Shuru
Apke Nagar Ki App…
बागडपुर गांव में बिजली चोरी की जांच के दौरान बवाल, विद्युत विभाग की टीम और ग्रामीणों में विवाद बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के बागडपुर गांव में बिजली चोरी की जांच के दौरान विद्युत विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। विद्युत विभाग ने टीम के साथ मारपीट, बंधक बनाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं। वहीं, ग्राम प्रधान पति ने विद्युत कर्मचारी पर अभद्रता और अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आरोप लगाए गए हैं।
Sikandar saifi
बागडपुर गांव में बिजली चोरी की जांच के दौरान बवाल, विद्युत विभाग की टीम और ग्रामीणों में विवाद बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के बागडपुर गांव में बिजली चोरी की जांच के दौरान विद्युत विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। विद्युत विभाग ने टीम के साथ मारपीट, बंधक बनाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं। वहीं, ग्राम प्रधान पति ने विद्युत कर्मचारी पर अभद्रता और अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आरोप लगाए गए हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🔥 *बड़ी खबरों का सबसे तेज मॉर्निंग बुलेटिन देखिए तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ* 🔥 *उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली की अब तक की हर बड़ी खबर देखिए हमारे खास मॉर्निंग बुलेटिन में।* 📰📺 📡 *तेज इंडिया लाइव न्यूज़ — 24×7 लाइव* Air Sky TV Channel No. 185 | City Den Plus Channel No. 779 | Jio Hot Flex Channel No. 349 अपने आसपास की हर एक छोटी-बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे चैनल अभी को Subscribe करें और जुड़े रहें तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ। 🇮🇳 आपका अपना पसंदीदा चैनल जल्द आ रहा है Free Dish, JioTV और MX Player पर भी ! 📢 पूरे देश में कही से भी अनुभवी युवक-युवतियां चैनल से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क कर सकते है। प्रधान संपादक/डायरेक्टर — मोहित कुमार 📞 संपर्क: 9557903552 #TezIndiaLiveNews #MorningBulletin #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #UPNews #UttarakhandNews #RajasthanNews #BiharNews #MPNews #ChhattisgarhNews #GujaratNews #HaryanaNews #DelhiNews #KarnatakaNews #24x7LiveNews #NewsChannel #ViralNews #TodayNews 🔥 *बड़ी खबरों का सबसे तेज मॉर्निंग बुलेटिन देखिए तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ* 🔥 *उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली की अब तक की हर बड़ी खबर देखिए हमारे खास मॉर्निंग बुलेटिन में।* 📰📺 📡 *तेज इंडिया लाइव न्यूज़ — 24×7 लाइव* Air Sky TV Channel No. 185 | City Den Plus Channel No. 779 | Jio Hot Flex Channel No. 349 अपने आसपास की हर एक छोटी-बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे चैनल अभी को Subscribe करें और जुड़े रहें तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ। 🇮🇳 आपका अपना पसंदीदा चैनल जल्द आ रहा है Free Dish, JioTV और MX Player पर भी ! 📢 पूरे देश में कही से भी अनुभवी युवक-युवतियां चैनल से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क कर सकते है। प्रधान संपादक/डायरेक्टर — मोहित कुमार 📞 संपर्क: 9557903552 #TezIndiaLiveNews #MorningBulletin #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #UPNews #UttarakhandNews #RajasthanNews #BiharNews #MPNews #ChhattisgarhNews #GujaratNews #HaryanaNews #DelhiNews #KarnatakaNews #24x7LiveNews #NewsChannel #ViralNews #TodayNews1
- बागडपुर गांव में बिजली चोरी की जांच के दौरान बवाल, विद्युत विभाग की टीम और ग्रामीणों में विवाद बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के बागडपुर गांव में बिजली चोरी की जांच के दौरान विद्युत विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। विद्युत विभाग ने टीम के साथ मारपीट, बंधक बनाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं। वहीं, ग्राम प्रधान पति ने विद्युत कर्मचारी पर अभद्रता और अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आरोप लगाए गए हैं।1
- भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुमित कुमार नागर जी के नेतृत्व में आज समाधान दिवस के अवसर पर पहुंचे मंडलायुक्त को किसानों एवं क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेकर उनका समयबद्ध समाधान कराने की मांग की गई। समाधान दिवस पर किसानों की समस्याओं को लेकर डॉ. सुमित कुमार नागर ने सौंपा ज्ञापन धनौरा। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुमित कुमार नागर जी के नेतृत्व में आज समाधान दिवस के अवसर पर पहुंचे मंडलायुक्त को किसानों एवं क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेकर उनका समयबद्ध समाधान कराने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि पिछले करीब छह माह से तहसील क्षेत्र के अनेक लोगों का दाखिल-खारिज नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते भूमि स्वामियों को भारी परेशानी एवं आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में लगातार सिंचाई से संबंधित समस्याओं के कारण किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। किसानों ने यह भी बताया कि आवारा पशुओं के कारण फसलों को नुकसान पहुंच रहा है तथा इनके चलते किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती है। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने मंडलायुक्त से मांग की कि उक्त समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं और सभी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान कराया जाए। इस मौके पर डॉ. सुमित कुमार नागर, फूल सिंह, चंद्रपाल सिंह, बाबूराम, राजीव, महेश शर्मा, रणवीर यादव, चतुर सिंह हरियाणा, योगेंद्र यादव, शेराज, सिंटू गुर्जर, जोगिंदर सैनी, हरिदास, अशोक कुमार, राजेश, विकास, हुकम सिंह, नीरज यादव, मुन्नू गुर्जर, अतुल सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बिजनौर (चांदपुर): जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र में ऑनलाइन गेमिंग और कर्जे के जाल में फंसे एक युवक द्वारा रची गई झूठी लूट की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जिस व्यक्ति ने खुद के साथ 1.04 लाख रुपये से अधिक की लूट होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, पुलिस जांच में वह खुद ही आरोपी निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से छिपाए गए 40,200 रुपये नकद और उसका मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। क्या था पूरा मामला? थाना चांदपुर क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर निवासी सुमित कुमार पुत्र महेश कुमार ने 14 सितंबर 2026 को पुलिस को तहरीर दी थी कि तीन अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उसका मोटो जी-84 (Moto G84) मोबाइल फोन और 1,04,500 रुपये लूट लिए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 309(6) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में खुली पोल: मेडिकल स्टोर के गल्ले से उड़ाए थे पैसे पुलिस द्वारा गठित टीम ने जब मामले की गहन विवेचना की, तो लूट की यह पूरी घटना फर्जी पाई गई। पूछताछ के दौरान वादी सुमित कुमार टूट गया और उसने सारा सच उगल दिया। सुमित ने बताया कि उसे ऑनलाइन गेमिंग की बुरी लत है और उस पर काफी कर्ज हो गया था। इसी के चलते उसने 13 सितंबर 2026 को मेडिकल स्टोर संचालक की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर गल्ले से रुपये निकाले तथा विभिन्न मेडिकल फर्मों से आए कलेक्शन के पैसों को अपने निजी व गेमिंग खातों में ट्रांसफर कर लिया। बचने के लिए रची झूठी लूट की कहानी रुपये हड़पने की बात छुपाने और मामले को असली दिखाने के लिए सुमित ने खुद के साथ लूट की मनगढ़ंत कहानी गढ़ी। उसने लूट की घटना को सच साबित करने के लिए अपना मोबाइल फोन और 40,200 रुपये की नकदी घटनास्थल से पहले चकरोड तिराहे पर लगी एक शिलापट्टिका के पीछे झाड़ियों में छिपा दिए थे। पुलिस कार्रवाई व बरामदगी थाना चांदपुर पुलिस ने शुक्रवार (18 सितंबर 2026) को आरोपी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छिपाया गया मोटो जी-84 मोबाइल फोन और 40,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में लूट की धारा को हटाते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 217, 305(ए) और 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।1
- : ऑनलाइन गेमिंग की लत में रची झूठी लूट की कहानी, वादी ही निकला मुल्जिम; चांदपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार बिजनौर (चांदपुर): जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र में ऑनलाइन गेमिंग और कर्जे के जाल में फंसे एक युवक द्वारा रची गई झूठी लूट की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जिस व्यक्ति ने खुद के साथ 1.04 लाख रुपये से अधिक की लूट होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, पुलिस जांच में वह खुद ही आरोपी निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से छिपाए गए 40,200 रुपये नकद और उसका मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। क्या था पूरा मामला? थाना चांदपुर क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर निवासी सुमित कुमार पुत्र महेश कुमार ने 14 सितंबर 2026 को पुलिस को तहरीर दी थी कि तीन अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उसका मोटो जी-84 (Moto G84) मोबाइल फोन और 1,04,500 रुपये लूट लिए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 309(6) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में खुली पोल: मेडिकल स्टोर के गल्ले से उड़ाए थे पैसे पुलिस द्वारा गठित टीम ने जब मामले की गहन विवेचना की, तो लूट की यह पूरी घटना फर्जी पाई गई। पूछताछ के दौरान वादी सुमित कुमार टूट गया और उसने सारा सच उगल दिया। सुमित ने बताया कि उसे ऑनलाइन गेमिंग की बुरी लत है और उस पर काफी कर्ज हो गया था। इसी के चलते उसने 13 सितंबर 2026 को मेडिकल स्टोर संचालक की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर गल्ले से रुपये निकाले तथा विभिन्न मेडिकल फर्मों से आए कलेक्शन के पैसों को अपने निजी व गेमिंग खातों में ट्रांसफर कर लिया। बचने के लिए रची झूठी लूट की कहानी रुपये हड़पने की बात छुपाने और मामले को असली दिखाने के लिए सुमित ने खुद के साथ लूट की मनगढ़ंत कहानी गढ़ी। उसने लूट की घटना को सच साबित करने के लिए अपना मोबाइल फोन और 40,200 रुपये की नकदी घटनास्थल से पहले चकरोड तिराहे पर लगी एक शिलापट्टिका के पीछे झाड़ियों में छिपा दिए थे। पुलिस कार्रवाई व बरामदगी थाना चांदपुर पुलिस ने शुक्रवार (18 सितंबर 2026) को आरोपी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छिपाया गया मोटो जी-84 मोबाइल फोन और 40,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में लूट की धारा को हटाते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 217, 305(ए) और 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।1
- बार अध्यक्ष ने किया पार्किंग ग्राउंड गेट निर्माण का स्थलीय निरीक्षण आधारशिला रखी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल चिकारा एडवोकेट के अध्यक्ष बनने के बाद से ही अमरोहा बार एसोसिएशन में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, अध्यक्ष कपिल चिकारा एडवोकेट ने पार्किंग गेट की रखी आधारशिला अमरोहा के अधिवक्ताओं से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल चिकारा एडवोकेट ने पार्किंग गेट के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और आधारशिला रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं की सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। नए साल पर अधिवक्ताओं को केस डायरी नोटबुक खरीदने की आवश्यकता नहीं है वह बार की तरफ से दी जाएगी। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- नौगांव सादात विधानसभा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय ग्राम बांस खेड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के निमित्त सेवा संकल्प मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत पेंटिंग, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता हुई मेरे सपनों का भारत में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा नौगांव सादात विधानसभा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय ग्राम बांस खेड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के निमित्त सेवा संकल्प मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत पेंटिंग, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता हुई पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि नामित सभासद व पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया वीरेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और राष्ट्र प्रेम के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है कार्यक्रम के इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक इकराम सैफी, इंचार्ज अध्यापक शाहनवाज, रेनू यादव रेनू सिंह सविता देवी गज़ाला अंजुम, उमा देवी बच्चे एवं बच्चियां उपस्थित रहे ।1
- नगीना में दो दिन से लापता 12 वर्षीय किशोर का शव तालाब में मिला, परिवार में कोहराम बिजनौर। थाना नगीना क्षेत्र के गांव अलीपुर गंगा उर्फ सराय में दो दिन से लापता 12 वर्षीय किशोर का शव तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार किशोर दो दिन से लापता था। परिजनों ने थाना नगीना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को उसका शव गांव के ही तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1