नगर परिषद के सामने ‘मौत का चेंबर.... बाइक समेत धड़ाम से गिरे पार्षद, टूटी नाक -श्योपुर जिले की नगर परिषद विजयपुर में जिम्मेदारों की लापरवाही ने आज एक जनप्रतिनिधि को ही अपना शिकार बना लिया। नगर परिषद के ठीक सामने लंबे समय से खुला पड़ा चेंबर… और इसी चेंबर में बाइक समेत धड़ाम से जा गिरे वार्ड नंबर 9 के पार्षद मनोज खजांची। जिससे हादसे में उनकी नाक की हड्डी तक टूट गई।ये कोई सुनसान इलाका नहीं… ये है विजयपुर नगर परिषद के ठीक सामने की सड़क, साथ ही यहां से दर्जनों बसों का संचालन भी होता है क्योंकि यह स्थान बस स्टैंड भी है जहां खुले पड़े चेंबर ने सिस्टम की पोल खोल दी है। आपको बता मंदिर से पूजा कर बाइक से जा रहे विजयपुर नगर के वार्ड 9 के पार्षद मनोज खजांची को शायद अंदाजा भी नहीं था कि सड़क पर पड़ा ये खुला चेंबर अगले ही पल उन्हें अस्पताल पहुंचा देगा। बाइक समेत पार्षद चेंबर में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि उनकी नाक की हड्डी तक टूट गई।चेंबर मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड का बताया जा रहा है। जो लंबे समय से खुले पड़े इस चेंबर को न नगर परिषद ने बंद कराया और न ही संबंधित कंपनी ने इसकी सुध ली।आज घायल पार्षद हैं… कल कोई बच्चा, बुजुर्ग या राहगीर भी इस खुले गड्ढे का शिकार हो सकता है।विजयपुर में सड़क पर खुला चेंबर नहीं, ये जिम्मेदारों की खुली लापरवाही है।फिलहाल पार्षद मनोज खजांची घायल हैं, लेकिन इस हादसे ने जिम्मेदारों के लिए बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर कब तक सड़कों पर ऐसे खुले चेंबर लोगों की जान के लिए खतरा बने रहेंगे..... क्या जिम्मेदार हादसे के बाद जागेंगे या फिर किसी और के गिरने का इंतजार किया जाएगा....अब देखना होगा कि नगर परिषद और एमपीयूडीसी कंपनी इस खुले चेंबर को कब तक बंद कराती है और इस लापरवाही पर जिम्मेदारी किसकी तय होती है।
नगर परिषद के सामने ‘मौत का चेंबर.... बाइक समेत धड़ाम से गिरे पार्षद, टूटी नाक -श्योपुर जिले की नगर परिषद विजयपुर में जिम्मेदारों की लापरवाही ने आज एक जनप्रतिनिधि को ही अपना शिकार बना लिया। नगर परिषद के ठीक सामने लंबे समय से खुला पड़ा चेंबर… और इसी चेंबर में बाइक समेत धड़ाम से जा गिरे वार्ड नंबर 9 के पार्षद मनोज खजांची। जिससे हादसे में उनकी नाक की हड्डी तक टूट गई।ये कोई सुनसान इलाका नहीं… ये है विजयपुर नगर परिषद के ठीक सामने की सड़क, साथ ही यहां से दर्जनों बसों का संचालन भी होता है क्योंकि यह स्थान बस स्टैंड भी है जहां खुले पड़े चेंबर ने सिस्टम की पोल खोल दी है। आपको बता मंदिर से पूजा कर बाइक से जा रहे विजयपुर नगर के वार्ड 9 के पार्षद मनोज खजांची को शायद अंदाजा भी नहीं था कि सड़क पर पड़ा ये खुला चेंबर अगले ही पल उन्हें अस्पताल पहुंचा देगा। बाइक समेत पार्षद चेंबर में जा
गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि उनकी नाक की हड्डी तक टूट गई।चेंबर मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड का बताया जा रहा है। जो लंबे समय से खुले पड़े इस चेंबर को न नगर परिषद ने बंद कराया और न ही संबंधित कंपनी ने इसकी सुध ली।आज घायल पार्षद हैं… कल कोई बच्चा, बुजुर्ग या राहगीर भी इस खुले गड्ढे का शिकार हो सकता है।विजयपुर में सड़क पर खुला चेंबर नहीं, ये जिम्मेदारों की खुली लापरवाही है।फिलहाल पार्षद मनोज खजांची घायल हैं, लेकिन इस हादसे ने जिम्मेदारों के लिए बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर कब तक सड़कों पर ऐसे खुले चेंबर लोगों की जान के लिए खतरा बने रहेंगे..... क्या जिम्मेदार हादसे के बाद जागेंगे या फिर किसी और के गिरने का इंतजार किया जाएगा....अब देखना होगा कि नगर परिषद और एमपीयूडीसी कंपनी इस खुले चेंबर को कब तक बंद कराती है और इस लापरवाही पर जिम्मेदारी किसकी तय होती है।
- नगर परिषद के सामने ‘मौत का चेंबर.... बाइक समेत धड़ाम से गिरे पार्षद, टूटी नाक -श्योपुर जिले की नगर परिषद विजयपुर में जिम्मेदारों की लापरवाही ने आज एक जनप्रतिनिधि को ही अपना शिकार बना लिया। नगर परिषद के ठीक सामने लंबे समय से खुला पड़ा चेंबर… और इसी चेंबर में बाइक समेत धड़ाम से जा गिरे वार्ड नंबर 9 के पार्षद मनोज खजांची। जिससे हादसे में उनकी नाक की हड्डी तक टूट गई।ये कोई सुनसान इलाका नहीं… ये है विजयपुर नगर परिषद के ठीक सामने की सड़क, साथ ही यहां से दर्जनों बसों का संचालन भी होता है क्योंकि यह स्थान बस स्टैंड भी है जहां खुले पड़े चेंबर ने सिस्टम की पोल खोल दी है। आपको बता मंदिर से पूजा कर बाइक से जा रहे विजयपुर नगर के वार्ड 9 के पार्षद मनोज खजांची को शायद अंदाजा भी नहीं था कि सड़क पर पड़ा ये खुला चेंबर अगले ही पल उन्हें अस्पताल पहुंचा देगा। बाइक समेत पार्षद चेंबर में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि उनकी नाक की हड्डी तक टूट गई।चेंबर मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड का बताया जा रहा है। जो लंबे समय से खुले पड़े इस चेंबर को न नगर परिषद ने बंद कराया और न ही संबंधित कंपनी ने इसकी सुध ली।आज घायल पार्षद हैं… कल कोई बच्चा, बुजुर्ग या राहगीर भी इस खुले गड्ढे का शिकार हो सकता है।विजयपुर में सड़क पर खुला चेंबर नहीं, ये जिम्मेदारों की खुली लापरवाही है।फिलहाल पार्षद मनोज खजांची घायल हैं, लेकिन इस हादसे ने जिम्मेदारों के लिए बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर कब तक सड़कों पर ऐसे खुले चेंबर लोगों की जान के लिए खतरा बने रहेंगे..... क्या जिम्मेदार हादसे के बाद जागेंगे या फिर किसी और के गिरने का इंतजार किया जाएगा....अब देखना होगा कि नगर परिषद और एमपीयूडीसी कंपनी इस खुले चेंबर को कब तक बंद कराती है और इस लापरवाही पर जिम्मेदारी किसकी तय होती है।2
- मकनपुर स्वामी सड़क हेतु 6 साल हो गए सरपंच के कार्यकाल को लेकिन मकनपुर स्वामी ग्राम पंचायत बाटदा मण्डरायल के सड़क की व्यवस्था नहीं है।1
- ब्रैकिग - एक दिव्यांग व्यक्ति की कावड़ यात्रा 2026, हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए दिव्यांग कावड़िया का मेरठ पुलिस द्वारा स्वागत, सम्मान किया। और पुलिस प्रशासन ने दिव्यांग व्यक्ति की हिम्मत की प्रसंशा की।1
- हरियाली अमावस्या पर ठाकुर जी महाराज का किया विशेष श्रंगार महिलाओं एवं बच्चियों ने हरे एवं लहरिया परिधान पहनकर हरियाली का किया स्वागत लोकेशन सरमथुरा धौलपुर रिपोर्ट विष्णु कुमार सोनी हरियाली अमावस्या पर ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार सरमथुरा हरियाली अमावस्या के पर्व पर बुधवार को कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट कर ठाकुर जी का आकर्षक शृंगार किया गया और हिंडोले डाले गए। श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी महाराज को झूला झुलाकर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। इस अवसर पर महिलाओं ने हरे एवं लहरिया परिधान पहनकर हरियाली अमावस्या का स्वागत किया। कस्बे के प्रमुख श्रीजी मंदिर में भी पर्व को लेकर विशेष सजावट की गई। मंदिर में ठाकुर जी का विशेष शृंगार कर हिंडोला सजाया गया, जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर ठाकुर जी को झूला झुलाया और दर्शन किए। वहीं महिलाओं एवं बच्चियों ने बाग-बगीचों और घरों में झूले डालकर झूला झूला तथा हरियाली अमावस्या का पर्व उत्साह के साथ मनाया। पर्व के दौरान मंदिरों एवं आसपास के क्षेत्रों में भक्ति और उल्लास का वातावरण नजर आया।1
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैमला में आयोजित हुआ मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति शिविर कैमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई, करौली के तत्वावधान में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति शिविर का बुधवार दोपहर 3 बजे सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्र के नागरिकों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों को उचित चिकित्सा परामर्श और उपचार प्रदान किया गया। शिविर में मनोराेग विशेषज्ञ डॉ. रामस्वरूप सिंह एवं सीआरए गौरव शर्मा द्वारा कुल 25 मनोरोग से ग्रसित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श एवं दवाइयाँ दी गईं।इस शिविर में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राजेश मीणा,नर्सिंग ऑफिसर रामराज गुर्जर,बृजलाल मीना, अफजल खान उमेश मीणा, रामकेश लोकेश प्रजापत, लैब तकनीशियन हितेन्द्र, फार्मासिस्ट उपस्थित रहे । 1
- विजयपुर नगर परिषद के सामने हादसा, पार्षद बाइक समेत नल के चेंबर में गिरे वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद मनोज खजांची बाल-बाल बचे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में कराया गया भर्ती2