Shuru
Apke Nagar Ki App…
2 राजकीय उच्च विद्यालय जेठियन में विवाद, स्कूल परिसर में मचा हड़कंप गया के जेठियन स्थित +2 राजकीय उच्च विद्यालय जेठियन में विवाद, स्कूल परिसर में मचा हड़कंप गया के जेठियन स्थित +2 राजकीय उच्च विद्यालय में किसी बात को लेकर जमकर विवाद होने की खबर है। विवाद के दौरान स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर हलचल तेज हो गई। विवाद की वजह और इसमें शामिल लोगों की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मामले को लेकर संबंधित पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।
Ashutosh kumar
2 राजकीय उच्च विद्यालय जेठियन में विवाद, स्कूल परिसर में मचा हड़कंप गया के जेठियन स्थित +2 राजकीय उच्च विद्यालय जेठियन में विवाद, स्कूल परिसर में मचा हड़कंप गया के जेठियन स्थित +2 राजकीय उच्च विद्यालय में किसी बात को लेकर जमकर विवाद होने की खबर है। विवाद के दौरान स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर हलचल तेज हो गई। विवाद की वजह और इसमें शामिल लोगों की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मामले को लेकर संबंधित पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- रफीगंज प्रखंड के कोटवारा गांव में बारिश के कारण मिट्टी का घर भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे परिवार के लोग रफीगंज प्रखंड के कोटवारा गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण उपेंद्र पासवान के पुत्र गुड्डू पासवान और सुड्डु पासवान का मिट्टी का घर भरभराकर गिर गया। दोनों भाई इसी घर में रहते थे। घर गिरने से परिवार को काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि हादसे में कोई अप्रिय घटना न घटीत हुई। बुधवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार सराकारी सहायता के लिए अंचलाधिकारी को आवेदन पिडी़त परिवार ने देकर सहायता की मांग की है1
- जहानाबाद : महिला थाना और एससी-एसटी थाना के पास बना गहरा गड्ढा, स्थानीय लोगों ने सुरक्षा घेराबंदी और नियमित सफाई की उठाई मांग। जहानाबाद - नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 में महिला थाना और एससी-एसटी थाना के समीप चालू ट्रांसफार्मर के नीचे वर्षों से कूड़ा डंप किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आसपास के कई मोहल्लों का कूड़ा यहां लाकर गिराया जाता है। कूड़ा हटाने के लिए जेसीबी चलाए जाने से सड़क किनारे कई फीट गहरा गड्ढा बन गया है।बरसात में गीले कूड़े और पानी के कारण करंट फैलने की आशंका के साथ-साथ ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां नियमित रूप से ब्लीचिंग और कीटनाशक दवा का छिड़काव नहीं किया जाता, जिससे दुर्गंध और मच्छर-मक्खियों की समस्या बनी रहती है।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से स्थल का निरीक्षण कर कूड़ा डंपिंग बंद कराने, गड्ढे को भरने, ट्रांसफार्मर की सुरक्षा घेराबंदी कराने और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था करने की मांग की है।1
- डस्टबिन घोटाले की शुरुआत तेजस्वी के कार्यकाल में हुई, मंगल पांडेय के साथ उनकी भी जांच हो: प्रशांत किशोर डस्टबिन घोटाले की शुरुआत तेजस्वी के कार्यकाल में हुई, मंगल पांडेय के साथ उनकी भी जांच हो: प्रशांत किशोर पटना | 02 सितंबर 2026 बिहार के बहुचर्चित डस्टबिन घोटाले को लेकर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ-साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री और तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। PK ने कहा कि डस्टबिन की खरीद की प्रक्रिया तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य मंत्री रहते शुरू हुई थी, इसलिए पूरे मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए। प्रशांत किशोर ने कहा कि इस मामले में सिर्फ वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की भूमिका की जांच करना पर्याप्त नहीं है। जिस समय डस्टबिन की खरीद की प्रक्रिया शुरू हुई, उस दौरान स्वास्थ्य विभाग तेजस्वी यादव के पास था। ऐसे में तेजस्वी यादव की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग में अनियमितता का लगाया आरोप PK ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं और सरकार पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी सरकारी खरीद में गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच जिम्मेदार अधिकारियों और उस समय विभाग संभाल रहे लोगों तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर डस्टबिन की खरीद तेजस्वी यादव के कार्यकाल में शुरू हुई थी, तो जांच का दायरा केवल वर्तमान मंत्री तक सीमित क्यों रखा जाए? मंगल पांडेय के साथ तेजस्वी पर भी उठाए सवाल प्रशांत किशोर ने स्पष्ट कहा कि डस्टबिन खरीद मामले में मंगल पांडेय के साथ-साथ तेजस्वी यादव की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उनका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि खरीद प्रक्रिया में कहीं नियमों की अनदेखी या वित्तीय अनियमितता हुई थी या नहीं। PK के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में डस्टबिन खरीद का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आने की संभावना है।1
- हसपुरा औरंगाबाद, प्रखंड के कई गांव बाढ़ के पानी घिर चुका है हसपुरा प्रखंड के मलहारा, जखौरा,अल्पा,बंगाली बिगहा गांव में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गया है1
- 2 राजकीय उच्च विद्यालय जेठियन में विवाद, स्कूल परिसर में मचा हड़कंप गया के जेठियन स्थित +2 राजकीय उच्च विद्यालय जेठियन में विवाद, स्कूल परिसर में मचा हड़कंप गया के जेठियन स्थित +2 राजकीय उच्च विद्यालय में किसी बात को लेकर जमकर विवाद होने की खबर है। विवाद के दौरान स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर हलचल तेज हो गई। विवाद की वजह और इसमें शामिल लोगों की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मामले को लेकर संबंधित पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।1
- नवादा पुलिस कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, आवेदकों की समस्याओं के शीघ्र निष्पादन का निर्देश1
- *हिसुआ हत्याकांड के बाद गरजे राजद के पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी, बोले - "संविधान का जमाना है, एक से एक बाहुबली बिल में घुस गए, ये कौन बड़ी चीज है"* संजय वर्मा नवादा। हिसुआ में 22 वर्षीय युवक प्रणय कुमार भारती उर्फ पीयूष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद बुधवार को भी आक्रोश का माहौल बना रहा। बुधवार को राजद एमएलसी रामबली चंद्रवंशी हिसुआ पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने मीडिया और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए अपराधियों के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। उन्होंने कहा, "संविधान का जमाना है। एक से एक बाहुबली बिल में घुस गए, ये कौन बड़ी चीज है। लेकिन इसके लिए आपको एकजुट होना पड़ेगा, आपको जागना पड़ेगा।" रामबली चंद्रवंशी ने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार की समस्या नहीं, बल्कि पूरे नवादा की समस्या है। इसका समाधान सिर्फ पटना या गया से नहीं होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर एकता बनानी होगी। *साइबर क्रिमिनल अब दिनदहाड़े हत्यारा बन गया* उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी वर्षों से साइबर क्राइम में लिप्त है और अब दिन के एक बजे मोहल्ले में आकर गोली मारकर चला जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या के बाद आरोपी खुद को बचाने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं और झूठी कहानी गढ़ रहे हैं कि उन्हें भी गोली लगी है। उन्होंने कहा, "अगर गोली लगी होती तो घटना के इतने देर बाद ये बातें सामने नहीं आतीं। जब यह पता चला कि पीयूष की मृत्यु हो गई है, तब इस तरह के षड्यंत्र किए जा रहे हैं।" *डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर साधा निशाना* अपने संबोधन में उन्होंने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के बयानों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "मैं सम्राट चौधरी जी से मिलूंगा और उनसे कहूंगा कि आप AI की बात करते थे, एनकाउंटर और हाफ एनकाउंटर की बात करते थे। क्या ऐसे लोगों के लिए एनकाउंटर नहीं है? आप कहते थे कि आप अति पिछड़ों के अंगरक्षक और संरक्षक हैं, लेकिन आपके रहते ही आए दिन अति पिछड़ों पर हत्या, बलात्कार और उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं।" उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले का समय रहते संज्ञान लेकर न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। अंत में उन्होंने मौजूद सैकड़ों लोगों को हाथ उठवाकर संकल्प दिलाया कि इस हत्या के प्रतिकार के लिए जिस हद तक जाना पड़ेगा, वे पीछे नहीं हटेंगे। इसके बाद पूरी भीड़ ने हाथ उठाकर "जय संविधान" के नारे लगाए। *हिसुआ हत्याकांड के बाद गरजे राजद के पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी, बोले - "संविधान का जमाना है, एक से एक बाहुबली बिल में घुस गए, ये कौन बड़ी चीज है"* संजय वर्मा नवादा। हिसुआ में 22 वर्षीय युवक प्रणय कुमार भारती उर्फ पीयूष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद बुधवार को भी आक्रोश का माहौल बना रहा। बुधवार को राजद एमएलसी रामबली चंद्रवंशी हिसुआ पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने मीडिया और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए अपराधियों के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। उन्होंने कहा, "संविधान का जमाना है। एक से एक बाहुबली बिल में घुस गए, ये कौन बड़ी चीज है। लेकिन इसके लिए आपको एकजुट होना पड़ेगा, आपको जागना पड़ेगा।" रामबली चंद्रवंशी ने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार की समस्या नहीं, बल्कि पूरे नवादा की समस्या है। इसका समाधान सिर्फ पटना या गया से नहीं होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर एकता बनानी होगी। *साइबर क्रिमिनल अब दिनदहाड़े हत्यारा बन गया* उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी वर्षों से साइबर क्राइम में लिप्त है और अब दिन के एक बजे मोहल्ले में आकर गोली मारकर चला जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या के बाद आरोपी खुद को बचाने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं और झूठी कहानी गढ़ रहे हैं कि उन्हें भी गोली लगी है। उन्होंने कहा, "अगर गोली लगी होती तो घटना के इतने देर बाद ये बातें सामने नहीं आतीं। जब यह पता चला कि पीयूष की मृत्यु हो गई है, तब इस तरह के षड्यंत्र किए जा रहे हैं।" *डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर साधा निशाना* अपने संबोधन में उन्होंने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के बयानों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "मैं सम्राट चौधरी जी से मिलूंगा और उनसे कहूंगा कि आप AI की बात करते थे, एनकाउंटर और हाफ एनकाउंटर की बात करते थे। क्या ऐसे लोगों के लिए एनकाउंटर नहीं है? आप कहते थे कि आप अति पिछड़ों के अंगरक्षक और संरक्षक हैं, लेकिन आपके रहते ही आए दिन अति पिछड़ों पर हत्या, बलात्कार और उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं।" उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले का समय रहते संज्ञान लेकर न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। अंत में उन्होंने मौजूद सैकड़ों लोगों को हाथ उठवाकर संकल्प दिलाया कि इस हत्या के प्रतिकार के लिए जिस हद तक जाना पड़ेगा, वे पीछे नहीं हटेंगे। इसके बाद पूरी भीड़ ने हाथ उठाकर "जय संविधान" के नारे लगाए।1
- उपहार पुनपुन नदी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है सभी से अनुरोध है उपहार पुनपुन नदी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है सभी से अनुरोध है कि इसके आस पास में न जाए जितना हो सके उतना दुरी बनाए रखें।1
- हिसुआ में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, प्रणय कुमार उर्फ पीयूष कुमार की मौत; परिजनों ने की न्याय की मांग1