*देवतालाब बनेगा आस्था का महासागर, भोलेनाथ के दरबार में उमड़ेगा जनसैलाब! सुरक्षा चाक-चौबंद, लेकिन सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल* *प्रेम तिवारी विशेष संवाददाता* मऊगंज सावन के पावन अवसर पर मऊगंज जिले का प्राचीन देवतालाब शिव मंदिर एक बार फिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनने जा रहा है मान्यता है कि इस ऐतिहासिक शिवधाम का निर्माण स्वयं भगवान विश्वकर्मा ने कराया था। ऐसे में दूर-दराज़ से श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए देवतालाब पहुंचेंगे और पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठेगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 60 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। VIP दर्शन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना की स्थिति न बने प्रशासन का दावा है कि सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य रहेगी और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराए जाएंगे। लेकिन दूसरी ओर सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे तो मंदिर परिसर, मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी। समय रहते सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया तो श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है आस्था के इस महापर्व में सुरक्षा के दावों के साथ-साथ प्रशासन की असली परीक्षा स्वच्छता, यातायात और जनसुविधाओं को लेकर भी होगी। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार विभाग केवल कागजी तैयारियों तक सीमित रहते हैं या श्रद्धालुओं को वास्तव में बेहतर और व्यवस्थित व्यवस्था उपलब्ध करा पाते हैं।
*देवतालाब बनेगा आस्था का महासागर, भोलेनाथ के दरबार में उमड़ेगा जनसैलाब! सुरक्षा चाक-चौबंद, लेकिन सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल* *प्रेम तिवारी विशेष संवाददाता* मऊगंज सावन के पावन अवसर पर मऊगंज जिले का प्राचीन देवतालाब शिव मंदिर एक बार फिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनने जा रहा है मान्यता है कि इस ऐतिहासिक शिवधाम का निर्माण स्वयं भगवान विश्वकर्मा ने कराया था। ऐसे में दूर-दराज़ से श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए देवतालाब पहुंचेंगे और पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठेगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 60 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। VIP दर्शन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं ताकि किसी भी प्रकार की
अव्यवस्था या दुर्घटना की स्थिति न बने प्रशासन का दावा है कि सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य रहेगी और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराए जाएंगे। लेकिन दूसरी ओर सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे तो मंदिर परिसर, मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी। समय रहते सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया तो श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है आस्था के इस महापर्व में सुरक्षा के दावों के साथ-साथ प्रशासन की असली परीक्षा स्वच्छता, यातायात और जनसुविधाओं को लेकर भी होगी। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार विभाग केवल कागजी तैयारियों तक सीमित रहते हैं या श्रद्धालुओं को वास्तव में बेहतर और व्यवस्थित व्यवस्था उपलब्ध करा पाते हैं।
- nali ka kam nahi hua bataiye aayesa bharasta char hon raha hai1
- विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर थाना समान पुलिस ने आमजन को किया जागरूक, थाने के सामने आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम1
- गुढ़ में पुलिस विभाग की जन चौपाल नागरिकों को साइबर अपराध डिजिटल अरेस्ट और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक गुढ़ में पुलिस विभाग की जन चौपाल नागरिकों को साइबर अपराध डिजिटल अरेस्ट और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक *डीआईजी हेमंत चौहान एवं डीएसपी हिमाली पाठक की उपस्थिति में हुआ सीधा संवाद साइबर हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा पर दिया विशेष जोर* *♦️रीवा : गुढ़ समाचार* पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने तथा समाज में बढ़ते अपराधों के प्रति आमजन को सतर्क करने के उद्देश्य से रीवा पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान आपकी पुलिस आपके द्वार के अंतर्गत गुढ़ नगर स्थित श्री भागवत पैलेस में एक भव्य जन चौपाल का आयोजन किया गया।इस जन चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में रीवा संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान और विशेष अतिथि के रूप में डीएसपी हिमाली पाठक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी गुढ़ पुष्पेन्द्र यादव ने की। *डीआईजी हेमंत चौहान का नागरिकों से सीधा संवाद* जन चौपाल को संबोधित करते हुए डीआईजी हेमंत चौहान ने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी सिर्फ अपराध नियंत्रण ही नहीं बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा करना भी है।उन्होंने उपस्थित लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी स्थानीय समस्याओं यातायात और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।डीआईजी चौहान ने कहा आज का दौर डिजिटल क्रांति का है लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराध भी तेजी से बढ़े हैं।पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है लेकिन नागरिकों की जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। *डीएसपी ने डिजिटल अरेस्ट और बैंक धोखाधड़ी पर दी चेतावनी* डीएसपी हिमाली पाठक ने वर्तमान में तेजी से उभर रहे डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड के तरीकों से नागरिकों को सावधान किया।उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पुलिस सीबीआई या जांच एजेंसी वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार या बंधक नहीं बनाती है।यदि इस प्रकार की कोई संदिग्ध कॉल आती है तो घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचित करें।इसके साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा पर बात करते हुए महिलाओं से किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या अपराध की स्थिति में निसंकोच पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की अपील की। *थाना प्रभारी ने बताए साइबर सुरक्षा के मूल मंत्र* कार्यक्रम के दौरान गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र यादव ने साइबर अपराधों की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनजाने नंबरों से आने वाले लिंक पर क्लिक न करें अपने बैंक ओटीपी पासवर्ड या पिन किसी के साथ साझा न करें। लॉटरी नौकरी का झांसा देने वाले और फर्जी बैंक कॉल्स से सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई।साथ ही चौपाल में उपस्थित युवाओं और बुजुर्गों से समाज को नशा मुक्त बनाने की अपील की गई।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि अपराध की जननी भी है। पुलिस विभाग द्वारा नशे के अवैध कारोबार में लिप्त तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।अंतिम क्षण में अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और सीधा संवाद कर उनका त्वरित समाधान करने का भरोसा दिलाया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनप्रतिनिधि समाजसेवी सुरक्षा समिति के सदस्य एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।1
- अगस्त 2026 की प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें: एलपीजी दामों में राहत: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG) की कीमतों में कटौती की गई है, जिससे व्यापारिक क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी। नियमों में बदलाव: आज 1 अगस्त से रेलवे बुकिंग, क्रेडिट कार्ड नियमों और पासपोर्ट फीस (जिसमें 14 साल बाद बढ़ोतरी हुई है) समेत कई नए नियम लागू हो गए हैं। मौसम का हाल: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी समेत देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है। खेल: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। विदेश/दुनिया: स्पेन के सेउटा सीमा पर प्रवासियों की भारी घुसपैठ के कारण यूरोप में तनाव बढ़ा है, जिसके चलते इटली ने स्पेन के साथ शेंगेन समझौते को फिलहाल निलंबित कर दिया है। 1 August ki. mukhya khabar 20261
- शंकरगढ़ के पुरानी बाजार से धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन शंकरगढ़ (प्रयागराज)। शंकरगढ़ के पुरानी बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन लगातार जारी है, जिससे स्थानीय लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक भारी वाहन की वजह से जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुरानी बाजार की सड़क संकरी होने के बावजूद बड़े-बड़े ट्रक और अन्य भारी वाहन दिनभर गुजरते रहते हैं। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय भी इन वाहनों की आवाजाही जारी रहती है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भारी चिंता और आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने तथा स्कूल समय के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।1
- फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाले 2 युवक गिरफ्तार, राजधानी भोपाल में बड़ा खुलासा.... फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाले 2 युवक गिरफ्तार, राजधानी भोपाल में बड़ा खुलासा.... ♦️ भोपाल समाचार राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिस बनकर राहगीरों से वसूली करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी सिविल ड्रेस में चौराहे पर वाहन रोककर खुद को पुलिसकर्मी बताते थे और हेलमेट व ट्रैफिक नियमों के नाम पर लोगों को डराकर रुपये वसूलने का आरोप है। मामला तब खुला जब मौजूद लोगों ने दोनों को घेरकर पूछा, "कौन से थाने से हो? आईडी कार्ड दिखाओ।" संतोषजनक जवाब न मिलने पर शाहपुरा पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब 9:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमान खान और एलएलबी छात्र कार्तिक मिश्रा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अमान खान की कमर से एक नकली पिस्टल बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। शुरुआती पूछताछ में दोनों ने खुद को कोहेफिजा थाने का पुलिसकर्मी बताया, लेकिन जांच में उनका दावा झूठा निकला। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने इसे "प्रैंक" बताया, जिसे पुलिस ने स्वीकार नहीं किया। फिलहाल दोनों के खिलाफ फर्जी पुलिस बनकर वसूली, धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की सीडीआर और पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।1
- पूर्वी बाईपास पर रफ्तार का कहर, बल्कर की टक्कर से एक की मौत, दूसरा गंभीर सिंगरौली/देवसर राष्ट्रीय राजमार्ग के देवसर पूर्वी बाईपास पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार बल्कर की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पुरवा निवासी सुब्बालाल साकेत उर्फ नटवरलाल 45 वर्ष, पिता राजरूप साकेत की हादसे में मौत हो गई। वहीं बाबा साकेत, पिता रामचंद्र साकेत गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से देवसर बाजार से अपने गांव लौट रहे थे, तभी बल्कर वाहन क्रमांक MP 19 HA 5028 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पूर्वी बाईपास पर तेज रफ्तार भारी वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।1