Shuru
Apke Nagar Ki App…
मकनपुर स्वामी सड़क हेतु 6 साल हो गए सरपंच के कार्यकाल को लेकिन मकनपुर स्वामी ग्राम पंचायत बाटदा मण्डरायल के सड़क की व्यवस्था नहीं है।
Ramraj Chaudhary
मकनपुर स्वामी सड़क हेतु 6 साल हो गए सरपंच के कार्यकाल को लेकिन मकनपुर स्वामी ग्राम पंचायत बाटदा मण्डरायल के सड़क की व्यवस्था नहीं है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- मकनपुर स्वामी सड़क हेतु 6 साल हो गए सरपंच के कार्यकाल को लेकिन मकनपुर स्वामी ग्राम पंचायत बाटदा मण्डरायल के सड़क की व्यवस्था नहीं है।1
- हरियाली अमावस्या पर ठाकुर जी महाराज का किया विशेष श्रंगार महिलाओं एवं बच्चियों ने हरे एवं लहरिया परिधान पहनकर हरियाली का किया स्वागत लोकेशन सरमथुरा धौलपुर रिपोर्ट विष्णु कुमार सोनी हरियाली अमावस्या पर ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार सरमथुरा हरियाली अमावस्या के पर्व पर बुधवार को कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट कर ठाकुर जी का आकर्षक शृंगार किया गया और हिंडोले डाले गए। श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी महाराज को झूला झुलाकर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। इस अवसर पर महिलाओं ने हरे एवं लहरिया परिधान पहनकर हरियाली अमावस्या का स्वागत किया। कस्बे के प्रमुख श्रीजी मंदिर में भी पर्व को लेकर विशेष सजावट की गई। मंदिर में ठाकुर जी का विशेष शृंगार कर हिंडोला सजाया गया, जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर ठाकुर जी को झूला झुलाया और दर्शन किए। वहीं महिलाओं एवं बच्चियों ने बाग-बगीचों और घरों में झूले डालकर झूला झूला तथा हरियाली अमावस्या का पर्व उत्साह के साथ मनाया। पर्व के दौरान मंदिरों एवं आसपास के क्षेत्रों में भक्ति और उल्लास का वातावरण नजर आया।1
- सोमवार की रात कमलेश्वर मंदिर पर सजी बाबा की बर्फानी झांकी, बाबा के दर्शन करने सैकड़ो की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु,चूरमे का लगाया भोग सोमवार की रात कमलेश्वर मंदिर पर सजी बाबा की बर्फानी झांकी, बाबा के दर्शन करने सैकड़ो की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु,चूरमे का लगाया भोग1
- नगर परिषद के सामने ‘मौत का चेंबर.... बाइक समेत धड़ाम से गिरे पार्षद, टूटी नाक -श्योपुर जिले की नगर परिषद विजयपुर में जिम्मेदारों की लापरवाही ने आज एक जनप्रतिनिधि को ही अपना शिकार बना लिया। नगर परिषद के ठीक सामने लंबे समय से खुला पड़ा चेंबर… और इसी चेंबर में बाइक समेत धड़ाम से जा गिरे वार्ड नंबर 9 के पार्षद मनोज खजांची। जिससे हादसे में उनकी नाक की हड्डी तक टूट गई।ये कोई सुनसान इलाका नहीं… ये है विजयपुर नगर परिषद के ठीक सामने की सड़क, साथ ही यहां से दर्जनों बसों का संचालन भी होता है क्योंकि यह स्थान बस स्टैंड भी है जहां खुले पड़े चेंबर ने सिस्टम की पोल खोल दी है। आपको बता मंदिर से पूजा कर बाइक से जा रहे विजयपुर नगर के वार्ड 9 के पार्षद मनोज खजांची को शायद अंदाजा भी नहीं था कि सड़क पर पड़ा ये खुला चेंबर अगले ही पल उन्हें अस्पताल पहुंचा देगा। बाइक समेत पार्षद चेंबर में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि उनकी नाक की हड्डी तक टूट गई।चेंबर मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड का बताया जा रहा है। जो लंबे समय से खुले पड़े इस चेंबर को न नगर परिषद ने बंद कराया और न ही संबंधित कंपनी ने इसकी सुध ली।आज घायल पार्षद हैं… कल कोई बच्चा, बुजुर्ग या राहगीर भी इस खुले गड्ढे का शिकार हो सकता है।विजयपुर में सड़क पर खुला चेंबर नहीं, ये जिम्मेदारों की खुली लापरवाही है।फिलहाल पार्षद मनोज खजांची घायल हैं, लेकिन इस हादसे ने जिम्मेदारों के लिए बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर कब तक सड़कों पर ऐसे खुले चेंबर लोगों की जान के लिए खतरा बने रहेंगे..... क्या जिम्मेदार हादसे के बाद जागेंगे या फिर किसी और के गिरने का इंतजार किया जाएगा....अब देखना होगा कि नगर परिषद और एमपीयूडीसी कंपनी इस खुले चेंबर को कब तक बंद कराती है और इस लापरवाही पर जिम्मेदारी किसकी तय होती है।2
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैमला में आयोजित हुआ मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति शिविर कैमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई, करौली के तत्वावधान में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति शिविर का बुधवार दोपहर 3 बजे सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्र के नागरिकों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों को उचित चिकित्सा परामर्श और उपचार प्रदान किया गया। शिविर में मनोराेग विशेषज्ञ डॉ. रामस्वरूप सिंह एवं सीआरए गौरव शर्मा द्वारा कुल 25 मनोरोग से ग्रसित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श एवं दवाइयाँ दी गईं।इस शिविर में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राजेश मीणा,नर्सिंग ऑफिसर रामराज गुर्जर,बृजलाल मीना, अफजल खान उमेश मीणा, रामकेश लोकेश प्रजापत, लैब तकनीशियन हितेन्द्र, फार्मासिस्ट उपस्थित रहे । 1
- सुपोषण एवं शक्ति दिवस पर गर्भवती व धात्री माताओं को दी पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी करौली परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नंबर 34 एवं 12 प्रथम में मंगलवार को सुपोषण दिवस एवं शक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को पौष्टिक एवं संतुलित आहार, स्वास्थ्य सेवाओं तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं को गर्भावस्था एवं प्रसव के बाद पोषण का विशेष ध्यान रखने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पब्लिक हेल्थ मैनेजर तैनसिंह जी एवं वात्सल्य संस्थान के जिला समन्वयक जफर अली उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता जाटव, अर्पणा शर्मा, पुष्पा सहित अन्य कार्मिकों ने सहभागिता की।4
- सीताराम चक्र में बिजली न होने से ग्रामीणों का बुरा हाल एक महीना ट्रांसफॉर्म को पके हुए गए लेकिन बिजली विभाग सो रहा है कुंभकरण की नींद। खबर श्योपुर रिपोर्ट मुनव्वर खान श्योपुर जिले के सीताराम चक्र से शर्मनाक खबर यहां बहुत दिनों से पूरे गांव की बिजली बंद है ग्रामीणों का कहना है कि जी साहब लाइट चालू करने के लिए 45000 रुपए नया ट्रांसफर रखने की मांग रहे हैं। ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा करके प्रत्येक घर ₹500 से ₹26000 जमा कर चुके हैं सवाल यह है बिजली विभाग से क्या अब बिजली भी रिश्वत देकर मिलेगी गर्मी में मच्छर खा रहे हैं बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा है कि फिलहाल बिजली को चालू किया जाए जिन लोगों के पास कनेक्शन नहीं है वह कनेक्शन के लिए तैयार है फिलहाल गर्मी की उम्र से मच्छरों की काटने से गांव में संक्रमण जैसी बीमारी फैलने का डर है इसलिए ग्रामीण आदिवासियों का कहना है कि सीताराम चक्र का ट्रांसफार्मर जल्द से जल्द बदल जाए।1
- श्योपुर अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला लाठी डंडों से बनकर्मियों को महिलाओं ने भगाया। अतिक्रमण हटाने गई बन विभाग की टीम पर हमला वन कर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा। ममला श्योपुर जिले के खड़ी श्यामपुर रेंज के मौरैका वीट का है। अतिक्रमण हटाने पहुंची बन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी डंडा और पत्थरों से हमला कर दिया महिलाओं ने भी बन अमले के साथ मारपीट की हमले में कई बनकर्मियों को छोटे आई हैं हमले के बाद वन विभाग की टीम बिना कार्रवाई लौटने को मजबूर हुई। तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हो कि ग्रामीण किस तरह से बनकर्मियों पर पत्थर व लाठी डंडे बरसा रहे हैं।1