Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिट्टी के दीये और धूपबत्ती बनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मिट्टी के दीये और धूपबत्ती बनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
Arunabh Raturi
मिट्टी के दीये और धूपबत्ती बनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मिट्टी के दीये और धूपबत्ती बनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- *एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस* देहरादून* *दिनांक - 04/11/2026* *कोतवाली डोईवाला* *गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार* *अभियुक्त अपने साथियों के साथ चोरी, नकबजनी व अन्य आपराधिक घटनाओं में रहा है लिप्त* *अभियुक्त के विरूद्ध विभिन्न थानो मे चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे है दर्ज* *अभियुक्त तथा उसके साथियों के लगातार आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहने पर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में पंजीकृत किया गया था अभियोग* आपराधिक घटनाओं में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे *"ऑपरेशन प्रहार"* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में लिप्त अभियुक्तो को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध गुंडा तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशों के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा चोरी, नकबजनी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं में लिप्त अभियुक्त क्रान्तानाथ व उसके साथियों के विरुद्ध गैंगचार्ट तैयार करते हुए जिलाधिकारी देहरादून एवं उच्चाधिकारीगण से अनुमोदन प्राप्त करने के उपरान्त कोतवाली डोईवाला पर दिनांक - 30/10/2026 को अभियुक्त/गैंगलीडर क्रान्तानाथ पुत्र मौसमनाथ निवासी सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार व उसके 03 अन्य साथियों के विरूद्ध मु0अ0सं0- 336/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था, अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही सभी अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही व सुरागरसी करते हुए मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया, जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा गैंगलीडर/अभियुक्त क्रान्तानाथ उपरोक्त को दिनांक 03/11/2026 को कस्बा चौक डोईवाला से गिरफ्तार किया गया। अभियोग में नामजद अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। *नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-* क्रान्तानाथ पुत्र मौसमनाथ निवासी सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र - 27 वर्ष *आपराधिक इतिहास अभियुक्त :-* 1- मु०अ०सँ०- 74/26 धारा 305(ए)/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस, कोतवाली डोईवाला 2- मु०अ०सँ०- 15/26 धारा 305(ए)/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस, कोतवाली रानीपोखरी 3- मु०अ०सँ०- 16/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली रानीपोखरी 4- मु०अ०सँ०- 205/23 धारा 380/457/411 भादवि, थाना रायपुर 5- मु०अ०सँ०- 263/23 धारा 380/457/411 भादवि, थाना रायपुर 6- मु०अ०सँ०- 389/23 धारा 380/457/34 भादवि कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार 7- मु०अ०सँ०- 120/26 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली डोईवाला 8- मु०अ०सँ०- 336/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, कोतवाली डोईवाला *पुलिस टीम :-* 1- उ0नि0 विपिन खण्डूरी 2- उ0नि0 शिवदत्त जमलोकी 3- हे0का0 सुधीर सैनी 4- कानि0 वीर सिंह2
- मिट्टी के दीये और धूपबत्ती बनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मिट्टी के दीये और धूपबत्ती बनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं1
- पौड़ी में पेंशनरों के लिए नवंबरभर चलेंगे विशेष कार्यक्रम, डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक मिलेगी मदद पौड़ी। जनपद में पेंशनरों की सुविधाओं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर माह में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, साइबर सुरक्षा और पेंशन संबंधी अधिकारों को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कोषाधिकारी नमिता सिंह के अनुसार, 1 से 7 नवंबर तक पेंशनर जागरूकता अभियान चलेगा। वहीं, 9 से 13 नवंबर तक डोर स्टेप अभियान के जरिए जीवन प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा दी जाएगी। 16 और 17 नवंबर को राज्य स्वास्थ्य योजना व चिकित्सा प्रतिपूर्ति की जानकारी दी जाएगी, जबकि 18 और 19 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा 21 और 23 नवंबर को साइबर अपराधों से बचाव, 25 नवंबर को पेंशनरों के अधिकारों और 26 व 27 नवंबर को पेंशन संबंधी लंबित मामलों के समाधान के लिए बैठकें आयोजित होंगी। वहीं, 28 और 30 नवंबर को पेंशनरों की शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे। मुख्य कोषाधिकारी ने सभी पेंशनरों से अभियान में शामिल होकर इन सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।1
- राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, लक्सर पुलिस ने.. राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, लक्सर पुलिस ने ₹4,200 नकद और मोबाइल फोन किया बरामद हरिद्वार। राह चलते लोगों को मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए ₹4,200 नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अपने महंगे शौक और निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए सुनसान स्थानों पर राहगीरों को निशाना बनाते थे। आरोपी राह चलते लोगों को डराने-धमकाने और उनके साथ मारपीट करने के बाद नकदी व कीमती सामान छीनकर फरार हो जाते थे। ग्राम शिवगढ़ निवासी एक व्यक्ति से भी आरोपियों ने ₹4,200 की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, सुल्तानपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र नेगी तथा कांस्टेबल अजीत तोमर, जगत सिंह, नरेश नेगी और किशोर नेगी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले असामाजिक तत्वों में सख्त संदेश गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। A BHARAT NEWS10 – सबसे पहले आपकी आवाज1
- सुनसान जगह पर राह चलते लोगो को बनाते थे शिकार, लुट की घटना का खुलासा करते हुए लक्सर पुलिस ने 3 आरोपियों को लूटी गई नगदी के साथ किया गिरफ्तार। दिनांक 02.11.2026 को वादी अनुज पुत्र श्री गजे निवासी ग्राम शिवगढ़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा एक लिखित तहरीर के जरीए शिकायत दी कि दिनांक 01.11.2026 की देर रात 03 अज्ञात मो0सा0 सवार व्यक्तियों ने उसे जबरदस्ती मो0सा0 पर बैठाकर, मारपीट कर 5000 रु0 की नकदी व मोबाइल फोन सैमसंग ए36 5जी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। क्षेत्र में राहगीर से लूटपाट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एस.एस.पी. नवनीत सिंह द्वारा घटना के अनावरण हेतु तत्काल टीम गठित करते हुए जल्द खुलासे एवं आरोपियों की गिऱफ्तारी के सुस्पष्ट निर्देश जारी किए। गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर अलग-अलग माध्यमो से आवश्यक जानकारी जुटाई तथा वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल व संदिग्ध गतिविधियों का डाटा कलैक्ट कर प्रकाश में आये 03 संदिग्ध व्यक्तियों के हुलिये व अन्य जानकारी इकट्ठा कर दिनांक 03.11.2026 को चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से 03 संदिग्ध को दबोचा जिनका हुलिया वारदात लूटपाट में शामिल आरोपित से मिलता जुलता था। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने पकड़ में आए संदिग्धों के कब्जे से लूटी गयी कुल ₹4200/- नकदी, मोबाइल फोन तथा वारदात में इस्तेमाल मोटर साईकिल को बरामद किया। *वारदात का कारण-* पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वह तीनों अच्छे दोस्त हैं जो अपने महंगे शौक और अपनी निजी जरूरत के खर्चों को पूरा करने के लिये एकान्त जगहों में राह चलते राहगिरों को डरा धमकाकर उनसे नगदी व कीमती सामान छीन लेते हैं और आपस में बांट लेते है। *नाम पता आरोपी* 1-अजय उर्फ बाबा पुत्र मेहर सिंह नि० ग्राम सूखेडी थाना गंगो तहसील नकूड सहारनपुर उ0प्र0 2- विशाल पुत्र सुभाष निवासी ग्राम भट्टीपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार 3-विक्की पुत्र सुरेश पाल निवासी ग्राम दाबकी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार *कुल बरामदगी- कुल 4200/-रू0 नकद, एक मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साईकिल, आधार कार्ड (वादी), 01 बैग काले रंग का* 1-आरोपी अजय उर्फ बाबा से ₹1500/- 2-आरोपी विशाल से ₹1600/-रुपये 3-आरोपी विक्की से ₹1100/-रुपये 4-वादी से लूटा मोबाइल फोन सैमसंग कम्पनी A36 5G 5- मोटर साईकल यूके 08 बीएफ-0998 6-मोटर साईकल यूके 08 एएक्स-3928 *पुलिस टीम-* 1-प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी 2-व0उ0नि0 राजेश बिष्ट 3-उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह नेगी (प्रभारी चौकी सुल्तानपुर) 4-कानि0 अजीत तोमर 5-कानि0 जगत सिंह 6-कानि0 नरेश नेगी 7-कानि0 किशोर नेगी1
- भारतीय नौसेना को बड़ी सफलता, हथियारबंद समुद्री लुटेरों के चंगुल से जहाज Azini को कराया मुक्त, 48 घंटे चला ऑपरेशन भारतीय नौसेना को बड़ी सफलता, हथियारबंद समुद्री लुटेरों के चंगुल से जहाज Azini को कराया मुक्त, 48 घंटे चला ऑपरेशन भारतीय नौसेना ने मछली पकड़ने वाले जहाज Azini को हथियारबंद समुद्री लुटेरों के चंगुल से सफलतापूर्वक मुक्त करा लिया है। 48 घंटे तक चले तेज और सुनियोजित ऑपरेशन के बाद नौसेना को यह सफलता मिली। ऑपरेशन के दौरान जहाज पर सवार चालक दल के सभी 20 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। बताया गया है कि पिछले महीने सोमालिया के उत्तर-पूर्वी तट के पास हथियारबंद समुद्री लुटेरों के एक समूह ने मछली पकड़ने वाले इस जहाज को अगवा कर लिया था। यह अपहरण समुद्री सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा था, क्योंकि इसका इस्तेमाल क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर हमले के लिए 'मदर शिप' के रूप में किया जा सकता था। जहाज को मुक्त कराने के लिए भारतीय नौसेना ने अपने एक युद्धपोत को कार्रवाई के लिए तैनात किया, जिसे समुद्री निगरानी विमान का भी सहयोग मिला। इन सभी ने आपसी तालमेल के साथ लगातार निगरानी करते हुए पहले जहाज का पता लगाया, फिर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और बिना किसी हिंसक बल प्रयोग के सोची-समझी रणनीति अपनाते हुए जहाज की आवाजाही रोक दी, ताकि लुटेरे भाग न सकें। इसके बाद भारतीय वायु सेना (IAF) के C-17 विमान के जरिए समुद्री कमांडो को सटीक तरीके से मौके पर उतारा गया। एक तेज और सुनियोजित कार्रवाई के जरिए भारतीय नौसेना ने जहाज को अपने नियंत्रण में लिया और समुद्री लुटेरों के खतरे को खत्म करते हुए चालक दल के सभी 20 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया।1
- मिट्टी के दीये और धूपबत्ती बनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जय रुद्रनाथ सीएलएफ जवाड़ी से जुड़ी 20 महिलाएं स्थानीय उत्पादों के माध्यम से बढ़ा रहीं आजीविका, दीपावली पर ‘वोकल फॉर लोकल’ को दे रहीं बढ़ावा जनपद रुद्रप्रयाग में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में विकासखंड जखोली के ग्राम दरमोला-जवाड़ी में जय रुद्रनाथ क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) जवाड़ी से जुड़ी 20 महिलाएं मिट्टी के आकर्षक दीये एवं धूपबत्ती तैयार कर अपनी आजीविका को सशक्त बनाने में जुटी हैं। समूह की महिलाएं पूरे उत्साह और लगन के साथ मिट्टी के दीयों का निर्माण करने के साथ ही उन्हें सुखाने, रंगने और आकर्षक ढंग से सजाने का कार्य कर रही हैं। वहीं, धूपबत्ती का निर्माण कर स्थानीय स्तर पर पारंपरिक एवं उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। महिलाएं बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रंगों और डिजाइनों के दीये बना रही हैं, ताकि त्योहारों के दौरान इनकी अच्छी बिक्री हो सके। इस पहल से महिलाओं को गांव में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं और वे अपनी मेहनत एवं हुनर के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। तैयार उत्पादों की बिक्री स्थानीय बाजारों, मेलों तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से की जाएगी। महिलाओं की यह पहल न केवल महिला सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा दे रही है, बल्कि स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक कारीगरी और पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को भी प्रोत्साहित कर रही है। दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दीयों का निर्माण कर ये महिलाएं स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को भी चरितार्थ कर रही हैं। समूह की महिलाओं ने आमजन से अपील की है कि वे दीपावली पर स्थानीय स्तर पर निर्मित मिट्टी के दीयों एवं अन्य उत्पादों को प्राथमिकता दें तथा स्थानीय महिलाओं के हुनर और उनके आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को प्रोत्साहित करें।1
- मोहब्बेवाला में भीषण सड़क हादसा, कई लोगों की मौत की आशंका! The Aman Times | देहरादून 🚨 मोहब्बेवाला में भीषण सड़क हादसा, कई लोगों की मौत की आशंका! देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक गाड़ी कंटेनर के नीचे दब गई। दुर्घटना में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी होने की जानकारी है।1