logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*उपायुक्त श्री हेमंत सती ने किया शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण* उपायुक्त श्री हेमंत सती ने आज 5 मई को शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर का भ्रमण करते हुए पार्किंग व्यवस्था, एम्बुलेंस की उपलब्धता एवं उनकी संख्या की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर के अंदर सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने हेतु नगर निगम को इसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया। अस्पताल में मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए उपायुक्त ने संचालित जन औषधि केंद्र एवं दवा काउंटर की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों को समय पर एवं सहज रूप से दवाएं उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कोल्ड चेन, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को कार्यरत कर्मियों, एमपीडब्ल्यू (MPW) एवं रिक्त पदों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जिससे संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। उपायुक्त ने नेत्र विभाग का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने उपलब्ध मशीनों की जानकारी ली तथा मौके पर अपनी आंखों की जांच भी कराई। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों से मोतियाबिंद के मरीजों के ऑपरेशन की प्रक्रिया एवं संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने आयुष्मान केंद्र, मेडिसिन ओपीडी, मनोरोग वार्ड, स्किन वार्ड, शिशु वार्ड, ईएनटी वार्ड, कार्डियोलॉजी वार्ड तथा डे-केयर कक्ष का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय, सिविल सर्जन,मेडिकल सुपरिटेंडेंट व अन्य चिकित्सक मौजूद थे।

3 hrs ago
user_Public News JH
Public News JH
Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
3 hrs ago
a4e778f7-ff1c-4c54-a71f-1b3767c4c57f

*उपायुक्त श्री हेमंत सती ने किया शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण* उपायुक्त श्री हेमंत सती ने आज 5 मई को शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर का भ्रमण करते हुए पार्किंग व्यवस्था, एम्बुलेंस की उपलब्धता एवं उनकी संख्या की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर के अंदर सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने हेतु नगर निगम को

720d87ac-71a8-4596-9e1e-ea6733eac3fe

इसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया। अस्पताल में मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए उपायुक्त ने संचालित जन औषधि केंद्र एवं दवा काउंटर की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों को समय पर एवं सहज रूप से दवाएं उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कोल्ड चेन, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को कार्यरत कर्मियों, एमपीडब्ल्यू (MPW)

035016e3-b4d5-4fe0-847a-b852d63f606f

एवं रिक्त पदों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जिससे संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। उपायुक्त ने नेत्र विभाग का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने उपलब्ध मशीनों की जानकारी ली तथा मौके पर अपनी आंखों की जांच भी कराई। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों से मोतियाबिंद के मरीजों के ऑपरेशन की प्रक्रिया एवं संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने आयुष्मान केंद्र, मेडिसिन ओपीडी,

मनोरोग वार्ड, स्किन वार्ड, शिशु वार्ड, ईएनटी वार्ड, कार्डियोलॉजी वार्ड तथा डे-केयर कक्ष का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय, सिविल सर्जन,मेडिकल सुपरिटेंडेंट व अन्य चिकित्सक मौजूद थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • हजारीबाग। हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता का स्थानीय पत्रकारों ने बहिष्कार किया। यह प्रेसवार्ता महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुंजन सिंह की मौजूदगी में आयोजित की गई थी। प्रेसवार्ता के दौरान हजारीबाग के पत्रकारों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों का कहना है कि बीते 28 अप्रैल को हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की मौजूदगी में पत्रकारों पर स्थानीय लोगों एवं उनके समर्थकों द्वारा हमला किया गया था। घटना के दौरान मंत्री द्वारा कोई प्रतिक्रिया न देना उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है। पत्रकारों ने स्पष्ट किया कि जब तक मंत्री इरफान अंसारी इस घटना पर व्यक्तिगत रूप से संवेदना व्यक्त कर पत्रकारों से माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को न्याय मिलने तक यह आंदोलन लगातार चलता रहेगा। पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।  इस विरोध प्रदर्शन में हजारीबाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह, सचिव दीपक सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गुप्ता, अर्जुन सोनी, विस्मय अलंकार, राजकुमार गिरी सानू, एजाज आलम, अनिल कुमार, भास्कर उपाध्याय, प्रदीप सिंहा, सुशांत सोनी, अभिषेक पांडे, प्रमोद खंडेलवाल, रितेश खंडेलवाल, सुमन सिंहा, रजत कुमार, फलक शमीम, आशीष सिन्हा, आशीष कुमार साव, भावेश मिश्रा, रवि शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, किर्तन कुमार, रवि शंकर गुप्ता, पूजा चौधरी, अफसर अंसारी, मेराज खान, पियुष पांडे, रुपांशु चौधरी, नेमतुल्लाह, रूपेश कुमार सोनी, फैज अनवर, अनुज सिंहा सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
    1
    हजारीबाग। हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता का स्थानीय पत्रकारों ने बहिष्कार किया। यह प्रेसवार्ता महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुंजन सिंह की मौजूदगी में आयोजित की गई थी। प्रेसवार्ता के दौरान हजारीबाग के पत्रकारों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों का कहना है कि बीते 28 अप्रैल को हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की मौजूदगी में पत्रकारों पर स्थानीय लोगों एवं उनके समर्थकों द्वारा हमला किया गया था। घटना के दौरान मंत्री द्वारा कोई प्रतिक्रिया न देना उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है।
पत्रकारों ने स्पष्ट किया कि जब तक मंत्री इरफान अंसारी इस घटना पर व्यक्तिगत रूप से संवेदना व्यक्त कर पत्रकारों से माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को न्याय मिलने तक यह आंदोलन लगातार चलता रहेगा। पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। 
इस विरोध प्रदर्शन में हजारीबाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह, सचिव दीपक सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गुप्ता, अर्जुन सोनी, विस्मय अलंकार, राजकुमार गिरी सानू, एजाज आलम, अनिल कुमार, भास्कर उपाध्याय, प्रदीप सिंहा, सुशांत सोनी, अभिषेक पांडे, प्रमोद खंडेलवाल, रितेश खंडेलवाल, सुमन सिंहा, रजत कुमार, फलक शमीम, आशीष सिन्हा, आशीष कुमार साव, भावेश मिश्रा, रवि शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, किर्तन कुमार, रवि शंकर गुप्ता, पूजा चौधरी, अफसर अंसारी, मेराज खान, पियुष पांडे, रुपांशु चौधरी, नेमतुल्लाह, रूपेश कुमार सोनी, फैज अनवर, अनुज सिंहा सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • *उपायुक्त श्री हेमंत सती ने किया शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण* उपायुक्त श्री हेमंत सती ने आज 5 मई को शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर का भ्रमण करते हुए पार्किंग व्यवस्था, एम्बुलेंस की उपलब्धता एवं उनकी संख्या की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर के अंदर सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने हेतु नगर निगम को इसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया। अस्पताल में मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए उपायुक्त ने संचालित जन औषधि केंद्र एवं दवा काउंटर की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों को समय पर एवं सहज रूप से दवाएं उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कोल्ड चेन, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को कार्यरत कर्मियों, एमपीडब्ल्यू (MPW) एवं रिक्त पदों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जिससे संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। उपायुक्त ने नेत्र विभाग का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने उपलब्ध मशीनों की जानकारी ली तथा मौके पर अपनी आंखों की जांच भी कराई। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों से मोतियाबिंद के मरीजों के ऑपरेशन की प्रक्रिया एवं संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने आयुष्मान केंद्र, मेडिसिन ओपीडी, मनोरोग वार्ड, स्किन वार्ड, शिशु वार्ड, ईएनटी वार्ड, कार्डियोलॉजी वार्ड तथा डे-केयर कक्ष का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय, सिविल सर्जन,मेडिकल सुपरिटेंडेंट व अन्य चिकित्सक मौजूद थे।
    4
    *उपायुक्त श्री हेमंत सती ने किया शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण*
उपायुक्त श्री हेमंत सती ने आज 5 मई को शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर का भ्रमण करते हुए पार्किंग व्यवस्था, एम्बुलेंस की उपलब्धता एवं उनकी संख्या की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर के अंदर सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने हेतु नगर निगम को इसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया।
अस्पताल में मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए उपायुक्त ने संचालित जन औषधि केंद्र एवं दवा काउंटर की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों को समय पर एवं सहज रूप से दवाएं उपलब्ध हो सकें।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कोल्ड चेन, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को कार्यरत कर्मियों, एमपीडब्ल्यू (MPW) एवं रिक्त पदों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जिससे संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।
उपायुक्त ने नेत्र विभाग का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने उपलब्ध मशीनों की जानकारी ली तथा मौके पर अपनी आंखों की जांच भी कराई। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों से मोतियाबिंद के मरीजों के ऑपरेशन की प्रक्रिया एवं संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने आयुष्मान केंद्र, मेडिसिन ओपीडी, मनोरोग वार्ड, स्किन वार्ड, शिशु वार्ड, ईएनटी वार्ड, कार्डियोलॉजी वार्ड तथा डे-केयर कक्ष का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय, सिविल सर्जन,मेडिकल सुपरिटेंडेंट व अन्य चिकित्सक मौजूद थे।
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
    3 hrs ago
  • सदर अस्पताल में ‘एजेंट राज’ का आरोप: गर्भवतियों को निजी नर्सिंग होम भेजने का खेल, कमीशन तय
    1
    सदर अस्पताल में ‘एजेंट राज’ का आरोप: गर्भवतियों को निजी नर्सिंग होम भेजने का खेल, कमीशन तय
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Ravindra rana
    1
    Post by Ravindra rana
    user_Ravindra rana
    Ravindra rana
    Court reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • हजारीबाग पुराना कचहरी मे अवस्थित प्रसिद्ध हनुमान जी का संध्या आरती दर्शन
    1
    हजारीबाग पुराना कचहरी मे अवस्थित प्रसिद्ध हनुमान जी का संध्या आरती दर्शन
    user_चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    Voice of people हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    7 hrs ago
  • हजारीबाग में निजी अस्पतालों की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के समीप स्थित यूनिक अस्पताल में कथित लापरवाही से एक गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान ईचाक थाना क्षेत्र के बरका खुर्द गांव निवासी सपना कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि एक दलाल के माध्यम से महिला को उक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका गलत तरीके से इलाज किया गया। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ जिला परिषद चौक को घंटों जाम कर दिया। वे अस्पताल को सील करने, निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे सदर अंचल अधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। प्रशासन ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    1
    हजारीबाग में निजी अस्पतालों की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के समीप स्थित यूनिक अस्पताल में कथित लापरवाही से एक गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान ईचाक थाना क्षेत्र के बरका खुर्द गांव निवासी सपना कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि एक दलाल के माध्यम से महिला को उक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका गलत तरीके से इलाज किया गया। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ जिला परिषद चौक को घंटों जाम कर दिया। वे अस्पताल को सील करने, निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे सदर अंचल अधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। प्रशासन ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    user_News nation
    News nation
    Barkagaon हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    8 hrs ago
  • हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता का स्थानीय पत्रकारों ने बहिष्कार किया। यह प्रेसवार्ता महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुंजन सिंह की मौजूदगी में आयोजित की गई थी। प्रेसवार्ता के दौरान हजारीबाग के पत्रकारों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों का कहना है कि बीते 28 अप्रैल को हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की मौजूदगी में पत्रकारों पर स्थानीय लोगों एवं उनके समर्थकों द्वारा हमला किया गया था। घटना के दौरान मंत्री द्वारा कोई प्रतिक्रिया न देना उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है। बाइट
    1
    हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता का स्थानीय पत्रकारों ने बहिष्कार किया। यह प्रेसवार्ता महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुंजन सिंह की मौजूदगी में आयोजित की गई थी। प्रेसवार्ता के दौरान हजारीबाग के पत्रकारों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों का कहना है कि बीते 28 अप्रैल को हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की मौजूदगी में पत्रकारों पर स्थानीय लोगों एवं उनके समर्थकों द्वारा हमला किया गया था। घटना के दौरान मंत्री द्वारा कोई प्रतिक्रिया न देना उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है।
बाइट
    user_Dheeraj Kumar
    Dheeraj Kumar
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • *महिलाओं के सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी मजबूती से अपनी आवाज उठाते रहेगी : गुंजन सिंह* हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष बेबी देवी की इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुंजन सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केन्द्र सरकार की मंशा ठीक नही । महिला आरक्षण विधेयक तो 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका था और तदनुसार संविधान में में भी आवश्यक अनुच्छेद जैसे 330 ए, 332 ए, 334 ए को जोड़ा जा चुका है तो सवाल ये उठता है कि महिला आरक्षण विधेयक दुबारा कैसे पेश हुआ ? जब कोई विधेयक पर वोटिंग होता है और वोटिंग पर विधेयक निरस्त होता है तो किसी भी देश के प्रधानमंत्री को नही देखा गया है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री कुर्सी में बैठकर मीडिया के माध्यम से टीभी पर जनता को भ्रमित करने वाला भाषण देते हैं ? उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में संविधान विधेयक के गिरने से परिसीमन को लेकर केन्द्र सरकार की साजिश विफल हो गई है जो लोकतंत्र और संविधान की जीत है । उन्होंने कहा केन्द्र सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन लागू करना चाहती थी, जिससे बिना जातीय आकड़ों को मनमाने ढंग से राजनीतिक लाभ उठाया जा सके । उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण के नाम पर केन्द्र सरकार विपक्ष को भ्रमित कर राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है और भाजापा के सांसद, विधायक और अधिकांश नेता नेत्री मीडिया के माध्यम से जुलूस तथा रैली निकालकर तथा देश की महिलाओं से झूठ बोल कर कांग्रेस के खिलाफ भड़का रही है , जिसको कांग्रेस ने राजनैतिक संज्ञान में लिया है और कार्यक्रम के पश्चात पोस्टकार्ड में महिला आरक्षण लागू करो, आज करो और अभी करो लिखकर पेठीया टाड़ पोस्ट आफिस में विरोध प्रदर्शन किया गया ताकि देश की महिलाओं को सच्चाई से रुबरू कराया जा सके । उन्होंने ओबीसी महिला को एसटी महिला के तर्ज पर आरक्षण देने की मांग की । उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सदा प्रतिबद्ध रही है और आगे भी मजबूती से महिलाओं के लिए अपनी आवाज उठाते रहेगी । जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने बताया कि बैठक तथा विरोध प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश सचिव पिंकी सिंह रामगढ़ जिला अध्यक्ष मंजू जोशी बोकारो जिला अध्यक्ष आजन्ता सामद, उषा रानी, किरण देवी, रूणा देवी, अनिता देवी, सविता देवी, उषा देवी के अतिरिक्त कई महिला उपस्थित थे ।
    3
    *महिलाओं के सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी मजबूती से अपनी आवाज उठाते रहेगी : गुंजन सिंह*
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष बेबी देवी की इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुंजन सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केन्द्र सरकार की मंशा ठीक नही । महिला आरक्षण विधेयक तो 2023 में ही  सर्वसम्मति से पारित हो चुका था और तदनुसार संविधान में में भी आवश्यक अनुच्छेद जैसे 330 ए, 332 ए, 334 ए को जोड़ा जा चुका है तो सवाल ये उठता है कि महिला आरक्षण विधेयक दुबारा कैसे पेश हुआ ? जब कोई विधेयक पर वोटिंग होता है और वोटिंग पर विधेयक निरस्त होता है तो किसी भी देश के प्रधानमंत्री को नही देखा गया है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री कुर्सी में बैठकर मीडिया के माध्यम से टीभी पर जनता को भ्रमित करने वाला भाषण देते हैं ?  उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में संविधान विधेयक के गिरने से परिसीमन को लेकर केन्द्र सरकार की साजिश विफल हो गई है जो लोकतंत्र और संविधान की जीत है । उन्होंने कहा केन्द्र सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन लागू करना चाहती थी, जिससे बिना जातीय आकड़ों को मनमाने ढंग से राजनीतिक लाभ उठाया जा सके । उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण के नाम पर केन्द्र सरकार विपक्ष को भ्रमित कर राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है और भाजापा के सांसद, विधायक और अधिकांश नेता नेत्री मीडिया के माध्यम से जुलूस तथा रैली निकालकर तथा देश की महिलाओं से झूठ बोल कर कांग्रेस के खिलाफ भड़का रही है , जिसको कांग्रेस ने राजनैतिक संज्ञान में लिया है और कार्यक्रम के पश्चात पोस्टकार्ड में महिला आरक्षण लागू करो, आज करो और अभी करो लिखकर पेठीया टाड़ पोस्ट आफिस में विरोध प्रदर्शन किया गया ताकि देश की महिलाओं को सच्चाई से रुबरू कराया जा सके । उन्होंने  ओबीसी महिला को एसटी महिला के तर्ज पर आरक्षण देने की मांग की । उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सदा प्रतिबद्ध रही है और आगे भी मजबूती से महिलाओं के लिए अपनी आवाज उठाते रहेगी । जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने बताया कि बैठक तथा विरोध प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश सचिव पिंकी सिंह रामगढ़ जिला अध्यक्ष मंजू जोशी बोकारो जिला अध्यक्ष आजन्ता सामद, उषा रानी, किरण देवी, रूणा देवी, अनिता देवी, सविता देवी, उषा देवी के अतिरिक्त कई महिला उपस्थित थे ।
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.