logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“मां कभी दूर नहीं होती...” — मातृ दिवस पर डॉ. मोहन तिवारी हुए भावुक, दिवंगत माताओं को दी श्रद्धांजलि बोले — “मां भले इस दुनिया में न हो, लेकिन उसका आशीर्वाद जीवनभर संतान का मार्गदर्शन करता है” फरीदाबाद। मातृ दिवस के अवसर पर सेक्टर-12 फरीदाबाद निवासी समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने अपनी दिवंगत माता सहित समस्त मातृशक्ति को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मां केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि त्याग, प्रेम, संस्कार और प्रेरणा की सबसे बड़ी शक्ति होती है। डॉ. तिवारी ने भावुक शब्दों में कहा कि जिन लोगों की मां अब इस दुनिया में नहीं हैं, वही मां की कमी और उसके महत्व को सबसे अधिक समझ सकते हैं। मां का प्रेम निस्वार्थ और अनमोल होता है, जो हर परिस्थिति में अपने बच्चों के साथ खड़ा रहता है। “मां के संस्कार ही जीवन की असली पूंजी” उन्होंने कहा कि मां के दिए हुए संस्कार, सीख और आशीर्वाद जीवनभर संतान का मार्गदर्शन करते हैं। मां ही व्यक्ति को संघर्षों से लड़ने की शक्ति देती है और सही रास्ता दिखाती है। डॉ. मोहन तिवारी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे समय में मातृ दिवस हमें मां के त्याग, संघर्ष और प्रेम को याद करने का अवसर देता है। युवाओं से की खास अपील उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता, विशेषकर माताओं के प्रति संवेदनशील रहें और उनके संघर्ष को समझें। माता-पिता का सम्मान करना केवल संस्कार नहीं बल्कि हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। “मां का आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी दौलत” डॉ. तिवारी ने कहा कि जिन लोगों की मां अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनके लिए मां की यादें ही सबसे बड़ी पूंजी होती हैं। मां अपने बच्चों की यादों, संस्कारों और आशीर्वाद में हमेशा जीवित रहती है। अंत में उन्होंने समस्त मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा — “मां कभी दूर नहीं होती, वह हमेशा अपने बच्चों के दिल और दुआओं में जिंदा रहती है।” “मां कभी दूर नहीं होती...” — मातृ दिवस पर डॉ. मोहन तिवारी हुए भावुक, दिवंगत माताओं को दी श्रद्धांजलि बोले — “मां भले इस दुनिया में न हो, लेकिन उसका आशीर्वाद जीवनभर संतान का मार्गदर्शन करता है” फरीदाबाद। मातृ दिवस के अवसर पर सेक्टर-12 फरीदाबाद निवासी समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने अपनी दिवंगत माता सहित समस्त मातृशक्ति को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मां केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि त्याग, प्रेम, संस्कार और प्रेरणा की सबसे बड़ी शक्ति होती है। डॉ. तिवारी ने भावुक शब्दों में कहा कि जिन लोगों की मां अब इस दुनिया में नहीं हैं, वही मां की कमी और उसके महत्व को सबसे अधिक समझ सकते हैं। मां का प्रेम निस्वार्थ और अनमोल होता है, जो हर परिस्थिति में अपने बच्चों के साथ खड़ा रहता है। “मां के संस्कार ही जीवन की असली पूंजी” उन्होंने कहा कि मां के दिए हुए संस्कार, सीख और आशीर्वाद जीवनभर संतान का मार्गदर्शन करते हैं। मां ही व्यक्ति को संघर्षों से लड़ने की शक्ति देती है और सही रास्ता दिखाती है। डॉ. मोहन तिवारी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे समय में मातृ दिवस हमें मां के त्याग, संघर्ष और प्रेम को याद करने का अवसर देता है। युवाओं से की खास अपील उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता, विशेषकर माताओं के प्रति संवेदनशील रहें और उनके संघर्ष को समझें। माता-पिता का सम्मान करना केवल संस्कार नहीं बल्कि हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। “मां का आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी दौलत” डॉ. तिवारी ने कहा कि जिन लोगों की मां अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनके लिए मां की यादें ही सबसे बड़ी पूंजी होती हैं। मां अपने बच्चों की यादों, संस्कारों और आशीर्वाद में हमेशा जीवित रहती है। अंत में उन्होंने समस्त मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा — “मां कभी दूर नहीं होती, वह हमेशा अपने बच्चों के दिल और दुआओं में जिंदा रहती है।”

4 hrs ago
user_राजेश पाण्डेय
राजेश पाण्डेय
Local News Reporter कप्तानगंज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुशीनगर: मदरसे में मिला 'मेड इन पाकिस्तान' पंखा, पुलिस ने कब्जे में लिया, जांच शुरू_ *उपशीर्षक:* _विशुनपुरा के मदरसा कादरिया में मिली बरामदगी से फैली सनसनी, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच_ *खबर:* *कुशीनगर जनपद के।* विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल विशुनपुरा गोसाईपट्टी स्थित मदरसा कादरिया हकीकतुल उलूम में पाकिस्तान निर्मित पंखा मिलने की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। विशुनपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंखे को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्थानीय स्तर पर मिली सूचना के आधार पर मदरसे में जांच की गई, जहां एक पुराना पंखा मिला जिस पर 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा हुआ था। पुलिस ने पंखे को जब्त कर लिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि यह पंखा मदरसे तक कैसे पहुंचा। क्षेत्र में इस बरामदगी के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहे हैं कि विदेशी सामान मदरसे तक कैसे पहुंचा। साथ ही यह भी चर्चा है कि उक्त मदरसा सरकारी भूमि पर बना है। *पुलिस का बयान:* विशुनपुरा थानाध्यक्ष ने बताया कि "एक पंखा बरामद हुआ है जिस पर पाकिस्तान लिखा है। प्रथम दृष्टया पंखा काफी पुराना लग रहा है। यह कब और कैसे यहां आया, इसकी गहन जांच की जा रही है। अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आएंगे।" पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। यह सामान्य खरीद-बिक्री का मामला है या इसके पीछे कुछ और है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मदरसा प्रबंधन से भी पूछताछ कर रही है और पंखे की खरीद से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी तरह तथ्यों के आधार पर की जाएगी और अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए।
    2
    कुशीनगर: मदरसे में मिला 'मेड इन पाकिस्तान' पंखा, पुलिस ने कब्जे में लिया, जांच शुरू_  
*उपशीर्षक:* _विशुनपुरा के मदरसा कादरिया में मिली बरामदगी से फैली सनसनी, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच_  
*खबर:*  
*कुशीनगर जनपद के।* विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल विशुनपुरा गोसाईपट्टी स्थित मदरसा कादरिया हकीकतुल उलूम में पाकिस्तान निर्मित पंखा मिलने की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। विशुनपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंखे को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।  
पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्थानीय स्तर पर मिली सूचना के आधार पर मदरसे में जांच की गई, जहां एक पुराना पंखा मिला जिस पर 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा हुआ था। पुलिस ने पंखे को जब्त कर लिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि यह पंखा मदरसे तक कैसे पहुंचा।  
क्षेत्र में इस बरामदगी के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहे हैं कि विदेशी सामान मदरसे तक कैसे पहुंचा। साथ ही यह भी चर्चा है कि उक्त मदरसा सरकारी भूमि पर बना है। 
*पुलिस का बयान:* विशुनपुरा थानाध्यक्ष ने बताया कि "एक पंखा बरामद हुआ है जिस पर पाकिस्तान लिखा है। प्रथम दृष्टया पंखा काफी पुराना लग रहा है। यह कब और कैसे यहां आया, इसकी गहन जांच की जा रही है। अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आएंगे।"  
पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। यह सामान्य खरीद-बिक्री का मामला है या इसके पीछे कुछ और है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मदरसा प्रबंधन से भी पूछताछ कर रही है और पंखे की खरीद से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।  
सुरक्षा एजेंसियां भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी तरह तथ्यों के आधार पर की जाएगी और अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए।
    user_Bharat Up Times
    Bharat Up Times
    Local News Reporter कप्तानगंज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • निचलौल:कटखोर के टोला पिपरपाती से बसंतपुर होते हुए NH730 S तक गड्ढा युक्त सड़क उपेक्षा का शिकार आखिर कब होगी सड़क की मरम्मत,क्षेत्रवासियों में आक्रोश। निचलौल:कटखोर के टोला पिपरपाती से बसंतपुर होते हुए NH730 S तक गड्ढा युक्त सड़क उपेक्षा का शिकार आखिर कब होगी सड़क की मरम्मत,क्षेत्रवासियों में आक्रोश।
    1
    निचलौल:कटखोर के टोला पिपरपाती से बसंतपुर होते हुए NH730 S तक  गड्ढा युक्त सड़क उपेक्षा का शिकार आखिर कब होगी सड़क की मरम्मत,क्षेत्रवासियों में आक्रोश।
निचलौल:कटखोर के टोला पिपरपाती से बसंतपुर होते हुए NH730 S तक  गड्ढा युक्त सड़क उपेक्षा का शिकार आखिर कब होगी सड़क की मरम्मत,क्षेत्रवासियों में आक्रोश।
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मातृ दिवस पर रोटरी क्लब कुशीनगर ने बांटी हाइजीन किट, माताओं और नवजातों के स्वास्थ्य का दिया संदेश अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर ने कसया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सराहनीय पहल करते हुए नवजात शिशुओं की माताओं को हाइजीन किट वितरित की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान माताओं के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश यादव ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता और समय पर देखभाल से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। साथ ही उन्होंने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. नेहा पाठक ने कहा कि नवजात शिशुओं और माताओं की देखभाल में साफ-सफाई का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा किया गया यह प्रयास माताओं के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक है। रोटरी क्लब कुशीनगर के सह संरक्षक वाहिद अली ने कहा कि माताएं समाज की आधारशिला होती हैं और उनके सम्मान व स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। वहीं क्लब अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि मातृ दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। कार्यक्रम में क्लब के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
    1
    मातृ दिवस पर रोटरी क्लब कुशीनगर ने बांटी हाइजीन किट, माताओं और नवजातों के स्वास्थ्य का दिया संदेश
अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर ने कसया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सराहनीय पहल करते हुए नवजात शिशुओं की माताओं को हाइजीन किट वितरित की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान माताओं के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश यादव ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता और समय पर देखभाल से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। साथ ही उन्होंने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।
विशिष्ट अतिथि डॉ. नेहा पाठक ने कहा कि नवजात शिशुओं और माताओं की देखभाल में साफ-सफाई का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा किया गया यह प्रयास माताओं के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक है।
रोटरी क्लब कुशीनगर के सह संरक्षक वाहिद अली ने कहा कि माताएं समाज की आधारशिला होती हैं और उनके सम्मान व स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। वहीं क्लब अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि मातृ दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। कार्यक्रम में क्लब के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मठियां लालबिहारी गिरी चौराहे पर इफको की दुकान पर चार सौ रुपया बोरी यूरिया बेचीं जा रही। पड़रौना/कुशीनगर :विशुनपुरा विकास खंड अंतर्गत मठिया लाल बिहारी चौराहे पर यूरिया खाद की बिक्री को लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने आरोप लगाया है कि निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर यूरिया की बिक्री की जा रही है। आरोप है कि एक बोरी यूरिया ₹400 में बेची जा रही है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा यूरिया का मूल्य तय होने के बावजूद कुछ दुकानदार मनमानी कर रहे हैं। खेती-बारी के इस महत्वपूर्ण समय में खाद की अधिक मांग का फायदा उठाकर कालाबाजारी की जा रही है। किसानों ने बताया कि अधिक कीमत चुकाने के बावजूद उन्हें समय से खाद नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने मठिया लाल बिहारी चौराहे स्थित दुकानदार मनोज कुशवाहा पर निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलने का आरोप लगाया है। किसानों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, क्षेत्र में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
    2
    मठियां  लालबिहारी गिरी चौराहे पर इफको की दुकान पर चार सौ रुपया बोरी यूरिया बेचीं जा रही।
पड़रौना/कुशीनगर :विशुनपुरा विकास खंड अंतर्गत मठिया लाल बिहारी चौराहे पर यूरिया खाद की बिक्री को लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने आरोप लगाया है कि निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर यूरिया की बिक्री की जा रही है। आरोप है कि एक बोरी यूरिया ₹400 में बेची जा रही है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
स्थानीय किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा यूरिया का मूल्य तय होने के बावजूद कुछ दुकानदार मनमानी कर रहे हैं। खेती-बारी के इस महत्वपूर्ण समय में खाद की अधिक मांग का फायदा उठाकर कालाबाजारी की जा रही है। किसानों ने बताया कि अधिक कीमत चुकाने के बावजूद उन्हें समय से खाद नहीं मिल पा रही है।
ग्रामीणों ने मठिया लाल बिहारी चौराहे स्थित दुकानदार मनोज कुशवाहा पर निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलने का आरोप लगाया है। किसानों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इधर, क्षेत्र में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
    user_V k  chaubey पड़रौना  कुशीनगर
    V k chaubey पड़रौना कुशीनगर
    Agricultural production पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन* *सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन* हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ में सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद रविवार सुबह नगर पालिका परिसर में जमकर हंगामा और प्रदर्शन हुआ।आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन किया।जानकारी के अनुसार अरुण कुमार पुत्र शंभू, नगर पालिका परिषद हाटा में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। शनिवार को वह अपने निर्धारित क्षेत्र में नाली सफाई का कार्य कर रहे थे।आरोप है कि इसी दौरान भोलू नामक व्यक्ति ने अपने घर के सामने झाड़ू लगाने का दबाव बनाया। सफाई कर्मचारी द्वारा पहले नाली की सफाई पूरी करने की बात कहने पर आरोपी भड़क उठा और डंडे से हमला कर दिया।पीड़ित अरुण कुमार का आरोप है कि आरोपी ने उसे पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया।रविवार सुबह बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी नगर पालिका गेट पर इकट्ठा हो गए और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष रामानन्द सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने तत्काल हाटा कोतवाली पुलिस से बात कर आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की।मौके पर कोतवाल संजय दुबे पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और कर्मचारियों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।
    4
    सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन*
*सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन*
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ में सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद रविवार सुबह नगर पालिका परिसर में जमकर हंगामा और प्रदर्शन हुआ।आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन किया।जानकारी के अनुसार अरुण कुमार पुत्र शंभू, नगर पालिका परिषद हाटा में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। शनिवार को वह अपने निर्धारित क्षेत्र में नाली सफाई का कार्य कर रहे थे।आरोप है कि इसी दौरान भोलू नामक व्यक्ति ने अपने घर के सामने झाड़ू लगाने का दबाव बनाया। सफाई कर्मचारी द्वारा पहले नाली की सफाई पूरी करने की बात कहने पर आरोपी भड़क उठा और डंडे से हमला कर दिया।पीड़ित अरुण कुमार का आरोप है कि आरोपी ने उसे पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया।रविवार सुबह बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी नगर पालिका गेट पर इकट्ठा हो गए और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष रामानन्द सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने तत्काल हाटा कोतवाली पुलिस से बात कर आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की।मौके पर कोतवाल संजय दुबे पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और कर्मचारियों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।
    user_Ajeet kumar gond
    Ajeet kumar gond
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कुशीनगर के सुकरौली स्थित स्टार पब्लिक स्कूल में नए सत्र के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं। यह विद्यालय बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देता है। अभिभावकों से अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए नामांकन कराने की अपील की गई है।
    1
    कुशीनगर के सुकरौली स्थित स्टार पब्लिक स्कूल में नए सत्र के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं। यह विद्यालय बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देता है। अभिभावकों से अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए नामांकन कराने की अपील की गई है।
    user_SARTAJ ALAM 'JOURNALIST'
    SARTAJ ALAM 'JOURNALIST'
    Teacher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कुशीनगर में एक तेज रफ्तार डंपर ने दो लोगों की दर्दनाक जान ले ली। इस भीषण सड़क हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल छा गया है।
    1
    कुशीनगर में एक तेज रफ्तार डंपर ने दो लोगों की दर्दनाक जान ले ली। इस भीषण सड़क हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल छा गया है।
    user_अशोक जायसवाल
    अशोक जायसवाल
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मातृ दिवस पर गूंजी महाआरती, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त और संस्कारवान जीवन का संकल्प मातृ दिवस पर गूंजी महाआरती, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त और संस्कारवान जीवन का संकल्प हाटा कुशीनगर में मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय मासिक महाआरती श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक जागरूकता का अद्भुत संगम बन गई। हाटा नगर के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ परागपुर स्थित एसबी लॉन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में पांच सौ से अधिक मां भक्तों ने हिस्सा लिया और नशामुक्त, मांसाहार मुक्त तथा चरित्रवान जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम संगठन के संस्थापक शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन में संपन्न हुआ। महाआरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। मां भगवती के जयकारों और दीपों की रोशनी ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। वक्ताओं ने कहा कि आज समाज में नशा और चरित्रहीनता सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है, जिससे युवाओं और परिवारों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इससे बचने के लिए भारतीय सनातन संस्कृति और मां भगवती की साधना को अपनाना बेहद आवश्यक है। आयोजकों ने बताया कि संगठन केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नशामुक्ति और संस्कार जागरण का अभियान चला रहा है। गांव-गांव जाकर निःशुल्क एक घंटे की आरती, पांच घंटे और 24 घंटे का श्री दुर्गा चालीसा पाठ कराया जाता है, ताकि समाज में आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों का प्रसार हो सके। कार्यक्रम में देवरिया से जिलाध्यक्ष कुबेरनाथ मल्ल, अनिरुद्ध, रमेश चंद्र मिश्रा, महाराजगंज से डीपी त्रिपाठी, प्रदेश सचिव अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भक्त उपस्थित रहे। आयोजन ने मातृ दिवस को भक्ति, संस्कार और सामाजिक संदेश के साथ यादगार बना दिया।
    1
    मातृ दिवस पर गूंजी महाआरती, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त और संस्कारवान जीवन का संकल्प
मातृ दिवस पर गूंजी महाआरती, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त और संस्कारवान जीवन का संकल्प
हाटा कुशीनगर में मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय मासिक महाआरती श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक जागरूकता का अद्भुत संगम बन गई। हाटा नगर के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ परागपुर स्थित एसबी लॉन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में पांच सौ से अधिक मां भक्तों ने हिस्सा लिया और नशामुक्त, मांसाहार मुक्त तथा चरित्रवान जीवन जीने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम संगठन के संस्थापक शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन में संपन्न हुआ। महाआरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। मां भगवती के जयकारों और दीपों की रोशनी ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। वक्ताओं ने कहा कि आज समाज में नशा और चरित्रहीनता सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है, जिससे युवाओं और परिवारों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इससे बचने के लिए भारतीय सनातन संस्कृति और मां भगवती की साधना को अपनाना बेहद आवश्यक है।
आयोजकों ने बताया कि संगठन केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नशामुक्ति और संस्कार जागरण का अभियान चला रहा है। गांव-गांव जाकर निःशुल्क एक घंटे की आरती, पांच घंटे और 24 घंटे का श्री दुर्गा चालीसा पाठ कराया जाता है, ताकि समाज में आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों का प्रसार हो सके।
कार्यक्रम में देवरिया से जिलाध्यक्ष कुबेरनाथ मल्ल, अनिरुद्ध, रमेश चंद्र मिश्रा, महाराजगंज से डीपी त्रिपाठी, प्रदेश सचिव अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भक्त उपस्थित रहे। आयोजन ने मातृ दिवस को भक्ति, संस्कार और सामाजिक संदेश के साथ यादगार बना दिया।
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.