logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अभिभाषक संघ में नियुक्तियों को लेकर विवाद, सत्याग्रह के बाद विधायक के आश्वासन पर धरना समाप्त चार कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को संविधान के विरुद्ध बताते हुए पुस्तकालय अध्यक्ष आरती राय ने जताया विरोध, गुरुवार को जनरल मीटिंग बुलाने की तैयारी लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत अभिभाषक संघ में नियुक्तियों को लेकर विवाद, सत्याग्रह के बाद विधायक के आश्वासन पर धरना समाप्त चार कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को संविधान के विरुद्ध बताते हुए पुस्तकालय अध्यक्ष आरती राय ने जताया विरोध, गुरुवार को जनरल मीटिंग बुलाने की तैयारी बीना। अभिभाषक संघ बीना में कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया। संघ की पुस्तकालय अध्यक्ष आरती राय एडवोकेट ने सचिव पर संघ के संविधान के विपरीत चार कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति करने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। मामले को लेकर 23 सितंबर से शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल शुरू की गई। आरती राय द्वारा द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश एवं प्रभारी शाखा, सिविल कोर्ट बीना नजारत शाखा को पत्र सौंपकर सत्याग्रह की सूचना दी गई थी। पत्र में उल्लेख किया गया कि नियुक्तियों के संबंध में सचिव से चर्चा करने के बावजूद संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, जिसके चलते विरोध का निर्णय लिया गया। ### विधायक के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना बुधवार को विधायक निर्मला सप्रे धरना स्थल पर पहुंचीं और अधिवक्ताओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। उन्होंने अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी से गुरुवार को सभी अधिवक्ताओं की जनरल मीटिंग बुलाकर मामले पर चर्चा करने को कहा। इस दौरान एडवोकेट अमित सेन, पूर्व अध्यक्ष रवींद्र जैन, डीके जैन, केके ताम्रकार, रंजना यादव, देवेंद्र हरदेनिया सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। अब सभी की नजरें गुरुवार को होने वाली जनरल मीटिंग पर टिकी हैं, जिसमें संघ के आंतरिक विवाद के समाधान को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

17 hrs ago
user_Mp news 24live
Mp news 24live
बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

अभिभाषक संघ में नियुक्तियों को लेकर विवाद, सत्याग्रह के बाद विधायक के आश्वासन पर धरना समाप्त चार कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को संविधान के विरुद्ध बताते हुए पुस्तकालय अध्यक्ष आरती राय ने जताया विरोध, गुरुवार को जनरल मीटिंग बुलाने की तैयारी लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत अभिभाषक संघ में नियुक्तियों को लेकर विवाद, सत्याग्रह के बाद विधायक के आश्वासन पर धरना समाप्त चार कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को संविधान के विरुद्ध बताते हुए पुस्तकालय अध्यक्ष आरती राय ने जताया विरोध, गुरुवार को जनरल मीटिंग बुलाने की तैयारी बीना। अभिभाषक संघ बीना में कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया। संघ की पुस्तकालय अध्यक्ष आरती राय एडवोकेट ने सचिव पर संघ के संविधान के विपरीत चार कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति करने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। मामले को लेकर 23 सितंबर से शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल शुरू की गई। आरती राय द्वारा द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश एवं प्रभारी शाखा, सिविल कोर्ट बीना नजारत शाखा को पत्र सौंपकर सत्याग्रह की सूचना दी गई थी। पत्र में उल्लेख किया गया कि नियुक्तियों के संबंध में सचिव से चर्चा करने के बावजूद संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, जिसके चलते विरोध का निर्णय लिया गया। ### विधायक के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना बुधवार को विधायक निर्मला सप्रे धरना स्थल पर पहुंचीं और अधिवक्ताओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। उन्होंने अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी से गुरुवार को सभी अधिवक्ताओं की जनरल मीटिंग बुलाकर मामले पर चर्चा करने को कहा। इस दौरान एडवोकेट अमित सेन, पूर्व अध्यक्ष रवींद्र जैन, डीके जैन, केके ताम्रकार, रंजना यादव, देवेंद्र हरदेनिया सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। अब सभी की नजरें गुरुवार को होने वाली जनरल मीटिंग पर टिकी हैं, जिसमें संघ के आंतरिक विवाद के समाधान को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बीना में मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा का शुभारंभ डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा को किया रवाना, गांव और बूथ स्तर तक समाज को जोड़ने का आह्वान लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना में मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा का शुभारंभ डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा को किया रवाना, गांव और बूथ स्तर तक समाज को जोड़ने का आह्वान बीना। भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय ‘चलो गांव और बूथ की ओर—मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा’ का शुभारंभ बीना में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिकजनों ने सहभागिता की। आयोजकों के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य मूल निवासी बहुजन समाज को गांव और बूथ स्तर तक संगठित करना तथा सामाजिक एकता एवं जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने और संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया जा रहा है। यात्रा का नेतृत्व भारत मुक्ति मोर्चा, नई दिल्ली के वामन मेश्राम साहब कर रहे हैं। सह नेतृत्व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल एवं आदिवासी एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह राणा द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्वागतकर्ता के रूप में अरविंद पटेल, भवानी पटेल, नंदराम अहिरवार, अवधेश पटेल एवं छोटू दौलतपुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भूमिका रही। आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता, संगठनात्मक मजबूती और बहुजन समाज को व्यापक स्तर पर जोड़ने के उद्देश्य को प्रमुखता से सामने रखा गया।
    1
    बीना में मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा का शुभारंभ

डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा को किया रवाना, गांव और बूथ स्तर तक समाज को जोड़ने का आह्वान

लोकल न्यूज़ बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
बीना में मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा का शुभारंभ
डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा को किया रवाना, गांव और बूथ स्तर तक समाज को जोड़ने का आह्वान
बीना। भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय ‘चलो गांव और बूथ की ओर—मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा’ का शुभारंभ बीना में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिकजनों ने सहभागिता की।
आयोजकों के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य मूल निवासी बहुजन समाज को गांव और बूथ स्तर तक संगठित करना तथा सामाजिक एकता एवं जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने और संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया जा रहा है।
यात्रा का नेतृत्व भारत मुक्ति मोर्चा, नई दिल्ली के वामन मेश्राम साहब कर रहे हैं। सह नेतृत्व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल एवं आदिवासी एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह राणा द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में स्वागतकर्ता के रूप में अरविंद पटेल, भवानी पटेल, नंदराम अहिरवार, अवधेश पटेल एवं छोटू दौलतपुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भूमिका रही।
आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता, संगठनात्मक मजबूती और बहुजन समाज को व्यापक स्तर पर जोड़ने के उद्देश्य को प्रमुखता से सामने रखा गया।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ललितपुर जिले में कचनौदा बांध का एक गेट खोलकर लगातार पानी की निकासी की जा रही है। गेट से पानी छोड़े जाने के कारण बांध से पानी का बहाव लगातार बना हुआ है। बांध क्षेत्र में पानी की स्थिति और बहाव पर नजर रखी जा रही है। ललितपुर जिले में कचनौदा बांध का एक गेट खोलकर लगातार पानी की निकासी की जा रही है। गेट से पानी छोड़े जाने के कारण बांध से पानी का बहाव लगातार बना हुआ है। बांध क्षेत्र में पानी की स्थिति और बहाव पर नजर रखी जा रही है। पानी की निकासी के चलते आसपास के जलक्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। विशेष रूप से नदी, नाले और पानी के तेज बहाव वाले स्थानों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है। बांध से छोड़े जा रहे पानी के कारण जलधारा का प्रवाह बढ़ सकता है, ऐसे में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतना जरूरी है। कचनौदा बांध क्षेत्र में पानी की निकासी लगातार जारी रहने के कारण संबंधित क्षेत्र में स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे बिना आवश्यकता के पानी के बहाव वाले स्थानों के नजदीक न जाएं और बच्चों को भी ऐसे स्थानों से दूर रखें। बांध से पानी छोड़ने की प्रक्रिया के दौरान जलस्तर और बहाव में बदलाव संभव है। इसलिए स्थानीय लोगों को प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से जारी होने वाली सूचनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। फिलहाल कचनौदा बांध के एक गेट से पानी की निकासी लगातार जारी है और क्षेत्र में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
    1
    ललितपुर जिले में कचनौदा बांध का एक गेट खोलकर लगातार पानी की निकासी की जा रही है। गेट से पानी छोड़े जाने के कारण बांध से पानी का बहाव लगातार बना हुआ है। बांध क्षेत्र में पानी की स्थिति और बहाव पर नजर रखी जा रही है।
ललितपुर जिले में कचनौदा बांध का एक गेट खोलकर लगातार पानी की निकासी की जा रही है। गेट से पानी छोड़े जाने के कारण बांध से पानी का बहाव लगातार बना हुआ है। बांध क्षेत्र में पानी की स्थिति और बहाव पर नजर रखी जा रही है।
पानी की निकासी के चलते आसपास के जलक्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। विशेष रूप से नदी, नाले और पानी के तेज बहाव वाले स्थानों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है। बांध से छोड़े जा रहे पानी के कारण जलधारा का प्रवाह बढ़ सकता है, ऐसे में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतना जरूरी है।
कचनौदा बांध क्षेत्र में पानी की निकासी लगातार जारी रहने के कारण संबंधित क्षेत्र में स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे बिना आवश्यकता के पानी के बहाव वाले स्थानों के नजदीक न जाएं और बच्चों को भी ऐसे स्थानों से दूर रखें।
बांध से पानी छोड़ने की प्रक्रिया के दौरान जलस्तर और बहाव में बदलाव संभव है। इसलिए स्थानीय लोगों को प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से जारी होने वाली सूचनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। फिलहाल कचनौदा बांध के एक गेट से पानी की निकासी लगातार जारी है और क्षेत्र में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के तत्वाधान मे आरक्षण बचाव आन्दोलन ललितपुर मे मां जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया आन्दोलन अम्बेडकर पार्क से चलता हुआ जिला कलेक्टर के ऑफिस पहुचे पर बहा जिला अधिकारी महोदय मिले नही
    1
    भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के तत्वाधान मे आरक्षण बचाव आन्दोलन ललितपुर मे मां जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया 
आन्दोलन अम्बेडकर पार्क से चलता हुआ जिला कलेक्टर के ऑफिस पहुचे पर बहा जिला अधिकारी महोदय मिले नही
    user_मिस्टर बलराम चौधरी जी
    मिस्टर बलराम चौधरी जी
    Farmer ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गणपति को अर्पित किया 108 भोगों का प्रसाद, श्रीरामजानकी मंदिर में भक्ति में सराबोर हैं भक्त गणेश पांडालों में विराजमान प्रथमपूज्य गौरीसुत लम्बोदर की आराधन भक्ति कर ग्रामीणजन धर्मलाभ उठा रहे हैं। बृहस्पतिवार को राधे क्लब के तत्वाधान में श्रीराम जानकी मंदिर में विराजे गजानन को 108 भोगों का महाप्रसाद अर्पित किया गया। गणेश महोत्सव के आयोजन दिनेश सोनी ने बताया कि गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक गणेश पंडालों में भक्तों की भीड़ और उनके श्रद्धाभाव देखते ही बनते हैं। गजानन का शुभाशीष पाने के लिये महिलाओं द्वारा मंगल कीर्तन एवं बुजुर्गों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
    1
    गणपति को अर्पित किया 108 भोगों का प्रसाद, श्रीरामजानकी मंदिर में भक्ति में सराबोर हैं भक्त 
गणेश पांडालों में विराजमान प्रथमपूज्य गौरीसुत लम्बोदर की आराधन भक्ति कर ग्रामीणजन धर्मलाभ उठा रहे हैं। बृहस्पतिवार को राधे क्लब के तत्वाधान में श्रीराम जानकी मंदिर में विराजे गजानन को 108 भोगों का महाप्रसाद अर्पित किया गया। गणेश महोत्सव के आयोजन दिनेश सोनी ने बताया कि गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक गणेश पंडालों में भक्तों की भीड़ और उनके श्रद्धाभाव देखते ही बनते हैं। गजानन का शुभाशीष पाने के लिये महिलाओं द्वारा मंगल कीर्तन एवं बुजुर्गों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
    user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
    इमरान ख़ान, मड़ावरा
    Media house मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • लाडली बहना योजना: आधार और बैंक डीबीटी सत्यापन अनिवार्य महिला एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की अगली मासिक किस्त जारी करने से पहले सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं। जिन पात्र महिलाओं के बैंक खातों में आधार लिंक या डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सक्रिय नहीं है, उन्हें विशेष शिविर लगाकर यह प्रक्रिया पूरी कराने को कहा गया है। विभाग ने साफ किया है कि पात्र हितग्राहियों को बिना किसी रुकावट के सहायता राशि सीधे उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से समय पर अंतरित की जाएगी।
    1
    लाडली बहना योजना: आधार और बैंक डीबीटी सत्यापन अनिवार्य
महिला एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की अगली मासिक किस्त जारी करने से पहले सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं। जिन पात्र महिलाओं के बैंक खातों में आधार लिंक या डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सक्रिय नहीं है, उन्हें विशेष शिविर लगाकर यह प्रक्रिया पूरी कराने को कहा गया है। विभाग ने साफ किया है कि पात्र हितग्राहियों को बिना किसी रुकावट के सहायता राशि सीधे उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से समय पर अंतरित की जाएगी।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Local News Reporter अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • आज हर्षोल्लास के साथ हाई स्कूल बगुल्या में मनाया गया उमंग दिवस आज हाई स्कूल बगुल्या में उमंग दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य विभाग के CHO श्री अक्षत नागर जी उपस्थित रहे, बच्चों ने श्रीमती प्रभा अम्भ मैडम द्वारा निर्देशित उमंग विषय के सभी पहलुओं को उजागर और स्पष्ट करने के लिए एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियाँ दी. और जीवन में उमंग के महत्व को दर्शाया आज कल बच्चे बहुत जल्दी तनाव में देखे जा रहे हैं जिसकी वजह से कई अनहोनी घटनाये देखने और सुनने में आ रही हैं उमंग कार्यक्रम ऐसे में बच्चों के लिये एक वरदान का कार्य करता है, जीवन को किस प्रकार आनंदित रहकर जिया जाये हमें सिखाता है, कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्राचार्य मैडम श्रीमती रुफिना एक्का द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये, समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा.
    1
    आज हर्षोल्लास के साथ हाई स्कूल बगुल्या में मनाया गया उमंग दिवस 
आज हाई स्कूल बगुल्या में उमंग दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य विभाग के CHO श्री अक्षत नागर जी उपस्थित रहे, बच्चों ने श्रीमती प्रभा अम्भ मैडम द्वारा निर्देशित उमंग विषय के सभी पहलुओं को उजागर और स्पष्ट करने के लिए एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियाँ दी. और जीवन में उमंग के महत्व को दर्शाया आज कल बच्चे बहुत जल्दी तनाव में देखे जा रहे हैं जिसकी वजह से कई अनहोनी घटनाये देखने और सुनने में आ रही हैं उमंग कार्यक्रम ऐसे में बच्चों के लिये एक वरदान का कार्य करता है, जीवन को किस प्रकार आनंदित रहकर जिया जाये हमें सिखाता है, कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्राचार्य मैडम श्रीमती रुफिना एक्का द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये, समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा.
    user_Hasya kavi mahesh shrivastava
    Hasya kavi mahesh shrivastava
    Teacher अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 4 लाख रुपए; प्लेटफॉर्म 4/5 के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, 8 किलो गांजा जब्त दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 4 लाख रुपए; प्लेटफॉर्म 4/5 के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई बीना। रेलवे स्टेशन पर अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को जीआरपी थाना बीना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 04/05 स्थित चार्जिंग प्वाइंट के पास दो संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर बैठे हैं, जिनके पास मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक हेमलता मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध बैग लेकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सौरभ विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष एवं सहदेव यादव उम्र 22 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मदखेड़ी, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर बताए। पुलिस ने आरोपियों के बैग की तलाशी ली, जिसमें कुल 8 किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लगभग 4 लाख रुपए आंकी गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज जीआरपी थाना बीना में अपराध क्रमांक 497/26, धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से मादक पदार्थ की आपूर्ति एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इनकी रही भूमिका कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल नीतू डावर एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक हेमलता मिश्रा के नेतृत्व में जीआरपी स्टाफ ने कार्यवाही की
    1
    दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 4 लाख रुपए; प्लेटफॉर्म 4/5 के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
 

लोकल न्यूज़ बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, 8 किलो गांजा जब्त
दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 4 लाख रुपए; प्लेटफॉर्म 4/5 के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
बीना। रेलवे स्टेशन पर अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को जीआरपी थाना बीना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 04/05 स्थित चार्जिंग प्वाइंट के पास दो संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर बैठे हैं, जिनके पास मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है।
सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक हेमलता मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध बैग लेकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सौरभ विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष एवं सहदेव यादव उम्र 22 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मदखेड़ी, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर बताए।
पुलिस ने आरोपियों के बैग की तलाशी ली, जिसमें कुल 8 किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लगभग 4 लाख रुपए आंकी गई है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
जीआरपी थाना बीना में अपराध क्रमांक 497/26, धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से मादक पदार्थ की आपूर्ति एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इनकी रही भूमिका
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल नीतू डावर एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक हेमलता मिश्रा के नेतृत्व में जीआरपी स्टाफ ने कार्यवाही की
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बीना के पार गांव में किसानों का वर्षों पुराना रास्ता बंद, तार फेंसिंग से बढ़ी परेशानी; एसडीएम से लगाई गुहार खेतों तक पहुंचने वाला पारंपरिक मार्ग बंद होने से किसान परेशान, जनसुनवाई में आवेदन देकर रास्ता खुलवाने की मांग लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना के पार गांव में किसानों का वर्षों पुराना रास्ता बंद, तार फेंसिंग से बढ़ी परेशानी; एसडीएम से लगाई गुहार खेतों तक पहुंचने वाला पारंपरिक मार्ग बंद होने से किसान परेशान, जनसुनवाई में आवेदन देकर रास्ता खुलवाने की मांग बीना तहसील के ग्राम पार में किसानों के वर्षों पुराने रास्ते को बंद किए जाने का मामला सामने आया है। खेतों तक पहुंचने वाले पारंपरिक मार्ग पर तार फेंसिंग किए जाने से किसान परेशान हैं। अपनी समस्या को लेकर पीड़ित किसानों ने बीना एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में आवेदन सौंपा और बंद रास्ते को दोबारा खुलवाने की मांग की है। दरअसल, ग्राम पार के किसानों का आरोप है कि खसरा नंबर 79/2/1 और 79/2/2 के बीच से खेतों तक जाने वाले पारंपरिक रास्ते को अनावेदक द्वारा तार फेंसिंग कर बंद कर दिया गया है। किसानों के मुताबिक, यह रास्ता पिछले कई पीढ़ियों से कृषि कार्यों के लिए उपयोग में आता रहा है। इसी मार्ग से किसान अपने खेतों तक ट्रैक्टर-ट्रॉली, कृषि उपकरण और अन्य साधन लेकर पहुंचते हैं। रास्ता बंद होने से किसानों के सामने खेतों तक पहुंचने और कृषि कार्य करने में परेशानी खड़ी हो गई है। समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर किसानों ने बीना एसडीएम को लिखित आवेदन सौंपा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर वर्षों पुराने रास्ते को दोबारा खुलवाया जाए, ताकि उन्हें कृषि कार्यों में किसी तरह की बाधा का सामना न करना पड़े। अब देखना होगा कि किसानों की शिकायत पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और बंद रास्ते को लेकर कब तक समाधान निकलता है।
    1
    बीना के पार गांव में किसानों का वर्षों पुराना रास्ता बंद, तार फेंसिंग से बढ़ी परेशानी; एसडीएम से लगाई गुहार


खेतों तक पहुंचने वाला पारंपरिक मार्ग बंद होने से किसान परेशान, जनसुनवाई में आवेदन देकर रास्ता खुलवाने की मांग

लोकल न्यूज़ बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
बीना के पार गांव में किसानों का वर्षों पुराना रास्ता बंद, तार फेंसिंग से बढ़ी परेशानी; एसडीएम से लगाई गुहार
खेतों तक पहुंचने वाला पारंपरिक मार्ग बंद होने से किसान परेशान, जनसुनवाई में आवेदन देकर रास्ता खुलवाने की मांग
बीना तहसील के ग्राम पार में किसानों के वर्षों पुराने रास्ते को बंद किए जाने का मामला सामने आया है। खेतों तक पहुंचने वाले पारंपरिक मार्ग पर तार फेंसिंग किए जाने से किसान परेशान हैं। अपनी समस्या को लेकर पीड़ित किसानों ने बीना एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में आवेदन सौंपा और बंद रास्ते को दोबारा खुलवाने की मांग की है।
दरअसल, ग्राम पार के किसानों का आरोप है कि खसरा नंबर 79/2/1 और 79/2/2 के बीच से खेतों तक जाने वाले पारंपरिक रास्ते को अनावेदक द्वारा तार फेंसिंग कर बंद कर दिया गया है।
किसानों के मुताबिक, यह रास्ता पिछले कई पीढ़ियों से कृषि कार्यों के लिए उपयोग में आता रहा है। इसी मार्ग से किसान अपने खेतों तक ट्रैक्टर-ट्रॉली, कृषि उपकरण और अन्य साधन लेकर पहुंचते हैं।
रास्ता बंद होने से किसानों के सामने खेतों तक पहुंचने और कृषि कार्य करने में परेशानी खड़ी हो गई है।
समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर किसानों ने बीना एसडीएम को लिखित आवेदन सौंपा है।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर वर्षों पुराने रास्ते को दोबारा खुलवाया जाए, ताकि उन्हें कृषि कार्यों में किसी तरह की बाधा का सामना न करना पड़े।
अब देखना होगा कि किसानों की शिकायत पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और बंद रास्ते को लेकर कब तक समाधान निकलता है।
    user_Laxman Singh Rajput
    Laxman Singh Rajput
    Local News Reporter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 60 वर्षीय वृद्ध पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा मड़ावरा थाना क्षेत्र के एक गांव से बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा नाबालिग के साथ अश्लील हरकत किये जाने का मामला संज्ञान में आया है, पीड़िता के परिजनों तहरीर के आधार पर आरोपी 60 वर्षीय वृद्ध पर मड़ावरा पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट के तहत आपराधिक मुकदमा पंजीकृत करते हुये आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई। मामले में पीड़िता के पिता ने दिये शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम हंसरी निवासी घूमन पुत्र हम्मीर अहिरवार द्वारा उसकी 12 वर्षीय पुत्री के साथ अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ की गई। तहरीर के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर गई।
    1
    60 वर्षीय वृद्ध पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा 
मड़ावरा थाना क्षेत्र के एक गांव से बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा नाबालिग के साथ अश्लील हरकत किये जाने का मामला संज्ञान में आया है, पीड़िता के परिजनों तहरीर के आधार पर आरोपी 60 वर्षीय वृद्ध पर मड़ावरा पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट के तहत आपराधिक मुकदमा पंजीकृत करते हुये आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई। मामले में पीड़िता के पिता ने दिये शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम हंसरी निवासी घूमन पुत्र हम्मीर अहिरवार द्वारा उसकी 12 वर्षीय पुत्री के साथ अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ की गई। तहरीर के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर गई।
    user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
    इमरान ख़ान, मड़ावरा
    Media house मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.