Shuru
Apke Nagar Ki App…
बदनथाना दातागंज क्षेत्र में 06 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गलत काम करने का सनसनीखेज मामला सामने आया Badaun बीओ..थाना दातागंज क्षेत्र में प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल बाल अपचारियों को चिन्हित किया गया है और उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पीड़िता की सुरक्षा एवं काउंसलिंग की समुचित व्यवस्था की जा रही है।पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं बच्ची और उसके परिजनों को हरसंभव सुरक्षा और सहयोग मुहैया कराया जा रहा है।
अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
बदनथाना दातागंज क्षेत्र में 06 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गलत काम करने का सनसनीखेज मामला सामने आया Badaun बीओ..थाना दातागंज क्षेत्र में प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल बाल अपचारियों को चिन्हित किया गया है और उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पीड़िता की सुरक्षा एवं काउंसलिंग की समुचित व्यवस्था की जा रही है।पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं बच्ची और उसके परिजनों को हरसंभव सुरक्षा और सहयोग मुहैया कराया जा रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भारतीय जनता पार्टी अमेठी के जिलाध्यक्ष Sudhanshu Shukla पर लगाए गए आरोप की वास्तविक कहानी.. सुनिए महिला BLO सुभद्रा मौर्य और उनके पति Rakesh Kumar Maurya की जुबानी...... धैर्य से पूरा सुनें समझें उसके बाद कमेंट करें...1
- Post by BOMBAY CERAMICS-Tile & Granite1
- पट्टी नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय पट्टी प्रथम में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक शिवपूजन पांडेय के नेतृत्व में हुआ। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी पंकज तिवारी ने की, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जयसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व विधिवत पूजन के साथ की गई। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने सराहा। इस अवसर पर समाजसेवी पंकज तिवारी द्वारा बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में दया त्रिपाठी, गुलाबचंद मिश्र, गुलाबचंद तिवारी, रमेशचंद सोनी, रामचरित वर्मा, पंकज सिंह, राजेश दूबे, जयराम पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सर्वेश मिश्रा द्वारा किया गया। अंत में प्रधानाध्यापक शिवपूजन पांडेय ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।1
- माता अनसूया के चरित्र की कथा सुन कथा पंडाल में आए हुए भक्त हुए मंत्र मुग्ध ।शीतला प्रसाद की रिपोर्ट उन्नाव बांगरमऊ ब्लाकगंज मुरादाबाद क्षेत्र के अंतर्गत भोगंतपोरवा में चल रही साप्ताहिक राम कथा के चतुर्थ दिवस में शाम की बेला में कन्नौज जिले से आए शास्त्री सूर्य देव जी महाराज जिन्होंने माता अनुसूया के चरित्र की कथा सुना कर माताओं बहनों को कथा सुना कर प्रेरणा दी और कथा पंडाल में आए हुए पुरुष भक्तों को बताया जब महिलाओं की मर्यादा को सुरक्षित रखते हैं उनका सम्मान करते हैं तब सुख शांति का आगमन होता है महिलाओं को बताया कि माता अनुसूया ने अपने पति के अलावा सपने में भी पर पुरुष को नहीं आने दिया इसीलिए संसार की सभी देवियों में माता अनुसुइया का नाम तिर देवियों से ऊपर शास्त्रों में दिया जाता है इसीलिए शास्त्रों में बताया गया है जो माताएं बहने माता अनसूया सीता सावित्री के पद चिन्हों पर चलती हैं मुसीबत कभी उनके सामने नहीं आ सकती क्योंकि उनके अंदर तप और शक्ति का भंडार भरा होता है1
- बिजली विभाग के उपखण्ड कार्यालय बेनीराम कटरा में एक आम नागरिक के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। जयन्तीपुर निवासी नीरज कुमार मिश्र पुत्र सत्यदेव मिश्र ने उपखण्ड अधिकारी (एसडीओ) विनय कुमार सिंह पर कार्यालय में समस्या सुनने के बजाय अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने, हाथ पकड़कर बाहर निकालने और दरवाजा बंद करने का आरोप लगाया है। पीड़ित नीरज कुमार मिश्र के अनुसार वह दिनांक 03 फरवरी 2026 को बिजली से संबंधित अपनी समस्या को लेकर उपखण्ड कार्यालय बेनीराम कटरा पहुंचे थे। उन्होंने जब अपनी समस्या एसडीओ को बताने का प्रयास किया तो अधिकारी ने कथित रूप से कहा— “यह मेरा काम नहीं है कि मैं सभी को समझाता रहूँ” और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि जब पीड़ित ने दोबारा अपनी बात रखने का प्रयास किया तो एसडीओ ने उनका हाथ पकड़कर कार्यालय से बाहर कर दिया और दरवाजा बंद कर लिया। पीड़ित का कहना है कि इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य उसके पास मौजूद है, जिसमें अधिकारी का व्यवहार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि एसडीओ द्वारा यह धमकी दी गई कि यदि सरकारी कार्य में बाधा डाली गई तो फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवा दिया जाएगा। घटना से आहत होकर पीड़ित ने 04 फरवरी 2026 को एक्सईएन अधिकारी को लिखित शिकायत दी, लेकिन वहां से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि इस प्रकरण में कुछ नहीं किया जा सकता। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने जिलाधिकारी कौशाम्बी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामले ने विभागीय कार्यशैली और आम जनता के साथ हो रहे व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- *बिजली विभाग के एसडीओ पर अभद्र व्यवहार का आरोप, पीड़ित को कार्यालय से बाहर निकालने का दावा* *कौशाम्बी संदेश नेटवर्क* बिजली विभाग के उपखण्ड कार्यालय बेनीराम कटरा में एक आम नागरिक के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। जयन्तीपुर निवासी नीरज कुमार मिश्र पुत्र सत्यदेव मिश्र ने उपखण्ड अधिकारी (एसडीओ) विनय कुमार सिंह पर कार्यालय में समस्या सुनने के बजाय अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने, हाथ पकड़कर बाहर निकालने और दरवाजा बंद करने का आरोप लगाया है।पीड़ित नीरज कुमार मिश्र के अनुसार वह दिनांक 03 फरवरी 2026 को बिजली से संबंधित अपनी समस्या को लेकर उपखण्ड कार्यालय बेनीराम कटरा पहुंचे थे। उन्होंने जब अपनी समस्या एसडीओ को बताने का प्रयास किया तो अधिकारी ने कथित रूप से कहा— “यह मेरा काम नहीं है कि मैं सभी को समझाता रहूँ” और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि जब पीड़ित ने दोबारा अपनी बात रखने का प्रयास किया तो एसडीओ ने उनका हाथ पकड़कर कार्यालय से बाहर कर दिया और दरवाजा बंद कर लिया। पीड़ित का कहना है कि इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य उसके पास मौजूद है, जिसमें अधिकारी का व्यवहार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि एसडीओ द्वारा यह धमकी दी गई कि यदि सरकारी कार्य में बाधा डाली गई तो फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवा दिया जाएगा। घटना से आहत होकर पीड़ित ने 04 फरवरी 2026 को एक्सईएन अधिकारी को लिखित शिकायत दी, लेकिन वहां से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि इस प्रकरण में कुछ नहीं किया जा सकता। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने जिलाधिकारी कौशाम्बी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामले ने विभागीय कार्यशैली और आम जनता के साथ हो रहे व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- अमेठी: जल जीवन मिशन के तहत पिण्डोरिया में “जल अर्पण दिवस” का भव्य आयोजन, विधायिका ने फीता काटकर किया शुभारंभ अमेठी जनपद के ग्राम पिण्डोरिया में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित ग्रामीण पेयजल योजना के जल अर्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अर्पण ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सहयोग से ग्रामीण पेयजल योजना परिसर (पानी की टंकी), पिण्डोरिया में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमेठी की विधायिका महाराजी प्रजापति रहीं। उन्होंने फीता काटकर योजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- जल जीवन मिशन के तहत पिण्डोरिया में जल अर्पण का भव्य आयोजन, विधायिका महाराजी प्रजापति ने फीता काटकर किया शुभारंभ1
- पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा रिजल्ट पुलिस लाइन रामपुर में परेड का किया निरीक्षण रामपुर । शीतला प्रसाद की रिपोर्ट। पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया आज दिनांक 06.02.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान परेड में मौजूद महिला प्रशिक्षुओ एवं कर्मचारीगणों का टर्नआउट आदि चैक कर रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रुम (लाइब्रेरी), कैन्टीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, आरटीसी आदि की व्यवस्थाओं आदि का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई आदि को चैक कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाईन / टाण्डा भी उपस्थित रहें1