शाहजहांपुर: पुवायां थाना क्षेत्र के लखनापुर गांव में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय 12वीं के छात्र मानवेंद्र की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। शाहजहांपुर: पुवायां थाना क्षेत्र के लखनापुर गांव में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय 12वीं के छात्र मानवेंद्र की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मानवेंद्र अपने पिता भानू प्रताप के साथ मजदूरी करने आया था। लिंटर डालने के दौरान वह मसाला तैयार करने वाली मिक्सर मशीन पर चढ़ा, तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह नीचे गिर पड़ा। पिता उसे तुरंत बाइक से पुवायां सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मानवेंद्र पढ़ाई के साथ परिवार की मदद के लिए मजदूरी भी करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। * 18 वर्षीय 12वीं के छात्र की करंट लगने से मौत * पिता के सामने हुआ दर्दनाक हादसा * मिक्सर मशीन पर चढ़ते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया * पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शाहजहांपुर: पुवायां थाना क्षेत्र के लखनापुर गांव में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय 12वीं के छात्र मानवेंद्र की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। शाहजहांपुर: पुवायां थाना क्षेत्र के लखनापुर गांव में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय 12वीं के छात्र मानवेंद्र की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मानवेंद्र अपने पिता भानू प्रताप के साथ मजदूरी करने आया था। लिंटर डालने के दौरान वह मसाला तैयार करने वाली मिक्सर मशीन पर चढ़ा, तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह नीचे गिर पड़ा। पिता उसे तुरंत बाइक से पुवायां सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मानवेंद्र पढ़ाई के साथ परिवार की मदद के लिए मजदूरी भी करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। * 18 वर्षीय 12वीं के छात्र की करंट लगने से मौत * पिता के सामने हुआ दर्दनाक हादसा * मिक्सर मशीन पर चढ़ते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया * पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- नौतनवा बाईपास पर भीषण हादसा, नेपाल जा रहे छह लोग घायल, महराजगंज: नौतनवा कस्बे के बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12:40 बजे पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रही काइगर कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अर्टिगा सवार छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, संत कबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के अमरढोभा निवासी मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद ताल्हा, मोहम्मद हसन, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद अब्दुल्ला और मोहम्मद इलियास अर्टिगा कार संख्या UP 51 AW 9001 से नेपाल घूमने जा रहे थे। नौतनवा बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी कार आगे चल रही बहुजन समाज पार्टी के महराजगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राव की काइगर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्टिगा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना मिलते ही नौतनवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पलटी कार से सभी घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #PublicMaharajganjNews #Nautanwa #Maharajganj #NautanwaBypass #RoadAccident #AccidentNews1
- यूपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का प्रदेशवासियों के लिए एक संदेश उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी अधिक संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री की जन्म दिवस को श्रम दिवस के रूप में मनाने का आवाहन किया और लोगों को एक संदेश दिया सुनिए1
- फरेंदा क्षेत्र के सेमरा महराज गांव में चार मकान पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश एवं तहसीलदार न्यायिक मजिस्ट्रेट की बेदखली फरेंदा सर्किल के चार थाने की फोर्स मौके पर मौजूद रहीं। धारा 67 के तहत हुई कार्रवाई - फरेंदा एसडीएम #mahararagnj #police #sdm1
- सिसवा नगर में बदले जा रहे जर्जर बिजली के तार और खंभे | विद्युत विभाग का बड़ा अभियान सिसवा नगर में जर्जर बिजली के तारों और खंभों को बदलने का अभियान शुरू किया गया है। गोपाल नगर, रेलवे स्टेशन रोड समेत कई वार्डों में विद्युत विभाग की टीम ने काम शुरू किया। इससे फाल्ट और बिजली कटौती की समस्या कम होने के साथ सुरक्षित बिजली आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।1
- बयान पर विवाद, पत्रकार संगठन ने जताई आपत्ति गोरखपुर में आयोजित Gen-Z महाजुटान कार्यक्रम के दौरान AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। इस मामले में विभिन्न संगठनों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए बयान की आलोचना की है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कार्यक्रम में नेहा बोरा ने शिक्षा, बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रिया, पेपर लीक और सरकार की नीतियों को लेकर तीखी टिप्पणी की। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कथित रूप से इस्तेमाल किए गए शब्दों पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह कहा कि लोकतंत्र में सरकार और मुख्यमंत्री की नीतियों की आलोचना करने का सभी को अधिकार है। जंतर-मंतर जैसे सार्वजनिक मंचों पर किसी भी व्यक्ति के विचारों और आंदोलनों का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि के खिलाफ अपशब्दों और व्यक्तिगत टिप्पणियों का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हिंदू-मुस्लिम सहित समाज के सभी वर्गों के लोग अपना नेता मानते हैं, इसलिए राजनीतिक मतभेदों को मर्यादित भाषा में ही व्यक्त किया जाना चाहिए। रत्नाकर सिंह ने कहा कि किसी भी नेता या कार्यकर्ता या छात्रा को खुद को हाईलाइट करने के लिए ऐसी भाषा का सहारा नहीं लेना चाहिए, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। उन्होंने प्रशासन से पूरे वीडियो और बयान की निष्पक्ष जांचकरने की मांग की। साथ ही उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे स्वस्थ बहस, तथ्यात्मक आलोचना और संवैधानिक भाषा की परंपरा को मजबूत करें।1
- दो मामलों में युवतियों की बरामदगी को लेकर एसपी से मुलाकात तमकुहीराज और पडरौना के दो मामलों को लेकर राजन जायसवाल ने पीड़ित परिवारों के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। दोनों युवतियों की जल्द बरामदगी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी गई। एसपी की ओर से जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिलने की बात कही गई है। पूरे मामले की जानकारी वीडियो में देखिए और सुनिए राजन जायसवाल ने क्या कहा। 👇1
- पोखरी पर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महराज 🚨 महराजगंज: पोखरी पर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महराज गांव के बीच स्थित पोखरी पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तहसील प्रशासन फरेंदा ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं पोखरी की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई से ग्रामीणों में भी चर्चा रही। #PublicMaharajganjNews #Maharajganj #Purandarpur #SemraMaharaj #Farenda #MaharajganjNews #BreakingNews #UPNews #Encroachment #BulldozerAction #NewsUpdate1
- मौसम में बदलाव का असर: महराजगंज जिला अस्पताल की OPD में बढ़ी मरीजों की भीड़ | वायरल बुखार-डायरिया के केस बढ़े महराजगंज में मौसम में बदलाव के बीच जिला अस्पताल की OPD में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुखार, डायरिया, उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने साफ-सफाई, स्वच्छ पानी और समय पर इलाज कराने की सलाह दी है।1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ,नेहा बोरा के गोरखपुर में कथित बयान के बाद बढ़ सकती है मुश्किलें..। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ,नेहा बोरा के गोरखपुर में कथित बयान के बाद बढ़ सकती है मुश्किलें..।1