*ब्रेकिंग | इटावा* इटावा के इकदिल क्षेत्र के पिलखर के समीप स्थित राज पैलेस OYO होटल रविवार को अचानक सुर्खियों में आ गया, जब होटल के बाहर जमकर हंगामा खड़ा हो गया। राहगीर परिवार और होटल के बाहर खड़े कुछ युवकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मौके पर भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। *आशुतोष बाजपेई इटावा* NEWS NATION 9690069143 होटल बिना मानक के संचालित होने के चलते प्रशासनिक मिलीभगत की भी आशंका? परिवार का आरोप है कि उनकी एक महिला सदस्य के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिसका उन्होंने विरोध किया। देखते ही देखते आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और होटल को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हंगामे के दौरान कुछ लोगों ने दावा किया कि होटल के अंदर कई युवतियां मौजूद हैं। हालांकि इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भीड़ द्वारा लगाए जा रहे आरोपों और अफवाहों के चलते स्थिति और संवेदनशील हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। होटल के बाहर दर्जनों लोग खड़े रहे और कार्रवाई की मांग करते दिखाई दिए। पुलिस ने मामले को शांत कराया, लेकिन होटल को लेकर उठ रहे सवाल बरकरार हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस होटल को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। वहीं कुछ लोगों ने यहां अनियमित गतिविधियों की आशंका जताई है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से ऐसे होटलों पर कोई कार्यवाही नहीं होती है होटल के अंदर कई युवतियां बंद,लोग बाहर लगाए खड़े भीड़ फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। इटावा, इकदिल क्षेत्र, पिलखर के समीप स्थित राज पैलेस OYO होटल।

- अलीगढ़ में नगर निगम के पार्षदों के बीच बवाल एक पार्षद दूसरे को गालियां बकते हुए कह रहे- "साले, इतने जूते पड़ेंगे कि दिमाग ठीक हो जाएगा, तुम जैसे कुत्तों का जमीर नहीं है"1
- कुदरकोट के गढ़वाना गांव में 11 हजार वोल्ट के झूलते तारों की चपेट में आने से हलवाई की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक की पत्नी नेहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण विद्युत विभाग की लापरवाही पर आक्रोश जता रहे हैं।कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव गढ़वाना में शनिवार तड़के 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक रवि (32) पुत्र रामसनेही निवासी जोहरपुरा समोहो, गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में हलवाई का कार्य करने आया था। बताया गया कि वह सुबह करीब चार बजे खेत की ओर गया था। तभी खेत में नीचे झूल रहे बिजली के तारों की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। रवि तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में विद्युत तार लंबे समय से नीचे लटके हुए हैं और कई बार इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जा चुकी है।विद्युत विभाग की लापरवाही पर आक्रोश लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन माह पूर्व भी इसी लाइन की चपेट में आने से चार गायों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी नेहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग विद्युत विभाग की लापरवाही पर आक्रोश जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- औरैया। एक विचित्र सेवा समिति रजि.औरैया द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में होली पर्व के अवसर पर दिनांक 1 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 9 बजे समिति के ग्रामीण कार्यालय धीरजपुर में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर लोहा पीटो समुदाय एवं अन्य जरूरतमंद ग्रामीण बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हुए उन्हें पिचकारी, रंग, मिठाई, नमकीन एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता ने बताया कि वर्तमान महंगाई के दौर में लोग प्रमुख त्योहारों को प्रायः अपने परिवार तक सीमित कर लेते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अनेक परिवार ऐसे हैं, जिन्हें पारंपरिक त्योहारों की पूर्ण जानकारी और उत्सव मनाने का अवसर भी नहीं मिल पाता। दैनिक मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाले इन परिवारों के बच्चे प्रायः त्योहारों की खुशियों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्यों को जरूरतमंद लोगों एवं बच्चों के साथ खुशियां बांटकर आत्मिक संतोष एवं अपार आनंद की अनुभूति होती है। सर्व समाज की गरीब कन्याओं के विवाह में यथासंभव सहयोग तथा वास्तविक जरूरतमंदों की सेवा का कार्य समिति द्वारा आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हिमांशु दुबे, सतीश पोरवाल, शिवानी, सृष्टि, सौम्या, गौरव, पायल, अवनी, आरुषि, दिव्या, सिमरन सहित लगभग आधा सैकड़ा जरूरतमंद बच्चे उपस्थित रहे।3
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र1
- किसान एकता के संदेश के साथ भव्य होली मिलन समारोह, संगठन को गांव-गांव मजबूत करने का संकल्प जसवंतनगर/इटावा। भारतीय किसान यूनियन धरती पुत्र किसान द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह शांति देवी इंटर कॉलेज परिसर में सौहार्द और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी माधव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्कर्ष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय कुमार, राष्ट्रीय महासचिव प्रो. दिनेश यादव, प्रदेश महासचिव डॉ. प्रतीक यादव तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा अशोक यादव क्रांतिकारी, अमर पाल शोला, रवि यादव, कपिल यादव, विजय यादव, जौजी, शीलेंद्र, छोटे सिंह शास्त्री, धर्मेंद्र राजपूत, सर्वेश यादव, रामपाल, प्रदीप, हिमांशु, घनश्याम प्रजापति, अजय दुबे, अतुल, श्यामवीर, केपी, राजीव, अवनीश सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब संगठनात्मक एकता मजबूत हो। इस अवसर पर गांव-गांव संगठन को मजबूत करने, किसानों के हक, सम्मान और अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। होली मिलन समारोह न केवल आपसी मेल-मिलाप का माध्यम बना, बल्कि किसान एकता और संगठन विस्तार को नई दिशा देने वाला कार्यक्रम भी सिद्ध हुआ।1
- मैनपुरी ब्रेकिंग - स्कूटी दुकान के सामने खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद युवती ने ईंट से दुकानदार के काउंटर का फोड़ा शीशा काउंटर का सीसा फोड़ने के बाद युवती मौके से हुई फरार मिठाई की दुकान करने वाले बेंचेलाल को युवती ने दी धमकी स्कूटी सवार युवती का दबंगई का वीडियो हुआ वायरल शहर कोतवाली के बृजवासी मिष्ठान भंडार के पास की घटना1
- Iss route ki aadat bahut, kharab hai Jal se Jal.Se sudhaar karen1
- Post by कुमार सुनील1
- जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिरहौल में शनिवार शाम करीब 7 बजे 35 वर्षीय विवाहिता रीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने घर के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। परिजनों के अनुसार, रीता ने अपने घर के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में उनकी सास विटोली देवी और ससुर श्याम बिहारी मौजूद थे। बच्चे दूसरे कमरे में थे। काफी देर तक कोई आहट न मिलने पर परिजनों को संदेह हुआ और कमरे में देखने पर वह फंदे से लटकी मिलीं। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से रीता को फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के पति सत्यप्रकाश बिहार में चूड़ियां बेचने का काम करते हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। रीता का विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआ था। उनके दो बच्चे हैं—8 वर्षीय नैतिक और 6 वर्षीय काव्या। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। रीता का विवाह 29 अप्रैल 2017 को धर्मनेर, मैनपुरी निवासी उदय चंद्र राठौर की पुत्री के रूप में सत्यप्रकाश से हुआ था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।2