Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमेठी: जल जीवन मिशन के तहत पिण्डोरिया में “जल अर्पण दिवस” का भव्य आयोजन, विधायिका ने फीता काटकर किया शुभारंभ अमेठी जनपद के ग्राम पिण्डोरिया में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित ग्रामीण पेयजल योजना के जल अर्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अर्पण ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सहयोग से ग्रामीण पेयजल योजना परिसर (पानी की टंकी), पिण्डोरिया में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमेठी की विधायिका महाराजी प्रजापति रहीं। उन्होंने फीता काटकर योजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Aditya Mishra
अमेठी: जल जीवन मिशन के तहत पिण्डोरिया में “जल अर्पण दिवस” का भव्य आयोजन, विधायिका ने फीता काटकर किया शुभारंभ अमेठी जनपद के ग्राम पिण्डोरिया में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित ग्रामीण पेयजल योजना के जल अर्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अर्पण ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सहयोग से ग्रामीण पेयजल योजना परिसर (पानी की टंकी), पिण्डोरिया में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमेठी की विधायिका महाराजी प्रजापति रहीं। उन्होंने फीता काटकर योजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन मामले की निष्पक्ष जांच की मांग अमेठी में बीएलओ के पति और भाजपा समर्थकों के बीच तीन दिन पहले हुआ विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है।सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद सियासत लगातार जारी है।आज भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेता कलेक्टरेट पहुंचे जहां उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। दरअसल बुधवार की दोपहर संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा बूथ पर बीएलओ के पति और भाजपा भाजपा समर्थकों में विवाद हो गया था।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।बीएलओ के पति ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौपते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष पर अभद्रता मारपीट करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। इसके बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए।देर शाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना का प्रार्थना पत्र ट्वीट करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की जिसके बाद मामला राजनीतिक तूल पकड़ता चला गया।आज भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशू शुक्ला के नेतृत्व बड़ी संख्या में भाजपा नेता आज कलेक्टरेट पहुँचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की।भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि जिस समय की घटना हुई उस समय भाजपा का कोई कार्यकर्ता मौजूद नहीं था।जिस आदमी ने प्रार्थना पत्र दिया था वह खुद कह रहा है कि जिला अध्यक्ष इसमें नहीं थे तो अखिलेश यादव का मामले को तूल देना उनकी बुद्धि विवेक को दर्शाता है।कांग्रेस पार्टी लगातार लोकतंत्र की हत्या करती चली आ रही है भाजपा प्रवास के दौरान मतदाताओं से प्रारूप 6 को भरवा रही थी तो कांग्रेस के जिला सचिव आते हैं और फॉर्म से भरने से मना करते हैं और जबरन लोगों को डरा धमका रहे थे। जब इसकी जानकारी स्थानीय कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे मना किया इसके बाद वह भीड़ गए।इस दौरान भाजपा नके पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद,दुर्गेश तिवारी,उमाशंकर पांडेय,मुन्ना सिंह,प्रवीण सिंह,पिंटू सिंह,समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।2
- भारतीय जनता पार्टी अमेठी के जिलाध्यक्ष Sudhanshu Shukla पर लगाए गए आरोप की वास्तविक कहानी.. सुनिए महिला BLO सुभद्रा मौर्य और उनके पति Rakesh Kumar Maurya की जुबानी...... धैर्य से पूरा सुनें समझें उसके बाद कमेंट करें...1
- रायबरेली: 05 फरवरी 2026 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के दिशा निर्देश में जनपद रायबरेली में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत डायट संस्थान में महिला कल्याण विभाग से हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें जनमानस को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह होता है या 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है तो वह बाल विवाह की श्रेणी में आता है यदि ऐसा आपके आसपास हो रहा है तो आप 1098 पर सूचित करें। इसके साथ ही बालिकाओं को सरकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, महिला हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें ‘‘बाल विवाह मुक्त भारत’’ अभियान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन टीम से जिला मिशन समन्वयक शेफाली सिंह, जेन्डर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।1
- Post by Radha Krishna5
- Badaun बीओ..थाना दातागंज क्षेत्र में प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल बाल अपचारियों को चिन्हित किया गया है और उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पीड़िता की सुरक्षा एवं काउंसलिंग की समुचित व्यवस्था की जा रही है।पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं बच्ची और उसके परिजनों को हरसंभव सुरक्षा और सहयोग मुहैया कराया जा रहा है।1
- हरचंदपुर थाना क्षेत्र डिडौली के पास लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर लगा, लम्बा जाम एंबुलेंस सहित हजारों गाड़ियां रोड पर जाम के झाम पर फंसी1
- Post by Mohit Mishra1
- अमेठी: जल जीवन मिशन के तहत पिण्डोरिया में “जल अर्पण दिवस” का भव्य आयोजन, विधायिका ने फीता काटकर किया शुभारंभ अमेठी जनपद के ग्राम पिण्डोरिया में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित ग्रामीण पेयजल योजना के जल अर्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अर्पण ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सहयोग से ग्रामीण पेयजल योजना परिसर (पानी की टंकी), पिण्डोरिया में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमेठी की विधायिका महाराजी प्रजापति रहीं। उन्होंने फीता काटकर योजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1