Shuru
Apke Nagar Ki App…
NbsJ svzangzsb
Ramnivas Marco
NbsJ svzangzsb
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Ramnivas Marco2
- Post by Dipu Bilwal1
- Post by Hariom Saini1
- Post by AniKo2
- आगर मालवा। टीम इंडिया की शानदार जीत पर आगर मालवा के छावनी क्षेत्र में युवाओं द्वारा जोरदार जश्न मनाया गया। इस दौरान युवाओं ने डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए विजय जुलूस निकाला। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने भारत माता की जय और टीम इंडिया के समर्थन में जमकर नारे लगाए। पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने भी जुलूस का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों की जीत पर खुशी जाहिर की।1
- शाजापुर: शहर में आज शीतला सप्तमी का पर्व परंपरागत श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अलसुबह से ही शहर के विभिन्न शीतला माता मंदिरों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी और विशेष पूजन-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। शहर के प्रमुख मंदिरों में हुआ विशेष पूजन आज शहर के लगभग एक दर्जन शीतला माता मंदिरों में उत्साह का माहौल रहा। पर्व को लेकर मंदिरों में पहले ही साफ-सफाई और आकर्षक सजावट कर ली गई थी। प्रमुख रूप से इन स्थानों पर माता का विशेष पूजन किया गया: लाल खिड़की, वजीरपुर तालाब की पाल, नई सड़क हनुमान मंदिर, ज्योतिनगर गणेश मंदिर, आदित्य नगर राजराजेश्वरी माता मंदिर, कसाईवाड़ा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निभाई गई 'बसौड़ा' (बासी भोजन) की अनोखी परंपरा शीतला सप्तमी के अवसर पर शहर में 'बसौड़ा' की प्राचीन परंपरा का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया गया। धार्मिक मान्यताओं का पालन करते हुए आज किसी भी घर में चूल्हा नहीं जलाया गया और न ही कोई गर्म भोजन पकाया गया। महिलाओं ने एक दिन पूर्व ही पूड़ी, सब्जी, मीठे पकवान और अन्य पारंपरिक व्यंजन बनाकर रख लिए थे। आज सुबह माता की पूजा-अर्चना के बाद पूरे परिवार ने उसी ठंडे (बासी) भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर इस अनोखी परंपरा को निभाया। सुख-समृद्धि और आरोग्य की हुई कामना इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। मान्यता है कि माता शीतला की विधि-विधान से पूजा करने और बसौड़ा की परंपरा निभाने से परिवार को भयंकर रोगों से मुक्ति मिलती है। साथ ही, माता के आशीर्वाद से घर-परिवार में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। महिलाओं ने आज माता से अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और मंगल की कामना की।8
- शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम धतरावदा जोड़ के समीप एक अल्टो कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई , कार में सवार कार चालक अल्पेश पठान की मौत हो गई, जबकि एक 21 वर्षीय युवक ऋषभ सिंह परिहार घायल हो गया, सूचना पर मोहन बड़ोदिया थाने से 112 से पायलेट संतोष मालवीय और आरक्षक सोनू यादव और मोहन बड़ोदिया पुलिस टीम की मदद से मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया, बताया जा रहा कि अल्टो कार से दोनों युवक ग्वालियर से जावरा जा रहे थे इसी दौरान हादसा धतरावदा जोड़ के समीप हुआ, मृतक अल्पेश का शव पोस्टमार्टम के लिए रखा है, कल सुबह शव का पीएम करवाकर शव परिजन को सौंपा जाएगा1
- शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम धतरावदा जोड़ के समीप एक अल्टो कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई , कार में सवार कार चालक अल्पेश पठान की मौत हो गई, जबकि एक 21 वर्षीय युवक ऋषभ सिंह परिहार घायल हो गया, सूचना पर मोहन बड़ोदिया थाने से 112 से पायलेट संतोष मालवीय और आरक्षक सोनू यादव और मोहन बड़ोदिया पुलिस टीम की मदद से मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया, बताया जा रहा कि अल्टो कार से दोनों युवक ग्वालियर से जावरा जा रहे थे इसी दौरान हादसा धतरावदा जोड़ के समीप हुआ, मृतक अल्पेश का शव पोस्टमार्टम के लिए रखा है, कल सुबह शव का पीएम करवाकर शव परिजन को सौंपा जाएगा2