Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP को वोट नहीं देंगे, जयपुर में लाठीचार्ज के बाद महिपाल सिंह मकराना ने हजारों लोगों के साथ ली शपथ! हम कसम खाते हैं श्री राम की, परशुराम भगवान की, अग्रसेन भगवान की, चित्रगुप्त भगवान की, आने वाले पंचायती राज चुनाव में , नगर निकाय चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे, उनकी रैली में भी नहीं जाएंगे और सभी नेताओं का विरोध भी करेंगे..! यह भाजपा के उल्टे दिन की शुरुआत है!!
Jalampura AC morcha adhyaks D.
राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP को वोट नहीं देंगे, जयपुर में लाठीचार्ज के बाद महिपाल सिंह मकराना ने हजारों लोगों के साथ ली शपथ! हम कसम खाते हैं श्री राम की, परशुराम भगवान की, अग्रसेन भगवान की, चित्रगुप्त भगवान की, आने वाले पंचायती राज चुनाव में , नगर निकाय चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे, उनकी रैली में भी नहीं जाएंगे और सभी नेताओं का विरोध भी करेंगे..! यह भाजपा के उल्टे दिन की शुरुआत है!!
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP को वोट नहीं देंगे, जयपुर में लाठीचार्ज के बाद महिपाल सिंह मकराना ने हजारों लोगों के साथ ली शपथ! हम कसम खाते हैं श्री राम की, परशुराम भगवान की, अग्रसेन भगवान की, चित्रगुप्त भगवान की, आने वाले पंचायती राज चुनाव में , नगर निकाय चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे, उनकी रैली में भी नहीं जाएंगे और सभी नेताओं का विरोध भी करेंगे..! यह भाजपा के उल्टे दिन की शुरुआत है!!1
- तालाब की रपट पर चला दो घंटे का रेस्क्यू अभियान; हवलदार की सूझबूझ से बची गाय , बछड़े की डूबने से मौत ब्यावर के जवाजा क्षेत्र की बार गांव की घटना1
- प्रथम सावन सोमवार पर हरिणी महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब.|Vande Bharat News1
- सावन के पहले सोमवार पर हरणी महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के दर्शन के लिए लगी भक्तों की लंबी कतारें l क्राईम न्यूज एवं न्यू राजस्थान धरा न्यूज कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा । सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर भीलवाड़ा स्थित हरणी महादेव मंदिर में आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर परिसर दिनभर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद महादेव के दर्शन कर अपने और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं भी की गईं, जिससे दर्शन सुचारु रूप से संपन्न हो सके। हरणी महादेव मंदिर में दिनभर श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला । मैं कुमार प्रवीण सेन, क्राइम न्यूज़, भीलवाड़ा।1
- समेला महादेव मंदिर विकास समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मंदिर भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग समेला महादेव मंदिर विकास समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मंदिर भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग रेलमगरा। समेला महादेव मंदिर विकास समिति, जगपुरा के अध्यक्ष योगेश दशोरा के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी रेलमगरा को ज्ञापन सौंपकर स्थान महादेवजी, जगपुरा की भूमि पर हुए कथित अवैध अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम जगपुरा, पटवार हल्का पनोतिया स्थित स्थान महादेवजी के नाम दर्ज कृषि भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर मकान बना लिए गए हैं। इस संबंध में तहसीलदार रेलमगरा के यहां प्रकरण विचाराधीन है। समिति का कहना है कि भूमि के एक हिस्से की नीलामी प्रक्रिया होने के बावजूद बोली के बाद बची भूमि से अब तक अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। समिति ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि बोली के बाद शेष बची भूमि से तत्काल अवैध कब्जे हटाए जाएं। साथ ही रजिस्टर्ड समेला महादेव मंदिर विकास समिति को विधिवत मान्यता प्रदान कर मंदिर की एकत्रित राशि समिति के खाते में जमा कराई जाए। इसके अतिरिक्त मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना प्रारंभ कराई जाए, मंदिर के पास लगाए गए कथित अवैध जालों को हटाया जाए, मंदिर परिसर एवं आसपास साफ-सफाई कराई जाए तथा मंदिर की डोली भूमि पर खड़े वृक्षों का सर्वे एवं गणना कराई जाए। समिति ने प्रशासन से सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर मंदिर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं धार्मिक व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष योगेश दशोरा, बद्रीलाल मेनारिया, सुरेशचंद्र विजयवर्गीय, विकास, हीरालाल (बड़ीवाला), भरत सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।3
- भीलवाड़ा आसींद में पार्क भूमि पर अवेध निर्माण का आरोप; कॉलोनीवासियो ने पालिका से कार्रवाई की मांग की, ईओ को ज्ञापन सौंपा1
- सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह को संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में लगी गोली,हादसा या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी,निजी अस्पताल में इलाज जारी भीलवाड़ा। शहर के सदर थाना प्रभारी (सीआई) लोकपाल सिंह मंगलवार देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भीमगंज थाना इलाके के नेहरू विहार स्थित उनके निजी आवास पर हुआ। गोली सीआई सिंह की सर्विस रिवाल्वर से चली है। घटना के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा, एएसपी मुख्यालय राजेश आर्य, सीओ सदर नेमीचंद चौधरी और सीओ सिटी सज्जन सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने चिकित्सकों से सीआई सिंह के स्वास्थ्य का फीडबैक लिया और परिजनों से बातचीत की। गोली चलने के कारणों का फिलहाल रात 10 बजे तक भी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार लोकपाल सिंह की कुछ माह पूर्व ही दूसरी शादी हुई थी, जिसको लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। पुलिस सर्विस रिवाल्वर से दुर्घटनावश गोली चली या मामला कुछ और है, हर पहलू को ध्यान में रखकर गहराई से तफ्तीश कर रही है। मूल रूप से नादसी निवासी सीआई लोकपाल सिंह का आवास बिजयनगर में भी स्थित है। वे पूर्व में भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाने में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में हुए तबादला सूची में उन्हें सदर थाना प्रभारी के पद पर तैनात किया गया था। फिलहाल निजी अस्पताल में चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।1