Shuru
Apke Nagar Ki App…
दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र
Shuru User, satendra kevat
दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- इटावा।भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया ने पांच वसों को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने इटावा स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रखते हुए पांच नई मिनी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह नवीन बसें प्रतिदिन इटावा से बरेली,पीलीभीत, शाहजहांपुर, कानपुर एवं आगरा जाया करेंगीं मुकेश अग्रवाल सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त ने बताया कि इन पांच बसों को चलाने का मतलब यह है कि जिन रूटों को अभी निर्धारित किया गया है यदि इन रूटों पर सवारी का अभाव रहा और किन्ही दूसरी रूटों पर सवारियों का स्तर बढा़ दिखाई दिया तो विभाग इन बसों को उन्हीं रूटों पर चलना प्रारंभ करा दिया जायेगा।इन पांच वर्षों के आने से अब सवारियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रास्ता आरामदेह और समय की बचत भी कराएगा। 🔴 बस सेवा शुरू🔴 इटावा से बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर कानपुर एवं आगरा के लिए सीधी बस सेवा रविवार को शुरू हो गई। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही यह मांग पूरी होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की इस बस सेवा का शुभारंभ फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर किया गया।विधायक और मुकेश अग्रवाल सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त अमित कुमार सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम प्रकाश वरिष्ठ केंद्र प्रभारी इटावा डिपो ने संयुक्त रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सवारी की बहुतायत और वाहनों की कमी को देखते हुए यात्रीगण कुछ सुविधा का को महसूस कर रहे थे लेकिन इन नवीन पांच वर्षों के आ जाने से लोगों में बेहद खुशी का माहौल है इस रोडवेज बस स्टाफ से दूर धारा धरे इलाके के लिए बसें सदैव उपलब्ध रहती है यहां पर दिए जल व्यवस्था से लेकर यात्रियों के ठहरने की भी व्यवस्था विभागीय अधिकारियों के देखरेख चलते समुचित रूप से दिखाई देती है।यह बसें प्रतिदिन विभाग द्वारा निर्धारित समय के अनुसार यात्रियों की सुविधा को मध्य नजर रखते हुए नित्य संचालन होगा।इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कहा कि इस सेवा से छात्रों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी कार्यक्रम में सचिन यादव, अशोक चौहान, चंदन पोरवाल, व दिनेश राजपूत सहित कई अन्य सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।3
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र1
- Post by Rohit Kumar1
- ggiiffh1
- औरैया। एक विचित्र सेवा समिति रजि.औरैया द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में होली पर्व के अवसर पर दिनांक 1 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 9 बजे समिति के ग्रामीण कार्यालय धीरजपुर में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर लोहा पीटो समुदाय एवं अन्य जरूरतमंद ग्रामीण बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हुए उन्हें पिचकारी, रंग, मिठाई, नमकीन एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता ने बताया कि वर्तमान महंगाई के दौर में लोग प्रमुख त्योहारों को प्रायः अपने परिवार तक सीमित कर लेते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अनेक परिवार ऐसे हैं, जिन्हें पारंपरिक त्योहारों की पूर्ण जानकारी और उत्सव मनाने का अवसर भी नहीं मिल पाता। दैनिक मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाले इन परिवारों के बच्चे प्रायः त्योहारों की खुशियों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्यों को जरूरतमंद लोगों एवं बच्चों के साथ खुशियां बांटकर आत्मिक संतोष एवं अपार आनंद की अनुभूति होती है। सर्व समाज की गरीब कन्याओं के विवाह में यथासंभव सहयोग तथा वास्तविक जरूरतमंदों की सेवा का कार्य समिति द्वारा आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हिमांशु दुबे, सतीश पोरवाल, शिवानी, सृष्टि, सौम्या, गौरव, पायल, अवनी, आरुषि, दिव्या, सिमरन सहित लगभग आधा सैकड़ा जरूरतमंद बच्चे उपस्थित रहे।3
- Post by PK Crime Story1
- *ब्रेकिंग* *मानवता की मिसाल बने एसडीओ जसवंत नगर आनंदपाल सिंह* *जसवंतनगर में विद्युत विभाग के एसडीओ के पद पर तैनात आनंदपाल सिंह ने अपनी संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय देते हुए एक सराहनीय कार्य किया। बताया जाता है कि जब वह जसवंतनगर से इटावा की ओर आ रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने देखा कि एक महिला सड़क दुर्घटना में घायल होकर पड़ी है। मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने हुए थे, लेकिन आनंदपाल सिंह ने बिना देर किए अपनी गाड़ी रोकी।* *उन्होंने तत्काल घायल महिला को अपनी गाड़ी में बैठाया और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल इटावा पहुंचाकर भर्ती कराया। समय पर अस्पताल पहुंचने से महिला को त्वरित इलाज मिल सका। इस मानवीय पहल से न केवल एक जान बचाने में मदद मिली, बल्कि समाज को भी एक सकारात्मक संदेश गया।* *स्थानीय लोगों ने एसडीओ आनंदपाल सिंह की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि आज के समय में जब अधिकतर लोग दुर्घटना स्थल पर रुकने से कतराते हैं, ऐसे में उनका यह कदम वास्तव में प्रेरणादायक है।* *लोगों ने कहा कि समाज में मानवता आज भी जिंदा है और ऐसे जिम्मेदार अधिकारियों की वजह से ही भरोसा कायम रहता है। आनंदपाल सिंह का यह कार्य1
- Post by कुमार सुनील1