logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वच्छता अभियान के तहत रेलवे कॉलोनी में स्वच्छता जागरूकता एवं रेलवे स्कूल इटारसी में खेल प्रतियोगिता आयोजित* लोकेशन -भोपाल रिपोर्टर:-राकेश सेन भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 24 सितंबर 2026 को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत रेलवे कॉलोनी में निवास करने वाले लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों एवं कॉलोनीवासियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने वाले नारे लगाए तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इसके पश्चात रेलवे स्कूल, इटारसी में विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, टीम भावना एवं सक्रिय सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया गया। भोपाल मंडल द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रेलवे परिसरों, स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों एवं अन्य स्थानों पर स्वच्छता के साथ-साथ जन-जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है, ताकि स्वच्छता को जनभागीदारी के माध्यम से दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जा सके।

23 hrs ago
user_Rakesh sen
Rakesh sen
बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
23 hrs ago

स्वच्छता अभियान के तहत रेलवे कॉलोनी में स्वच्छता जागरूकता एवं रेलवे स्कूल इटारसी में खेल प्रतियोगिता आयोजित* लोकेशन -भोपाल रिपोर्टर:-राकेश सेन भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 24 सितंबर 2026 को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत रेलवे कॉलोनी में निवास करने वाले लोगों

को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों एवं कॉलोनीवासियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने वाले नारे लगाए तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इसके पश्चात रेलवे स्कूल, इटारसी में विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से

विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, टीम भावना एवं सक्रिय सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया गया। भोपाल मंडल द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रेलवे परिसरों, स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों एवं अन्य स्थानों पर स्वच्छता के साथ-साथ जन-जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है, ताकि स्वच्छता को जनभागीदारी के माध्यम से दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जा सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पितरों के पूजन से जीवन में आती है सुख-समृद्धि, श्राद्ध पक्ष में ऐसे करें तर्पण लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना (सागर) पितृ पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर (पूर्णिमा श्राद्ध) से हो रही है, जो 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ समाप्त होगी. चलिए जानते हैं हर दिन का महत्व. हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को केवल श्राद्ध और तर्पण का समय नहीं माना जाता, बल्कि यह अपने पूर्वजों को याद करने और उनके प्रति कृतज्ञता जताने का अवसर भी है. मान्यता है कि इस दौरान किए गए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध और दान से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद परिवार पर बना रहता है. यह बात ज्योतिष आचार्य पंडित प्रदीप नागाइच ने चर्चा के दौरान बताई उन्होंने आगे बताया कि हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार पितृ पक्ष में पूजन करने से जीवन में सभी प्रकार की सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। वर्ष 2026 में पितृ पक्ष भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या तक मनाया जा रहा है। यह 16 दिनों का श्राद्ध पक्ष होता है। धर्माचार्यों के अनुसार श्राद्ध के प्रथम दिवस प्रातःकाल नित्य कर्म से निवृत्त होकर घर के मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से लेपन कर चक्र बनाएं। उस पर कद्दू के पीले पुष्प चढ़ाएं। यदि कद्दू के पुष्प न मिलें तो कोई भी पीले पुष्प अर्पित कर सकते हैं। इसके बाद पूर्व दिशा में विष्णु जी का ध्यान करें और दक्षिण दिशा की ओर मुख कर अपने पितरों का आवाहन करें। थोड़े से काले तिल हाथ में लेकर दक्षिण दिशा में छोड़ें और पितरों से प्रार्थना करें। *कुतप काल में तर्पण का विशेष महत्व* शास्त्रों में बताया गया है कि तर्पण के लिए कुतप काल श्रेष्ठ होता है। इसका समय मध्याह्न 11:55 से 12:15 बजे तक होता है। इसके अलावा प्रातः 6:00 से 6:30 बजे तक जलाशय या तीर्थ स्थान पर जाकर तर्पण करने का विशेष फल मिलता है। जिन लोगों को अपने पितरों की तिथि ज्ञात न हो, वे अमावस्या के दिन विशेष तर्पण और श्राद्ध कर सकते हैं। *यदि कुछ भी संभव न हो तो यह करें* यदि तर्पण की पूरी सामग्री उपलब्ध न हो तो गाय को हरी घास खिलाकर पितरों के लिए प्रार्थना करें, गीता का पाठ करें। इससे वही फल प्राप्त होता है जो विशेष वस्तुओं के दान, बड़े-बड़े पिंडदान और तर्पण से मिलता है। घर में *'ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः'* मंत्र का जाप करना चाहिए। श्रीमद्भागवत गीता और गजेंद्र मोक्ष का पाठ करने से पितरों को शांति मिलती है और उन्हें विष्णु लोक की प्राप्ति होती है। श्राद्ध पक्ष में ब्राह्मणों को भोजन कराने से हमारे द्वारा किए गए सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस कार्य में हवन नहीं होता। स्वधा देवी के द्वारा स्मरण करके दिया गया तर्पण जल और मिष्ठान पकवान पितरों को प्राप्त होता है। सभी श्रद्धालु इस पितृ पक्ष में श्रद्धापूर्वक तर्पण कर पितृ ऋण से मुक्त हों। *ॐ पितृभ्यः स्वधा नमः।*
    1
    पितरों के पूजन से जीवन में आती है सुख-समृद्धि, श्राद्ध पक्ष में ऐसे करें तर्पण
लोकेशन:-बीना 
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
बीना (सागर) पितृ पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर (पूर्णिमा श्राद्ध) से हो रही है, जो 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ समाप्त होगी. चलिए जानते हैं हर दिन का महत्व.
हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को केवल श्राद्ध और तर्पण का समय नहीं माना जाता, बल्कि यह अपने पूर्वजों को याद करने और उनके प्रति कृतज्ञता जताने का अवसर भी है. मान्यता है कि इस दौरान किए गए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध और दान से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद परिवार पर बना रहता है. यह बात ज्योतिष आचार्य पंडित प्रदीप नागाइच ने चर्चा के दौरान बताई उन्होंने आगे बताया कि
हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार  पितृ पक्ष में 
पूजन करने से जीवन में सभी प्रकार की सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। वर्ष 2026 में पितृ पक्ष भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या तक मनाया जा रहा है। यह 16 दिनों का श्राद्ध पक्ष होता है।
धर्माचार्यों के अनुसार श्राद्ध के प्रथम दिवस प्रातःकाल नित्य कर्म से निवृत्त होकर घर के मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से लेपन कर चक्र बनाएं। उस पर कद्दू के पीले पुष्प चढ़ाएं। यदि कद्दू के पुष्प न मिलें तो कोई भी पीले पुष्प अर्पित कर सकते हैं।
इसके बाद पूर्व दिशा में विष्णु जी का ध्यान करें और दक्षिण दिशा की ओर मुख कर अपने पितरों का आवाहन करें। थोड़े से काले तिल हाथ में लेकर दक्षिण दिशा में छोड़ें और पितरों से प्रार्थना करें।
*कुतप काल में तर्पण का विशेष महत्व*
शास्त्रों में बताया गया है कि तर्पण के लिए कुतप काल श्रेष्ठ होता है। इसका समय मध्याह्न 11:55 से 12:15 बजे तक होता है। इसके अलावा प्रातः 6:00 से 6:30 बजे तक जलाशय या तीर्थ स्थान पर जाकर तर्पण करने का विशेष फल मिलता है।
जिन लोगों को अपने पितरों की तिथि ज्ञात न हो, वे अमावस्या के दिन विशेष तर्पण और श्राद्ध कर सकते हैं।
*यदि कुछ भी संभव न हो तो यह करें*
यदि तर्पण की पूरी सामग्री उपलब्ध न हो तो गाय को हरी घास खिलाकर पितरों के लिए प्रार्थना करें, गीता का पाठ करें। इससे वही फल प्राप्त होता है जो विशेष वस्तुओं के दान, बड़े-बड़े पिंडदान और तर्पण से मिलता है।
घर में *'ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः'* मंत्र का जाप करना चाहिए। श्रीमद्भागवत गीता और गजेंद्र मोक्ष का पाठ करने से पितरों को शांति मिलती है और उन्हें विष्णु लोक की प्राप्ति होती है।
श्राद्ध पक्ष में ब्राह्मणों को भोजन कराने से हमारे द्वारा किए गए सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस कार्य में हवन नहीं होता। स्वधा देवी के द्वारा स्मरण करके दिया गया तर्पण जल और मिष्ठान पकवान पितरों को प्राप्त होता है।
सभी श्रद्धालु इस पितृ पक्ष में श्रद्धापूर्वक तर्पण कर पितृ ऋण से मुक्त हों। *ॐ पितृभ्यः स्वधा नमः।*
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    58 min ago
  • अभिभाषक संघ में नियुक्तियों को लेकर विवाद, सत्याग्रह के बाद विधायक के आश्वासन पर धरना समाप्त चार कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को संविधान के विरुद्ध बताते हुए पुस्तकालय अध्यक्ष आरती राय ने जताया विरोध, गुरुवार को जनरल मीटिंग बुलाने की तैयारी लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत अभिभाषक संघ में नियुक्तियों को लेकर विवाद, सत्याग्रह के बाद विधायक के आश्वासन पर धरना समाप्त चार कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को संविधान के विरुद्ध बताते हुए पुस्तकालय अध्यक्ष आरती राय ने जताया विरोध, गुरुवार को जनरल मीटिंग बुलाने की तैयारी बीना। अभिभाषक संघ बीना में कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया। संघ की पुस्तकालय अध्यक्ष आरती राय एडवोकेट ने सचिव पर संघ के संविधान के विपरीत चार कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति करने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। मामले को लेकर 23 सितंबर से शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल शुरू की गई। आरती राय द्वारा द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश एवं प्रभारी शाखा, सिविल कोर्ट बीना नजारत शाखा को पत्र सौंपकर सत्याग्रह की सूचना दी गई थी। पत्र में उल्लेख किया गया कि नियुक्तियों के संबंध में सचिव से चर्चा करने के बावजूद संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, जिसके चलते विरोध का निर्णय लिया गया। ### विधायक के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना बुधवार को विधायक निर्मला सप्रे धरना स्थल पर पहुंचीं और अधिवक्ताओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। उन्होंने अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी से गुरुवार को सभी अधिवक्ताओं की जनरल मीटिंग बुलाकर मामले पर चर्चा करने को कहा। इस दौरान एडवोकेट अमित सेन, पूर्व अध्यक्ष रवींद्र जैन, डीके जैन, केके ताम्रकार, रंजना यादव, देवेंद्र हरदेनिया सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। अब सभी की नजरें गुरुवार को होने वाली जनरल मीटिंग पर टिकी हैं, जिसमें संघ के आंतरिक विवाद के समाधान को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
    1
    अभिभाषक संघ में नियुक्तियों को लेकर विवाद, सत्याग्रह के बाद विधायक के आश्वासन पर धरना समाप्त

चार कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को संविधान के विरुद्ध बताते हुए पुस्तकालय अध्यक्ष आरती राय ने जताया विरोध, गुरुवार को जनरल मीटिंग बुलाने की तैयारी
लोकल न्यूज़ बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
अभिभाषक संघ में नियुक्तियों को लेकर विवाद, सत्याग्रह के बाद विधायक के आश्वासन पर धरना समाप्त
चार कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को संविधान के विरुद्ध बताते हुए पुस्तकालय अध्यक्ष आरती राय ने जताया विरोध, गुरुवार को जनरल मीटिंग बुलाने की तैयारी
बीना। अभिभाषक संघ बीना में कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया। संघ की पुस्तकालय अध्यक्ष आरती राय एडवोकेट ने सचिव पर संघ के संविधान के विपरीत चार कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति करने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। मामले को लेकर 23 सितंबर से शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल शुरू की गई।
आरती राय द्वारा द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश एवं प्रभारी शाखा, सिविल कोर्ट बीना नजारत शाखा को पत्र सौंपकर सत्याग्रह की सूचना दी गई थी। पत्र में उल्लेख किया गया कि नियुक्तियों के संबंध में सचिव से चर्चा करने के बावजूद संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, जिसके चलते विरोध का निर्णय लिया गया।
### विधायक के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना
बुधवार को विधायक निर्मला सप्रे धरना स्थल पर पहुंचीं और अधिवक्ताओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। उन्होंने अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी से गुरुवार को सभी अधिवक्ताओं की जनरल मीटिंग बुलाकर मामले पर चर्चा करने को कहा।
इस दौरान एडवोकेट अमित सेन, पूर्व अध्यक्ष रवींद्र जैन, डीके जैन, केके ताम्रकार, रंजना यादव, देवेंद्र हरदेनिया सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
अब सभी की नजरें गुरुवार को होने वाली जनरल मीटिंग पर टिकी हैं, जिसमें संघ के आंतरिक विवाद के समाधान को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बीना में मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा का शुभारंभ डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा को किया रवाना, गांव और बूथ स्तर तक समाज को जोड़ने का आह्वान बीना में मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा का शुभारंभ डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा को किया रवाना, गांव और बूथ स्तर तक समाज को जोड़ने का आह्वान बीना। भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय ‘चलो गांव और बूथ की ओर—मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा’ का शुभारंभ बीना में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिकजनों ने सहभागिता की।
    1
    बीना में मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा का शुभारंभ

डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा को किया रवाना, गांव और बूथ स्तर तक समाज को जोड़ने का आह्वान

बीना में मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा का शुभारंभ
डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा को किया रवाना, गांव और बूथ स्तर तक समाज को जोड़ने का आह्वान
बीना। भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय ‘चलो गांव और बूथ की ओर—मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा’ का शुभारंभ बीना में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिकजनों ने सहभागिता की।
    user_Laxman Singh Rajput
    Laxman Singh Rajput
    Local News Reporter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • djfkdzofkfkdkdkzkdkznddkkeksjdjdjdjfjfjfkfkrkfkfkckfkfkxkskd
    1
    djfkdzofkfkdkdkzkdkznddkkeksjdjdjdjfjfjfkfkrkfkfkckfkfkxkskd
    user_𝖁𝖎𝖛𝖊𝖐𝕮𝕳𝖀𝕽𝕯𝕳𝕬𝕽𝖄
    𝖁𝖎𝖛𝖊𝖐𝕮𝕳𝖀𝕽𝕯𝕳𝕬𝕽𝖄
    Mechanic पाली, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *दावों की खुली पोल: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से महरूम हैं क्षेत्र के युवा* सिरोंज की ग्राम पंचायत बरेज निवासी राजेन्द्र कुमार शर्मा अपनी समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। सरकार द्वारा युवाओं के विकास, रोजगार और स्वरोजगार के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर दम तोड़ती नजर आ रही हैं। क्षेत्र के हजारों युवा आज भी इन योजनाओं की जानकारी और लाभ से पूरी तरह वंचित हैं। प्रशासनिक उदासीनता और जागरूकता के अभाव के कारण पात्र युवाओं को दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। कागजों तक सीमित हैं योजनाएं शासन द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीखो कमाओ योजना, स्वरोजगार ऋण योजना और कौशल विकास जैसे कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। क्षेत्र के युवाओं का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई युवाओं ने बताया कि वे महीनों से सरकारी दफ्तरों और बैंकों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। जागरूकता का भारी अभाव स्थानीय युवाओं का कहना है कि ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में इन योजनाओं का उचित प्रचार-प्रसार नहीं किया जाता। सूचनाओं के अभाव में युवाओं को यह पता ही नहीं चल पाता कि आवेदन कब और कैसे करना है। जो युवा ऑनलाइन आवेदन कर भी देते हैं, उनकी फाइलें महीनों तक विभागों में धूल फांकती रहती हैं।
    2
    *दावों की खुली पोल: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से महरूम हैं क्षेत्र के युवा*


सिरोंज की ग्राम पंचायत बरेज निवासी राजेन्द्र कुमार शर्मा अपनी समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। सरकार द्वारा युवाओं के विकास, रोजगार और स्वरोजगार के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर दम तोड़ती नजर आ रही हैं। क्षेत्र के हजारों युवा आज भी इन योजनाओं की जानकारी और लाभ से पूरी तरह वंचित हैं। प्रशासनिक उदासीनता और जागरूकता के अभाव के कारण पात्र युवाओं को दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है।
कागजों तक सीमित हैं योजनाएं
शासन द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीखो कमाओ योजना, स्वरोजगार ऋण योजना और कौशल विकास जैसे कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। क्षेत्र के युवाओं का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई युवाओं ने बताया कि वे महीनों से सरकारी दफ्तरों और बैंकों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।
जागरूकता का भारी अभाव
स्थानीय युवाओं का कहना है कि ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में इन योजनाओं का उचित प्रचार-प्रसार नहीं किया जाता। सूचनाओं के अभाव में युवाओं को यह पता ही नहीं चल पाता कि आवेदन कब और कैसे करना है। जो युवा ऑनलाइन आवेदन कर भी देते हैं, उनकी फाइलें महीनों तक विभागों में धूल फांकती रहती हैं।
    user_IBN NEWS
    IBN NEWS
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अवैध वसूली की मांग और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार तालबेहट पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, न्यायालय के समक्ष किया पेश अवैध वसूली की मांग और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार तालबेहट पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, न्यायालय के समक्ष किया पेश इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र' ललितपुर। अवैध रुपयों की मांग, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को तालबेहट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, वादी से जबरन अवैध रुपयों की मांग करने, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना तालबेहट में बीएनएस की धाराओं 308(5), 352, 351(3) एवं 356(2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले में वांछित चल रहे श्वेतांक शिवहरे उर्फ चिंटू उम्र करीब 31 वर्ष निवासी मोहल्ला गंज कस्बा तालबेहट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 में भी धारा 387/504 भादवि एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में वांछित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास कुमार सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    1
    अवैध वसूली की मांग और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

तालबेहट पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, न्यायालय के समक्ष किया पेश
अवैध वसूली की मांग और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
तालबेहट पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, न्यायालय के समक्ष किया पेश
इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र'
ललितपुर। अवैध रुपयों की मांग, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को तालबेहट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, वादी से जबरन अवैध रुपयों की मांग करने, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना तालबेहट में बीएनएस की धाराओं 308(5), 352, 351(3) एवं 356(2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले में वांछित चल रहे श्वेतांक शिवहरे उर्फ चिंटू उम्र करीब 31 वर्ष निवासी मोहल्ला गंज कस्बा तालबेहट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 में भी धारा 387/504 भादवि एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज रहा है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में वांछित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास कुमार सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    user_पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    Local News Reporter Madawara, Lalitpur•
    16 min ago
  • दसलक्षण पर्व सानंद सम्पन्न धर्मनगरी मड़ावरा में अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस को निकली श्रीजी की भव्य विमान शोभायात्रा दसलक्षण पर्व सानंद सम्पन्न धर्मनगरी मड़ावरा में अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस को निकली श्रीजी की भव्य विमान शोभायात्रा मुनी श्री नीरज सागर,मुनी श्री निर्मद सागर जी का रहा सानिध्य दसलक्षण के दस दिवसीय कार्यक्रमों में बही महती धर्म की बयार
    1
    दसलक्षण पर्व सानंद सम्पन्न
धर्मनगरी मड़ावरा में अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस को निकली श्रीजी की भव्य विमान शोभायात्रा
दसलक्षण पर्व सानंद सम्पन्न
धर्मनगरी मड़ावरा में अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस को निकली श्रीजी की भव्य विमान शोभायात्रा
मुनी श्री नीरज सागर,मुनी श्री निर्मद सागर जी का रहा सानिध्य
दसलक्षण के दस दिवसीय कार्यक्रमों में बही महती धर्म की बयार
    user_प्रियंक सर्राफ़"पत्रकार"
    प्रियंक सर्राफ़"पत्रकार"
    Farmer मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • बीना में मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा का शुभारंभ डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा को किया रवाना, गांव और बूथ स्तर तक समाज को जोड़ने का आह्वान बीना। भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय ‘चलो गांव और बूथ की ओर—मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा’ का शुभारंभ बीना में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिकजनों ने सहभागिता की। लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना में मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा का शुभारंभ डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा को किया रवाना, गांव और बूथ स्तर तक समाज को जोड़ने का आह्वान बीना। भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय ‘चलो गांव और बूथ की ओर—मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा’ का शुभारंभ बीना में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिकजनों ने सहभागिता की। आयोजकों के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य मूल निवासी बहुजन समाज को गांव और बूथ स्तर तक संगठित करना तथा सामाजिक एकता एवं जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने और संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया जा रहा है। यात्रा का नेतृत्व भारत मुक्ति मोर्चा, नई दिल्ली के वामन मेश्राम साहब कर रहे हैं। सह नेतृत्व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल एवं आदिवासी एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह राणा द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्वागतकर्ता के रूप में अरविंद पटेल, भवानी पटेल, नंदराम अहिरवार, अवधेश पटेल एवं छोटू दौलतपुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भूमिका रही। आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता, संगठनात्मक मजबूती और बहुजन समाज को व्यापक स्तर पर जोड़ने के उद्देश्य को प्रमुखता से सामने रखा गया।
    1
    बीना में मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा का शुभारंभ

डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा को किया रवाना, गांव और बूथ स्तर तक समाज को जोड़ने का आह्वान

बीना। भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय ‘चलो गांव और बूथ की ओर—मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा’ का शुभारंभ बीना में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिकजनों ने सहभागिता की।
लोकल न्यूज़ बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
बीना में मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा का शुभारंभ
डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा को किया रवाना, गांव और बूथ स्तर तक समाज को जोड़ने का आह्वान
बीना। भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय ‘चलो गांव और बूथ की ओर—मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा’ का शुभारंभ बीना में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिकजनों ने सहभागिता की।
आयोजकों के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य मूल निवासी बहुजन समाज को गांव और बूथ स्तर तक संगठित करना तथा सामाजिक एकता एवं जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने और संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया जा रहा है।
यात्रा का नेतृत्व भारत मुक्ति मोर्चा, नई दिल्ली के वामन मेश्राम साहब कर रहे हैं। सह नेतृत्व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल एवं आदिवासी एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह राणा द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में स्वागतकर्ता के रूप में अरविंद पटेल, भवानी पटेल, नंदराम अहिरवार, अवधेश पटेल एवं छोटू दौलतपुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भूमिका रही।
आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता, संगठनात्मक मजबूती और बहुजन समाज को व्यापक स्तर पर जोड़ने के उद्देश्य को प्रमुखता से सामने रखा गया।
    user_Laxman Singh Rajput
    Laxman Singh Rajput
    Local News Reporter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.