बाराबंकी में शादी समारोह से बाइक चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस ने बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। ग्राम पालपाटन निवासी प्रवेश कुमार ने अपनी परिचित की बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रवेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को वह अपने परिचित सुनील कुमार की काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल (संख्या UP41P6166) लेकर ग्राम इसरौली में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह में शामिल होने और भोजन करने के बाद जब वह रात करीब 10 बजे बाहर आए, तो मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। पीड़ित ने कई दिनों तक आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद, प्रवेश कुमार ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। अमित प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करने का प्रयास करेगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और वे पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
बाराबंकी में शादी समारोह से बाइक चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस ने बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। ग्राम पालपाटन निवासी प्रवेश कुमार ने अपनी परिचित की बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रवेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को वह अपने परिचित सुनील कुमार की काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल (संख्या UP41P6166) लेकर ग्राम इसरौली में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह में शामिल होने और भोजन करने के बाद जब वह रात करीब 10 बजे बाहर आए, तो मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। पीड़ित ने कई दिनों तक आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद, प्रवेश कुमार ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। अमित प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करने का प्रयास करेगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और वे पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
- बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। ग्राम पालपाटन निवासी प्रवेश कुमार ने अपनी परिचित की बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रवेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को वह अपने परिचित सुनील कुमार की काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल (संख्या UP41P6166) लेकर ग्राम इसरौली में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह में शामिल होने और भोजन करने के बाद जब वह रात करीब 10 बजे बाहर आए, तो मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। पीड़ित ने कई दिनों तक आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद, प्रवेश कुमार ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। अमित प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करने का प्रयास करेगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और वे पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।1
- Post by Anoop singh1
- बाराबंकी में गिरे हुए ओले बारिश हो रही है2
- बाराबंकी। मंदबुद्धि और मूक-बधिर पुत्रों के नाम पर फर्जी इकरारनामा कराए जाने का आरोप लगाया, पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामला बाराबंकी के ग्राम गदिया में स्थित भूमि से संबंधित है। प्रार्थी शत्रोहन लाल के पुत्र सतीश और अतीश, गाटा संख्या-1868, रकबा 0.085 हेक्टेयर भूमि के खातेदार हैं। यह भूमि ग्राम गदिया, परगना देवां, तहसील नवाबगंज, जिला बाराबंकी में स्थित है। शत्रोहन लाल के अनुसार, यह भूमि उनकी सास रामदेई से विरासत में मिली थी। उनका छोटा पुत्र अतीश जन्म से मूक-बधिर है, जबकि बड़ा पुत्र सतीश कुमार मंदबुद्धि है। शत्रोहन लाल का आरोप है कि विपक्षी सत्येन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार ओझा, रामनरेश, दीपक सिंह ने रजिस्ट्री दफ्तर के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा। उन्होंने 24 अप्रैल 2024 को उक्तभूमि का इकरारनामा बिना कब्जे के, कूटरचना और छल-कपट के आधार पर करवा लिया। पीड़ित को इस इकरारनामे की जानकारी 25 अप्रैल 2026 को अफवाहों के माध्यम से हुई। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से जांच की तो फर्जी इकरारनामे का पता चला। जब पीड़ित पिता ने विपक्षीजनों से संपर्क कर इकरारनामा निरस्त करने को कहा, तो वे झगड़े पर उतारू हो गए। विपक्षी दीपक सिंह ने कथित तौर पर प्रार्थी को जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और विपक्षीजनों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई मांग की है,1
- Post by Mohd Danish1
- बाराबंकी जिले के फतेहपुर क्षेत्र में रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। यह वाहन बारात में शामिल होने जा रहा था। इस हादसे में दूल्हे के पिता समेत कुल नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के जमका परशुरामपुर गांव निवासी धर्मदेव के बेटे पप्पू की बारात देवां थाना क्षेत्र के बिनवा गांव जा रही थी। दूल्हे के पिता धर्मदेव (55) पुत्र लखन सहित अन्य लोग बोलेरो वाहन से बारात में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। वाहन में चालक समेत कुल नौ लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के करंधा गांव के पास बोलेरो चालक महेश 38 वर्ष ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अचानक वाहन मोड़ दिया। इससे बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन लगभग तीन बार पलटा, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों में नागेंद्र 35, दूल्हे के पिता धर्मदेव 55 राकेश 10, आर्यन 12, लाल चंद्र 60, बाबू लाल 45, सुग्रीव 45, चालक महेश 38 और राम बचन 63 शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही सूढियामऊ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद बाबू लाल, नागेंद्र, आर्यन, सुग्रीव और लाल चंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर1
- अटरिया में ‘ज़हर की धारा’: अस्पताल के दूषित पानी से तबाह हो रही खेती, किसानों में उबाल अटरिया/सिधौली (सीतापुर): इलाके में एक गंभीर पर्यावरणीय संकट सामने आया है, जहाँ सेवा और उपचार का केंद्र माने जाने वाला एक निजी अस्पताल अब विवादों के घेरे में है। आरोप है कि अस्पताल से निकलने वाला दूषित और रसायनयुक्त पानी सीधे टिकवाली माइनर में छोड़ा जा रहा है, जिससे नहर का पानी जहरीला होता जा रहा है। 🌾 खेती पर संकट, मिट्टी हो रही बंजर स्थानीय किसानों का कहना है कि इस प्रदूषित पानी से सिंचाई करने पर फसलें खराब हो रही हैं। खेतों में रसायनों का असर साफ दिखाई दे रहा है—पौधे सूख रहे हैं और मिट्टी की उर्वरता लगातार घट रही है। 🐄 पशुओं की जान पर बन आई ग्रामीणों के अनुसार, नहर का पानी पीने से कई पशु बीमार पड़ चुके हैं, जबकि कुछ की मौत होने की भी बात सामने आ रही है। इससे लोगों में डर और आक्रोश दोनों बढ़ रहे हैं। 🚧 सरकारी नहर पर कब्जे के आरोप आरोप यह भी है कि संबंधित अस्पताल प्रबंधन ने नहर के किनारे अवैध रूप से बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी है, जिससे सरकारी संपत्ति का निजी उपयोग किया जा रहा है। 🏛️ प्रशासन की चुप्पी पर सवाल मामला लंबे समय से चलने के बावजूद संबंधित विभागों और अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ⚖️ नियमों की अनदेखी? पर्यावरण से जुड़े नियमों के अनुसार, किसी भी अस्पताल को बिना ट्रीटमेंट के अपशिष्ट जल खुले स्रोतों में छोड़ने की अनुमति नहीं होती। ऐसे में यह मामला नियमों के उल्लंघन की ओर इशारा करता है। 🔥 आंदोलन की चेतावनी क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 📌 निष्कर्ष: अटरिया की यह स्थिति केवल एक स्थानीय समस्या नहीं, बल्कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बन चुकी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इस मामले में ठोस कदम उठाता है।4
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर में सूरतगंज-फतेहपुर मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया। ग्राम जरखा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने यात्रियों से भरे एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोड़ियन पुरवा मजरे टांडा निजामअली निवासी कृष्ण कुमार (35) के रूप में हुई है। वह अपनी बहन के यहां ग्राम बुढ़ानापुर (थाना मोहम्मदपुर खाला) से लौट रहे थे और कस्बा सूरतगंज से ऑटो में सवार हुए थे। घायलों में कस्बा बेलहरा निवासी मेहर जहां (24) और ऑटो चालक अंबुज उपाध्याय जानकारी के अनुसार, जैसे ही ऑटो ग्राम जरखा के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया और उसमें सवार लोग नीचे दब गए। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया। मेहर जहां की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि चालक अंबुज का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घायल मेहर जहां ने बताया कि उनका पुत्र अबु उजैफा भी ऑटो में सवार था, जिसे इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है। मृतक कृष्ण कुमार मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र मंजीत हैं।1