इटावा में साइबर ठगी का शिकार पीड़ित के 90,556 रुपये कराए वापस इटावा जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक पीड़ित के 90,556 रुपये वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह धनराशि पीड़ित को लौटाई। मामला व्हाट्सएप्प पर प्राप्त एक संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड करने से जुड़ा है, जिसके जरिए ठगों ने यूपीआई के माध्यम से रकम निकाल ली थी। घटना के अनुसार, बसरेहर थाना क्षेत्र के अह्लादपुर अभिनयपुर पाठकपुर निवासी पुष्कर तिवारी के व्हाट्सएप्प पर 19 फरवरी 2026 को ‘शादी निमंत्रण’ नाम से एक एपीके फाइल भेजी गई। अनजाने में फाइल डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से 98,000 रुपये निकाल लिए गए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर साइबर सेल ने जांच शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में टीम ने बैंक अधिकारियों और पेमेंट गेटवे के नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया। साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 फरवरी 2026 को 90,556 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए गए। अपने रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इटावा पुलिस और साइबर सेल टीम की सराहना की। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

- Post by Rohit Kumar1
- ggiiffh1
- Post by PK Crime Story1
- *ब्रेकिंग* *मानवता की मिसाल बने एसडीओ जसवंत नगर आनंदपाल सिंह* *जसवंतनगर में विद्युत विभाग के एसडीओ के पद पर तैनात आनंदपाल सिंह ने अपनी संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय देते हुए एक सराहनीय कार्य किया। बताया जाता है कि जब वह जसवंतनगर से इटावा की ओर आ रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने देखा कि एक महिला सड़क दुर्घटना में घायल होकर पड़ी है। मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने हुए थे, लेकिन आनंदपाल सिंह ने बिना देर किए अपनी गाड़ी रोकी।* *उन्होंने तत्काल घायल महिला को अपनी गाड़ी में बैठाया और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल इटावा पहुंचाकर भर्ती कराया। समय पर अस्पताल पहुंचने से महिला को त्वरित इलाज मिल सका। इस मानवीय पहल से न केवल एक जान बचाने में मदद मिली, बल्कि समाज को भी एक सकारात्मक संदेश गया।* *स्थानीय लोगों ने एसडीओ आनंदपाल सिंह की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि आज के समय में जब अधिकतर लोग दुर्घटना स्थल पर रुकने से कतराते हैं, ऐसे में उनका यह कदम वास्तव में प्रेरणादायक है।* *लोगों ने कहा कि समाज में मानवता आज भी जिंदा है और ऐसे जिम्मेदार अधिकारियों की वजह से ही भरोसा कायम रहता है। आनंदपाल सिंह का यह कार्य1
- किसान एकता के संदेश के साथ भव्य होली मिलन समारोह, संगठन को गांव-गांव मजबूत करने का संकल्प जसवंतनगर/इटावा। भारतीय किसान यूनियन धरती पुत्र किसान द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह शांति देवी इंटर कॉलेज परिसर में सौहार्द और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी माधव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्कर्ष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय कुमार, राष्ट्रीय महासचिव प्रो. दिनेश यादव, प्रदेश महासचिव डॉ. प्रतीक यादव तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा अशोक यादव क्रांतिकारी, अमर पाल शोला, रवि यादव, कपिल यादव, विजय यादव, जौजी, शीलेंद्र, छोटे सिंह शास्त्री, धर्मेंद्र राजपूत, सर्वेश यादव, रामपाल, प्रदीप, हिमांशु, घनश्याम प्रजापति, अजय दुबे, अतुल, श्यामवीर, केपी, राजीव, अवनीश सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब संगठनात्मक एकता मजबूत हो। इस अवसर पर गांव-गांव संगठन को मजबूत करने, किसानों के हक, सम्मान और अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। होली मिलन समारोह न केवल आपसी मेल-मिलाप का माध्यम बना, बल्कि किसान एकता और संगठन विस्तार को नई दिशा देने वाला कार्यक्रम भी सिद्ध हुआ।1
- जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिरहौल में शनिवार शाम करीब 7 बजे 35 वर्षीय विवाहिता रीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने घर के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। परिजनों के अनुसार, रीता ने अपने घर के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में उनकी सास विटोली देवी और ससुर श्याम बिहारी मौजूद थे। बच्चे दूसरे कमरे में थे। काफी देर तक कोई आहट न मिलने पर परिजनों को संदेह हुआ और कमरे में देखने पर वह फंदे से लटकी मिलीं। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से रीता को फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के पति सत्यप्रकाश बिहार में चूड़ियां बेचने का काम करते हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। रीता का विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआ था। उनके दो बच्चे हैं—8 वर्षीय नैतिक और 6 वर्षीय काव्या। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। रीता का विवाह 29 अप्रैल 2017 को धर्मनेर, मैनपुरी निवासी उदय चंद्र राठौर की पुत्री के रूप में सत्यप्रकाश से हुआ था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।2
- Post by Kanhaiya lal1
- bfjovij yeuifjg yfuoyo1