*ब्रेकिंग* *मानवता की मिसाल बने एसडीओ जसवंत नगर आनंदपाल सिंह* *जसवंतनगर में विद्युत विभाग के एसडीओ के पद पर तैनात आनंदपाल सिंह ने अपनी संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय देते हुए एक सराहनीय कार्य किया। बताया जाता है कि जब वह जसवंतनगर से इटावा की ओर आ रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने देखा कि एक महिला सड़क दुर्घटना में घायल होकर पड़ी है। मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने हुए थे, लेकिन आनंदपाल सिंह ने बिना देर किए अपनी गाड़ी रोकी।* *उन्होंने तत्काल घायल महिला को अपनी गाड़ी में बैठाया और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल इटावा पहुंचाकर भर्ती कराया। समय पर अस्पताल पहुंचने से महिला को त्वरित इलाज मिल सका। इस मानवीय पहल से न केवल एक जान बचाने में मदद मिली, बल्कि समाज को भी एक सकारात्मक संदेश गया।* *स्थानीय लोगों ने एसडीओ आनंदपाल सिंह की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि आज के समय में जब अधिकतर लोग दुर्घटना स्थल पर रुकने से कतराते हैं, ऐसे में उनका यह कदम वास्तव में प्रेरणादायक है।* *लोगों ने कहा कि समाज में मानवता आज भी जिंदा है और ऐसे जिम्मेदार अधिकारियों की वजह से ही भरोसा कायम रहता है। आनंदपाल सिंह का यह कार्य
*ब्रेकिंग* *मानवता की मिसाल बने एसडीओ जसवंत नगर आनंदपाल सिंह* *जसवंतनगर में विद्युत विभाग के एसडीओ के पद पर तैनात आनंदपाल सिंह ने अपनी संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय देते हुए एक सराहनीय कार्य किया। बताया जाता है कि जब वह जसवंतनगर से इटावा की ओर आ रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने देखा कि एक महिला सड़क दुर्घटना में घायल होकर पड़ी है। मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने हुए थे, लेकिन आनंदपाल सिंह ने बिना देर किए अपनी गाड़ी रोकी।* *उन्होंने तत्काल घायल महिला को अपनी गाड़ी में बैठाया और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल इटावा पहुंचाकर भर्ती कराया। समय पर अस्पताल पहुंचने से महिला को त्वरित इलाज मिल सका। इस मानवीय पहल से न केवल एक जान बचाने में मदद मिली, बल्कि समाज को भी एक सकारात्मक संदेश गया।* *स्थानीय लोगों ने एसडीओ आनंदपाल सिंह की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि आज के समय में जब अधिकतर लोग दुर्घटना स्थल पर रुकने से कतराते हैं, ऐसे में उनका यह कदम वास्तव में प्रेरणादायक है।* *लोगों ने कहा कि समाज में मानवता आज भी जिंदा है और ऐसे जिम्मेदार अधिकारियों की वजह से ही भरोसा कायम रहता है। आनंदपाल सिंह का यह कार्य
- अलीगढ़ में नगर निगम के पार्षदों के बीच बवाल एक पार्षद दूसरे को गालियां बकते हुए कह रहे- "साले, इतने जूते पड़ेंगे कि दिमाग ठीक हो जाएगा, तुम जैसे कुत्तों का जमीर नहीं है"1
- जसवंतनगर के चौ.सुधर सिंह वर्ल्ड स्कूल को कैंद्रीय माध्यमिक शिक्षाबोर्ड ( सीबीएसई) ने सीनियर सेकेंडरी कक्षा 12 तक की मान्यता दी है। अब विद्यालय में उच्चमाध्यमिक स्तर तक विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर सकेगा।विद्यार्थियों को साइंस, कामर्स तथा हूमनिटीज़ (मानविकी) तीनों संकायों में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी। रविवार शाम 3बजे ग्रुप के चेयरमैन डा. ब्रजेश चंद्र यादव ने कहा कि यह सफलता पूरे संस्थान के संयुक्त प्रयासों और समर्पण का परिणाम है प्रवंध निदेशक अनुज मौटी यादव ने कहा कि यह उपलब्धि संस्था की गुणवत्ता और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।प्रधानाचार्या मनराज कौर नामधारी ने बताया कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर डा.अंजली यादव, डा.संदीप पांडेय तथा मनीष चौधरी भी उपस्थित रहे।1
- अरविंद केजरीवाल–मनीष सिसोदिया को कोर्ट से राहत, जसवंतनगर में ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव। जसवंतनगर/इटावा। न्यायालय द्वारा कथित फर्जी शराब प्रकरण में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को निर्दोष करार दिए जाने के बाद विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। थाना वैदपुरा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ज्ञानेश यादव, जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य, उप जिला अध्यक्ष मनोज यादव के साथ राहुल कुमार, अखिलेश कुमार, अजय कुमार, अमन दुबे, बॉबी, सौरभ शाक्य, अभिषेक शर्मा, रिंकू, महादेव सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और मिठाइयाँ वितरित कर न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। पार्टी नेताओं ने इसे सत्य और लोकतंत्र की जीत बताया। बताया गया कि कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिशा-निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के बृज प्रांत के जिला पदाधिकारी एवं जनपद इटावा के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्टी नेताओं ने कहा कि निष्पक्ष न्यायपालिका पर देश की जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है तथा यह फैसला लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का प्रतीक है।1
- मैनपुरी ब्रेकिंग - स्कूटी दुकान के सामने खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद युवती ने ईंट से दुकानदार के काउंटर का फोड़ा शीशा काउंटर का सीसा फोड़ने के बाद युवती मौके से हुई फरार मिठाई की दुकान करने वाले बेंचेलाल को युवती ने दी धमकी स्कूटी सवार युवती का दबंगई का वीडियो हुआ वायरल शहर कोतवाली के बृजवासी मिष्ठान भंडार के पास की घटना1
- इटावा।भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया ने पांच वसों को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने इटावा स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रखते हुए पांच नई मिनी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह नवीन बसें प्रतिदिन इटावा से बरेली,पीलीभीत, शाहजहांपुर, कानपुर एवं आगरा जाया करेंगीं मुकेश अग्रवाल सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त ने बताया कि इन पांच बसों को चलाने का मतलब यह है कि जिन रूटों को अभी निर्धारित किया गया है यदि इन रूटों पर सवारी का अभाव रहा और किन्ही दूसरी रूटों पर सवारियों का स्तर बढा़ दिखाई दिया तो विभाग इन बसों को उन्हीं रूटों पर चलना प्रारंभ करा दिया जायेगा।इन पांच वर्षों के आने से अब सवारियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रास्ता आरामदेह और समय की बचत भी कराएगा। 🔴 बस सेवा शुरू🔴 इटावा से बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर कानपुर एवं आगरा के लिए सीधी बस सेवा रविवार को शुरू हो गई। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही यह मांग पूरी होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की इस बस सेवा का शुभारंभ फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर किया गया।विधायक और मुकेश अग्रवाल सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त अमित कुमार सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम प्रकाश वरिष्ठ केंद्र प्रभारी इटावा डिपो ने संयुक्त रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सवारी की बहुतायत और वाहनों की कमी को देखते हुए यात्रीगण कुछ सुविधा का को महसूस कर रहे थे लेकिन इन नवीन पांच वर्षों के आ जाने से लोगों में बेहद खुशी का माहौल है इस रोडवेज बस स्टाफ से दूर धारा धरे इलाके के लिए बसें सदैव उपलब्ध रहती है यहां पर दिए जल व्यवस्था से लेकर यात्रियों के ठहरने की भी व्यवस्था विभागीय अधिकारियों के देखरेख चलते समुचित रूप से दिखाई देती है।यह बसें प्रतिदिन विभाग द्वारा निर्धारित समय के अनुसार यात्रियों की सुविधा को मध्य नजर रखते हुए नित्य संचालन होगा।इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कहा कि इस सेवा से छात्रों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी कार्यक्रम में सचिन यादव, अशोक चौहान, चंदन पोरवाल, व दिनेश राजपूत सहित कई अन्य सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।3
- दुबई जैसा शहर जो दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है वहां से ऐसी तस्वीरें आ रही। आप समझ सकते हैं कि आने वाला वक्त कितना बुरा होगा।2
- Iss route ki aadat bahut, kharab hai Jal se Jal.Se sudhaar karen1
- जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम महलई मे प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका सोनी शर्मा (करीब 30 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालियों के अनुसार वह ग्राम उतरई मे स्थिति अपने घर के ऊपर बने कमरे में दुपट्टे के सहारे छत के के पंखे के कुंड्डे से लटकी मिलीं थी। घटना के समय मौजूद दो ननद पूनम और अनीता पुत्री बीरेंद्र कुमार आदि नें उन्हें तत्काल फंडे से उतारा. और शिवकिशोर को घटना की जानकारी देकर बुलाया और निजी अस्पताल के आलावा फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर इलाज को ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ससुरालियो नें बताया है की मृतिका पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव मे संतान न होने से रहती थी। इसी वजह से उसने घटना को अंजाम दिया है। मृतका सोनी शर्मा पुत्री राम अवतार शर्मा निवासी वजीरपुर आनंदीपुर, थाना मटसेना, जनपद फिरोजाबाद निवासी थी। उनका विवाह 4 दिसंबर 2022 को ग्राम उतरई निवासी बीरेंद्र कुमार के पुत्र शिवकुमार के साथ दान दहेज के साथ हुआ था। उनके पति शिव किशोर दीक्षित सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के पद पर मदनपुर, अरांव क्षेत्र में तैनात बताए गए हैं। इधर, मृतका के पिता ने थाना जसवंतनगर में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग (करीब 50 लाख रुपये), मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पति शिवकिशोर समेत सास, ससुर, जेबर, जेठ, जेठानी, ननद समे अन्य कई लोगों को नामजद करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- मैनपुरी ब्रेकिंग खूंटा गाडने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे एवं धारदार हथियार मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप दोनों ने थाने में दी तहरीर प्रथम पक्ष से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए द्वितीय पक्ष से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया भर्ती तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी कुर्रा थाना क्षेत्र के गौरी गांव से जुड़ा है पूरा मामला1