logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसान कांग्रेस जिला विदिशा के तत्वावधान में आज हबेली होटल, टीला खेड़ी चौराहा, विदिशा में एक जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में किसान कांग्रेस मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले भर के किसान कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य और संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि किसान कांग्रेस को गांव-गांव तक मजबूत और सक्रिय बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि प्रत्येक गांव से कम से कम 5-5 किसान न्याय योद्धा तैयार किए जाएं, जो किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठा सकें और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ सकें। श्री चौहान ने यह भी बताया कि जिला स्तरीय बैठकों के बाद शीघ्र ही ब्लॉक स्तर पर भी संगठनात्मक बैठकें होंगी, जिनमें जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्षों, उनकी कार्यकारिणी और किसान न्याय योद्धाओं का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। उन्होंने किसानों की विभिन्न समस्याओं और उनके निराकरण पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता किसानों और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का काम करे, साथ ही किसानों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहे। श्री चौहान ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर तीखा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश और देश के किसानों की वर्तमान दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियां ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने आशंका जताई कि अमेरिका के साथ किए गए व्यापारिक समझौतों और कृषि क्षेत्र से जुड़े निर्णयों के कारण आने वाले समय में किसान और खेती-किसानी दोनों के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी होने वाली हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान कांग्रेस किसानों के हितों पर किसी भी प्रकार का आघात स्वीकार नहीं करेगी और उनकी आवाज को मजबूती से उठाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहित रघुवंशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों के हितों की पक्षधर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसान कांग्रेस संगठन के माध्यम से किसानों की आवाज को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एक व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री विनीत सिंह दांगी ने जिले में संगठन विस्तार की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि किसान कांग्रेस का लक्ष्य प्रत्येक गांव और प्रत्येक किसान तक अपनी पहुंच बनाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और किसानों के मुद्दों पर सक्रियता से काम करने का आग्रह करते हुए कहा कि किसान कांग्रेस का हर कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने हेतु प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का सफल संचालन कांग्रेस नेता श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने किया, और अंत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री रमेश तिवारी ने उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को सुदृढ़ करने, किसान न्याय योद्धा अभियान को आगे बढ़ाने, किसानों की समस्याओं के समाधान और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियंका किरार, कुरवाई विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष बोहत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश तिवारी, पूर्व जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अर्पित उपाध्याय, जिला निर्वाचन प्रभारी अंकुर गुप्ता, रणधीर सिंह दांगी, गोविन्द चौबे, नदीम जावेद, धर्मेन्द्र सिंह जादौन, गंजबासौदा विधानसभा अध्यक्ष तोरण सिंह रघुवंशी, कुरवाई विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, शमसाबाद विधानसभा अध्यक्ष रामसेवक रघुवंशी, सेवादल जिलाध्यक्ष रामराज सिंह दांगी, सुरेन्द्र दांगी, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष वैभव भारद्वाज, सौरव दुबे, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव दांगी, शिवनारायण दुबे, पोप सिंह दांगी, अनुज यादव, रूप सिंह किरार, महेंद्र बारके, पर्वत गौड़, बाबू पाल, मुबीन शीशगर, नवीन शर्मा, मुआज कामिल, सुमित पाल, दीप सिंह दांगी, सचिन ठाकुर, विशाल सक्सेना, बबलू रघुवंशी, विक्की शर्मा, शेर सिंह राजपूत, अंकित भार्गव, नीलेश शर्मा, रमेश जादौन, विनोद कटारिया, धर्मेन्द्र पटेल, चंद्रभान ठाकुर, रामराज दांगी, प्रकाश प्रजापति, धारू सिंह मीणा, जसवंत सिंह बघेल, विनोद मुद्गल, आयुष जैन, अभिषेक जैन, सचिन आचार्य, भूपेन्द्र शर्मा सहित किसान कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी, विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

8 hrs ago
user_Vinod Mehra
Vinod Mehra
Emt news Vidisha News editor Vidisha, Madhya Pradesh•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दादा गुरु ने अपना पूरा जीवन अनवरत नर्मदा परिक्रमा के लिए समर्पित कर दिया है। उनकी यह साधना पूरी तरह से नर्मदा जल पर ही आश्रित है।
    1
    दादा गुरु ने अपना पूरा जीवन अनवरत नर्मदा परिक्रमा के लिए समर्पित कर दिया है। उनकी यह साधना पूरी तरह से नर्मदा जल पर ही आश्रित है।
    user_Vineet Raghuwanshi
    Vineet Raghuwanshi
    News Anchor रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रायसेन जिले में हाल ही में 'अनुगूंज' शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का प्राथमिक उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं का निराकरण करना था, जिसमें उन्हें सहायता और समाधान प्रदान किए गए। इसी कार्यक्रम के दौरान, 'संकेत वाणी' नामक एक नए और महत्वपूर्ण ऐप का भी शुभारंभ किया गया। इस खबर का प्रसारण दूरदर्शन मध्य प्रदेश पर किया गया, जिसकी जानकारी रायसेन के जिला संवाददाता विनीत माहेश्वरी ने दी।
    1
    रायसेन जिले में हाल ही में 'अनुगूंज' शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का प्राथमिक उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं का निराकरण करना था, जिसमें उन्हें सहायता और समाधान प्रदान किए गए। इसी कार्यक्रम के दौरान, 'संकेत वाणी' नामक एक नए और महत्वपूर्ण ऐप का भी शुभारंभ किया गया। इस खबर का प्रसारण दूरदर्शन मध्य प्रदेश पर किया गया, जिसकी जानकारी रायसेन के जिला संवाददाता विनीत माहेश्वरी ने दी।
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
  • सर्वोदय वेयरहाउस से जुड़े एक महाघोटाले में आखिरकार बड़ा खुलासा हो गया है। लगभग पौने 1 करोड़ रुपये मूल्य की 1760 बोरी सरकारी मूंग डकारने के आरोप में वेयरहाउस मालिक अर्पित जैन, एकता जैन और मैनेजर अवधेश गौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटना से सिस्टम के 'डबल लॉक' का तिलिस्म टूट गया है। अब यह देखना बाकी है कि ये रसूखदार 'सफेदपोश' हवालात की चक्की पीसते हैं या खुद को बचाने के लिए कोई नया 'चमत्कार' कर पाते हैं, वहीं यह सवाल भी उठाया जा रहा है कि आखिर 'सर्वोदय का गब्बर कौन' है।
    1
    सर्वोदय वेयरहाउस से जुड़े एक महाघोटाले में आखिरकार बड़ा खुलासा हो गया है। लगभग पौने 1 करोड़ रुपये मूल्य की 1760 बोरी सरकारी मूंग डकारने के आरोप में वेयरहाउस मालिक अर्पित जैन, एकता जैन और मैनेजर अवधेश गौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटना से सिस्टम के 'डबल लॉक' का तिलिस्म टूट गया है। अब यह देखना बाकी है कि ये रसूखदार 'सफेदपोश' हवालात की चक्की पीसते हैं या खुद को बचाने के लिए कोई नया 'चमत्कार' कर पाते हैं, वहीं यह सवाल भी उठाया जा रहा है कि आखिर 'सर्वोदय का गब्बर कौन' है।
    user_KHABAR WITH KK
    KHABAR WITH KK
    Local News Reporter सिलवानी, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राजधानी भोपाल के रेत घाट पर एसीपी चंद्रशेखर पांडे के नेतृत्व में एक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच करते हुए चालानी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान कई वाहन चालक पुलिस को देखते ही अपने वाहन वापस मोड़ते हुए नजर आए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया। पुलिस का कहना है कि लोगों की सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के फोटो लेकर उन्हें ई-चालान भी भेजे जा रहे हैं।
    1
    राजधानी भोपाल के रेत घाट पर एसीपी चंद्रशेखर पांडे के नेतृत्व में एक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच करते हुए चालानी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान कई वाहन चालक पुलिस को देखते ही अपने वाहन वापस मोड़ते हुए नजर आए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया। पुलिस का कहना है कि लोगों की सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के फोटो लेकर उन्हें ई-चालान भी भेजे जा रहे हैं।
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भोपाल में गोविंदपुरा पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए एक महिला का खोया हुआ बैग 24 घंटे के भीतर खोज निकाला। इस बैग में 20 लाख रुपये के जेवरात थे, जो महिला के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण थे। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसकी मदद से आखिरकार गुम हुआ बैग ढूंढ लिया गया और उसे संबंधित महिला को सुरक्षित वापस लौटा दिया गया।
    1
    भोपाल में गोविंदपुरा पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए एक महिला का खोया हुआ बैग 24 घंटे के भीतर खोज निकाला। इस बैग में 20 लाख रुपये के जेवरात थे, जो महिला के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण थे। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसकी मदद से आखिरकार गुम हुआ बैग ढूंढ लिया गया और उसे संबंधित महिला को सुरक्षित वापस लौटा दिया गया।
    user_Gulfam khan
    Gulfam khan
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • संक्रांति के समय विदिशा में तेज बारिश और हवा के साथ मौसम ने करवट ली। इस बारिश के कारण शहर की सड़कें पानी से लबालब दिख रही थीं, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई। विशेष रूप से, रात्रि में हुई इस बारिश ने विदिशा शहर की सड़कों पर जलभराव कर दिया।
    1
    संक्रांति के समय विदिशा में तेज बारिश और हवा के साथ मौसम ने करवट ली। इस बारिश के कारण शहर की सड़कें पानी से लबालब दिख रही थीं, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई। विशेष रूप से, रात्रि में हुई इस बारिश ने विदिशा शहर की सड़कों पर जलभराव कर दिया।
    user_Vinod Mehra
    Vinod Mehra
    Emt news Vidisha News editor Vidisha, Madhya Pradesh•
    19 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सिलवानी में 73 लाख 60 हजार रुपये मूल्य की 1760 बोरी मूंग रहस्यमय तरीके से गायब हो गई है। यह मामला तब और चौंकाने वाला हो जाता है, जब यह सामने आता है कि जिस जगह से यह सरकारी अनाज गायब हुआ, वहाँ के 11 शटर और सभी ताले पूरी तरह से सलामत पाए गए हैं। इस घटना के बाद अब 'त्रिमूर्ति' के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। जाँच में पहले भी इस तरह के 'खेल' होने की बातें सामने आई हैं, जो सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। पूरे मामले में कई ऐसे सवाल उठ रहे हैं जो व्यवस्था की नींद उड़ा सकते हैं, जैसे कि 'अगर सब कुछ सुरक्षित था, तो मूंग आखिर गई कहाँ?' और क्या 'रक्षक ही भक्षक' बन बैठे हैं? लोग कहते हैं कि मूंग में घुन लगता है, लेकिन सिलवानी के इस मामले में तो पूरी की पूरी मूंग ही गायब हो गई है। यह 'खुरपेंची कहानी' आरोपों और ट्विस्ट से भरी हुई है, जिसमें यह सवाल भी बना हुआ है कि आखिर 'सर्वोदय का गब्बर' कौन है, जिसने सरकारी माल को ही हवा कर दिया।
    1
    मध्य प्रदेश के सिलवानी में 73 लाख 60 हजार रुपये मूल्य की 1760 बोरी मूंग रहस्यमय तरीके से गायब हो गई है। यह मामला तब और चौंकाने वाला हो जाता है, जब यह सामने आता है कि जिस जगह से यह सरकारी अनाज गायब हुआ, वहाँ के 11 शटर और सभी ताले पूरी तरह से सलामत पाए गए हैं।

इस घटना के बाद अब 'त्रिमूर्ति' के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। जाँच में पहले भी इस तरह के 'खेल' होने की बातें सामने आई हैं, जो सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। पूरे मामले में कई ऐसे सवाल उठ रहे हैं जो व्यवस्था की नींद उड़ा सकते हैं, जैसे कि 'अगर सब कुछ सुरक्षित था, तो मूंग आखिर गई कहाँ?' और क्या 'रक्षक ही भक्षक' बन बैठे हैं?

लोग कहते हैं कि मूंग में घुन लगता है, लेकिन सिलवानी के इस मामले में तो पूरी की पूरी मूंग ही गायब हो गई है। यह 'खुरपेंची कहानी' आरोपों और ट्विस्ट से भरी हुई है, जिसमें यह सवाल भी बना हुआ है कि आखिर 'सर्वोदय का गब्बर' कौन है, जिसने सरकारी माल को ही हवा कर दिया।
    user_KHABAR WITH KK
    KHABAR WITH KK
    Local News Reporter सिलवानी, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भोपाल में भगवा पार्टी ने वक्फ बोर्ड के विरोध में प्रदर्शन करते हुए बोर्ड ऑफिस चौराहे से एक प्रतीकात्मक अर्थी यात्रा निकाली। इस प्रदर्शन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वक्फ बोर्ड की प्रतीकात्मक अंत्येष्टि की गई, जिसके बाद वक्फ बोर्ड को लेकर सियासी बहस एक बार फिर तेज हो गई है। हाल के महीनों में वक्फ बोर्ड और उसकी संपत्तियों से जुड़े कई विवाद और विरोध प्रदर्शन देशभर में सामने आए हैं, जिसने इस मुद्दे को लगातार चर्चा में रखा है। भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर इकट्ठा होकर वक्फ बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्र पढ़े गए और प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर वक्फ बोर्ड का अंतिम संस्कार किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकांत शुक्ला ने कहा कि भारत सनातन परंपराओं का देश है और यहां का कानून संविधान के अनुसार ही चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों और कुछ राजनीतिक दलों ने वोट बैंक की राजनीति के लिए वक्फ बोर्ड को बढ़ावा दिया है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि वक्फ बोर्ड को लेकर पूरे देश में लगातार विवाद सामने आते रहे हैं और उसकी कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। उनका कहना था कि हाल ही में वक्फ संपत्तियों और उनके प्रबंधन से संबंधित विरोध प्रदर्शन और कानूनी विवाद विभिन्न राज्यों में देखे गए हैं।
    1
    भोपाल में भगवा पार्टी ने वक्फ बोर्ड के विरोध में प्रदर्शन करते हुए बोर्ड ऑफिस चौराहे से एक प्रतीकात्मक अर्थी यात्रा निकाली। इस प्रदर्शन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वक्फ बोर्ड की प्रतीकात्मक अंत्येष्टि की गई, जिसके बाद वक्फ बोर्ड को लेकर सियासी बहस एक बार फिर तेज हो गई है। हाल के महीनों में वक्फ बोर्ड और उसकी संपत्तियों से जुड़े कई विवाद और विरोध प्रदर्शन देशभर में सामने आए हैं, जिसने इस मुद्दे को लगातार चर्चा में रखा है।

भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर इकट्ठा होकर वक्फ बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्र पढ़े गए और प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर वक्फ बोर्ड का अंतिम संस्कार किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकांत शुक्ला ने कहा कि भारत सनातन परंपराओं का देश है और यहां का कानून संविधान के अनुसार ही चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों और कुछ राजनीतिक दलों ने वोट बैंक की राजनीति के लिए वक्फ बोर्ड को बढ़ावा दिया है।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि वक्फ बोर्ड को लेकर पूरे देश में लगातार विवाद सामने आते रहे हैं और उसकी कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। उनका कहना था कि हाल ही में वक्फ संपत्तियों और उनके प्रबंधन से संबंधित विरोध प्रदर्शन और कानूनी विवाद विभिन्न राज्यों में देखे गए हैं।
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रायसेन दरगाह पर एक गंभीर हादसा हुआ है, जहाँ साहिल नामक एक व्यक्ति की बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब साहिल एक डीपी (विद्युत वितरण ट्रांसफार्मर) पर लाइट सही करने का प्रयास कर रहा था। हादसे के बाद मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया गया।
    1
    रायसेन दरगाह पर एक गंभीर हादसा हुआ है, जहाँ साहिल नामक एक व्यक्ति की बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब साहिल एक डीपी (विद्युत वितरण ट्रांसफार्मर) पर लाइट सही करने का प्रयास कर रहा था। हादसे के बाद मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया गया।
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.