logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

🚨 कासगंज हादसा: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ली जान, CCTV में कैद खौफनाक मंजर तेज रफ्तार का कहर: कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत कासगंज में रफ्तार बनी मौत का कारण, बेकाबू ट्रॉली ने मचाया तांडव ओवरलोड ट्रैक्टर बना काल: कासगंज में दर्दनाक हादसा, एक की मौत कई घायल CCTV में कैद खौफनाक हादसा: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मचाई तबाही लापरवाही की कीमत: कासगंज में तेज रफ्तार ट्रॉली ने छीनी एक जिंदगी

5 hrs ago
user_Daily Taza News
Daily Taza News
Newspaper distribution कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

🚨 कासगंज हादसा: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ली जान, CCTV में कैद खौफनाक मंजर तेज रफ्तार का कहर: कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत कासगंज में रफ्तार बनी मौत का कारण, बेकाबू ट्रॉली ने मचाया तांडव ओवरलोड ट्रैक्टर बना काल: कासगंज में दर्दनाक हादसा, एक की मौत कई घायल CCTV में कैद खौफनाक हादसा: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मचाई तबाही लापरवाही की कीमत: कासगंज में तेज रफ्तार ट्रॉली ने छीनी एक जिंदगी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तेज रफ्तार का कहर: कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत कासगंज में रफ्तार बनी मौत का कारण, बेकाबू ट्रॉली ने मचाया तांडव ओवरलोड ट्रैक्टर बना काल: कासगंज में दर्दनाक हादसा, एक की मौत कई घायल CCTV में कैद खौफनाक हादसा: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मचाई तबाही लापरवाही की कीमत: कासगंज में तेज रफ्तार ट्रॉली ने छीनी एक जिंदगी
    1
    तेज रफ्तार का कहर: कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत
कासगंज में रफ्तार बनी मौत का कारण, बेकाबू ट्रॉली ने मचाया तांडव
ओवरलोड ट्रैक्टर बना काल: कासगंज में दर्दनाक हादसा, एक की मौत कई घायल
CCTV में कैद खौफनाक हादसा: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मचाई तबाही
लापरवाही की कीमत: कासगंज में तेज रफ्तार ट्रॉली ने छीनी एक जिंदगी
    user_Daily Taza News
    Daily Taza News
    Newspaper distribution कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बाराबंकी जिले के फतेहपुर क्षेत्र में रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। यह वाहन बारात में शामिल होने जा रहा था। इस हादसे में दूल्हे के पिता समेत कुल नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के जमका परशुरामपुर गांव निवासी धर्मदेव के बेटे पप्पू की बारात देवां थाना क्षेत्र के बिनवा गांव जा रही थी। दूल्हे के पिता धर्मदेव (55) पुत्र लखन सहित अन्य लोग बोलेरो वाहन से बारात में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। वाहन में चालक समेत कुल नौ लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के करंधा गांव के पास बोलेरो चालक महेश 38 वर्ष ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अचानक वाहन मोड़ दिया। इससे बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन लगभग तीन बार पलटा, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों में नागेंद्र 35, दूल्हे के पिता धर्मदेव 55 राकेश 10, आर्यन 12, लाल चंद्र 60, बाबू लाल 45, सुग्रीव 45, चालक महेश 38 और राम बचन 63 शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही सूढियामऊ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद बाबू लाल, नागेंद्र, आर्यन, सुग्रीव और लाल चंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    1
    बाराबंकी जिले के फतेहपुर क्षेत्र में रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। यह वाहन बारात में शामिल होने जा रहा था। इस हादसे में दूल्हे के पिता समेत कुल नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के जमका परशुरामपुर गांव निवासी धर्मदेव के बेटे पप्पू की बारात देवां थाना क्षेत्र के बिनवा गांव जा रही थी। दूल्हे के पिता धर्मदेव (55) पुत्र लखन सहित अन्य लोग बोलेरो वाहन से बारात में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। वाहन में चालक समेत कुल नौ लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के करंधा गांव के पास बोलेरो चालक महेश 38 वर्ष ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अचानक वाहन मोड़ दिया। इससे बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन लगभग तीन बार पलटा, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।
घायलों में नागेंद्र 35, दूल्हे के पिता धर्मदेव 55 राकेश 10, आर्यन 12, लाल चंद्र 60, बाबू लाल 45, सुग्रीव 45, चालक महेश 38 और राम बचन 63 शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही सूढियामऊ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
प्राथमिक उपचार के बाद बाबू लाल, नागेंद्र, आर्यन, सुग्रीव और लाल चंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। ग्राम पालपाटन निवासी प्रवेश कुमार ने अपनी परिचित की बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रवेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को वह अपने परिचित सुनील कुमार की काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल (संख्या UP41P6166) लेकर ग्राम इसरौली में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह में शामिल होने और भोजन करने के बाद जब वह रात करीब 10 बजे बाहर आए, तो मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। पीड़ित ने कई दिनों तक आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद, प्रवेश कुमार ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। अमित प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करने का प्रयास करेगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और वे पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
    1
    बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। ग्राम पालपाटन निवासी प्रवेश कुमार ने अपनी परिचित की बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्रवेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को वह अपने परिचित सुनील कुमार की काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल (संख्या UP41P6166) लेकर ग्राम इसरौली में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
समारोह में शामिल होने और भोजन करने के बाद जब वह रात करीब 10 बजे बाहर आए, तो मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। पीड़ित ने कई दिनों तक आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका।
इसके बाद, प्रवेश कुमार ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
अमित प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करने का प्रयास करेगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और वे पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • Post by Anoop singh
    1
    Post by Anoop singh
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • बहराइच। अमृत सरोवर और नहरों के सूखने से क्षेत्र में जल संकट गहराता जा रहा है, जिसका सीधा असर किसानो ,पशुओं और पक्षियों पर पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण जलस्रोत तेजी से सूखते जा रहे हैं। जिन अमृत सरोवरों और नहरों को जल संरक्षण के लिए विकसित किया गया था, वे अब खुद ही पानी के प्रभाव से जूझ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी गंभीर हो गयी है। खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी न मिलने से फसले सूखने लगी है, इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र के अधिकांश अमृत सरोवर तालाब और नहरे पूरी तरह सूखी पड़ी है। पशु पक्षियों के लिए भी पानी की भारी किल्लत हो गई है। तालाब और छोटी जलधाराएं सूखने से पशु दूर-दूर तक पानी की तलाश में भटक रहे हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थिति से निपटने के प्रयास किया जा रहे हैं ,लेकिन अब तक यह प्रयास पर्याप्त सबित नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ वर्ष पहले तक जिन अमृत सरोवरों और तालाबों में साल भर पानी भरा रहता था आज दरारे साफ दिखाई दे रही है। कई तालाब केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं। नहरों में भी लंबे समय से पानी नहीं छोड़ा गया। जिससे खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और फैसले सूखने लगी है। मवेशी पानी की तलाश में गांव से दूर दराज के क्षेत्रों तक भटक रहे हैं। कई स्थानों पर पशु सूखे तालाबों के किनारे घंटों खड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें पानी नहीं मिल पाता है। वही ,पक्षी भी प्रयास से बेहाल होकर घरों के आसपास रखें पानी के बर्तनों पर निर्भर हो गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जलस्रोतों की समय-समय पर सफाई और जल संरक्षण की उचित व्यवस्था नहीं की गई जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सूखे पड़े सरोवरों में तत्काल अपनी भरवारा जाए ,नहरे में पानी छोड़ा जाए।
    2
    बहराइच। अमृत सरोवर और नहरों के सूखने से क्षेत्र में जल संकट गहराता जा रहा है, जिसका सीधा असर किसानो ,पशुओं और पक्षियों पर  पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण जलस्रोत तेजी से सूखते जा रहे हैं। जिन अमृत सरोवरों और नहरों को जल संरक्षण के लिए विकसित किया गया था, वे अब खुद ही पानी के प्रभाव से जूझ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी गंभीर हो गयी है। खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी न मिलने से फसले सूखने लगी है, इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र के अधिकांश अमृत सरोवर तालाब और नहरे पूरी तरह सूखी पड़ी है। पशु पक्षियों के लिए भी पानी की भारी किल्लत हो गई है। तालाब और छोटी जलधाराएं सूखने से पशु दूर-दूर तक पानी की तलाश में भटक रहे हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थिति से निपटने के प्रयास किया जा रहे हैं ,लेकिन अब तक यह प्रयास पर्याप्त सबित नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ वर्ष पहले तक जिन अमृत सरोवरों और तालाबों में साल भर पानी भरा रहता था आज दरारे साफ दिखाई दे रही है। कई तालाब केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं। नहरों में भी लंबे समय से पानी नहीं छोड़ा गया। जिससे खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और फैसले सूखने लगी है। मवेशी पानी की तलाश में गांव से दूर दराज के क्षेत्रों तक भटक रहे हैं। कई स्थानों पर पशु सूखे तालाबों के किनारे घंटों खड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें पानी नहीं मिल पाता है। वही ,पक्षी भी प्रयास से बेहाल होकर घरों के आसपास रखें पानी के बर्तनों पर निर्भर हो गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जलस्रोतों की समय-समय पर सफाई और जल संरक्षण की उचित व्यवस्था नहीं की गई जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सूखे पड़े सरोवरों में तत्काल अपनी भरवारा जाए ,नहरे में पानी छोड़ा जाए।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद डाकपाल रेखा और उनके पति अंकित पर लगे गंभीर आरोप की हुई पुस्टि उच्च अधिकारियो ने जाँच मे लगे आरोप को सही पाया आगे की कार्यवाही जारी #BahraichNews #BreakingNews #fariyadali #fariyadalireport
    1
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद डाकपाल रेखा और उनके पति अंकित पर लगे गंभीर आरोप की हुई पुस्टि उच्च अधिकारियो ने जाँच मे लगे आरोप को सही पाया आगे की कार्यवाही जारी
#BahraichNews #BreakingNews #fariyadali #fariyadalireport
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जैसा कि बताते चलें जनपद के निम्नलिखित थानों में बड़ेपैमाने परजिसमें मैं ही पूर्वके निम्नलिखित थानों में यह घटना ज्यादा होती हैऔरऔर कई थाने ऐसे हैं जहां कर जमकर वसूली की जाती है और गैर कानूनी काम भी कराए जाते हैंएंटी करप्शन टीम द्वारा सुरेश गिरी दरोगा को रंगे हाथों पकड़ा गया है वह आतिशराहनीय हैएंटी करप्शन टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं तथा उत्तर प्रदेश सरकार को भी कोर्ट सा धन्यवाद अर्जुन पंडित शिवाकांत शिवसेना जिला प्रमुख बहराइच
    2
    जैसा कि बताते चलें जनपद के निम्नलिखित थानों में बड़ेपैमाने परजिसमें मैं ही पूर्वके निम्नलिखित थानों में यह घटना ज्यादा होती हैऔरऔर कई थाने ऐसे हैं जहां कर जमकर वसूली की जाती है और गैर कानूनी काम भी कराए जाते हैंएंटी करप्शन टीम द्वारा सुरेश गिरी दरोगा को रंगे हाथों पकड़ा गया है वह आतिशराहनीय हैएंटी करप्शन टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं तथा उत्तर प्रदेश सरकार को भी कोर्ट सा धन्यवाद अर्जुन पंडित शिवाकांत शिवसेना जिला प्रमुख बहराइच
    user_अर्जुन पडिण्त जि0प्रमुख शिवसेना 9565006004
    अर्जुन पडिण्त जि0प्रमुख शिवसेना 9565006004
    Local Politician बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • । उत्तर पट्टी गांव निवासी सूरज बिंद ने बताया कि वह 19 अप्रैल को सुबह 8 बजे अपनी पत्नी पूजा बिंद को डिलीवरी के लिए नेवढ़िया आरोग्यम अस्पताल लाए थे। उनका आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर देवेंद्र कुमार पटेल ने उनकी पत्नी को गलत इंजेक्शन दिया, जिससे उनकी और उनके होने वाले बच्चे की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद डॉक्टर और परिवार के सदस्य महिला को वाराणसी के तीन-चार अस्पतालों में ले गए, जिसमें अंत में बीएचयू भी शामिल था। वहां डॉक्टरों ने पूजा बिंद को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद, परिजनों ने न तो पोस्टमार्टम कराया और न ही पुलिस को सूचना दी, बल्कि तत्काल अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका पूजा बिंद के पिता गुलाब बिंद मंगलवार रात मुंबई से अपने गांव ढेढूहान (केराकत थाना क्षेत्र) पहुंचे। बुधवार को वह नेवढ़िया थाना क्षेत्र के उत्तर पट्टी गांव पहुंचे और फिर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के साथ आरोग्यम अस्पताल नेवढ़िया पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर देवेंद्र कुमार पटेल से घटना की रिपोर्ट मांगी, जिस पर डॉक्टर और परिजनों के बीच तीखी बहस हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर नेवढ़िया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने पीड़ित परिजनों और डॉक्टरों को थाने बुलाया। थाने में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष पीड़ित पक्ष की ओर से मौजूद थे। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और अस्पताल को सील करने की मांग की। नेवढ़िया थाना प्रभारी निरीक्षक राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। मृतका पूजा बिंद की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 8 वर्ष (राशि) और 2 वर्ष (कनक) है। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    3
    ।
उत्तर पट्टी गांव निवासी सूरज बिंद ने बताया कि वह 19 अप्रैल को सुबह 8 बजे अपनी पत्नी पूजा बिंद को डिलीवरी के लिए नेवढ़िया आरोग्यम अस्पताल लाए थे। उनका आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर देवेंद्र कुमार पटेल ने उनकी पत्नी को गलत इंजेक्शन दिया, जिससे उनकी और उनके होने वाले बच्चे की मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, घटना के बाद डॉक्टर और परिवार के सदस्य महिला को वाराणसी के तीन-चार अस्पतालों में ले गए, जिसमें अंत में बीएचयू भी शामिल था। वहां डॉक्टरों ने पूजा बिंद को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद, परिजनों ने न तो पोस्टमार्टम कराया और न ही पुलिस को सूचना दी, बल्कि तत्काल अंतिम संस्कार कर दिया।
मृतका पूजा बिंद के पिता गुलाब बिंद मंगलवार रात मुंबई से अपने गांव ढेढूहान (केराकत थाना क्षेत्र) पहुंचे। बुधवार को वह नेवढ़िया थाना क्षेत्र के उत्तर पट्टी गांव पहुंचे और फिर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के साथ आरोग्यम अस्पताल नेवढ़िया पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर देवेंद्र कुमार पटेल से घटना की रिपोर्ट मांगी, जिस पर डॉक्टर और परिजनों के बीच तीखी बहस हो गई।
इस घटना की सूचना मिलने पर नेवढ़िया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने पीड़ित परिजनों और डॉक्टरों को थाने बुलाया। थाने में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष पीड़ित पक्ष की ओर से मौजूद थे। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और अस्पताल को सील करने की मांग की।
नेवढ़िया थाना प्रभारी निरीक्षक राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। मृतका पूजा बिंद की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 8 वर्ष (राशि) और 2 वर्ष (कनक) है।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.