logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किन्नर गुटों में झगड़ा किन्नर गुटों के बीच चल रहे विवाद के बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिलीगुड़ी निवासी किन्नर रितु ने अपने साथ हुई हैवानियत की दर्दनाक आपबीती साझा की है। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने पहले जबरन उसके कपड़े उतरवाए और फिर बेरहमी से उसकी पिटाई की। इस दौरान गन दिखाकर उसकी कनपटी पर वार किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे रितु को एक सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। वहां से गुजर रहे एक अज्ञात व्यक्ति ने मानवता दिखाते हुए उसे 50 रुपये और अपनी टी-शर्ट दी, जिससे वह किसी तरह खुद को संभाल सकी। इसके बाद वह रास्ता पूछते हुए दुर्गा कॉलोनी स्थित अपने डेरे तक पहुंची। घटना की जानकारी मिलने पर उसके साथियों ने तुरंत उसे रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार, किन्नर गुटों के बीच अब तक चार गंभीर वारदातें हो चुकी हैं। हाल ही में रामपुरा थाना क्षेत्र में हुई खूनी झड़प के बाद रितु का कथित रूप से अपहरण किया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी गुट द्वारा क्षेत्र में दहशत फैलाकर पूर्ण गुरु रुखसार की गद्दी पर कब्जा करना ही इस हिंसा का मुख्य उद्देश्य है। इस घटना को लेकर किन्नर समाज में भारी आक्रोश है। समाज के लोगों का कहना है कि यदि पहले ही मामले में पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाती, तो आज हालात इतने भयावह नहीं होते। लगातार हो रही घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। किन्नर समाज ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि आरोपी गुट के खिलाफ तुरंत कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें। उनका कहना है कि अब प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाए।

2 hrs ago
user_Prem bhardwaj bhardwaj
Prem bhardwaj bhardwaj
Court reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
2 hrs ago
bced3d99-60e6-4001-9ac7-7dc9a0a35afb

किन्नर गुटों में झगड़ा किन्नर गुटों के बीच चल रहे विवाद के बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिलीगुड़ी निवासी किन्नर रितु ने अपने साथ हुई हैवानियत की दर्दनाक आपबीती साझा की है। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने पहले जबरन उसके कपड़े उतरवाए और

फिर बेरहमी से उसकी पिटाई की। इस दौरान गन दिखाकर उसकी कनपटी पर वार किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे रितु को एक सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। वहां से गुजर रहे

एक अज्ञात व्यक्ति ने मानवता दिखाते हुए उसे 50 रुपये और अपनी टी-शर्ट दी, जिससे वह किसी तरह खुद को संभाल सकी। इसके बाद वह रास्ता पूछते हुए दुर्गा कॉलोनी स्थित अपने डेरे तक पहुंची। घटना की जानकारी मिलने पर उसके साथियों ने तुरंत उसे रेवाड़ी

के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार, किन्नर गुटों के बीच अब तक चार गंभीर वारदातें हो चुकी हैं। हाल ही में रामपुरा थाना क्षेत्र में हुई खूनी झड़प के बाद रितु का कथित रूप से अपहरण किया गया

था। बताया जा रहा है कि आरोपी गुट द्वारा क्षेत्र में दहशत फैलाकर पूर्ण गुरु रुखसार की गद्दी पर कब्जा करना ही इस हिंसा का मुख्य उद्देश्य है। इस घटना को लेकर किन्नर समाज में भारी आक्रोश है। समाज के लोगों का कहना है कि यदि

पहले ही मामले में पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाती, तो आज हालात इतने भयावह नहीं होते। लगातार हो रही घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। किन्नर समाज ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि आरोपी गुट के खिलाफ तुरंत

कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें। उनका कहना है कि अब प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाए।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • किन्नर गुटों के बीच चल रहे विवाद के बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिलीगुड़ी निवासी किन्नर रितु ने अपने साथ हुई हैवानियत की दर्दनाक आपबीती साझा की है। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने पहले जबरन उसके कपड़े उतरवाए और फिर बेरहमी से उसकी पिटाई की। इस दौरान गन दिखाकर उसकी कनपटी पर वार किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे रितु को एक सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। वहां से गुजर रहे एक अज्ञात व्यक्ति ने मानवता दिखाते हुए उसे 50 रुपये और अपनी टी-शर्ट दी, जिससे वह किसी तरह खुद को संभाल सकी। इसके बाद वह रास्ता पूछते हुए दुर्गा कॉलोनी स्थित अपने डेरे तक पहुंची। घटना की जानकारी मिलने पर उसके साथियों ने तुरंत उसे रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार, किन्नर गुटों के बीच अब तक चार गंभीर वारदातें हो चुकी हैं। हाल ही में रामपुरा थाना क्षेत्र में हुई खूनी झड़प के बाद रितु का कथित रूप से अपहरण किया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी गुट द्वारा क्षेत्र में दहशत फैलाकर पूर्ण गुरु रुखसार की गद्दी पर कब्जा करना ही इस हिंसा का मुख्य उद्देश्य है। इस घटना को लेकर किन्नर समाज में भारी आक्रोश है। समाज के लोगों का कहना है कि यदि पहले ही मामले में पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाती, तो आज हालात इतने भयावह नहीं होते। लगातार हो रही घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। किन्नर समाज ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि आरोपी गुट के खिलाफ तुरंत कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें। उनका कहना है कि अब प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाए।
    7
    किन्नर गुटों के बीच चल रहे विवाद के बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिलीगुड़ी निवासी किन्नर रितु ने अपने साथ हुई हैवानियत की दर्दनाक आपबीती साझा की है। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने पहले जबरन उसके कपड़े उतरवाए और फिर बेरहमी से उसकी पिटाई की। इस दौरान गन दिखाकर उसकी कनपटी पर वार किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे रितु को एक सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। वहां से गुजर रहे एक अज्ञात व्यक्ति ने मानवता दिखाते हुए उसे 50 रुपये और अपनी टी-शर्ट दी, जिससे वह किसी तरह खुद को संभाल सकी। इसके बाद वह रास्ता पूछते हुए दुर्गा कॉलोनी स्थित अपने डेरे तक पहुंची। घटना की जानकारी मिलने पर उसके साथियों ने तुरंत उसे रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार, किन्नर गुटों के बीच अब तक चार गंभीर वारदातें हो चुकी हैं। हाल ही में रामपुरा थाना क्षेत्र में हुई खूनी झड़प के बाद रितु का कथित रूप से अपहरण किया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी गुट द्वारा क्षेत्र में दहशत फैलाकर पूर्ण गुरु रुखसार की गद्दी पर कब्जा करना ही इस हिंसा का मुख्य उद्देश्य है। इस घटना को लेकर किन्नर समाज में भारी आक्रोश है। समाज के लोगों का कहना है कि यदि पहले ही मामले में पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाती, तो आज हालात इतने भयावह नहीं होते। लगातार हो रही घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। किन्नर समाज ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि आरोपी गुट के खिलाफ तुरंत कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें। उनका कहना है कि अब प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाए।
    user_Prem bhardwaj bhardwaj
    Prem bhardwaj bhardwaj
    Court reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • नीमराना उपखंड क्षेत्र के घिलोठ स्थित औद्योगिक क्षेत्र में रॉयल प्लास्ट क्राफ्ट कंपनी से जुड़े भुगतान विवाद के बाद एएमसी अमन एंटरप्राइज के संचालक अमन यादव द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। घटना के विरोध में शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने कंपनी के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर बकाया भुगतान व मुआवजे की मांग की। परिजनों के अनुसार, अमन पिछले तीन वर्षों से कंपनी में करीब 80–90 मजदूरों की आपूर्ति कर रहे थे। उनका आरोप था कि मार्च पिछले वर्ष के लगभग 11.75 लाख रुपये बकाया थे। इसके अलावा जनवरी 2026 का लगभग 20 लाख रुपये का बिल लंबित था तथा फरवरी माह का भुगतान भी शेष था। करीब 6.5 लाख रुपये जीएसटी बकाया होने से पेनल्टी लगने की बात भी सामने आई। परिजनों का कहना है कि भुगतान को लेकर बार-बार प्रयास के बावजूद स्पष्ट जवाब नहीं मिलने से अमन मानसिक तनाव में थे। अमन की शादी करीब एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। परिवार में छोटा भाई चिमन यादव है। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में गहरा रोष व्याप्त हो गया। धरने के दौरान सिरयानी सरपंच उमाशंकर यादव, जिला पार्षद वेद प्रकाश खबरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने भी स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए मोर्चा संभाला। करीब चार घंटे तक चले धरने और वार्ता के बाद परिजन एवं कंपनी प्रबंधन के बीच सहमति बन गई। सरपंच उमाशंकर यादव ने बताया कि कंपनी प्रबंधन ने बकाया राशि का पूर्ण भुगतान करने, परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने, छोटे भाई चिमन यादव को कंपनी में नौकरी देने तथा ठेका कार्य जारी रखने पर सहमति जताई। इसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
    4
    नीमराना उपखंड क्षेत्र के घिलोठ स्थित औद्योगिक क्षेत्र में रॉयल प्लास्ट क्राफ्ट कंपनी से जुड़े भुगतान विवाद के बाद एएमसी अमन एंटरप्राइज के संचालक अमन यादव द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। घटना के विरोध में शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने कंपनी के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर बकाया भुगतान व मुआवजे की मांग की।
परिजनों के अनुसार, अमन पिछले तीन वर्षों से कंपनी में करीब 80–90 मजदूरों की आपूर्ति कर रहे थे। उनका आरोप था कि मार्च पिछले वर्ष के लगभग 11.75 लाख रुपये बकाया थे। इसके अलावा जनवरी 2026 का लगभग 20 लाख रुपये का बिल लंबित था तथा फरवरी माह का भुगतान भी शेष था। करीब 6.5 लाख रुपये जीएसटी बकाया होने से पेनल्टी लगने की बात भी सामने आई। परिजनों का कहना है कि भुगतान को लेकर बार-बार प्रयास के बावजूद स्पष्ट जवाब नहीं मिलने से अमन मानसिक तनाव में थे।
अमन की शादी करीब एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। परिवार में छोटा भाई चिमन यादव है। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में गहरा रोष व्याप्त हो गया।
धरने के दौरान सिरयानी सरपंच उमाशंकर यादव, जिला पार्षद वेद प्रकाश खबरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने भी स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए मोर्चा संभाला।
करीब चार घंटे तक चले धरने और वार्ता के बाद परिजन एवं कंपनी प्रबंधन के बीच सहमति बन गई। सरपंच उमाशंकर यादव ने बताया कि कंपनी प्रबंधन ने बकाया राशि का पूर्ण भुगतान करने, परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने, छोटे भाई चिमन यादव को कंपनी में नौकरी देने तथा ठेका कार्य जारी रखने पर सहमति जताई। इसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया।
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    35 min ago
  • जसाई में विकास की नई राह: सीवर लाइन कार्य का आगाज़
    1
    जसाई में विकास की नई राह: सीवर लाइन कार्य का आगाज़
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Gauri shankar
    1
    Post by Gauri shankar
    user_Gauri shankar
    Gauri shankar
    Voice of people फर्रुखनगर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • Post by Pragti News
    1
    Post by Pragti News
    user_Pragti News
    Pragti News
    Newspaper advertising department खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • भिवाड़ी में एक दिल दहला देने वाला विश्वासघात का मामला सामने आया है। पीड़ित रामअवतार सिंह के घर आए उनके एक रिश्तेदार, इंदल कुमार ने पीड़ित की 'अशिक्षा' (कम पढ़े-लिखे होने) का फायदा उठाकर उनका मोबाइल लिया। आरोपी ने चुपके से फोन में UPI आईडी बनाई और पीड़ित के विभिन्न बैंक खातों से कुल ₹4.08 लाख निकाल लिए। जब पीड़ित बैंक पहुँचे और बैलेंस चेक किया, तब इस बड़ी ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    भिवाड़ी में एक दिल दहला देने वाला विश्वासघात का मामला सामने आया है। पीड़ित रामअवतार सिंह के घर आए उनके एक रिश्तेदार, इंदल कुमार ने पीड़ित की 'अशिक्षा' (कम पढ़े-लिखे होने) का फायदा उठाकर उनका मोबाइल लिया। आरोपी ने चुपके से फोन में UPI आईडी बनाई और पीड़ित के विभिन्न बैंक खातों से कुल ₹4.08 लाख निकाल लिए। जब पीड़ित बैंक पहुँचे और बैलेंस चेक किया, तब इस बड़ी ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • गुरुग्राम में एक बार फिर से रोड पर फॉर्च्यूनर गाड़ी में छत पर चढ़कर दारू पीते कुछ नौजवान यहां इन्होंने सड़क को ही बार बना दिया
    1
    गुरुग्राम में एक बार फिर से रोड पर फॉर्च्यूनर गाड़ी में छत पर चढ़कर दारू पीते कुछ नौजवान यहां इन्होंने सड़क को ही बार बना दिया
    user_Dinesh saini
    Dinesh saini
    Local News Reporter गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • नीमराना उपखंड क्षेत्र के कांकर गांव के पहाड़ पर शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग सूखी घास और झाड़ियों में तेजी से फैल गई, जिससे पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सरपंच रविंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सूखी वनस्पति और तेज गर्मी के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि ग्रामीणों का अनुमान है कि अत्यधिक गर्मी और सूखे के चलते आग तेजी से फैली। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग को अवगत कराया गया तथा रिको घीलोठ स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन को मौके पर बुलाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन वन संपदा को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पहाड़ी में ऊंचाई होने कारण फायरकर्मियों को आग बुझाने में समस्या का सामना करना पड़ रह। ग्रामीण अपने स्तर से आग बुझाने में जुटे हुए हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से आग पर शीघ्र नियंत्रण पाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
    3
    नीमराना उपखंड क्षेत्र के कांकर गांव के पहाड़ पर शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग सूखी घास और झाड़ियों में तेजी से फैल गई, जिससे पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
सरपंच रविंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सूखी वनस्पति और तेज गर्मी के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि ग्रामीणों का अनुमान है कि अत्यधिक गर्मी और सूखे के चलते आग तेजी से फैली।
घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग को अवगत कराया गया तथा रिको घीलोठ स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन को मौके पर बुलाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन वन संपदा को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। 
पहाड़ी में ऊंचाई होने कारण फायरकर्मियों को आग बुझाने में समस्या का सामना करना पड़ रह। ग्रामीण अपने स्तर से आग बुझाने में जुटे हुए हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से आग पर शीघ्र नियंत्रण पाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.