logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#जालौन के उरई में न्यायालय के बाहर दिनदहाड़े मारपीट का वीडियो वायरल आपसी कहासुनी अचानक हिंसक रूप में बदल गई, एक युवक पर हमला वीडियो में कई लोग मिलकर युवक को बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने खड़े कानून के मंदिर के बाहर गुंडागर्दी ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई, जांच शुरू मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के जिला न्यायालय के बाहर का है l

7 hrs ago
user_Dev Patel
Dev Patel
रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

#जालौन के उरई में न्यायालय के बाहर दिनदहाड़े मारपीट का वीडियो वायरल आपसी कहासुनी अचानक हिंसक रूप में बदल गई, एक युवक पर हमला वीडियो में कई लोग मिलकर युवक को बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने खड़े कानून के मंदिर के बाहर गुंडागर्दी ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई, जांच शुरू मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के जिला न्यायालय के बाहर का है l

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन: पेट्रोल पंप पर की जा रही घटतौली, पेट्रोल-डीजल डालने में कर्मचारी कर रहे हेरफेर, हेरफेर कर रहे कर्मचारी को युवक ने रंगे हाथों पकड़ा, विरोध करने पर पम्प कर्मी ने की अभद्रता, उरई के कुकरगांव स्थित इंडियन ऑयल पम्प का मामला
    1
    जालौन: पेट्रोल पंप पर की जा रही घटतौली, पेट्रोल-डीजल डालने में कर्मचारी कर रहे हेरफेर, हेरफेर कर रहे कर्मचारी को युवक ने रंगे हाथों पकड़ा, विरोध करने पर पम्प कर्मी ने की अभद्रता, उरई के कुकरगांव स्थित इंडियन ऑयल पम्प का मामला
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Ashish kumar
    1
    Post by Ashish kumar
    user_Ashish kumar
    Ashish kumar
    Driver अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार तालाब में गिरी कानपुर देहात, शिवली: वैरी सवाई गांव में शुक्रवार को एक भयानक सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित कार तालाब में गिर गई, जिसमें 10 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। शेष लोगों की तलाश और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को CHC शिवली में भर्ती कराया गया है। परिवार और गांव में मातम का माहौल, प्रशासन ने सुरक्षा और राहत कार्य तेज कर दिए हैं।
    1
    कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार तालाब में गिरी
कानपुर देहात, शिवली: वैरी सवाई गांव में शुक्रवार को एक भयानक सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित कार तालाब में गिर गई, जिसमें 10 लोग सवार थे।
सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।
अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।
शेष लोगों की तलाश और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
घायलों को CHC शिवली में भर्ती कराया गया है।
परिवार और गांव में मातम का माहौल, प्रशासन ने सुरक्षा और राहत कार्य तेज कर दिए हैं।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • **किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या* 14 वर्षीय किशोर ने फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या किए जाने के कारण का पता नहीं चल सका है। उसके माता-पिता और छोटा भाई शाम को विवाह समारोह में शामिल होने कानपुर गए थे। सुबह बेटे की असमय मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है । पिता ने शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात लिखकर पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मूल रूप से कठारा और हाल मुकाम गांधीनगर निवासी करुणा शंकर अपने परिवार के साथ रसूलाबाद गांधीनगर में रहते हैं। गुरुवार शाम वे अपने रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने पत्नी रुचि व छोटे पुत्र हर्ष के साथ कानपुर गए थे। उन्होंने अपने बड़े पुत्र मृतक कृष्णा 14 से भी विवाह समारोह में चलने की बात कही थी किंतु उसने इंकार कर दिया। कृष्णा यही आरपीएस इंटर कॉलेज रसूलाबाद में कक्षा 9 में पढ़ता था। घर पर वह और उसके अविवाहित चाचा जयशंकर थे । उसके पिता की जनरल स्टोर की बड़ी दुकान है। दुकान बंद करने के बाद बिक्री के रुपए उसने सुरक्षित रख दिए। रात्रि में वह मकान की दूसरी मंजिल में अपने बेडरूम में बेड पर स्टूल रख कर पंखे के कुंडे में दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर लटक गया। सुबह उसके न निकलने पर घटना की जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दी गई। कृष्ण की असमय मौत पर उसकी मां रुचि पिता करुणा शंकर,भाई हर्ष, चाचा जयशंकर, सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को पोस्टमार्टम न कराने की बात लिखकर दे दी। इस पर पुलिस में शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में कस्बा प्रभारी प्रमोद कुमार दीक्षित ने बताया की पिता के द्वारा शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात लिखकर देने पर शव उनको सौंप दिया गया है।
    4
    **किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*
14 वर्षीय किशोर ने  फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या किए जाने के कारण का पता नहीं चल सका है।  उसके माता-पिता और छोटा भाई शाम को विवाह समारोह में शामिल होने कानपुर गए थे। सुबह बेटे की असमय मौत की सूचना  मिलते ही  परिवार में कोहराम मच गया है । पिता ने शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात लिखकर पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। 
मूल रूप से कठारा और हाल मुकाम गांधीनगर निवासी करुणा शंकर अपने परिवार के साथ रसूलाबाद गांधीनगर में रहते हैं। गुरुवार शाम वे अपने रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने पत्नी रुचि व छोटे पुत्र हर्ष के साथ कानपुर गए थे। उन्होंने अपने बड़े पुत्र मृतक कृष्णा 14 से भी विवाह समारोह में चलने की बात कही थी किंतु उसने इंकार कर दिया। कृष्णा यही आरपीएस इंटर कॉलेज रसूलाबाद में  कक्षा 9 में पढ़ता था। घर पर वह और उसके अविवाहित चाचा जयशंकर थे । उसके पिता की जनरल स्टोर की बड़ी दुकान है। दुकान बंद करने के बाद बिक्री के रुपए उसने सुरक्षित रख दिए। रात्रि में वह मकान की दूसरी मंजिल में अपने बेडरूम में बेड पर स्टूल रख कर पंखे के कुंडे  में दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर लटक गया। सुबह उसके न निकलने पर घटना की जानकारी  डायल 112 पर पुलिस को दी गई। कृष्ण की असमय मौत पर उसकी मां रुचि पिता करुणा शंकर,भाई हर्ष, चाचा जयशंकर, सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों  ने पुलिस को पोस्टमार्टम न कराने की  बात लिखकर दे दी। इस पर पुलिस में शव परिजनों को सौंप दिया है। 
इस संबंध में कस्बा प्रभारी प्रमोद कुमार दीक्षित ने बताया की पिता के द्वारा शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात लिखकर देने पर शव उनको सौंप दिया गया है।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइम्स दैनिक समाचार पत्र
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइम्स दैनिक समाचार पत्र
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • कानपुर देहात मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा डेरापुर विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का गहन निरीक्षण कर पत्रावलियों एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मानव संपदा पोर्टल एवं ई-ऑफिस के संचालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रविष्टियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से पूर्ण की जाएं। वहीँ फार्मर रजिस्टरी एवं फैमली आई०डी० कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने पर उन्होंने सम्बंधित खंड विकास अधिकारी एवं सहयक विकास अधिकारी पंचायत श्री अश्वनी कुमार का वेतन रोकते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए साथ ही यह भी कहा कि यदि आगामी सप्ताह तक अपेक्षित प्रगति नहीं की जाती है तो दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। वही उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर बीएम्एम० प्रियंका, संगीता कुशवाहा ,दीपक देवी ,एवं टी०ए०सौरभ गुप्ता, सुशील कुमार अनुपस्थित पाए गए जिस पर उन्होंने सम्बंधित कम्रिकों को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर सुविधा एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होने ने उपस्थित सहायक लेखाकार को निर्देश दिये कि समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन में वित्तीय नियमो का पालन किया जाये। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी, एवं विकासखंड के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    कानपुर देहात मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा डेरापुर विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का गहन निरीक्षण कर पत्रावलियों एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मानव संपदा पोर्टल एवं ई-ऑफिस के संचालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रविष्टियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से पूर्ण की जाएं। वहीँ फार्मर रजिस्टरी एवं फैमली आई०डी० कार्य  में अपेक्षित प्रगति न होने पर उन्होंने सम्बंधित खंड विकास अधिकारी एवं सहयक विकास अधिकारी पंचायत श्री अश्वनी कुमार का वेतन रोकते हुए उन्हें  कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए साथ ही यह भी कहा कि यदि आगामी सप्ताह तक अपेक्षित प्रगति नहीं की जाती है तो दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। वही उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर  बीएम्एम० प्रियंका,  संगीता कुशवाहा ,दीपक देवी ,एवं टी०ए०सौरभ गुप्ता, सुशील कुमार अनुपस्थित पाए गए जिस पर उन्होंने सम्बंधित कम्रिकों को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने के  निर्देश दिये।  उन्होंने कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर सुविधा एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।  उन्होने ने उपस्थित सहायक लेखाकार को निर्देश दिये कि समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन में वित्तीय नियमो का पालन किया जाये। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी, एवं विकासखंड के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_उजागर लाल कटियार
    उजागर लाल कटियार
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मंगलपुर की तरफ से झींझक की ओर जारहा ट्रक 3दिन पहले सुरासी गांव के पास नाले मे गिर गया था ट्रक को निकलने की वजह से लम्बा जाम लग गया पब्लिक को हुई भारी परेशानी
    4
    मंगलपुर की तरफ से झींझक की ओर जारहा ट्रक 3दिन पहले सुरासी गांव के पास नाले मे गिर गया था ट्रक को निकलने की वजह से लम्बा जाम लग गया पब्लिक को हुई भारी परेशानी
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन में चल रहे अवैध कोचिंग सेंटरों के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खोला मोर्चा, शहर के शहीद भगतसिंह चौराहा पर बीच सड़क पर बैठकर किया जोरदार प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन रोड और शहर में चल रहे अवैध कोचिंग सेंटरों को बंद करने की उठाई मांग, अवैध कोचिंग सेंटरों पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ और मोटी रकम वसूलने का लगाया आरोप, कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर अवैध कोचिंग संस्थानों पर कार्यवाही की मांग की, प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी, अधिकारियों के आश्वासन के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने खत्म किया प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को सौंपा ज्ञापन, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के शहीद भगतसिंह चौराहा का मामला।
    1
    जालौन में चल रहे अवैध कोचिंग सेंटरों के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खोला मोर्चा, शहर के शहीद भगतसिंह चौराहा पर बीच सड़क पर बैठकर किया जोरदार प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन रोड और शहर में चल रहे अवैध कोचिंग सेंटरों को बंद करने की उठाई मांग, अवैध कोचिंग सेंटरों पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ और मोटी रकम वसूलने का लगाया आरोप, कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर अवैध कोचिंग संस्थानों पर कार्यवाही की मांग की, प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी, अधिकारियों के आश्वासन के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने खत्म किया प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को सौंपा ज्ञापन, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के शहीद भगतसिंह चौराहा का मामला।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन: शताब्दी बसों पर चला परिवहन विभाग का हंटर, बिना दस्तावेज संचालन पर कार्रवाई जालौन। नगर में शुक्रवार सुबह परिवहन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध दस्तावेज संचालित हो रही शताब्दी बसों पर शिकंजा कस दिया। कई दिनों से मिल रही शिकायतों के बाद चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में विभाग ने एक बस को सीज कर गल्ला मंडी परिसर में खड़ा करा दिया। 🚨 बिना कागजात दौड़ रही थीं बसें सूत्रों के अनुसार दिल्ली रूट पर संचालित कुछ शताब्दी बसें आवश्यक परमिट, टैक्स और अन्य दस्तावेजों के बिना ही संचालन कर रही थीं। आरोप है कि इससे राज्यस्व विभाग को राजस्व का नुकसान पहुंच रहा था। परिवहन विभाग ने दस्तावेज जांच के दौरान खामियां पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की। 🧾 सवारियों को उठानी पड़ी परेशानी अचानक हुई कार्रवाई के चलते महोबा, राठ और पनवाड़ी की ओर जाने वाली सवारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को बीच रास्ते से ही वैकल्पिक साधन तलाशने पड़े। 📦 अवैध सामान ढुलाई का भी आरोप शिकायतों में यह भी सामने आया कि कुछ बसों के माध्यम से कथित रूप से गाड़ियों के पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक सामान और डुप्लीकेट मोबाइल फोन की ढुलाई की जा रही थी। हालांकि इस संबंध में अधिकारियों ने जांच की बात कही है। 🔎 कई दिनों से मिल रही थीं शिकायतें परिवहन विभाग को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह विशेष अभियान चलाया गया। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और बिना दस्तावेज संचालित वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    3
    जालौन: शताब्दी बसों पर चला परिवहन विभाग का हंटर, बिना दस्तावेज संचालन पर कार्रवाई
जालौन। नगर में शुक्रवार सुबह परिवहन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध दस्तावेज संचालित हो रही शताब्दी बसों पर शिकंजा कस दिया। कई दिनों से मिल रही शिकायतों के बाद चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में विभाग ने एक बस को सीज कर गल्ला मंडी परिसर में खड़ा करा दिया।
🚨 बिना कागजात दौड़ रही थीं बसें
सूत्रों के अनुसार दिल्ली रूट पर संचालित कुछ शताब्दी बसें आवश्यक परमिट, टैक्स और अन्य दस्तावेजों के बिना ही संचालन कर रही थीं। आरोप है कि इससे राज्यस्व विभाग को राजस्व का नुकसान पहुंच रहा था। परिवहन विभाग ने दस्तावेज जांच के दौरान खामियां पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की।
🧾 सवारियों को उठानी पड़ी परेशानी
अचानक हुई कार्रवाई के चलते महोबा, राठ और पनवाड़ी की ओर जाने वाली सवारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को बीच रास्ते से ही वैकल्पिक साधन तलाशने पड़े।
📦 अवैध सामान ढुलाई का भी आरोप
शिकायतों में यह भी सामने आया कि कुछ बसों के माध्यम से कथित रूप से गाड़ियों के पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक सामान और डुप्लीकेट मोबाइल फोन की ढुलाई की जा रही थी। हालांकि इस संबंध में अधिकारियों ने जांच की बात कही है।
🔎 कई दिनों से मिल रही थीं शिकायतें
परिवहन विभाग को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह विशेष अभियान चलाया गया। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और बिना दस्तावेज संचालित वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.