पेयजल संकट को लेकर जलदाय विभाग कार्यालय में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, समाधान नहीं होने पर कार्यालय के तालाबंदी की चेतावनी मंडावा। कस्बे के वार्ड 10 जोगियों का मोहल्ला व अन्य गलियों में पिछले एक महीने से पेयजल संकट बना हुआ है जिसके कारण वार्ड वासी परेशान है। गुरुवार को युवा नेता राजेश रणजीरोत के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों ने जलदाय विभाग कार्यालय में जेईएन राम सिंह गुर्जर का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों पर सुनवाई नही करने का आरोप लगाया। ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है और इस समस्या को लेकर बार-बार अवगत करवा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। ट्यूबवेल में पुरानी मोटर लाकर डालते हैं और थोड़ी देर बाद वह बंद हो जाती है। जेईएन राम सिंह ने कहा की आगे से नहर का पानी कम आ रहा है और जहां पर समस्या है ऊंचाई होने के कारण पानी सप्लाई में परेशानी आ रही है। महिलाओं ने कहा कि ट्यूबवेल की मोटर अगर बार-बार खराब हो रही है तो नई मोटर लगानी चाहिए। वार्ड के लोगों ने चेतावनी दी है कि आज शाम तक पेयजल सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो कल से जलदाय विभाग कार्यालय में उग्र प्रदर्शन कर तालाबंदी की जाएगी जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी क्योंकि गर्मी के मौसम में पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में किरण, सुविधा, भगवती, आशा, मुनेश, सबीना, मुकेश, राजू, प्रमोद सहित वार्ड के लोग मौजूद थे।

- मंडावा। कस्बे के वार्ड 10 जोगियों का मोहल्ला व अन्य गलियों में पिछले एक महीने से पेयजल संकट बना हुआ है जिसके कारण वार्ड वासी परेशान है। गुरुवार को युवा नेता राजेश रणजीरोत के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों ने जलदाय विभाग कार्यालय में जेईएन राम सिंह गुर्जर का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों पर सुनवाई नही करने का आरोप लगाया। ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है और इस समस्या को लेकर बार-बार अवगत करवा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। ट्यूबवेल में पुरानी मोटर लाकर डालते हैं और थोड़ी देर बाद वह बंद हो जाती है। जेईएन राम सिंह ने कहा की आगे से नहर का पानी कम आ रहा है और जहां पर समस्या है ऊंचाई होने के कारण पानी सप्लाई में परेशानी आ रही है। महिलाओं ने कहा कि ट्यूबवेल की मोटर अगर बार-बार खराब हो रही है तो नई मोटर लगानी चाहिए। वार्ड के लोगों ने चेतावनी दी है कि आज शाम तक पेयजल सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो कल से जलदाय विभाग कार्यालय में उग्र प्रदर्शन कर तालाबंदी की जाएगी जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी क्योंकि गर्मी के मौसम में पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में किरण, सुविधा, भगवती, आशा, मुनेश, सबीना, मुकेश, राजू, प्रमोद सहित वार्ड के लोग मौजूद थे।1
- उदयपुरवाटी कस्बे के झुंझुनू रोड पर इंद्रपुरा में शराब ठेके के पास भीषण सड़क हादसा हो गया जहां बाइक सवार एक युवक मामराज सैनी पुत्र बनवारी लाल सैनी किरोड़ी रोड 27 साल की मौके पर मौत हो गई वही बाइक पर पीछे बैठे युवक बृजमोहन पुत्र भंवरलाल सैनी 21 साल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको सीकर रैफर किया गया है। बुधवार की देर शाम को झुंझुनू स्टेट हाईवे पर शराब ठेके के पास झुंझुनू की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जहां स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 की मदद से सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर सीकर रैफर कर दिया।सूचना के बाद उदयपुरवाटी पुलिस भी मौके पर पहुंची उदयपुरवाटी एएसआई सुभाष चंद्र जानकारी देते हुए बताया कि इंद्रपुरा शराब ठेके के पास सड़क हादसा हुआ जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई वहीं दूसरा युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।1
- झुंझुनू। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने झुंझुनू नगर परिषद का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्थाओं की हकीकत सामने ला दी। निरीक्षण के दौरान घर-घर कचरा संग्रहण में भारी अनियमितता और शहर के बाग-बगीचों में गंदगी के ढेर पाए गए, जिस पर गुप्ता ने नाराजगी जताई। समीक्षा बैठक में गुप्ता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन आम जनता से जुड़ा गंभीर अभियान है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उच्च स्तर पर कार्रवाई के लिए सरकार को लिखा जाएगा। बैठक में सामने आया कि शहर के करीब 40 हजार घरों में से केवल 28 हजार घरों से ही कचरा उठाया जा रहा है, जबकि 12 हजार घर इस व्यवस्था से वंचित हैं। गुप्ता ने स्पष्ट किया कि हर 400 घरों पर एक वाहन जरूरी है, लेकिन ठेकेदार पर्याप्त संसाधन नहीं लगा रहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जब तक 100 प्रतिशत घरों से कचरा संग्रहण नहीं होगा, तब तक भुगतान नहीं किया जाए और शेष घरों के लिए अलग टेंडर जारी किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट सर्किल स्थित बगीचों की स्थिति भी बदहाल मिली। जगह-जगह कचरा, खराब झूले, बंद फाउंटेन और दीवारों पर पोस्टर लगे पाए गए। गुप्ता ने 24 घंटे में सुधार के निर्देश देते हुए जिम्मेदार ठेकेदारों का भुगतान रोकने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, जीएसटी कार्यालय की स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की सराहना की गई। यहां सोलर ऊर्जा, वाटर हार्वेस्टिंग और स्वच्छ परिसर को आदर्श बताते हुए अन्य विभागों को इससे प्रेरणा लेने की सलाह दी गई।1
- Post by पंडित:-सुनील स्वामी 91192764011
- 🚀 इतिहास रच दिया POLAR JEE Academy Sikar ने पहले ही साल में! 🔥 हमारे स्टार achiever Rahul Saharan ने JEE Main 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए AIR 552 🏆 और OBC Rank 84 🎯 हासिल की है। 💯 मेहनत + सही Guidance + लगातार Practice = Success Rahul की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि सपने वही पूरे होते हैं जिनके लिए मेहनत दिल से की जाती है 💪📚 🎉 पूरे POLAR परिवार को गर्व है! अब बारी आपकी है अगला टॉपर बनने की 😎 📍 Admissions Open Now 📞 9257036433 #JEE2026 #JEEMainResult #AIR552 #OBCRank84 #RahulSaharan #PolarJEEAcademy #JEEPreparation #Topper #SuccessStory #SikarCoaching #IITJEE #AdmissionsOpen #ThinkIITThinkPOLAR1
- ओमप्रकाश नागा यूथ कांग्रेस चुनाव में दावेदार देखिए क्या है चुनावी रणनीति1
- #pacheri #dadbody #murder #accident #jhunjhunu1
- मंडावा। सदीनसर गांव में नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले आज बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं का जन सैलाब उमड़ा। मंदिर में 24 अप्रैल को नागणेच्चा राय और मां करणी माता प्रतिमा की स्थापना होगी।1