभारंभ
    1
    जल जीवन मिशन के तहत पिण्डोरिया में जल अर्पण का भव्य आयोजन, विधायिका महाराजी प्रजापति ने फीता काटकर किया शुभारंभ
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.