भिंड में अवैध शराब की होम डिलेवरी करने वाला डिलेवरी बॉय पकड़ाया,आरोपी के दोस्त के घर मिला महंगी शराब का बड़ा स्टॉक भिंड में अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भिंड की सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने होम डिलीवरी करने वाले शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के दोस्त के घर से करीब 1.10 लाख रुपये कीमत की महंगी ब्राडेड अवैध शराब बरामद की है, साथ ही एक बाइक भी जब्त की है। मेला ग्राउंड से पकड़ा गया पहला आरोपी.... पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेला ग्राउंड के पास एक व्यक्ति बैग में शराब रखकर डिलीवरी के लिए खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर बैग से देशी प्लेन शराब के 20 पाव, रॉयल स्टेज की 750 ML की बोतल और हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई। आरोपी के दोस्त के घर के कमरे और बाथरूम से मिला शराब का बड़ा जखीरा...... पुलिस की कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर मांग के अनुसार अलग-अलग जगहों पर शराब की सप्लाई करता है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस बालाजी नगर स्थित उसके साथी के घर पहुंची। वहां ऊपरी मंजिल के कमरे और बाथरूम में छिपाकर रखा गया अंग्रेजी शराब और बियर का भारी स्टॉक बरामद हुआ। यह ब्रांड्स हुए बरामद.... ICONIQ वाइट, SMIRNOFF MINTY ZAMON , AFTER DARK BLUE ,MAGIC मोमेंट्स,ROYAL स्टेज, मकदोल, BLENDER प्राइड,सिग्नेचर, KINGFISHER BEER, BUDWEISER BEER पुलिस रिमांड में खुलेंगे कई और राज...... पुलिस ने शराब और वाहन को विधिवत जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शराब के मुख्य स्रोत (सप्लाई नेटवर्क) का पता लगाने के लिए पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, जिससे और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

- आर एस आई नर्मदा मिनरल्स कंपनी ने बच्चों को स्कूल में तथा आंगनबाड़ी में जाकर बांटी शैक्षणिक सामगग्री आर एस आई नर्मदा मिनरल्स कंपनी ने बच्चों को स्कूल में तथा आंगनबाड़ी में जाकर बांटी शैक्षणिक सामगग्री1
- रतनगढ़ माता धाम पर पार्किंग के नाम पर श्रद्धालुओं से ₹10 वसूली का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दैनिक पुष्पांजलि टुडे दतिया/रतनगढ़। प्रसिद्ध रतनगढ़ माता धाम पर श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर ₹10 लिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बसई मलिक क्षेत्र में श्रद्धालुओं से पार्किंग शुल्क के नाम पर राशि लेते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं के बीच इस वसूली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि पार्किंग शुल्क निर्धारित है तो इसकी स्पष्ट जानकारी मौके पर प्रदर्शित की जानी चाहिए और प्रत्येक वाहन चालक को विधिवत रसीद उपलब्ध कराई जानी चाहिए। वहीं, यदि बिना किसी अधिकृत आदेश, ठेके या निर्धारित शुल्क के राशि ली जा रही है तो यह गंभीर जांच का विषय है। रतनगढ़ माता धाम में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मेले एवं विशेष अवसरों पर प्रशासन द्वारा वाहनों की पार्किंग और यातायात व्यवस्था के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए जाते रहे हैं। पूर्व में बसई मलिक क्षेत्र को भी पार्किंग व्यवस्था के लिए उपयोग किए जाने का उल्लेख मिलता है।ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पार्किंग व्यवस्था और शुल्क वसूली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि ₹10 की राशि किस आदेश के तहत ली जा रही है, पार्किंग का ठेका किसके पास है और वसूली करने वाले लोगों को अधिकृत किया गया है या नहीं। श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थल पर आने वाले लोगों से किसी भी प्रकार की अनधिकृत वसूली नहीं होनी चाहिए। यदि पार्किंग शुल्क शासन अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित है तो उसका रेट बोर्ड लगाया जाए और रसीद की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। फिलहाल वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र प्रशासनिक पुष्टि सामने नहीं आई है। इसलिए मामले में प्रशासन की जांच और अधिकृत स्पष्टीकरण के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ₹10 की वसूली वैध पार्किंग शुल्क है अथवा अनधिकृत वसूली। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जिला प्रशासन एवं रतनगढ़ धाम प्रबंधन इस मामले की जांच करता है या नहीं और श्रद्धालुओं से ली जा रही राशि के संबंध में क्या स्थिति स्पष्ट की जाती है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ शाहाबाद जिला हरदोई आरटीओ विभाग डबल डेकर बसोइन पर कोई रोकथाम नहीं दिल्ली नोएडा गाजियाबाद डबल डेकर बसो नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं तथा इन पर आरटीओ विभाग कब कार्रवाई करेगा देखना है कि शाहाबाद हरदोई तथा अन्य सड़कों पर चलने वाली डबल बसों पर रोकथाम तब होगी प्रशासन इन पर कब लगाम लग पाएगा1
- गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन अलग अलग स्थानों से अज्ञात चोरों ने की बाइक चोरी, मामला दर्ज गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय अस्पताल, न्यायालय परिसर तथा खितोली गांव में मस्जिद के पास से अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी कर ली।पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।जिसका वीडियो मंगलवार को लगभग 3 बजे वायरल हुआ। वहीं पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।1
- खड़ी बस में पीछे से घुसा डीसीएम कंटेनर, चालक गंभीर, सात यात्रियों को आई मामूली चोटें, अयोध्या धाम से दर्शन कर राजस्थान लौट रही थी बस जसवंतनगर। थाना क्षेत्र में हाईवे ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे यात्रियों से भरी एक निजी बस में पीछे से आ रहे डीसीएम कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार सात यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार निजी बस संख्या आरजे 10 पीए 7197 अयोध्या धाम से दर्शन कर राजस्थान के झुंझुनूं जिले के ग्राम मुहाना जा रही थी। बस जैसे ही ग्राम खेड़ा धौलपुर के सामने हाईवे ओवरब्रिज के पास पहुंची, पीछे से आ रहे डीसीएम कंटेनर संख्या डीएल 1 एलएजे 7387 ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। बताया गया कि कंटेनर चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कौशल्या पत्नी रविशंकर शर्मा (50), पार्वती पत्नी विजय कुमार (50), बीना देवी पत्नी विक्रम सिंह (52) और सुमित्रा पत्नी मोती सिंह, निवासी जड़वा, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा, तथा लीलाधर पुत्र बनवारी (70) और मुन्नी देवी पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी जिला झुंझुनूं, राजस्थान, और मंत्री पत्नी कैलाश (50) निवासी जड़वा, महेंद्रगढ़, हरियाणा को चोटें आईं। वहीं कानपुर से माल से भरे कार्टून लादकर गुरुग्राम जा रहे डीसीएम कंटेनर चालक रामवीर पुत्र पृथ्वीराज (40) निवासी पृथ्वीपुरा, थाना इकदिल, इटावा भी घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर भेजा गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया है कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हाइड्रा की मदद से सड़क किनारे कराया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू किया गया। उनके अनुसार स्थिति सामान्य है घटना कैसे घटी इसकी जाँच की रही है।1
- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गर्लफ्रेंड ने कार पर 3.5 घंटे में किए 3400 किस मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक की कार पर उसकी गर्लफ्रेंड ने करीब 3.5 घंटे में 3400 किसिंग निशान बना दिए. सड़क पर ऐसी कार देखकर पुलिस ने उसे रोक लिया. 5,500 रुपये का चालान काटने के साथ पुलिस ने युवक से कार पर लगे सारे निशान भी साफ करवाए.1
- नीलगाय से टकराई बाइक, शिक्षिका समेत दो घायल जिला अस्पताल में भर्ती भिंड।देहात थाना क्षेत्र के मानपुरा रोड पर सुबह खेत से अचानक निकली नीलगाय से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शिक्षिका समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार यदुनाथ नगर गली नंबर-6 निवासी 58 वर्षीय कमलेश शर्मा और वीरेंद्र नगर निवासी 25 वर्षीय शिक्षिका आरती पुत्री राजेश सिंह कुशवाह सोमवार सुबह लहरौली स्थित सरकारी स्कूल पढ़ाने जा रहे थे। करीब 9:30 बजे मानपुरा रोड स्थित पदम रिसॉर्ट के पास अचानक खेत से नीलगाय सड़क पर आ गई। और बाइक की नीलगाय से टक्कर हो गई जिससे एक बाइक पर बैठे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है।1
- शराब के नशे में पति ने पत्नी का सिर दीवार में दे मारा, पत्नी गंभीर घायल भिंड।देहात थाना क्षेत्र के यदुनाथ नगर में रात पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। शराब के नशे में घर पहुंचे पति ने विवाद बढ़ने पर पत्नी का सिर दीवार में दे मारा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे रात में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार कराया गया।जानकारी के अनुसार यदुनाथ नगर निवासी 30 वर्षीय रीमा प्रजापति पत्नी सुरेंद्र प्रजापति रविवार रात करीब 10 बजे घर पर थी। इसी दौरान सुरेंद्र शराब के नशे में घर आया और खाना खाने को लेकर दोनों के बीच मामूली कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान सुरेंद्र ने रीमा को पकड़कर उसका सिर दीवार में दे मारा। सिर में चोट लगने से रीमा लहूलुहान हो गई। रीमा की सास ऊमा देवी उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं जहां उसका उपचार कराया गया। रीमा ने बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है।1