logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांदा के आवासीय विद्यालय में दो छात्रों की मौत, जांच के बीच व्यवस्थाओं पर उठे सवाल। बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में रविवार रात दो छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत की सूचना से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय नितिन प्रजापति, निवासी सरस्वाह थाना गिरवां और 9 वर्षीय अरुण कुशवाहा, निवासी महेदु थाना चिल्ला के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों छात्र विद्यालय के आवासीय परिसर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर विद्यालय प्रबंधन ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इसके बाद दोनों की मौत की सूचना सामने आई। घटना के बाद छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने और मौत की वजह को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या छात्रों के रहने वाले परिसर में सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं मौजूद थीं? क्या हॉस्टल संचालन से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा था? क्या फायर सेफ्टी और आपातकालीन व्यवस्था की स्थिति मानकों के अनुरूप थी?

4 hrs ago
user_भारतसूत्र Live TV
भारतसूत्र Live TV
Social Media Manager अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

बांदा के आवासीय विद्यालय में दो छात्रों की मौत, जांच के बीच व्यवस्थाओं पर उठे सवाल। बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में रविवार रात दो छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत की सूचना से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय नितिन प्रजापति, निवासी सरस्वाह थाना गिरवां और 9 वर्षीय अरुण कुशवाहा, निवासी महेदु थाना चिल्ला के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों छात्र विद्यालय के आवासीय परिसर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर विद्यालय प्रबंधन ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इसके बाद दोनों की मौत की सूचना सामने आई। घटना के बाद छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने और मौत की वजह को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या छात्रों के रहने वाले परिसर में सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं मौजूद थीं? क्या हॉस्टल संचालन से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा था? क्या फायर सेफ्टी और आपातकालीन व्यवस्था की स्थिति मानकों के अनुरूप थी?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कीचड़ में खड़े होकर फहराया तिरंगा, शर्मनाक तस्वीर वायरल। बांदा। स्वतंत्रता दिवस पर जहां पूरा देश तिरंगे के सम्मान में उत्साह और देशभक्ति से सराबोर था, वहीं बांदा के बबेरू क्षेत्र के एक स्कूल से सामने आई तस्वीर व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। वायरल तस्वीर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिष्टा की बताई जा रही है। तस्वीर में स्कूल का पूरा परिसर बारिश के पानी और कीचड़ से लबालब नजर आ रहा है। बच्चे इसी गंदे पानी और कीचड़ के बीच खड़े होकर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में कुछ बच्चे छत पर तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं, जबकि नीचे छात्र-छात्राएं कतार में खड़े हैं। बच्चों के पैर तक कीचड़ में सने दिखाई दे रहे हैं।
    1
    कीचड़ में खड़े होकर फहराया तिरंगा, शर्मनाक तस्वीर वायरल।
बांदा। स्वतंत्रता दिवस पर जहां पूरा देश तिरंगे के सम्मान में उत्साह और देशभक्ति से सराबोर था, वहीं बांदा के बबेरू क्षेत्र के एक स्कूल से सामने आई तस्वीर व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
वायरल तस्वीर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिष्टा की बताई जा रही है। तस्वीर में स्कूल का पूरा परिसर बारिश के पानी और कीचड़ से लबालब नजर आ रहा है। बच्चे इसी गंदे पानी और कीचड़ के बीच खड़े होकर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं।
तस्वीर में कुछ बच्चे छत पर तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं, जबकि नीचे छात्र-छात्राएं कतार में खड़े हैं। बच्चों के पैर तक कीचड़ में सने दिखाई दे रहे हैं।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में 762 नगर निकायों के लिए बड़ा अपडेट | Property Tax बकायेदारों को राहत | OTS Scheme 2026 | UP Latest News उत्तर प्रदेश में संपत्ति कर से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। 15 अगस्त 2026 से प्रदेश के 762 नगर निकायों में एकमुश्त समझौता योजना यानी OTS व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत संपत्ति कर के बकायेदारों को अपना बकाया चुकाने के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार किस्तों में भुगतान की सुविधा मिल सकती है। योजना का उद्देश्य बकाया कर की वसूली बढ़ाने के साथ नागरिकों को भुगतान में सुविधा देना है।
    1
    उत्तर प्रदेश में 762 नगर निकायों के लिए बड़ा अपडेट | Property Tax बकायेदारों को राहत | OTS Scheme 2026 | UP Latest News
उत्तर प्रदेश में संपत्ति कर से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। 15 अगस्त 2026 से प्रदेश के 762 नगर निकायों में एकमुश्त समझौता योजना यानी OTS व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत संपत्ति कर के बकायेदारों को अपना बकाया चुकाने के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार किस्तों में भुगतान की सुविधा मिल सकती है। योजना का उद्देश्य बकाया कर की वसूली बढ़ाने के साथ नागरिकों को भुगतान में सुविधा देना है।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ग्रामीण विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए भभौंर ग्राम में चौपाल हुआ आयोजन मुख्य अतिथि अर्चना नितिन उपाध्याय ने चौपाल में बैठकर सुनी जन समस्याएं और गांव में किया भ्रमण चित्रकूट । जिले के सदर ब्लॉक कर्वी की ग्राम पंचायत भंभौर में ग्रामीण विकास और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। हनुमान मंदिर के समीप आयोजित इस चौपाल में ग्रामीणों ने गांव की बुनियादी जरूरतों और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने पर जोर दिया गया। ग्राम चौपाल का आयोजन समाजसेवी सूरज यादव और हीरालाल यादव के प्रयास से किया गया। कार्यक्रम में जय बजरंग सेना की राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना नितिन उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इसके साथ ही ‘चलो गांव की ओर’ जागरूकता अभियान के संस्थापक अध्यक्ष संजय सिंह राणा ने भी चौपाल में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। गांव की समस्याओं को लेकर खुलकर हुई चर्चा ग्राम चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान की दिशा में सामूहिक प्रयास करना रहा। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, जल निकासी, आवास, पेंशन, राशन, रोजगार, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित कई महत्वपूर्ण समस्याओं को सामने रखा। ग्रामीणों के अनुसार गांव में बिजली कटौती एक प्रमुख समस्या है। अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण घरेलू कार्यों के साथ-साथ किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसी तरह पेयजल संकट और खराब हैंडपंपों की समस्या भी ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। गांव की खराब सड़कों, नालियों और जलभराव का मुद्दा भी चौपाल में प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कई स्थानों पर परेशानी बढ़ जाती है। साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था और नालियों की बेहतर देखरेख की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। ग्राम चौपाल की मुख्य अतिथि अर्चना नितिन उपाध्याय ने केवल चौपाल में बैठकर समस्याएं सुनने तक सीमित न रहते हुए गांव में भ्रमण भी किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामभजन से गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों और प्रस्तावित कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
    2
    ग्रामीण विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए भभौंर ग्राम में चौपाल हुआ आयोजन
मुख्य अतिथि अर्चना नितिन उपाध्याय ने चौपाल में बैठकर सुनी जन समस्याएं और गांव में किया भ्रमण
चित्रकूट । जिले के सदर ब्लॉक कर्वी की ग्राम पंचायत भंभौर में ग्रामीण विकास और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। हनुमान मंदिर के समीप आयोजित इस चौपाल में ग्रामीणों ने गांव की बुनियादी जरूरतों और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने पर जोर दिया गया।
ग्राम चौपाल का आयोजन समाजसेवी सूरज यादव और हीरालाल यादव के प्रयास से किया गया। कार्यक्रम में जय बजरंग सेना की राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना नितिन उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इसके साथ ही ‘चलो गांव की ओर’ जागरूकता अभियान के संस्थापक अध्यक्ष संजय सिंह राणा ने भी चौपाल में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
गांव की समस्याओं को लेकर खुलकर हुई चर्चा
ग्राम चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान की दिशा में सामूहिक प्रयास करना रहा। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, जल निकासी, आवास, पेंशन, राशन, रोजगार, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित कई महत्वपूर्ण समस्याओं को सामने रखा।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में बिजली कटौती एक प्रमुख समस्या है। अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण घरेलू कार्यों के साथ-साथ किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसी तरह पेयजल संकट और खराब हैंडपंपों की समस्या भी ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
गांव की खराब सड़कों, नालियों और जलभराव का मुद्दा भी चौपाल में प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कई स्थानों पर परेशानी बढ़ जाती है। साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था और नालियों की बेहतर देखरेख की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
ग्राम चौपाल की मुख्य अतिथि अर्चना नितिन उपाध्याय ने केवल चौपाल में बैठकर समस्याएं सुनने तक सीमित न रहते हुए गांव में भ्रमण भी किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामभजन से गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों और प्रस्तावित कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
    user_PushpRaj kashyap
    PushpRaj kashyap
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मैहर। खेल मैदान की दुर्दशा पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष तो चुप है,जन प्रतिनिधि भी चुप है लेकिन कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने कही बड़ी बात,सीएम आए तो धान का रोपा भी साथ लाए। सुनिए प्रभात द्विवेदी को...?
    1
    मैहर।  खेल मैदान की दुर्दशा पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष तो चुप है,जन प्रतिनिधि भी चुप है लेकिन कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने कही बड़ी बात,सीएम आए तो धान का रोपा भी साथ लाए। सुनिए प्रभात द्विवेदी को...?
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सतना SP ऑफिस सतना में इंसाफ की मांग को लेकर न्यूज़ रिपोर्टर SP ऑफिस पहुंचे। *अमन मिश्रा के समर्थन में उमड़ा जनसमूह, SP के नाम सौंपा ज्ञापन* पुलिसकर्मी द्वारा कथित बदसलूकी मामले में निष्पक्ष जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग सतना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सतना के परेड ग्राउंड में सोशल मीडिया एक्टिविस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमन मिश्रा के साथ हुई कथित बदसलूकी के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, समाजसेवियों, पत्रकारों, सोशल मीडिया क्रिएटर्स एवं आम नागरिकों ने एकजुट होकर सतना पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। अमन मिश्रा के समर्थन में करीब 400-500 लोग सतना SP कार्यालय पहुंचे। विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ समाजसेवी, युवा एवं बड़ी संख्या में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी मौजूद रहे। बताया गया कि सतना के अलावा आसपास के कई जिलों से भी सोशल मीडिया क्रिएटर्स एवं युवा अमन मिश्रा के समर्थन में पहुंचे। SP के नाम सौंपा गया ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव पांडेय को दिया गया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर तत्काल उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। ज्ञापन में मांग की गई कि 15 अगस्त को परेड ग्राउंड में हुई घटना की निष्पक्ष जांच की जाए। घटनास्थल के CCTV फुटेज एवं उपलब्ध अन्य साक्ष्यों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए। साथ ही मौके पर मौजूद संबंधित पुलिसकर्मियों एवं प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी ली जाए। यदि जांच में अमन मिश्रा के साथ अभद्र व्यवहार, अपमानजनक भाषा के प्रयोग एवं धक्का-मुक्की के आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। समर्थन में पहुंचे लोगों का कहना था कि किसी भी नागरिक के सम्मान और अधिकार के साथ समझौता नहीं होना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर हुई इस घटना के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच आवश्यक है। वहीं, अमन मिश्रा ने कहा कि यह मामला किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। उनकी मांग केवल इतनी है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो और जांच में जो तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और सोशल मीडिया क्रिएटर्स की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। कई जिलों से पहुंचे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरों ने भी अमन मिश्रा के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अब सभी की नजरें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर हैं। देखना होगा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन निष्पक्ष जांच के बाद क्या कार्रवाई करता है।
    1
    सतना SP ऑफिस
सतना में इंसाफ की मांग को लेकर न्यूज़ रिपोर्टर SP ऑफिस पहुंचे।
*अमन मिश्रा के समर्थन में उमड़ा जनसमूह, SP के नाम सौंपा ज्ञापन*
पुलिसकर्मी द्वारा कथित बदसलूकी मामले में निष्पक्ष जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग
सतना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सतना के परेड ग्राउंड में सोशल मीडिया एक्टिविस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमन मिश्रा के साथ हुई कथित बदसलूकी के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, समाजसेवियों, पत्रकारों, सोशल मीडिया क्रिएटर्स एवं आम नागरिकों ने एकजुट होकर सतना पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा।
अमन मिश्रा के समर्थन में करीब 400-500 लोग सतना SP कार्यालय पहुंचे। विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ समाजसेवी, युवा एवं बड़ी संख्या में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी मौजूद रहे। बताया गया कि सतना के अलावा आसपास के कई जिलों से भी सोशल मीडिया क्रिएटर्स एवं युवा अमन मिश्रा के समर्थन में पहुंचे।
SP के नाम सौंपा गया ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव पांडेय को दिया गया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर तत्काल उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में मांग की गई कि 15 अगस्त को परेड ग्राउंड में हुई घटना की निष्पक्ष जांच की जाए। घटनास्थल के CCTV फुटेज एवं उपलब्ध अन्य साक्ष्यों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए। साथ ही मौके पर मौजूद संबंधित पुलिसकर्मियों एवं प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी ली जाए। यदि जांच में अमन मिश्रा के साथ अभद्र व्यवहार, अपमानजनक भाषा के प्रयोग एवं धक्का-मुक्की के आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
समर्थन में पहुंचे लोगों का कहना था कि किसी भी नागरिक के सम्मान और अधिकार के साथ समझौता नहीं होना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर हुई इस घटना के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
वहीं, अमन मिश्रा ने कहा कि यह मामला किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। उनकी मांग केवल इतनी है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो और जांच में जो तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और सोशल मीडिया क्रिएटर्स की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। कई जिलों से पहुंचे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरों ने भी अमन मिश्रा के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
अब सभी की नजरें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर हैं। देखना होगा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन निष्पक्ष जांच के बाद क्या कार्रवाई करता है।
    user_Aman verma
    Aman verma
    New Service रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *बाँदा मे आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की मौत।* *दोनों बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों का नहीं चल सका पता।* *बाँदा मे आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की मौत।* *दोनों बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों का नहीं चल सका पता।* *छात्रावास में रह रहे छात्रों की अचानक खराब हुई तबीयत।* बांदा के प्राइवेट आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की मौत हो जाने से विद्यालय प्रशासन मे हड़कंप मच गया। हालांकि बच्चों की मौत हो जाने से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर सवालिया निशान जरूर खड़े हो जाते हैं, जहां देर रात को आवासीय विद्यालय के दो छात्रों को अस्पताल लाया जाता है, जहां एक की मौत हो जाती है और दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है और उसकी भी मौत हो जाती है। बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। विद्यालय प्रशासन पर परिजनों की ओर से गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं की उचित इलाज न होने और दूषित खान-पान की वजह से मौत होने की बात कही जा रही। बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के झील के पुरवा मे *B.L आवासीय विद्यालय* में पढ़ने वाले दो छात्र, जिनमे एक की उम्र 9 वर्ष और दूसरे की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है, को जिला अस्पताल में देर रात को भर्ती कराया गया था। जहां जिला अस्पताल में ही एक की मौत हो गई और दूसरे की मौत मेडिकल कॉलेज में हो गई थी। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ विनीत सचान ने बताया दो बच्चों को देर रात को लाया गया था एक की दर्दनाक मौत अस्पताल में हो चुकी दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था जहां उसकी भी मौत हो गई है। डॉक्टर ने बताया कि एक बच्चे को जहरीले कीड़े जैसे काटने का अंदेशा लगाया जा रहा है फिर हाल मौत के वास्तविक कारणो का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। *मृतक के भाई उत्कर्ष ने* बताया की देर रात को मेरे भाई के पेट में दर्द हो रहा था उसको समय से इलाज नहीं मिला, बताया कि कक्षा 2 का विद्यार्थी था जिसका नाम अरुण है। और वही दूसरे छात्र का नाम नितिन है जिसकी उम्र लगभग 12 से 13 वर्ष बताई जा रही। *प्रीती मृतक की मां* ने बताया कि महेदु थाना चिल्ला क्षेत्र के रहने वाले हैं मेरा बच्चा अरुण कक्षा 2 का विद्यार्थी था पता नहीं विद्यालय के लोगों ने क्या खिलाया कि उसकी मौत हो गई? मां ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा दूसरा बच्चा भी आवासीय विद्यालय में ही पड़ता है तबीयत खराब होने पर विद्यालय प्रशासन के द्वारा मेरे बच्चे से फोन तक नहीं करवाया गया। बड़े बेटे ने फोन करने के लिए कहा लेकिन किसी ने फोन नहीं दिया। घटना की जानकारी सुबह ही पता चली जब उसकी मौत हो चुकी थी, जिस पर परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के संबंध में *अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह* के द्वारा बताया गया है कि दोनों बच्चों के डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्यवाही की जाएगी, फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल करने पर जुटी है। बाइट - अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज सिंह
    1
    *बाँदा मे आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की मौत।*
*दोनों बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों का नहीं चल सका पता।*
*बाँदा मे आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की मौत।*
*दोनों बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों का नहीं चल सका पता।*
*छात्रावास में रह रहे छात्रों की अचानक खराब हुई तबीयत।*
बांदा के प्राइवेट आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की मौत हो जाने से विद्यालय प्रशासन मे हड़कंप मच गया। हालांकि बच्चों की मौत हो जाने से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर सवालिया निशान जरूर खड़े हो जाते हैं, जहां देर रात को आवासीय विद्यालय के दो छात्रों को अस्पताल लाया जाता है, जहां एक की मौत हो जाती है और दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है और उसकी भी मौत हो जाती है। बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। विद्यालय प्रशासन पर परिजनों की ओर से गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं की उचित इलाज न होने और दूषित खान-पान की वजह से मौत होने की बात कही जा रही।
बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के झील के पुरवा मे *B.L आवासीय विद्यालय* में पढ़ने वाले दो छात्र, जिनमे एक की उम्र 9 वर्ष और दूसरे की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है, को जिला अस्पताल में देर रात को भर्ती कराया गया था। जहां जिला अस्पताल में ही एक की मौत हो गई और दूसरे की मौत मेडिकल कॉलेज में हो गई थी।
इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ विनीत सचान ने बताया दो बच्चों को देर रात को लाया गया था एक की दर्दनाक मौत अस्पताल में हो चुकी दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था जहां उसकी भी मौत हो गई है। डॉक्टर ने बताया कि एक बच्चे को जहरीले कीड़े जैसे काटने का अंदेशा लगाया जा रहा है फिर हाल मौत के वास्तविक कारणो का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
*मृतक के भाई उत्कर्ष ने* बताया की देर रात को मेरे भाई के पेट में दर्द हो रहा था उसको समय से इलाज नहीं मिला, बताया कि कक्षा 2 का विद्यार्थी था जिसका नाम अरुण है। और वही दूसरे छात्र का नाम नितिन है जिसकी उम्र लगभग 12 से 13 वर्ष बताई जा रही।
*प्रीती मृतक की मां* ने बताया कि महेदु थाना चिल्ला क्षेत्र के रहने वाले हैं मेरा बच्चा अरुण कक्षा 2 का विद्यार्थी था पता नहीं विद्यालय के लोगों ने क्या खिलाया कि उसकी मौत हो गई? मां ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा दूसरा बच्चा भी आवासीय विद्यालय में ही पड़ता है तबीयत खराब होने पर विद्यालय प्रशासन के द्वारा मेरे बच्चे से फोन तक नहीं करवाया गया। बड़े बेटे ने फोन करने के लिए कहा लेकिन किसी ने फोन नहीं दिया। घटना की जानकारी सुबह ही पता चली जब उसकी मौत हो चुकी थी, जिस पर परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
घटना के संबंध में *अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह* के द्वारा बताया गया है कि दोनों बच्चों के डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्यवाही की जाएगी, फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल करने पर जुटी है।
बाइट - अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज सिंह
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बांदा के आवासीय विद्यालय में दो छात्रों की मौत, जांच के बीच व्यवस्थाओं पर उठे सवाल। बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में रविवार रात दो छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत की सूचना से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय नितिन प्रजापति, निवासी सरस्वाह थाना गिरवां और 9 वर्षीय अरुण कुशवाहा, निवासी महेदु थाना चिल्ला के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों छात्र विद्यालय के आवासीय परिसर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर विद्यालय प्रबंधन ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इसके बाद दोनों की मौत की सूचना सामने आई। घटना के बाद छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने और मौत की वजह को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या छात्रों के रहने वाले परिसर में सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं मौजूद थीं? क्या हॉस्टल संचालन से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा था? क्या फायर सेफ्टी और आपातकालीन व्यवस्था की स्थिति मानकों के अनुरूप थी?
    1
    बांदा के आवासीय विद्यालय में दो छात्रों की मौत, जांच के बीच व्यवस्थाओं पर उठे सवाल।
बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में रविवार रात दो छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत की सूचना से हड़कंप मच गया।
मृतकों की पहचान 12 वर्षीय नितिन प्रजापति, निवासी सरस्वाह थाना गिरवां और 9 वर्षीय अरुण कुशवाहा, निवासी महेदु थाना चिल्ला के रूप में बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक दोनों छात्र विद्यालय के आवासीय परिसर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर विद्यालय प्रबंधन ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इसके बाद दोनों की मौत की सूचना सामने आई।
घटना के बाद छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने और मौत की वजह को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या छात्रों के रहने वाले परिसर में सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं मौजूद थीं? क्या हॉस्टल संचालन से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा था? क्या फायर सेफ्टी और आपातकालीन व्यवस्था की स्थिति मानकों के अनुरूप थी?
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बांदा,थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत एक आवासीय विद्यालय में आवासित एक 12 वर्षीय व एक 8 वर्षीय बच्चों की रात्रि में तबियत खराब होने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत बच्चों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक बच्चे को जिला अस्पताल में तथा दूसरे बच्चे को मेडिकल कॉलेज बांदा में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। बांदा,थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत एक आवासीय विद्यालय में आवासित एक 12 वर्षीय व एक 8 वर्षीय बच्चों की रात्रि में तबियत खराब होने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत बच्चों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक बच्चे को जिला अस्पताल में तथा दूसरे बच्चे को मेडिकल कॉलेज बांदा में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। बाइट अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज।
    4
    बांदा,थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत एक आवासीय विद्यालय में आवासित एक 12 वर्षीय व एक 8 वर्षीय बच्चों की रात्रि में तबियत खराब होने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत बच्चों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक बच्चे को जिला अस्पताल में तथा दूसरे बच्चे को मेडिकल कॉलेज बांदा में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
बांदा,थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत एक आवासीय विद्यालय में आवासित एक 12 वर्षीय व एक 8 वर्षीय बच्चों की रात्रि में तबियत खराब होने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत बच्चों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक बच्चे को जिला अस्पताल में तथा दूसरे बच्चे को मेडिकल कॉलेज बांदा में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।
बाइट अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.