बरेली में ईदगाह समेत शहर भर की मस्जिदों में अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज़ एक दूसरे को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद। मुल्क-ए-हिंदुस्तान की तरक्की और खुशहाली समेत फिलिस्तीन व मस्जिदें अक्सा की हिफाज़त के लिए दुआ। तीस रोज़ो का इनाम है ईद उल फितर का त्यौहार बरेली। आज देश भर में ईद-उल-फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चों और बड़ों ने नए-नए कपड़े पहनकर मस्जिदों और ईदगाह का रुख किया। रमज़ान के पूरे महीने इबादत कर ईद की खुशियां मनाई। ईद की नमाज़ अदा कर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मस्जिदों में इमामों ने मिल्लत की खुशहाली के साथ मुल्क-ए-हिंदुस्तान की तरक्की और मस्जिदें अक्सा व फिलिस्तीन के मुसलमानो के लिए खुसूसी दुआ की। शहर में मुख्य नमाज़ बाकरगंज स्थित ईदगाह में साढ़े दस (10.30) बजे ग्रैंड मुफ़्ती मुफ़्ती असजद रज़ा क़ादरी(असजद मिया) ने अदा करायी। नमाज़ के बाद ख़ुत्बा पढ़ा उसके बाद ख़ुसूसी दुआ की। सभी से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर जमात रज़ा मुस्तफ़ा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन ख़ान (फरमान मियाँ) ने भी सबको गले मिलकर मुबारकबाद दी। यहाँ की व्यवस्था ईदगाह कमेटी के खलील अहमद,हबीब हुसैन,महताब अली,शादाब हुसैन,महबूब अंसारी, आमिर खान आदि ने संभाली। लोगो ने नमाज़ अदा कर कब्रिस्तान जाकर अपने पुरखों के लिए फातिहा पढ़कर ईसाले सवाब किया। इसके बाद दावतों का दौर चला। बड़ो ने बच्चों को ईदी दी। सबसे पहले बाजार सन्दल खान स्थित दरगाह वली मियां में नमाज़ अदा की गई। इसके बाद दरगाह ताजुशशरिया,दरगाह शाह शराफ़त मिया,दरगाह बशीर मियां,ख़ानक़ाह-ए-वामिकिया, ख़ानक़ाह-ए-नियाज़िया,दरगाह शाहदाना वली,दरगाह रफीक-उल-औलिया,जामा मस्जिद,दरगाह नासिर मियां(नौमहला मस्जिद),मस्जिद बीबी जी,पीराशाह मस्जिद,हबिबिया मस्जिद,नूरानी मस्जिद,कचहरी वाली मस्जिद,मसीत उल्लाह हरी मस्जिद,मुफ्ती आजम हिंद मस्जिद आदि में अपने तय शुदा वक्तों पर नमाज़ अदा की गयी। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि सबसे आखिर में सुबह 11 बजे दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद में मुफ्ती ज़हीम रज़ा ने नमाज़ अदा करा कर खुत्बा पढ़ा। इसके बाद अल्लामा तौसीफ मियां ने ख़ुसूसी दुआ की। यहाँ दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मिया,सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन मियां, हज़रत मन्नानी मियां समेत आला हज़रत के परिवार ने नमाज़ अदा की। यहाँ दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां व मुफ़्ती अहसन मियां ने सभी को मुबारकबाद पेश की। मुफ़्ती अहसन मियां ने नमाज़ अदा करने के बाद कहा कि अल्लाह ने अपने बंदों को तीस रोजो को इनाम ईद के रूप में अता किया है। रोजदारो ने जिस तरह अपने आप को रमज़ान भर हर बुरे काम से रोके रखा उसी तरह बाकी बची ज़िंदगी भी इसी तरह गुजारे। मुफ्ती ज़ईम रज़ा ने कहा कि ईद खुशी का भी दिन है और ग़म का भी खुशी उनके लिए जिनके इस माह रोज़े नमाज़ और इबादत कुबूल हो गई और गम उनके लिए जिनके रोज़े और नमाज़ अल्लाह की बारगाह में कबूल नहीं हुए। मरकज़ ए अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट के अल्हाज मोहसिन हसन खान समेत मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी,हाजी जावेद खान,शाहिद नूरी,परवेज़ नूरी,अजमल नूरी,ताहिर अल्वी,औररंगज़ेब नूरी,मंज़ूर खान,मुजाहिद रज़ा,काशिफ रज़ा,खालिद नूरी,साजिद रज़ा,आसिम रज़ा,जोहिब रज़ा,साकिब रज़ा,रोमान रज़ा,सुहैल रज़ा,अरवाज़ रज़ा आदि ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

- Post by Anshu Kumar Press1
- Salman Ali jashn e eid & holi1
- Post by भूपेंद्र शर्मा1
- बरेली। थाना हाफिजगंज पुलिस ने गोकशी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 2 हिस्ट्रीशीटर सहित कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 12 मार्च को थाना क्षेत्र के ग्राम सावरखेड़ा स्थित बैगुल नदी किनारे जंगल में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को घने जंगल में खाल व अन्य अवशेष बरामद हुए, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर 21 मार्च को कार्रवाई करते हुए फिदा हुसैन, अशफाक, अजय सिंह, नन्द किशोर उर्फ छोटू, सुरेन्द्र और करन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी फईम अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी फिदा हुसैन ने बताया कि वह पहले भी कई बार गोकशी और गैंगस्टर मामलों में जेल जा चुका है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सावरखेड़ा के पास घने जंगल को गोकशी के लिए सुरक्षित स्थान के रूप में चुना था। गिरोह के सदस्य अलग-अलग भूमिकाओं में काम करते थे—कुछ लोग आवारा पशुओं को पकड़कर जंगल में बांधते थे, जबकि अन्य रात में उन्हें काटकर मांस को छोटे पैकेटों में बेच देते थे। इस अवैध कारोबार से उन्हें प्रति पशु 15 से 20 हजार रुपये तक का लाभ होता था। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, गंडासा, छुरी, खुखरी, कुल्हाड़ी, रस्सियां और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में फिदा हुसैन और अशफाक हिस्ट्रीशीटर हैं, जिन पर पूर्व में भी कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन गोपाल, उपनिरीक्षक सत्यवीर गिरि, नितेश चौधरी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।1
- बरेली में गोतस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 2 हिस्ट्रीशीटर समेत 6 गिरफ्तार थाना हाफिजगंज1
- बरेली। थाना हाफिजगंज पुलिस द्वारा गौ कसी की घटना का अनावरण कर दो हिस्ट्री सीटर साहित्य कुल 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।1
- बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में गौकशी के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। ग्राम फरीदापुर चौधरी में नाले से गौवंशीय अवशेष मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, 21 और 22 मार्च को इलाके में प्लास्टिक के बोरों में गौवंशीय अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर एसएसपी के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया। 23 मार्च की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जब सिद्धार्थ नगर केन्द्रीय विद्यालय के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक सिपाही राहुल कुमार घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने असलम, जीशान और नासिर को गोली लगने के बाद दबोच लिया। तीनों के पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी में चौंकाने वाला खुलासा— 3 अवैध तमंचे 3 जिंदा कारतूस 6 खोखा कारतूस (.315 बोर) गौकशी के उपकरण स्प्लेंडर बाइक 2 मोबाइल फोन पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी असलम पर पहले से ही गौवध और आर्म्स एक्ट के 5 मुकदमे दर्ज हैं। बाकी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने फायरिंग और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले में क्षेत्राधिकार पंकज श्रीवास्तव ने आज सोमवार समय लगभग सुबह के 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया1
- । वर्ष प्रतिपदा के मौके पर निकाले गए इस संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पथ संचलन को मीरगंज विधायक डॉ. डी. सी. वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा और ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नेताओं ने सभी को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच निकाले गए इस पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने अनुशासन का परिचय दिया। मढ़ी सत्याना से शुरू हुआ यह संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मढ़ी सत्याना पर संपन्न हुआ। इस दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। तहसील गेट के सामने भी स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला संघ चालक कुंवर सेन ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही है और हर संकट की घड़ी में संघ के कार्यकर्ता सेवा के लिए आगे रहते हैं।इस पथ संचलन में डॉ. रोहिताश गंगवार, समर पाल, निरंजन यादववंशी, ओमकार, राम औतार, नितिन, यशवंत सिंह, केपी राना सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।1
- पत्नी पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद शीशगढ़ पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में चल रहा था वांछित1