logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जौनपुर के नेवढ़िया हॉस्पिटल में गलत इंजेक्शन से गर्भवती महिला की मौत का आरोप,परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर किया हंगामा जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में एक महिला की प्रसव के दौरान कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगने से मौत हो गई। परिजनों ने नेवढ़िया स्थित आरोग्यम अस्पताल के डॉक्टर देवेंद्र कुमार पटेल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। यह घटना 19 अप्रैल को हुई थी । उत्तर पट्टी गांव निवासी सूरज बिंद ने बताया कि वह 19 अप्रैल को सुबह 8 बजे अपनी पत्नी पूजा बिंद को डिलीवरी के लिए नेवढ़िया आरोग्यम अस्पताल लाए थे। उनका आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर देवेंद्र कुमार पटेल ने उनकी पत्नी को गलत इंजेक्शन दिया, जिससे उनकी और उनके होने वाले बच्चे की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद डॉक्टर और परिवार के सदस्य महिला को वाराणसी के तीन-चार अस्पतालों में ले गए, जिसमें अंत में बीएचयू भी शामिल था। वहां डॉक्टरों ने पूजा बिंद को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद, परिजनों ने न तो पोस्टमार्टम कराया और न ही पुलिस को सूचना दी, बल्कि तत्काल अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका पूजा बिंद के पिता गुलाब बिंद मंगलवार रात मुंबई से अपने गांव ढेढूहान (केराकत थाना क्षेत्र) पहुंचे। बुधवार को वह नेवढ़िया थाना क्षेत्र के उत्तर पट्टी गांव पहुंचे और फिर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के साथ आरोग्यम अस्पताल नेवढ़िया पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर देवेंद्र कुमार पटेल से घटना की रिपोर्ट मांगी, जिस पर डॉक्टर और परिजनों के बीच तीखी बहस हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर नेवढ़िया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने पीड़ित परिजनों और डॉक्टरों को थाने बुलाया। थाने में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष पीड़ित पक्ष की ओर से मौजूद थे। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और अस्पताल को सील करने की मांग की। नेवढ़िया थाना प्रभारी निरीक्षक राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। मृतका पूजा बिंद की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 8 वर्ष (राशि) और 2 वर्ष (कनक) है। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

20 hrs ago
user_रामानंद सागर
रामानंद सागर
Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

जौनपुर के नेवढ़िया हॉस्पिटल में गलत इंजेक्शन से गर्भवती महिला की मौत का आरोप,परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर किया हंगामा जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में एक महिला की प्रसव के दौरान कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगने से मौत हो गई। परिजनों ने नेवढ़िया स्थित आरोग्यम अस्पताल के डॉक्टर देवेंद्र कुमार पटेल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। यह घटना 19 अप्रैल को हुई थी । उत्तर पट्टी गांव निवासी सूरज बिंद ने बताया कि वह 19 अप्रैल को सुबह 8 बजे अपनी पत्नी पूजा बिंद को डिलीवरी के लिए नेवढ़िया आरोग्यम अस्पताल लाए थे। उनका आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर देवेंद्र कुमार पटेल ने उनकी पत्नी को गलत इंजेक्शन दिया, जिससे

42b28d70-3813-4d5a-9e85-32c8813dbed0

उनकी और उनके होने वाले बच्चे की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद डॉक्टर और परिवार के सदस्य महिला को वाराणसी के तीन-चार अस्पतालों में ले गए, जिसमें अंत में बीएचयू भी शामिल था। वहां डॉक्टरों ने पूजा बिंद को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद, परिजनों ने न तो पोस्टमार्टम कराया और न ही पुलिस को सूचना दी, बल्कि तत्काल अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका पूजा बिंद के पिता गुलाब बिंद मंगलवार रात मुंबई से अपने गांव ढेढूहान (केराकत थाना क्षेत्र) पहुंचे। बुधवार को वह नेवढ़िया थाना क्षेत्र के उत्तर पट्टी गांव पहुंचे और फिर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के साथ आरोग्यम अस्पताल नेवढ़िया पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर देवेंद्र कुमार पटेल से घटना की रिपोर्ट

3d55856e-a3ad-4ebe-8ff3-e65b2fea4f8f

मांगी, जिस पर डॉक्टर और परिजनों के बीच तीखी बहस हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर नेवढ़िया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने पीड़ित परिजनों और डॉक्टरों को थाने बुलाया। थाने में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष पीड़ित पक्ष की ओर से मौजूद थे। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और अस्पताल को सील करने की मांग की। नेवढ़िया थाना प्रभारी निरीक्षक राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। मृतका पूजा बिंद की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 8 वर्ष (राशि) और 2 वर्ष (कनक) है। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • काट कर नष्ट कर दिए गए 5 शीशम के पेड़ वनरक्षक की तहरीर पर 3 के खिलाफ मामला दर्ज बता दे चले कि बाराबंकी जनपद के थाना कोतवाली दरियाबाद वन रेंज रामनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सराय शाह आलम में 5 अदत शीशम के पेड़ काटकर नष्ट कर दिए गए वही मुखबिर की सूचना पर पहुंचे वनरक्षक ने मौके पर देखा की समस्त लकड़ी गायब कर दी गई है तो वहीं थाना दरियाबाद पुलिस ने कन्हैया पुत्र फकीरे निवासी सराय शाह आलम व सुलेमान पुत्र रहमत निवासी सराय शाह आलम व अंसार अहमद पुत्र अबरार निवासी सुखीपुर टिकैत नगर के विरुद्ध उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं प्रवर्तीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम 1976 के तहत मामला दर्ज किया है
    1
    काट कर नष्ट कर दिए गए 5 शीशम के पेड़ वनरक्षक की तहरीर पर 3 के खिलाफ मामला दर्ज 
बता दे चले कि बाराबंकी जनपद के थाना कोतवाली दरियाबाद वन रेंज रामनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सराय शाह आलम में 5 अदत शीशम के पेड़ काटकर नष्ट कर दिए गए वही मुखबिर की सूचना पर पहुंचे वनरक्षक ने मौके पर देखा की समस्त लकड़ी गायब कर दी गई है 
तो वहीं थाना दरियाबाद पुलिस ने कन्हैया पुत्र फकीरे निवासी सराय शाह आलम व सुलेमान पुत्र रहमत निवासी सराय शाह आलम व अंसार अहमद पुत्र अबरार निवासी सुखीपुर टिकैत नगर के विरुद्ध उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं प्रवर्तीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम 1976 के तहत मामला दर्ज किया है
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बाराबंकी में गिरे हुए ओले बारिश हो रही है
    2
    बाराबंकी में गिरे हुए ओले बारिश हो रही है
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाराबंकी। मंदबुद्धि और मूक-बधिर पुत्रों के नाम पर फर्जी इकरारनामा कराए जाने का आरोप लगाया, पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामला बाराबंकी के ग्राम गदिया में स्थित भूमि से संबंधित है। प्रार्थी शत्रोहन लाल के पुत्र सतीश और अतीश, गाटा संख्या-1868, रकबा 0.085 हेक्टेयर भूमि के खातेदार हैं। यह भूमि ग्राम गदिया, परगना देवां, तहसील नवाबगंज, जिला बाराबंकी में स्थित है। शत्रोहन लाल के अनुसार, यह भूमि उनकी सास रामदेई से विरासत में मिली थी। उनका छोटा पुत्र अतीश जन्म से मूक-बधिर है, जबकि बड़ा पुत्र सतीश कुमार मंदबुद्धि है। शत्रोहन लाल का आरोप है कि विपक्षी सत्येन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार ओझा, रामनरेश, दीपक सिंह ने रजिस्ट्री दफ्तर के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा। उन्होंने 24 अप्रैल 2024 को उक्तभूमि का इकरारनामा बिना कब्जे के, कूटरचना और छल-कपट के आधार पर करवा लिया। पीड़ित को इस इकरारनामे की जानकारी 25 अप्रैल 2026 को अफवाहों के माध्यम से हुई। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से जांच की तो फर्जी इकरारनामे का पता चला। जब पीड़ित पिता ने विपक्षीजनों से संपर्क कर इकरारनामा निरस्त करने को कहा, तो वे झगड़े पर उतारू हो गए। विपक्षी दीपक सिंह ने कथित तौर पर प्रार्थी को जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और विपक्षीजनों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई मांग की है,
    1
    बाराबंकी। मंदबुद्धि और मूक-बधिर पुत्रों के नाम पर फर्जी इकरारनामा कराए जाने का आरोप लगाया, पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामला बाराबंकी के ग्राम गदिया में स्थित भूमि से संबंधित है। प्रार्थी शत्रोहन लाल के पुत्र सतीश और अतीश, गाटा संख्या-1868, रकबा 0.085 हेक्टेयर भूमि के खातेदार हैं। यह भूमि ग्राम गदिया, परगना देवां, तहसील नवाबगंज, जिला बाराबंकी में स्थित है। शत्रोहन लाल के अनुसार, यह भूमि उनकी सास रामदेई से विरासत में मिली थी। उनका छोटा पुत्र अतीश जन्म से मूक-बधिर है, जबकि बड़ा पुत्र सतीश कुमार मंदबुद्धि है। शत्रोहन लाल का आरोप है कि विपक्षी सत्येन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार ओझा, रामनरेश, दीपक सिंह ने रजिस्ट्री दफ्तर के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा। उन्होंने 24 अप्रैल 2024 को उक्तभूमि का इकरारनामा बिना कब्जे के, कूटरचना और छल-कपट के आधार पर करवा लिया। पीड़ित को इस इकरारनामे की जानकारी 25 अप्रैल 2026 को अफवाहों के माध्यम से हुई। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से जांच की तो फर्जी इकरारनामे का पता चला। जब पीड़ित पिता ने विपक्षीजनों से संपर्क कर इकरारनामा निरस्त करने को कहा, तो वे झगड़े पर उतारू हो गए। विपक्षी दीपक सिंह ने कथित तौर पर प्रार्थी को जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और विपक्षीजनों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई मांग की है,
    user_Mueed Abdul
    Mueed Abdul
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Mohd Danish
    1
    Post by Mohd Danish
    user_Mohd Danish
    Mohd Danish
    Nawabganj, Barabanki•
    4 hrs ago
  • तेज रफ्तार का कहर: कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत कासगंज में रफ्तार बनी मौत का कारण, बेकाबू ट्रॉली ने मचाया तांडव ओवरलोड ट्रैक्टर बना काल: कासगंज में दर्दनाक हादसा, एक की मौत कई घायल CCTV में कैद खौफनाक हादसा: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मचाई तबाही लापरवाही की कीमत: कासगंज में तेज रफ्तार ट्रॉली ने छीनी एक जिंदगी
    1
    तेज रफ्तार का कहर: कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत
कासगंज में रफ्तार बनी मौत का कारण, बेकाबू ट्रॉली ने मचाया तांडव
ओवरलोड ट्रैक्टर बना काल: कासगंज में दर्दनाक हादसा, एक की मौत कई घायल
CCTV में कैद खौफनाक हादसा: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मचाई तबाही
लापरवाही की कीमत: कासगंज में तेज रफ्तार ट्रॉली ने छीनी एक जिंदगी
    user_Daily Taza News
    Daily Taza News
    Newspaper distribution कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर में सूरतगंज-फतेहपुर मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया। ग्राम जरखा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने यात्रियों से भरे एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोड़ियन पुरवा मजरे टांडा निजामअली निवासी कृष्ण कुमार (35) के रूप में हुई है। वह अपनी बहन के यहां ग्राम बुढ़ानापुर (थाना मोहम्मदपुर खाला) से लौट रहे थे और कस्बा सूरतगंज से ऑटो में सवार हुए थे। घायलों में कस्बा बेलहरा निवासी मेहर जहां (24) और ऑटो चालक अंबुज उपाध्याय जानकारी के अनुसार, जैसे ही ऑटो ग्राम जरखा के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया और उसमें सवार लोग नीचे दब गए। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया। मेहर जहां की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि चालक अंबुज का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घायल मेहर जहां ने बताया कि उनका पुत्र अबु उजैफा भी ऑटो में सवार था, जिसे इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है। मृतक कृष्ण कुमार मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र मंजीत हैं।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
बाराबंकी के फतेहपुर में सूरतगंज-फतेहपुर मार्ग पर  एक सड़क हादसा हो गया। ग्राम जरखा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने यात्रियों से भरे एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोड़ियन पुरवा मजरे टांडा निजामअली निवासी कृष्ण कुमार (35) के रूप में हुई है। वह अपनी बहन के यहां ग्राम बुढ़ानापुर (थाना मोहम्मदपुर खाला) से लौट रहे थे और कस्बा सूरतगंज से ऑटो में सवार हुए थे। घायलों में कस्बा बेलहरा निवासी मेहर जहां (24) और ऑटो चालक अंबुज उपाध्याय
जानकारी के अनुसार, जैसे ही ऑटो ग्राम जरखा के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया और उसमें सवार लोग नीचे दब गए। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया।
मेहर जहां की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि चालक अंबुज का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घायल मेहर जहां ने बताया कि उनका पुत्र अबु उजैफा भी ऑटो में सवार था, जिसे इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है। मृतक कृष्ण कुमार मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र मंजीत हैं।
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा गोतस्करी से सम्बंधित अभियुक्त मोहम्मद असद पुत्र स्वर्गीय मंगरू निवासी ग्राम मुबारकपुर थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत बाबा का पूरा उल्दा महेशगंज स्थित बाग के पास से एक पिकअप वाहन पर लादे जा रहे चार राशि गोवंश (सांड) के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना नवाबगंज उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    3
    पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा गोतस्करी से सम्बंधित अभियुक्त मोहम्मद असद पुत्र स्वर्गीय मंगरू निवासी ग्राम मुबारकपुर थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत बाबा का पूरा उल्दा महेशगंज स्थित बाग के पास से एक पिकअप वाहन पर लादे जा रहे चार राशि गोवंश (सांड) के साथ गिरफ्तार किया गया । 
उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना नवाबगंज उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    1
    Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। जिले के थानों पर अब पीड़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा है, इस कारण प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में शिकायत कर्ता जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से मिलकर अपना व्यथा सुना रहे है और जुल्म की दास्तान की फेहरिस्त पेश करके कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। ताजा मामला जहांगीराबाद थाने से जुड़ा है जहां के निवासी ने डीएम व एसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है तथा स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेरा दौलतपुर, पोस्ट सदरूद्दीनपुर, थाना जहांगीराबाद निवासी पीड़ित मंजनू पुत्र रसूल बक्श ने बताया कि प्लाट गाटा सं0-444 रकबा 1780 वर्गफीट स्थित सद्दीपुर को बिक्री हेतु मो० नसीम, सलीम पुत्रगण कमरूद्दीन निवासीगण ग्राम अनखा के हाथ बारह लाख रूपये में तयशुदा प्लाट जरिये रजिस्टर्ड बैनामा करने के बाबत विपक्षी से पांच लाख बीस हजार रूपये प्राप्त किया तथा शेष धनराशि के लिये समय लिया गया। किन्तु शेष धनराशि का भुगतान नहीं किया गया, जब पैसा मांगा तो फर्जी प्रार्थना पत्र थाने में दिया। विपक्षी द्वारा पूरा भुगतान किया ही नहीं गया है। अब स्थानीय पुलिस के सिपाही मेंहदी हसन व महेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष द्वारा नाजायज दबाव बनाया जा रहा है। सिपाहियों द्वारा 20,000 डरा धमकाकर लिये गये हैं और कहा कि ये पैसा हमको बड़े साहब को देना है नहीं तो तुमको किसी झूठे मुकदमें में फंसाकर जेल भेज देंगे। पुलिस की मिलीभगत से विपक्षीजनों ने निर्माण सामग्री मंगवा लिया पीड़ित जब रोकता है तो विपक्षीजन अवैध असलहे लेकर जान से मारने की नीयत से दौड़ा लेते हैं क्योंकि विपक्षीजन की मदद पुलिस कर रही है। विवादित प्लाट पर इस समय जेसीबी मशीन के द्वारा गढ्ढा खुदवाये जा रहे हैं। इस सम्बंध में जब थानाध्यक्ष जहांगीराबाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मजनू का भूमि विवाद है आज इनकी पत्नी आई थी, पुलिस इनकी पूरी मदद कर रही है, जो भी मामला है वह राजस्व का है, कोर्ट कचेहरी से ही विवाद हल होगा।
    2
    धारा लक्ष्य समाचार
बाराबंकी। जिले के थानों पर अब पीड़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा है, इस कारण प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में शिकायत कर्ता जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से मिलकर अपना व्यथा सुना रहे है और जुल्म की दास्तान की फेहरिस्त पेश करके कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। ताजा मामला जहांगीराबाद थाने से जुड़ा है जहां के निवासी ने डीएम व एसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है तथा स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टेरा दौलतपुर, पोस्ट सदरूद्दीनपुर, थाना जहांगीराबाद निवासी पीड़ित मंजनू पुत्र रसूल बक्श ने बताया कि प्लाट गाटा सं0-444 रकबा 1780 वर्गफीट स्थित सद्दीपुर को बिक्री हेतु मो० नसीम, सलीम पुत्रगण कमरूद्दीन निवासीगण ग्राम अनखा के हाथ बारह लाख रूपये में तयशुदा प्लाट जरिये रजिस्टर्ड बैनामा करने के बाबत विपक्षी से पांच लाख बीस हजार रूपये प्राप्त किया तथा शेष धनराशि के लिये समय लिया गया। किन्तु शेष धनराशि का भुगतान नहीं किया गया, जब पैसा मांगा तो फर्जी प्रार्थना पत्र थाने में दिया। विपक्षी द्वारा पूरा भुगतान किया ही नहीं गया है। अब स्थानीय पुलिस के सिपाही मेंहदी हसन व महेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष द्वारा नाजायज दबाव बनाया जा रहा है। सिपाहियों द्वारा 20,000 डरा धमकाकर लिये गये हैं और कहा कि ये पैसा हमको बड़े साहब को देना है नहीं तो तुमको किसी झूठे मुकदमें में फंसाकर जेल भेज देंगे। पुलिस की मिलीभगत से विपक्षीजनों ने निर्माण सामग्री मंगवा लिया पीड़ित जब रोकता है तो विपक्षीजन अवैध असलहे लेकर जान से मारने की नीयत से दौड़ा लेते हैं क्योंकि विपक्षीजन की मदद पुलिस कर रही है। विवादित प्लाट पर इस समय जेसीबी मशीन के द्वारा गढ्ढा खुदवाये जा रहे हैं।
इस सम्बंध में जब थानाध्यक्ष जहांगीराबाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मजनू का भूमि विवाद है आज इनकी पत्नी आई थी, पुलिस इनकी पूरी मदद कर रही है, जो भी मामला है वह राजस्व का है, कोर्ट कचेहरी से ही विवाद हल होगा।
    user_Mueed Abdul
    Mueed Abdul
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.