logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीलवाड़ा आसींद में पार्क भूमि पर अवेध निर्माण का आरोप; कॉलोनीवासियो ने पालिका से कार्रवाई की मांग की, ईओ को ज्ञापन सौंपा

19 hrs ago
user_Prahalad singh
Prahalad singh
Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
19 hrs ago

भीलवाड़ा आसींद में पार्क भूमि पर अवेध निर्माण का आरोप; कॉलोनीवासियो ने पालिका से कार्रवाई की मांग की, ईओ को ज्ञापन सौंपा

More news from राजस्थान and nearby areas
  • तालाब की रपट पर चला दो घंटे का रेस्क्यू अभियान; हवलदार की सूझबूझ से बची गाय , बछड़े की डूबने से मौत ब्यावर के जवाजा क्षेत्र की बार गांव की घटना
    1
    तालाब की रपट पर चला दो घंटे का रेस्क्यू अभियान; हवलदार की सूझबूझ से बची गाय , बछड़े की डूबने से मौत ब्यावर के जवाजा क्षेत्र की बार गांव की घटना
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP को वोट नहीं देंगे, जयपुर में लाठीचार्ज के बाद महिपाल सिंह मकराना ने हजारों लोगों के साथ ली शपथ! हम कसम खाते हैं श्री राम की, परशुराम भगवान की, अग्रसेन भगवान की, चित्रगुप्त भगवान की, आने वाले पंचायती राज चुनाव में , नगर निकाय चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे, उनकी रैली में भी नहीं जाएंगे और सभी नेताओं का विरोध भी करेंगे..! यह भाजपा के उल्टे दिन की शुरुआत है!!
    1
    राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP को वोट नहीं देंगे, जयपुर में लाठीचार्ज के बाद महिपाल सिंह मकराना ने हजारों लोगों के साथ ली शपथ!
हम कसम खाते हैं श्री राम की, परशुराम भगवान की, अग्रसेन भगवान की, चित्रगुप्त भगवान की, आने वाले पंचायती राज चुनाव में , नगर निकाय चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे, उनकी रैली में भी नहीं जाएंगे और सभी नेताओं का विरोध भी करेंगे..!
यह भाजपा के उल्टे दिन की शुरुआत है!!
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • बर बाईपास पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का NSUI कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत बर। जोधपुर से जयपुर जाते समय राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अशोक गहलोत का बर बाईपास स्थित गढगिरवर होटल पर NSUI प्रदेश सचिव दीपक वैष्णव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर NSUI एवं यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गहलोत जी का माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में एडवोकेट हिमांशु जलवाणिया, अफ़ज़ल ख़ान, बर तालीम मारवाड़ी, मुसरफ़ उगमा राम, मोहित सौरभ सिंगड़िया श्यामसुंदर चोरोटिया राहुल सहित बड़ी संख्या में NSUI एवं यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान युवाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में अपने विचार रखे। गहलोत जी ने युवाओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने और जनहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। NSUI प्रदेश सचिव दीपक वैष्णव ने कहा कि अशोक गहलोत जी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद युवा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायक रहा है। उनके मार्गदर्शन से युवा संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
    1
    बर बाईपास पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का NSUI कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
बर। जोधपुर से जयपुर जाते समय राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अशोक गहलोत का बर बाईपास स्थित गढगिरवर होटल पर NSUI प्रदेश सचिव दीपक वैष्णव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर NSUI एवं यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गहलोत जी का माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में एडवोकेट हिमांशु जलवाणिया, अफ़ज़ल ख़ान, बर तालीम मारवाड़ी, मुसरफ़ उगमा राम, मोहित सौरभ सिंगड़िया श्यामसुंदर चोरोटिया राहुल सहित बड़ी संख्या में NSUI एवं यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान युवाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में अपने विचार रखे। गहलोत जी ने युवाओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने और जनहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
NSUI प्रदेश सचिव दीपक वैष्णव ने कहा कि अशोक गहलोत जी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद युवा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायक रहा है। उनके मार्गदर्शन से युवा संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter Raipur, Pali•
    5 hrs ago
  • झूंठा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया
    1
    झूंठा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया
    user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कालका माता मंदिर प्रांगण में 111 पौधों का हुआ वृक्षारोपण । पिपलिया खुर्द। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ पिपलिया खुर्द स्थित कालका माता मंदिर प्रांगण में 111 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वृक्षारोपण केवल पर्यावरण बचाने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने की जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम में सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया। मंदिर परिसर में हुआ यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की जागरूकता और सहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण बना। धर्मवीर कीर ने सभी सहयोगियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के अभियान निरंतर चलाए जाएंगे।
    1
    कालका माता मंदिर प्रांगण में 111 पौधों का हुआ वृक्षारोपण ।
पिपलिया खुर्द। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ पिपलिया खुर्द स्थित कालका माता मंदिर प्रांगण में 111 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वृक्षारोपण केवल पर्यावरण बचाने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने की जिम्मेदारी भी है।
कार्यक्रम में सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया। मंदिर परिसर में हुआ यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की जागरूकता और सहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण बना।
धर्मवीर कीर ने सभी सहयोगियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के अभियान निरंतर चलाए जाएंगे।
    user_धर्मवीर क़ीर
    धर्मवीर क़ीर
    Advertising Photographer जैतारण, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • राजसमंद। पन्नाधाय की जाति से छेड़छाड़ मामला, गुर्जर समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, राजसमंद। पन्नाधाय की जाति से छेड़छाड़ मामला, गुर्जर समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, राजसमंद में आज गुर्जर समाज ने केंद्रीय प्रकाशन विभाग की पुस्तक "भारत के नारी रत्न" में पन्नाधाय के इतिहास से कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पुस्तक में संशोधन की मांग की। गुर्जर समाज के बैनर तले एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुस्तक में पन्नाधाय की ऐतिहासिक पहचान और जाति का गलत उल्लेख किया गया है। समाज का कहना है कि पन्नाधाय की मूल ऐतिहासिक पहचान गुर्जर समाज से जुड़ी रही है, जबकि पुस्तक में उन्हें खींची राजपूत वंश की क्षत्राणी बताया गया है। साथ ही उनके पुत्र का नाम चन्दन के स्थान पर 'बप्पा' प्रकाशित किए जाने पर भी समाज ने आपत्ति जताई और इसे ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत बताया। प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुस्तक में प्रकाशित तथ्यों की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन करने, कथित ऐतिहासिक त्रुटियों को तत्काल सुधारने तथा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की गई। फिलहाल इस मामले में पुस्तक के प्रकाशक या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    4
    राजसमंद। 
पन्नाधाय की जाति से छेड़छाड़ मामला,
गुर्जर समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन,
राजसमंद। 
पन्नाधाय की जाति से छेड़छाड़ मामला,
गुर्जर समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन,
राजसमंद में आज गुर्जर समाज ने केंद्रीय प्रकाशन विभाग की पुस्तक "भारत के नारी रत्न" में पन्नाधाय के इतिहास से कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पुस्तक में संशोधन की मांग की।
गुर्जर समाज के बैनर तले एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुस्तक में पन्नाधाय की ऐतिहासिक पहचान और जाति का गलत उल्लेख किया गया है। समाज का कहना है कि पन्नाधाय की मूल ऐतिहासिक पहचान गुर्जर समाज से जुड़ी रही है, जबकि पुस्तक में उन्हें खींची राजपूत वंश की क्षत्राणी बताया गया है। साथ ही उनके पुत्र का नाम चन्दन के स्थान पर 'बप्पा' प्रकाशित किए जाने पर भी समाज ने आपत्ति जताई और इसे ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत बताया।
प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुस्तक में प्रकाशित तथ्यों की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन करने, कथित ऐतिहासिक त्रुटियों को तत्काल सुधारने तथा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की गई।
फिलहाल इस मामले में पुस्तक के प्रकाशक या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    user_Mithalal Gurjar
    Mithalal Gurjar
    Local News Reporter गढ़बोर, राजसमंद, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • भीलवाड़ा आसींद में पार्क भूमि पर अवेध निर्माण का आरोप; कॉलोनीवासियो ने पालिका से कार्रवाई की मांग की, ईओ को ज्ञापन सौंपा
    1
    भीलवाड़ा आसींद में पार्क भूमि पर अवेध निर्माण का आरोप; कॉलोनीवासियो ने पालिका से कार्रवाई की मांग की, ईओ को ज्ञापन सौंपा
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह को संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में लगी गोली,हादसा या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी,निजी अस्पताल में इलाज जारी भीलवाड़ा। शहर के सदर थाना प्रभारी (सीआई) लोकपाल सिंह मंगलवार देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भीमगंज थाना इलाके के नेहरू विहार स्थित उनके निजी आवास पर हुआ। गोली सीआई सिंह की सर्विस रिवाल्वर से चली है। घटना के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा, एएसपी मुख्यालय राजेश आर्य, सीओ सदर नेमीचंद चौधरी और सीओ सिटी सज्जन सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने चिकित्सकों से सीआई सिंह के स्वास्थ्य का फीडबैक लिया और परिजनों से बातचीत की। गोली चलने के कारणों का फिलहाल रात 10 बजे तक भी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार लोकपाल सिंह की कुछ माह पूर्व ही दूसरी शादी हुई थी, जिसको लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। पुलिस सर्विस रिवाल्वर से दुर्घटनावश गोली चली या मामला कुछ और है, हर पहलू को ध्यान में रखकर गहराई से तफ्तीश कर रही है। मूल रूप से नादसी निवासी सीआई लोकपाल सिंह का आवास बिजयनगर में भी स्थित है। वे पूर्व में भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाने में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में हुए तबादला सूची में उन्हें सदर थाना प्रभारी के पद पर तैनात किया गया था। फिलहाल निजी अस्पताल में चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
    1
    सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह को संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में लगी गोली,हादसा या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी,निजी अस्पताल में इलाज जारी
भीलवाड़ा। शहर के सदर थाना प्रभारी (सीआई) लोकपाल सिंह मंगलवार देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भीमगंज थाना इलाके के नेहरू विहार स्थित उनके निजी आवास पर हुआ। गोली सीआई सिंह की सर्विस रिवाल्वर से चली है। घटना के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते  ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा, एएसपी मुख्यालय राजेश आर्य, सीओ सदर नेमीचंद चौधरी और सीओ सिटी सज्जन सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने चिकित्सकों से सीआई सिंह के स्वास्थ्य का फीडबैक लिया और परिजनों से बातचीत की। 
गोली चलने के कारणों का फिलहाल रात 10 बजे तक भी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार लोकपाल सिंह की कुछ माह पूर्व ही दूसरी शादी हुई थी, जिसको लेकर  विवाद होने  की बात सामने आ रही है। पुलिस सर्विस रिवाल्वर से दुर्घटनावश गोली चली या मामला कुछ और है, हर पहलू को ध्यान में रखकर गहराई से तफ्तीश कर रही है।
मूल रूप से नादसी निवासी सीआई लोकपाल सिंह का आवास बिजयनगर में भी स्थित है। वे पूर्व में भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाने में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में हुए तबादला सूची में उन्हें सदर थाना प्रभारी के पद पर तैनात किया गया था। फिलहाल निजी अस्पताल में चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.