दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 4 लाख रुपए; प्लेटफॉर्म 4/5 के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, 8 किलो गांजा जब्त दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 4 लाख रुपए; प्लेटफॉर्म 4/5 के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई बीना। रेलवे स्टेशन पर अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को जीआरपी थाना बीना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 04/05 स्थित चार्जिंग प्वाइंट के पास दो संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर बैठे हैं, जिनके पास मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक हेमलता मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध बैग लेकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सौरभ विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष एवं सहदेव यादव उम्र 22 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मदखेड़ी, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर बताए। पुलिस ने आरोपियों के बैग की तलाशी ली, जिसमें कुल 8 किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लगभग 4 लाख रुपए आंकी गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज जीआरपी थाना बीना में अपराध क्रमांक 497/26, धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से मादक पदार्थ की आपूर्ति एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इनकी रही भूमिका कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल नीतू डावर एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक हेमलता मिश्रा के नेतृत्व में जीआरपी स्टाफ ने कार्यवाही की
दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 4 लाख रुपए; प्लेटफॉर्म 4/5 के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, 8 किलो गांजा जब्त दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 4 लाख रुपए; प्लेटफॉर्म 4/5 के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई बीना। रेलवे स्टेशन पर अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को जीआरपी थाना बीना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 04/05 स्थित चार्जिंग प्वाइंट के पास दो संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर बैठे हैं, जिनके पास मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक हेमलता मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध बैग लेकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सौरभ विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष एवं सहदेव यादव उम्र 22 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मदखेड़ी, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर बताए। पुलिस ने आरोपियों के बैग की तलाशी ली, जिसमें कुल 8 किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लगभग 4 लाख रुपए आंकी गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज जीआरपी थाना बीना में अपराध क्रमांक 497/26, धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से मादक पदार्थ की आपूर्ति एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इनकी रही भूमिका कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल नीतू डावर एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक हेमलता मिश्रा के नेतृत्व में जीआरपी स्टाफ ने कार्यवाही की
- बीना में मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा का शुभारंभ डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा को किया रवाना, गांव और बूथ स्तर तक समाज को जोड़ने का आह्वान लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना में मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा का शुभारंभ डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा को किया रवाना, गांव और बूथ स्तर तक समाज को जोड़ने का आह्वान बीना। भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय ‘चलो गांव और बूथ की ओर—मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा’ का शुभारंभ बीना में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिकजनों ने सहभागिता की। आयोजकों के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य मूल निवासी बहुजन समाज को गांव और बूथ स्तर तक संगठित करना तथा सामाजिक एकता एवं जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने और संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया जा रहा है। यात्रा का नेतृत्व भारत मुक्ति मोर्चा, नई दिल्ली के वामन मेश्राम साहब कर रहे हैं। सह नेतृत्व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल एवं आदिवासी एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह राणा द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्वागतकर्ता के रूप में अरविंद पटेल, भवानी पटेल, नंदराम अहिरवार, अवधेश पटेल एवं छोटू दौलतपुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भूमिका रही। आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता, संगठनात्मक मजबूती और बहुजन समाज को व्यापक स्तर पर जोड़ने के उद्देश्य को प्रमुखता से सामने रखा गया।1
- स्वच्छता अभियान के तहत रेलवे कॉलोनी में स्वच्छता जागरूकता एवं रेलवे स्कूल इटारसी में खेल प्रतियोगिता आयोजित* लोकेशन -भोपाल रिपोर्टर:-राकेश सेन भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 24 सितंबर 2026 को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत रेलवे कॉलोनी में निवास करने वाले लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों एवं कॉलोनीवासियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने वाले नारे लगाए तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इसके पश्चात रेलवे स्कूल, इटारसी में विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, टीम भावना एवं सक्रिय सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया गया। भोपाल मंडल द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रेलवे परिसरों, स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों एवं अन्य स्थानों पर स्वच्छता के साथ-साथ जन-जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है, ताकि स्वच्छता को जनभागीदारी के माध्यम से दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जा सके।3
- खाद वितरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश मड़ावरा। किसानों को रासायनिक खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए शुक्रवार को एसडीएम मदन मोहन गुप्ता ने क्षेत्र की सहकारी समितियों के खाद गोदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने पारौल और मड़ावरा स्थित सहकारी समितियों के गोदामों में खाद के स्टॉक की जानकारी लेने के साथ ही किसानों को खाद वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने समिति सचिवों को निर्देश दिए कि खाद वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गोदाम निर्धारित समय पर खोले जाएं और शासन के नियमों के अनुसार पात्र किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्टॉक और वितरण का रिकॉर्ड भी व्यवस्थित रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने खाद लेने पहुंचे किसानों से बातचीत कर वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को बताया कि खाद प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक है। जिन किसानों की अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है, वे पहले रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराकर खाद प्राप्त कर सकते हैं। खाद वितरण के दौरान भीड़ और अव्यवस्था रोकने के लिए राजस्व लेखपाल एवं कानूनगो की ड्यूटी भी लगाई गई है। एसडीएम ने सचिवों को टोकन व्यवस्था के माध्यम से खाद वितरित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को व्यवस्थित तरीके से खाद मिल सके और किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।1
- जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की रही चाक चौबंद व्यवस्था ड्रोन कैमरों से की गई निगरानी बारिश के बीच जयकारों के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन ललितपुर में गणेश उत्सव के समापन पर गणपति बप्पा को नम आंखों से विदाई दी गई। नगर के अलग-अलग स्थानों पर स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ विसर्जन स्थलों तक लेकर पहुंचे। गोविंद सागर बांध और सीतापाठ कुंड के पास प्रशासन की ओर से प्रतिमा विसर्जन की विशेष व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया ललितपुर में 11 दिनों तक चले गणेश उत्सव का शुक्रवार को भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। गणेश उत्सव के दौरान नगर के अलग-अलग स्थानों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। 11 दिनों तक श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। गणेश उत्सव के समापन पर श्रद्धालु अपने आराध्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन के लिए निकले। ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए और पूरे रास्ते गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयकारे गूंजते रहे। नगर के अलग-अलग क्षेत्रों से गणेश प्रतिमाएं लेकर श्रद्धालु गोविंद सागर बांध और सीतापाठ कुंड के पास बनाए गए विसर्जन स्थलों पर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं विसर्जन स्थल पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने सबसे पहले भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद भक्तिभाव के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान कई श्रद्धालु भावुक नजर आए। अपने आराध्य को विदाई देते समय लोगों की आंखें नम हो गईं। भक्तों ने हाथ जोड़कर भगवान श्री गणेश से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सभी के मंगल की कामना की। इस दौरान श्रद्धालु लगातार "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारे लगाते रहे। जयकारों से पूरा विसर्जन स्थल भक्तिमय नजर आया। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। गोविंद सागर बांध और सीतापाठ कुंड के पास विसर्जन की व्यवस्था की गई, जहां श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की निगरानी में श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे1
- यूपी एमपी बॉर्डर #ललितपुर पर बने अमझरा सरकार मंदिर के पीछे झरने पर बास से बना श्री गणेश मंदिर बुंदेलखंड के प्रसिद्ध क्रिएटर हर्ष भाई का पूर्ण जानकारी! #viralpost #latestvideo #Lalitpur @jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें यूपी एमपी बॉर्डर #ललितपुर पर बने अमझरा सरकार मंदिर के पीछे झरने पर बास से बना श्री गणेश मंदिर बुंदेलखंड के प्रसिद्ध क्रिएटर हर्ष भाई का पूर्ण जानकारी! #viralpost #latestvideo #Lalitpur @jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- ललितपुर जिले में कचनौदा बांध का एक गेट खोलकर लगातार पानी की निकासी की जा रही है। गेट से पानी छोड़े जाने के कारण बांध से पानी का बहाव लगातार बना हुआ है। बांध क्षेत्र में पानी की स्थिति और बहाव पर नजर रखी जा रही है। ललितपुर जिले में कचनौदा बांध का एक गेट खोलकर लगातार पानी की निकासी की जा रही है। गेट से पानी छोड़े जाने के कारण बांध से पानी का बहाव लगातार बना हुआ है। बांध क्षेत्र में पानी की स्थिति और बहाव पर नजर रखी जा रही है। पानी की निकासी के चलते आसपास के जलक्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। विशेष रूप से नदी, नाले और पानी के तेज बहाव वाले स्थानों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है। बांध से छोड़े जा रहे पानी के कारण जलधारा का प्रवाह बढ़ सकता है, ऐसे में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतना जरूरी है। कचनौदा बांध क्षेत्र में पानी की निकासी लगातार जारी रहने के कारण संबंधित क्षेत्र में स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे बिना आवश्यकता के पानी के बहाव वाले स्थानों के नजदीक न जाएं और बच्चों को भी ऐसे स्थानों से दूर रखें। बांध से पानी छोड़ने की प्रक्रिया के दौरान जलस्तर और बहाव में बदलाव संभव है। इसलिए स्थानीय लोगों को प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से जारी होने वाली सूचनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। फिलहाल कचनौदा बांध के एक गेट से पानी की निकासी लगातार जारी है और क्षेत्र में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।1
- दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 4 लाख रुपए; प्लेटफॉर्म 4/5 के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, 8 किलो गांजा जब्त दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 4 लाख रुपए; प्लेटफॉर्म 4/5 के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई बीना। रेलवे स्टेशन पर अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को जीआरपी थाना बीना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 04/05 स्थित चार्जिंग प्वाइंट के पास दो संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर बैठे हैं, जिनके पास मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक हेमलता मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध बैग लेकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सौरभ विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष एवं सहदेव यादव उम्र 22 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मदखेड़ी, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर बताए। पुलिस ने आरोपियों के बैग की तलाशी ली, जिसमें कुल 8 किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लगभग 4 लाख रुपए आंकी गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज जीआरपी थाना बीना में अपराध क्रमांक 497/26, धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से मादक पदार्थ की आपूर्ति एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इनकी रही भूमिका कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल नीतू डावर एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक हेमलता मिश्रा के नेतृत्व में जीआरपी स्टाफ ने कार्यवाही की1
- भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के तत्वाधान मे आरक्षण बचाव आन्दोलन ललितपुर मे मां जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया आन्दोलन अम्बेडकर पार्क से चलता हुआ जिला कलेक्टर के ऑफिस पहुचे पर बहा जिला अधिकारी महोदय मिले नही1
- गणपति को अर्पित किया 108 भोगों का प्रसाद, श्रीरामजानकी मंदिर में भक्ति में सराबोर हैं भक्त गणेश पांडालों में विराजमान प्रथमपूज्य गौरीसुत लम्बोदर की आराधन भक्ति कर ग्रामीणजन धर्मलाभ उठा रहे हैं। बृहस्पतिवार को राधे क्लब के तत्वाधान में श्रीराम जानकी मंदिर में विराजे गजानन को 108 भोगों का महाप्रसाद अर्पित किया गया। गणेश महोत्सव के आयोजन दिनेश सोनी ने बताया कि गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक गणेश पंडालों में भक्तों की भीड़ और उनके श्रद्धाभाव देखते ही बनते हैं। गजानन का शुभाशीष पाने के लिये महिलाओं द्वारा मंगल कीर्तन एवं बुजुर्गों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।1