logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ के मलिहाबाद में एक अजब मामला सामने आया, यहां एक पीआरडी जवान ने अपनी पत्नी की उसके प्रेमी के साथ शादी करवा दी, पत्नी और उसका प्रेमी घर से फरार चल रहे थे, पुलिस और पी आर डी जवान की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई गई

1 hr ago
user_Anil Kumar
Anil Kumar
तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

लखनऊ के मलिहाबाद में एक अजब मामला सामने आया, यहां एक पीआरडी जवान ने अपनी पत्नी की उसके प्रेमी के साथ शादी करवा दी, पत्नी और उसका प्रेमी घर से फरार चल रहे थे, पुलिस और पी आर डी जवान की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई गई

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखनऊ के मलिहाबाद में एक अजब मामला सामने आया, यहां एक पीआरडी जवान ने अपनी पत्नी की उसके प्रेमी के साथ शादी करवा दी, पत्नी और उसका प्रेमी घर से फरार चल रहे थे, पुलिस और पी आर डी जवान की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई गई
    1
    लखनऊ के मलिहाबाद में एक अजब मामला सामने आया, यहां एक पीआरडी जवान ने अपनी पत्नी की उसके प्रेमी के साथ शादी करवा दी, पत्नी और उसका प्रेमी घर से फरार चल रहे थे, पुलिस और पी आर डी  जवान की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई गई
    user_Anil Kumar
    Anil Kumar
    तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कन्नौज में रावण दहन देखने को उमड़ा जनसैलाब कन्नौज। शरद पूर्णिमा की रात कन्नौज शहर में आयोजित रावण दहन और रामलीला मंचन कार्यक्रम देखने को जनसैलाब उमड़ पड़ा। बताते चलें कि, कन्नौज शहर के ग्वाल मैदान और एसबीएस कॉलेज ग्राउंड में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के अवसर पर रावण दहन और रामलीला मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।कार्यक्रमों में शामिल होने को बड़ी संख्या में महिलाओं पुरुषों और बच्चों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रात दस बजे ग्वाल मैदान जबकि साढ़े 10 बजे एसबीएस कॉलेज ग्राउंड में रावण दहन किया गया। इस दौरान दोनों स्थानों पर रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम और रावण के मध्य युद्ध का मंचन भी हुआ। भगवान राम के तीर से रावण धराशाही हुआ। जिसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने जय श्री राम के नारे लगाए। दोनों स्थानों पर रावण के पुतले में आग लगते ही आतिशबाजी के विस्फोटों से आकाश गुंजायमान हो गया। लोगों ने जमकर रावण दहन के मंचन का आनंद लिया। इस दौरान कार्यक्रम स्थलों पर लोगों की भीड़ ने आयोजित मेलों में खरीददारी का भी आनंद लिया। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों के अलावा व्यापक महिला पुरुष पुलिस बल मौजूद रहा।
    1
    कन्नौज में रावण दहन देखने को उमड़ा जनसैलाब
कन्नौज। शरद पूर्णिमा की रात कन्नौज शहर में आयोजित रावण दहन और रामलीला मंचन कार्यक्रम देखने को जनसैलाब उमड़ पड़ा।
बताते चलें कि, कन्नौज शहर के ग्वाल मैदान और एसबीएस कॉलेज ग्राउंड में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के अवसर पर रावण दहन और रामलीला मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।कार्यक्रमों में शामिल होने को बड़ी संख्या में महिलाओं पुरुषों और बच्चों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रात दस बजे ग्वाल मैदान जबकि साढ़े 10 बजे एसबीएस कॉलेज ग्राउंड में रावण दहन किया गया।
इस दौरान दोनों स्थानों पर रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम और रावण के मध्य युद्ध का मंचन भी हुआ। भगवान राम के तीर से रावण धराशाही हुआ। जिसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने जय श्री राम के नारे लगाए। दोनों स्थानों पर रावण के पुतले में आग लगते ही आतिशबाजी के विस्फोटों से आकाश गुंजायमान हो गया। लोगों ने जमकर रावण दहन के मंचन का आनंद लिया। इस दौरान कार्यक्रम स्थलों पर लोगों की भीड़ ने आयोजित मेलों में खरीददारी का भी आनंद लिया। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों के अलावा व्यापक महिला पुरुष पुलिस बल मौजूद रहा।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले में निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले में निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की कन्नौज मे भारतीय जनता पार्टी, जिला कन्नौज के जिलाध्यक्ष श्री वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति कथित रूप से की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जिलाधिकारी कन्नौज के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सोशल मीडिया एवं समाचार माध्यमों पर प्रसारित संबंधित बयान और वीडियो की प्रमाणिकता की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में कथित बयान की पुष्टि होती है और किसी कानून का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री का पद देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक व्यवस्था और जनादेश का प्रतिनिधित्व करता है। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा, शालीनता और पारस्परिक सम्मान बनाए रखना आवश्यक है। राजनीतिक विमर्श में व्यक्तिगत एवं पारिवारिक टिप्पणियों से बचना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक संवाद की गरिमा बनी रहे। c ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि प्रकरण को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित सक्षम प्राधिकारी एवं निर्वाचन आयोग के समक्ष भेजा जाए। साथ ही, यदि जांच में किसी कानून अथवा वैधानिक प्रावधान का उल्लंघन प्रमाणित होता है, तो नियमानुसार जवाबदेही तय की जाए। कांग्रेस के संगठनात्मक स्तर पर भी इस मामले को विचारार्थ भेजने का अनुरोध किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं, सार्वजनिक जीवन में शालीनता तथा संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान की रक्षा के लिए निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई आवश्यक है। इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामवीर कठेरिया, रामसेवक कठेरिया, महिपाल कन्नौजिया, प्राची गुप्ता, हरिवक्स सिंह, जीतू तिवारी, राजेश दिवाकर, कुलदीप दोहरे, संजीव गुप्ता, राजीव ठाकुर, शैलेन्द्र दुबे, रामू राजपूत, जिमी वाल्मीकि, शिवेंद्र कुमार, अवधेश राठौर, अभिमन्यु सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय समेत सम्मानित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    3
    भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले में निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की
भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले में निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की
कन्नौज मे भारतीय जनता पार्टी, जिला कन्नौज के जिलाध्यक्ष श्री वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति कथित रूप से की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जिलाधिकारी कन्नौज के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सोशल मीडिया एवं समाचार माध्यमों पर प्रसारित संबंधित बयान और वीडियो की प्रमाणिकता की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में कथित बयान की पुष्टि होती है और किसी कानून का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री का पद देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक व्यवस्था और जनादेश का प्रतिनिधित्व करता है। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा, शालीनता और पारस्परिक सम्मान बनाए रखना आवश्यक है। राजनीतिक विमर्श में व्यक्तिगत एवं पारिवारिक टिप्पणियों से बचना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक संवाद की गरिमा बनी रहे।
c
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि प्रकरण को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित सक्षम प्राधिकारी एवं निर्वाचन आयोग के समक्ष भेजा जाए। साथ ही, यदि जांच में किसी कानून अथवा वैधानिक प्रावधान का उल्लंघन प्रमाणित होता है, तो नियमानुसार जवाबदेही तय की जाए। कांग्रेस के संगठनात्मक स्तर पर भी इस मामले को विचारार्थ भेजने का अनुरोध किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं, सार्वजनिक जीवन में शालीनता तथा संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान की रक्षा के लिए निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई आवश्यक है।
इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामवीर कठेरिया, रामसेवक कठेरिया, महिपाल कन्नौजिया, प्राची गुप्ता, हरिवक्स सिंह, जीतू तिवारी, राजेश दिवाकर, कुलदीप दोहरे, संजीव गुप्ता, राजीव ठाकुर, शैलेन्द्र दुबे, रामू राजपूत, जिमी वाल्मीकि, शिवेंद्र कुमार, अवधेश राठौर, अभिमन्यु सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय समेत सम्मानित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बिलग्राम में किसान नेता की जमीन पर कब्जे का आरोप, खंभे और तारबाड़ उखाड़ने की शिकायत बिलग्राम में किसान नेता की जमीन पर कब्जे का आरोप, खंभे और तारबाड़ उखाड़ने की शिकायत
    1
    बिलग्राम में किसान नेता की जमीन पर कब्जे का आरोप, खंभे और तारबाड़ उखाड़ने की शिकायत
बिलग्राम में किसान नेता की जमीन पर कब्जे का आरोप, खंभे और तारबाड़ उखाड़ने की शिकायत
    user_Nafees Ahmad @123
    Nafees Ahmad @123
    Fruit & Vegetable Wholesaler बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • तारानगर में दूसरे दिन के दंगल में महिला पहलवानों ने दिखाया दमखम महिला पहलवानों के बीच भी हुआ रोमांचक मुकाबला **रसूलाबाद, कानपुर देहात।** दंगल हमारी पुरानी परंपरा का प्रतीक है। इससे शारीरिक चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है और मन-मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। कुश्ती से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। यह बात कई वर्षों से लगातार दंगल का आयोजन करा रहे रामपाल यादव ने कही। रसूलाबाद क्षेत्र के तारानगर में हर वर्ष की भांति इस बार भी विशाल दंगल का आयोजन किया गया। सोमवार को दंगल के दूसरे दिन पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम और कुश्ती के हुनर का प्रदर्शन किया। मुकाबले देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह रहा। दंगल में पूर्व प्रधान अरविंद यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अवधेश यादव और प्रधान प्रतिनिधि ब्रजमोहन यादव ने पंजाब के आयुष पहलवान और हाथरस के अनमोल पहलवान के बीच हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरुआत कराई। रसूलाबाद के देवांश मिश्रा और कन्नौज के आशीष पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें देवांश मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आशीष पहलवान को पटखनी देकर जीत हासिल की। वहीं, रूरा के आशीष पहलवान और बिल्हौर के दिलवास पहलवान के बीच हुई कुश्ती में आशीष पहलवान विजयी रहे। रूरा के सैनूर पहलवान और जालौन के विकास पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। महिला पहलवानों के मुकाबले में कानपुर की हनी पंडित और दिल्ली की अंजलि पहलवान के बीच जोरदार कुश्ती हुई। इसमें हनी पंडित ने जीत दर्ज की। इस मौके पर पूर्व प्रधान तेज सिंह यादव, विकास सिंह यादव एडवोकेट, सोनू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    3
    तारानगर में दूसरे दिन के दंगल में महिला पहलवानों ने दिखाया दमखम 
महिला पहलवानों के बीच भी हुआ रोमांचक मुकाबला
**रसूलाबाद, कानपुर देहात।** दंगल हमारी पुरानी परंपरा का प्रतीक है। इससे शारीरिक चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है और मन-मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। कुश्ती से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। यह बात कई वर्षों से लगातार दंगल का आयोजन करा रहे रामपाल यादव ने कही।
रसूलाबाद क्षेत्र के तारानगर में हर वर्ष की भांति इस बार भी विशाल दंगल का आयोजन किया गया। सोमवार को दंगल के दूसरे दिन पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम और कुश्ती के हुनर का प्रदर्शन किया। मुकाबले देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह रहा।
दंगल में पूर्व प्रधान अरविंद यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अवधेश यादव और प्रधान प्रतिनिधि ब्रजमोहन यादव ने पंजाब के आयुष पहलवान और हाथरस के अनमोल पहलवान के बीच हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरुआत कराई।
रसूलाबाद के देवांश मिश्रा और कन्नौज के आशीष पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें देवांश मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आशीष पहलवान को पटखनी देकर जीत हासिल की। वहीं, रूरा के आशीष पहलवान और बिल्हौर के दिलवास पहलवान के बीच हुई कुश्ती में आशीष पहलवान विजयी रहे। रूरा के सैनूर पहलवान और जालौन के विकास पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।
महिला पहलवानों के मुकाबले में कानपुर की हनी पंडित और दिल्ली की अंजलि पहलवान के बीच जोरदार कुश्ती हुई। इसमें हनी पंडित ने जीत दर्ज की।
इस मौके पर पूर्व प्रधान तेज सिंह यादव, विकास सिंह यादव एडवोकेट, सोनू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_योगेन्द्र सिंह
    योगेन्द्र सिंह
    Rasulabad, Kanpur Dehat•
    16 hrs ago
  • गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र में अशोक प्रधान जी गरीब बालिकाओं को साइकिल वितरण का कार्यक्रम बना रहे थे, सभी प्रशासन के कानों में भनक पड़ गई और टेंट जेसीबी सेउखाड़ कर फेंक दिया गया
    1
    गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र में अशोक प्रधान जी गरीब बालिकाओं को साइकिल वितरण का कार्यक्रम बना रहे थे, सभी प्रशासन के कानों में भनक पड़ गई और टेंट जेसीबी सेउखाड़ कर फेंक दिया गया
    user_Anil Kumar
    Anil Kumar
    तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *पंचायत सहायक आत्महत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार* *सौरिख,कन्नौज* राजपुर गांव निवासी पंचायत सहायक बीपी सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी परमजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। बीपी सिंह का शव 8 सितंबर की रात पंचायत भवन में फांसी पर लटका मिला था। मौके पर तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला था। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दिव्या शाक्य, परमजीत, रोजगार सेवक शिवा, बृजेश उर्फ बृजेंद्र, पंकज शाक्य, अनिकेत, मोनू और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवार को थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौधरी और उपनिरीक्षक कपिल भारती की टीम ने मुखबिर की सूचना पर परमजीत पुत्र जय सिंह निवासी राजपुर को गिरफ्तार कर लिया। *पंचायत सहायक आत्महत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार* *सौरिख,कन्नौज* राजपुर गांव निवासी पंचायत सहायक बीपी सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी परमजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। बीपी सिंह का शव 8 सितंबर की रात पंचायत भवन में फांसी पर लटका मिला था। मौके पर तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला था। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दिव्या शाक्य, परमजीत, रोजगार सेवक शिवा, बृजेश उर्फ बृजेंद्र, पंकज शाक्य, अनिकेत, मोनू और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवार को थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौधरी और उपनिरीक्षक कपिल भारती की टीम ने मुखबिर की सूचना पर परमजीत पुत्र जय सिंह निवासी राजपुर को गिरफ्तार कर लिया।
    1
    *पंचायत सहायक आत्महत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार*

 *सौरिख,कन्नौज* राजपुर गांव निवासी पंचायत सहायक बीपी सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी परमजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
बीपी सिंह का शव 8 सितंबर की रात पंचायत भवन में फांसी पर लटका मिला था। मौके पर तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला था। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दिव्या शाक्य, परमजीत, रोजगार सेवक शिवा, बृजेश उर्फ बृजेंद्र, पंकज शाक्य, अनिकेत, मोनू और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवार को थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौधरी और उपनिरीक्षक कपिल भारती की टीम ने मुखबिर की सूचना पर परमजीत पुत्र जय सिंह निवासी राजपुर को गिरफ्तार कर लिया।
*पंचायत सहायक आत्महत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार*
*सौरिख,कन्नौज* राजपुर गांव निवासी पंचायत सहायक बीपी सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी परमजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
बीपी सिंह का शव 8 सितंबर की रात पंचायत भवन में फांसी पर लटका मिला था। मौके पर तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला था। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दिव्या शाक्य, परमजीत, रोजगार सेवक शिवा, बृजेश उर्फ बृजेंद्र, पंकज शाक्य, अनिकेत, मोनू और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवार को थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौधरी और उपनिरीक्षक कपिल भारती की टीम ने मुखबिर की सूचना पर परमजीत पुत्र जय सिंह निवासी राजपुर को गिरफ्तार कर लिया।
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हरदोई: लोनार पुलिस ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में 1 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। #HardoiPolice #HardoiNews #SadanTak
    1
    हरदोई: लोनार पुलिस ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में 1 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

#HardoiPolice #HardoiNews #SadanTak
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.