logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिंगुटा गांव में कब्र बिज्जू निकलने से हड़कंप, तीन पकड़े गए* *कोंच।* तहसील के ग्राम हिंगुटा में शुक्रवार सुबह कब्र बिज्जू (हनी बैजर) दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच *हिंगुटा गांव में कब्र बिज्जू निकलने से हड़कंप, तीन पकड़े गए* *कोंच।* तहसील के ग्राम हिंगुटा में शुक्रवार सुबह कब्र बिज्जू (हनी बैजर) दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तकरीबन छह से सात कब्र बिज्जू दिखाई देने का दावा ग्रामीणों ने किया है। फिलहाल, तीन कब्र बिज्जुओं को ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार गांव के प्राथमिक विद्यालय के बगल में स्थित सरमन कुशवाहा के खेत में पिछले तीन दिनों से छह से सात कब्र बिज्जू घूमते हुए देखे जा रहे थे। इससे ग्रामीणों, विशेषकर स्कूली बच्चों और अभिभावकों में दहशत का माहौल बना हुआ था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए इनमें से तीन कब्र बिज्जुओं को सुरक्षित पकड़ लिया और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने पर पकड़े गए वन्यजीवों को उनके सुपुर्द किया गया है ताकि उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि कब्र बिज्जू लगातार खेतों और आबादी वाले क्षेत्र में घूम रहे थे तथा बच्चों की ओर भी आक्रामक रुख दिखा रहे थे, जिससे किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी ग्रामीण या बच्चे पर इनके हमले की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग वन विभाग से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। डिप्टी रेंजर अमित शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पकड़े गए तीनों वन्य जीवों को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की गई। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव को स्वयं पकड़ने या छेड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

13 hrs ago
user_Nikhil tiwari
Nikhil tiwari
Citizen Reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
384a6c9b-92d2-441b-b6c8-dbecee2618e9

हिंगुटा गांव में कब्र बिज्जू निकलने से हड़कंप, तीन पकड़े गए* *कोंच।* तहसील के ग्राम हिंगुटा में शुक्रवार सुबह कब्र बिज्जू (हनी बैजर) दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच *हिंगुटा गांव में कब्र बिज्जू निकलने से हड़कंप, तीन पकड़े गए* *कोंच।* तहसील के ग्राम हिंगुटा में शुक्रवार सुबह कब्र बिज्जू (हनी बैजर) दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तकरीबन छह से सात कब्र बिज्जू दिखाई देने का दावा ग्रामीणों ने किया है। फिलहाल, तीन कब्र बिज्जुओं को ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार गांव के प्राथमिक विद्यालय के बगल में स्थित सरमन कुशवाहा के खेत में पिछले तीन दिनों से छह से सात कब्र बिज्जू घूमते हुए देखे जा रहे थे। इससे ग्रामीणों, विशेषकर स्कूली बच्चों और अभिभावकों में दहशत का माहौल बना हुआ था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए इनमें से तीन कब्र बिज्जुओं को सुरक्षित पकड़ लिया और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने पर पकड़े गए वन्यजीवों को उनके सुपुर्द किया गया है ताकि उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि कब्र बिज्जू लगातार खेतों और आबादी वाले क्षेत्र में घूम रहे थे तथा बच्चों की ओर भी आक्रामक रुख दिखा रहे थे, जिससे किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी ग्रामीण या बच्चे पर इनके हमले की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग वन विभाग से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। डिप्टी रेंजर अमित शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पकड़े गए तीनों वन्य जीवों को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की गई। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव को स्वयं पकड़ने या छेड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सेवा समिति ने मुख्य चिकित्साधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी,जिला समाज कल्याण उरई दिनांक 31 जुलाई 2026(सू०वि०) सचिव/तहसीलदार तहसील विधिक सेवा समिति ने मुख्य चिकित्साधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी डकोर,श्रम प्रवर्तन अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी शहर,बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर,पूर्ति निरीक्षक उरई तहसील को विधिक साक्षरता शिविर/जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 01.08.2026 के आयोजन के सम्बन्ध में बताया कि उपर्युक्त विषयक के सम्बन्ध में मा० अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन स्थान उरई के पत्र दिनांक 07.03.2026 के द्वारा माह जुलाई 2026 में विधिक सेवा कार्यकम/विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 01.08.2026 को तहसील उरई के नवीन भवन के सभागार (कोतवाली के पास) उरई में "पी०सी०पी०एन०डी०टी० एक्ट / एसिड अटैक के पीडितों के लिये विधिक सहायता/उ०प्र० पीडित क्षतिपूर्ति योजनाओं के अन्तर्गत" के प्रति जागरूकता कार्यक्रम हेतु अपरान्ह 02:00 बजे निर्धारित किया गया है, जिसमें टीम लीडर श्री रामदेव चतुर्वेदी, पी०एल०वी० नामित किये गये हैं।उक्त के सम्बन्ध में श्री रामदेव चतुर्वेदी,पी०एल०वी० द्वारा अवगत कराया गया है, कि विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन को तहसील उरई के नवीन भवन के सभागार (कोतवाली के पास) उरई में दिनांक 01.08.2026 को किया जा रहा है। अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त शिविर में निर्धारित तिथि पर समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।
    1
    सेवा समिति ने मुख्य चिकित्साधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी,जिला समाज कल्याण
उरई दिनांक 31 जुलाई 2026(सू०वि०)
सचिव/तहसीलदार तहसील विधिक सेवा समिति ने मुख्य चिकित्साधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी डकोर,श्रम प्रवर्तन अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी शहर,बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर,पूर्ति निरीक्षक उरई तहसील को विधिक साक्षरता शिविर/जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 01.08.2026 के आयोजन के सम्बन्ध में बताया कि उपर्युक्त विषयक के सम्बन्ध में मा० अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन स्थान उरई के पत्र दिनांक 07.03.2026 के द्वारा माह जुलाई 2026 में विधिक सेवा कार्यकम/विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 01.08.2026 को तहसील उरई के नवीन भवन के सभागार (कोतवाली के पास) उरई में "पी०सी०पी०एन०डी०टी० एक्ट / एसिड अटैक के पीडितों के लिये विधिक सहायता/उ०प्र० पीडित क्षतिपूर्ति योजनाओं के अन्तर्गत" के प्रति जागरूकता कार्यक्रम हेतु अपरान्ह 02:00 बजे निर्धारित किया गया है, जिसमें टीम लीडर श्री रामदेव चतुर्वेदी, पी०एल०वी० नामित किये गये हैं।उक्त के सम्बन्ध में श्री रामदेव चतुर्वेदी,पी०एल०वी० द्वारा अवगत कराया गया है, कि विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन को तहसील उरई के नवीन भवन के सभागार (कोतवाली के पास) उरई में दिनांक 01.08.2026 को किया जा रहा है। अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त शिविर में निर्धारित तिथि पर समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।
    user_Nikhil tiwari
    Nikhil tiwari
    Citizen Reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन जिले में जब मजिस्ट्रेट की गाड़ी भी नहीं है सुरक्षित नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई तहसील से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक अजीबोगरीब घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया दरअसल एक व्यक्ति ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी चुराई और उसे ले जाने वाला ही था कि पकड़ा गया उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है
    1
    जालौन जिले में जब मजिस्ट्रेट की गाड़ी भी नहीं है सुरक्षित 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई तहसील से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक अजीबोगरीब घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया 
दरअसल एक व्यक्ति ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी चुराई और उसे ले जाने वाला ही था कि पकड़ा गया उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • कोंच में अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज ने विधायक मूलचंद्र निरंजन का किया सम्मान, प्रेरणा द्वार निर्माण पर जताया आभार जालौन के कोंच में शनिवार सुबह 10 बजे अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज द्वारा माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन का आभार पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने विधायक द्वारा जनपद जालौन-भिंड मुख्य मार्ग पर बंगरा स्थित जनपद सीमा पर खंगार क्षत्रिय समाज के महापुरुष एवं प्रथम हिंदू राष्ट्र निर्माता गढ़कुंडार नरेश महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की स्मृति में भव्य प्रेरणा द्वार स्थापित कराए जाने पर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि विधायक के इस प्रयास से न केवल खंगार क्षत्रिय समाज की गौरवशाली विरासत को सम्मान मिला है, बल्कि जनपद जालौन की ऐतिहासिक पहचान भी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा द्वार आने वाली पीढ़ियों को अपने महापुरुषों के इतिहास और उनके योगदान से परिचित कराएगा तथा समाज में गौरव और प्रेरणा का भाव उत्पन्न करेगा। विधायक मूलचंद्र निरंजन के जनसेवा के प्रति समर्पण और समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और सामाजिक एकता के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष प्रताप भान सिंह (पिंटू) हरिपुरा, महेंद्र सिंह, सूरज सिंह, नरेंद्र परिहार, सुरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह परिहार, आलोक कुमार, धगुबा, दिलीप कुमत, भूपत सिंह, प्रधानाचार्य प्रकाश परिहार, भगवत शरण, राजकुमार, रमेश सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ हुआ।
    1
    कोंच में अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज ने विधायक मूलचंद्र निरंजन का किया सम्मान, प्रेरणा द्वार निर्माण पर जताया आभार
जालौन के कोंच में शनिवार सुबह 10 बजे अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज द्वारा माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन का आभार पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने विधायक द्वारा जनपद जालौन-भिंड मुख्य मार्ग पर बंगरा स्थित जनपद सीमा पर खंगार क्षत्रिय समाज के महापुरुष एवं प्रथम हिंदू राष्ट्र निर्माता गढ़कुंडार नरेश महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की स्मृति में भव्य प्रेरणा द्वार स्थापित कराए जाने पर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि विधायक के इस प्रयास से न केवल खंगार क्षत्रिय समाज की गौरवशाली विरासत को सम्मान मिला है, बल्कि जनपद जालौन की ऐतिहासिक पहचान भी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा द्वार आने वाली पीढ़ियों को अपने महापुरुषों के इतिहास और उनके योगदान से परिचित कराएगा तथा समाज में गौरव और प्रेरणा का भाव उत्पन्न करेगा।
विधायक मूलचंद्र निरंजन के जनसेवा के प्रति समर्पण और समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और सामाजिक एकता के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष प्रताप भान सिंह (पिंटू) हरिपुरा, महेंद्र सिंह, सूरज सिंह, नरेंद्र परिहार, सुरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह परिहार, आलोक कुमार, धगुबा, दिलीप कुमत, भूपत सिंह, प्रधानाचार्य प्रकाश परिहार, भगवत शरण, राजकुमार, रमेश सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ हुआ।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    39 min ago
  • *अब ओवरस्पीडिंग नहीं होगी आसान जालौन पुलिस को मिलीं दो इंटरसेप्टर बाइक /तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं /जालौन पुलिस ने उतारीं इंटरसेप्टर बाइक* *एसपी विनय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना /स्पीड लेजर गन और ई चालान कैमरे से होगी तत्काल कार्यवाही* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *अब ओवरस्पीडिंग नहीं होगी आसान जालौन पुलिस को मिलीं दो इंटरसेप्टर बाइक /तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं /जालौन पुलिस ने उतारीं इंटरसेप्टर बाइक* *एसपी विनय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना /स्पीड लेजर गन और ई चालान कैमरे से होगी तत्काल कार्यवाही* जनपद जालौन उरई में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न मार्गों पर रवाना किया आधुनिक तकनीक से लैस इन बाइकों के माध्यम से अब तेज रफ्तार लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी आप को बता दें पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों में अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं जिनकी मदद से सड़क पर चल रहे वाहनों की गति का सटीक आकलन किया जा सकेगा बाइक में स्पीड लेजर गन ई-चालान कैमरा मल्टी टोन सायरन पब्लिक एड्रेस पीए सिस्टम फ्लैशर और वार्निंग लाइट सहित कई आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं वहीं इन उपकरणों की सहायता से ओवरस्पीड वाहन की पहचान कर मौके पर ही उसका ई-चालान किया जा सकेगा तथा आवश्यकतानुसार अन्य वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी वहीं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी है ऐसे में इंटरसेप्टर मोटर साइकिलों के संचालन से न केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगेगा बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी उन्होंने यातायात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रमुख मार्गों व्यस्त चौराहों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नियमित अभियान चलाकर ओवरस्पीड बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट गलत दिशा में वाहन चलाने तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं बल्कि लोगों के जीवन की सुरक्षा करना है यदि सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें और यातायात नियमों का ईमानदारी से अनुपालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है आधुनिक संसाधनों और तकनीक के बेहतर उपयोग से जनपद की यातायात व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं सुरक्षित बनाया जाएगा इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों के संचालन से अब हाईवे प्रमुख सड़कों और शहर के व्यस्त मार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों पर त्वरित निगरानी संभव होगी इससे यातायात व्यवस्था में सुधार आने के साथ साथ सड़क सुरक्षा को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है आप को बता दें इस अवसर पर यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे
    3
    *अब ओवरस्पीडिंग नहीं होगी आसान जालौन पुलिस को मिलीं दो इंटरसेप्टर बाइक /तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं /जालौन पुलिस ने उतारीं इंटरसेप्टर बाइक*

*एसपी विनय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना /स्पीड लेजर गन और ई चालान कैमरे से होगी तत्काल कार्यवाही*

सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*अब ओवरस्पीडिंग नहीं होगी आसान जालौन पुलिस को मिलीं दो इंटरसेप्टर बाइक /तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं /जालौन पुलिस ने उतारीं इंटरसेप्टर बाइक*
*एसपी विनय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना /स्पीड लेजर गन और ई चालान कैमरे से होगी तत्काल कार्यवाही*
जनपद जालौन उरई में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न मार्गों पर रवाना किया आधुनिक तकनीक से लैस इन बाइकों के माध्यम से अब तेज रफ्तार लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी
आप को बता दें पुलिस अधीक्षक ने  बताया कि इन इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों में अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं जिनकी मदद से सड़क पर चल रहे वाहनों की गति का सटीक आकलन किया जा सकेगा बाइक में स्पीड लेजर गन ई-चालान कैमरा मल्टी टोन सायरन पब्लिक एड्रेस पीए सिस्टम फ्लैशर और वार्निंग लाइट सहित कई आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं वहीं इन उपकरणों की सहायता से ओवरस्पीड वाहन की पहचान कर मौके पर ही उसका ई-चालान किया जा सकेगा तथा आवश्यकतानुसार अन्य वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी वहीं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी है ऐसे में इंटरसेप्टर मोटर साइकिलों के संचालन से न केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगेगा बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी उन्होंने यातायात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रमुख मार्गों व्यस्त चौराहों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नियमित अभियान चलाकर ओवरस्पीड बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट गलत दिशा में वाहन चलाने तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं बल्कि लोगों के जीवन की सुरक्षा करना है यदि सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें और यातायात नियमों का ईमानदारी से अनुपालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है आधुनिक संसाधनों और तकनीक के बेहतर उपयोग से जनपद की यातायात व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं सुरक्षित बनाया जाएगा
इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों के संचालन से अब हाईवे प्रमुख सड़कों और शहर के व्यस्त मार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों पर त्वरित निगरानी संभव होगी इससे यातायात व्यवस्था में सुधार आने के साथ साथ सड़क सुरक्षा को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है
आप को बता दें इस अवसर पर यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या का दबोह वृद्धाश्रम में औचक निरीक्षण लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने शुक्रवार को दबोह स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से सीधे संवाद कर उनकी दिनचर्या, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने यह भी जाना कि आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है।निरीक्षण के दौरान एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने वृद्धजनों के साथ आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, समय पर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता तथा रहने की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। बुजुर्गों ने आश्रम में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया और किसी विशेष शिकायत से इनकार किया इसके बाद एसडीएम ने आश्रम परिसर का निरीक्षण करते हुए रसोईघर, भोजन कक्ष, आवासीय कक्ष, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश आश्रम प्रबंधन को दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।मीडिया से चर्चा करते हुए एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने बताया कि वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर संतोषजनक प्रतिक्रिया दी गई है। निरीक्षण में भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाएं सामान्य रूप से ठीक पाई गई हैं। केवल साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आश्रम प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।एसडीएम ने कहा कि प्रशासन आमजन से जुड़े संस्थानों की व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। वृद्धाश्रम, छात्रावास, अस्पताल तथा अन्य शासकीय संस्थानों का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाता रहेगा, ताकि व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनी रहे और जरूरतमंद लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या का दबोह वृद्धाश्रम में औचक निरीक्षण
लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने शुक्रवार को दबोह स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से सीधे संवाद कर उनकी दिनचर्या, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने यह भी जाना कि आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है।निरीक्षण के दौरान एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने वृद्धजनों के साथ आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, समय पर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता तथा रहने की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। बुजुर्गों ने आश्रम में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया और किसी विशेष शिकायत से इनकार किया इसके बाद एसडीएम ने आश्रम परिसर का निरीक्षण करते हुए रसोईघर, भोजन कक्ष, आवासीय कक्ष, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश आश्रम प्रबंधन को दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।मीडिया से चर्चा करते हुए एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने बताया कि वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर संतोषजनक प्रतिक्रिया दी गई है। निरीक्षण में भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाएं सामान्य रूप से ठीक पाई गई हैं। केवल साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आश्रम प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।एसडीएम ने कहा कि प्रशासन आमजन से जुड़े संस्थानों की व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। वृद्धाश्रम, छात्रावास, अस्पताल तथा अन्य शासकीय संस्थानों का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाता रहेगा, ताकि व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनी रहे और जरूरतमंद लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
    DHARMENDRA SINGH KAURAV
    Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मडोरा में 24 करोड़ की लागत से बन रहा मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय उरई (जालौन)। ग्राम मडोरा में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में काम पूरा कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय का निर्माण यूपीपीसीएल करीब 24 करोड़ दो लाख 49 हजार रुपये की लागत से करा रहा है। इसे अक्टूबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। डीएम ने भवन, कॉलम समेत अन्य निर्माण कार्यों को देखा और कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्य में तेजी लाने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए। विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, डिजिटल शिक्षण संसाधन, मिनी स्टेडियम, खेल मैदान, बहुउद्देशीय गतिविधि कक्ष, पेयजल, आधुनिक शौचालय और दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं होंगी। डीएम ने कहा कि विद्यालय शुरू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल और तकनीकी संसाधनों की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और करियर के लिए बेहतर आधार मिलेगा। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्हें महानगरों की ओर भेजने की जरूरत कम होगी। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद, बीएसए विकास चौधरी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    मडोरा में 24 करोड़ की लागत से बन रहा मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय

उरई (जालौन)। ग्राम मडोरा में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय का निर्माण यूपीपीसीएल करीब 24 करोड़ दो लाख 49 हजार रुपये की लागत से करा रहा है। इसे अक्टूबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। डीएम ने भवन, कॉलम समेत अन्य निर्माण कार्यों को देखा और कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्य में तेजी लाने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए।
विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, डिजिटल शिक्षण संसाधन, मिनी स्टेडियम, खेल मैदान, बहुउद्देशीय गतिविधि कक्ष, पेयजल, आधुनिक शौचालय और दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं होंगी। डीएम ने कहा कि विद्यालय शुरू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल और तकनीकी संसाधनों की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और करियर के लिए बेहतर आधार मिलेगा। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्हें महानगरों की ओर भेजने की जरूरत कम होगी। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद, बीएसए विकास चौधरी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • कोंच में 9 वर्षीय बालिका रहस्यमय ढंग से लापता, पिता ने कोतवाली में दी तहरीर, तलाश जारी जालौन के कोंच नगर से एक 9 वर्षीय बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है। बालिका के पिता ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। घटना के बाद से परिजन परेशान हैं और लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गांधी नगर स्थित सिंह वाहिनी मंदिर के पास रहने वाले ख्यालीराम की 9 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी प्रतिदिन दरिद्र नारायण सेवा समिति में संचालित निशुल्क कोचिंग में पढ़ने जाती थी। बताया गया कि शुक्रवार (31 जुलाई 2026) को वह कोचिंग नहीं गई और पूरे दिन घर पर ही थी। सोनाक्षी अपनी दादी के साथ रहती है, क्योंकि उसकी मां नहीं है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम वह घर से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। रास्ते में कुछ पड़ोसियों ने उसे देखा भी था, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और रिश्तेदारों व परिचितों के यहां भी जानकारी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बालिका के पिता ख्यालीराम ने शनिवार सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और बेटी को जल्द से जल्द खोजने की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बालिका की तलाश शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने भी लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सोनाक्षी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिवार को सूचित करें। पूरे क्षेत्र में बालिका के लापता होने से चिंता का माहौल बना हुआ है।
    1
    कोंच में 9 वर्षीय बालिका रहस्यमय ढंग से लापता, पिता ने कोतवाली में दी तहरीर, तलाश जारी
जालौन के कोंच नगर से एक 9 वर्षीय बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है। बालिका के पिता ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। घटना के बाद से परिजन परेशान हैं और लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार गांधी नगर स्थित सिंह वाहिनी मंदिर के पास रहने वाले ख्यालीराम की 9 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी प्रतिदिन दरिद्र नारायण सेवा समिति में संचालित निशुल्क कोचिंग में पढ़ने जाती थी। बताया गया कि शुक्रवार (31 जुलाई 2026) को वह कोचिंग नहीं गई और पूरे दिन घर पर ही थी। सोनाक्षी अपनी दादी के साथ रहती है, क्योंकि उसकी मां नहीं है।
परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम वह घर से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। रास्ते में कुछ पड़ोसियों ने उसे देखा भी था, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और रिश्तेदारों व परिचितों के यहां भी जानकारी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
बालिका के पिता ख्यालीराम ने शनिवार सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और बेटी को जल्द से जल्द खोजने की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बालिका की तलाश शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने भी लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सोनाक्षी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिवार को सूचित करें। पूरे क्षेत्र में बालिका के लापता होने से चिंता का माहौल बना हुआ है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    2 hrs ago
  • जालौन के कालपी में साइबर थाना पुलिस ने एक युवक को नाबालिगों से संबंधित अश्लील सामग्री सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। साइबर थाना पुलिस को उच्चाधिकारियों के माध्यम से सूचना मिली थी कि कालपी के मोहल्ला आलमपुर निवासी एक युवक विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नाबालिगों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो साझा कर रहा है। इस संबंध में साइबर टिपलाइन के जरिए भी शिकायत प्राप्त हुई थी।
    1
    जालौन के कालपी में साइबर थाना पुलिस ने एक युवक को नाबालिगों से संबंधित अश्लील सामग्री सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

साइबर थाना पुलिस को उच्चाधिकारियों के माध्यम से सूचना मिली थी कि कालपी के मोहल्ला आलमपुर निवासी एक युवक विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नाबालिगों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो साझा कर रहा है। इस संबंध में साइबर टिपलाइन के जरिए भी शिकायत प्राप्त हुई थी।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.