Shuru
Apke Nagar Ki App…
Radha Krishna
More news from Rae Bareli and nearby areas
- रायबरेली: 05 फरवरी 2026 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के दिशा निर्देश में जनपद रायबरेली में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत डायट संस्थान में महिला कल्याण विभाग से हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें जनमानस को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह होता है या 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है तो वह बाल विवाह की श्रेणी में आता है यदि ऐसा आपके आसपास हो रहा है तो आप 1098 पर सूचित करें। इसके साथ ही बालिकाओं को सरकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, महिला हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें ‘‘बाल विवाह मुक्त भारत’’ अभियान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन टीम से जिला मिशन समन्वयक शेफाली सिंह, जेन्डर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।1
- Post by Radha Krishna5
- Badaun बीओ..थाना दातागंज क्षेत्र में प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल बाल अपचारियों को चिन्हित किया गया है और उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पीड़िता की सुरक्षा एवं काउंसलिंग की समुचित व्यवस्था की जा रही है।पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं बच्ची और उसके परिजनों को हरसंभव सुरक्षा और सहयोग मुहैया कराया जा रहा है।1
- हरचंदपुर थाना क्षेत्र डिडौली के पास लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर लगा, लम्बा जाम एंबुलेंस सहित हजारों गाड़ियां रोड पर जाम के झाम पर फंसी1
- Post by Mohit Mishra1
- "मनरेगा बचाओ संग्राम" के तहत कांग्रेसियों द्वारा कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया गया। इस सत्याग्रह का उद्देश्य मनरेगा योजना की सुरक्षा और मजबूती को सुनिश्चित करना है।1
- वोटर लिस्ट घोटाले का आरोप: BJP ने DM को सौंपा ज्ञापन, कांग्रेस पर गंभीर आरोप अमेठी। जिले में एक बार फिर सियासी माहौल गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अमेठी इकाई ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस योजनाबद्ध तरीके से फर्जी नाम मतदाता सूची में जोड़ने और दलित, पिछड़ा व सामान्य वर्ग के वास्तविक मतदाताओं के नाम कटवाने का षड्यंत्र कर रही है। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा का एक विशाल प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में गौरीगंज कलेक्ट्रेट पहुँचा और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर करने, बूथ कैप्चरिंग और फर्जी मतदान से जुड़ा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का समर्थन न मिलने के कारण कांग्रेस हर चुनाव में वोट चोरी जैसे हथकंडों का सहारा लेती है। उन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए दावा किया कि उस दौरान भी अमेठी के कई बूथों पर फर्जी मतदान कराकर चुनाव परिणाम को प्रभावित करने का प्रयास किया गया था। भाजपा ने 4 फरवरी 2026 की एक घटना का भी उल्लेख किया। पार्टी के अनुसार ग्राम ठेंगहा के बूथ संख्या 207 और 208 पर पुनरीक्षण अभियान के दौरान कांग्रेस जिला सचिव राकेश कुमार मौर्य और उनकी पत्नी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने और फॉर्म भरने से रोकने का प्रयास किया गया। विरोध होने पर दोनों मौके से फरार हो गए। भाजपा का आरोप है कि बाद में कांग्रेस नेता ने भाजपा जिला अध्यक्ष को झूठे मुकदमे में फँसाने की नीयत से प्रशासन को मनगढ़ंत शिकायत दी। सुधांशु शुक्ला ने चेतावनी दी कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो भाजपा लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर होगी। भाजपा ने चुनाव आयोग, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी अमेठी से मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोपों वाले मामले में क्या कदम उठाता है।1
- भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन मामले की निष्पक्ष जांच की मांग अमेठी में बीएलओ के पति और भाजपा समर्थकों के बीच तीन दिन पहले हुआ विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है।सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद सियासत लगातार जारी है।आज भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेता कलेक्टरेट पहुंचे जहां उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। दरअसल बुधवार की दोपहर संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा बूथ पर बीएलओ के पति और भाजपा भाजपा समर्थकों में विवाद हो गया था।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।बीएलओ के पति ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौपते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष पर अभद्रता मारपीट करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। इसके बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए।देर शाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना का प्रार्थना पत्र ट्वीट करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की जिसके बाद मामला राजनीतिक तूल पकड़ता चला गया।आज भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशू शुक्ला के नेतृत्व बड़ी संख्या में भाजपा नेता आज कलेक्टरेट पहुँचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की।भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि जिस समय की घटना हुई उस समय भाजपा का कोई कार्यकर्ता मौजूद नहीं था।जिस आदमी ने प्रार्थना पत्र दिया था वह खुद कह रहा है कि जिला अध्यक्ष इसमें नहीं थे तो अखिलेश यादव का मामले को तूल देना उनकी बुद्धि विवेक को दर्शाता है।कांग्रेस पार्टी लगातार लोकतंत्र की हत्या करती चली आ रही है भाजपा प्रवास के दौरान मतदाताओं से प्रारूप 6 को भरवा रही थी तो कांग्रेस के जिला सचिव आते हैं और फॉर्म से भरने से मना करते हैं और जबरन लोगों को डरा धमका रहे थे। जब इसकी जानकारी स्थानीय कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे मना किया इसके बाद वह भीड़ गए।इस दौरान भाजपा नके पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद,दुर्गेश तिवारी,उमाशंकर पांडेय,मुन्ना सिंह,प्रवीण सिंह,पिंटू सिंह,समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।2