Shuru
Apke Nagar Ki App…
मनीष कश्यप ने शहीद मनीष कुमार के लिए बोले बहुत बड़ी बात! मनीष कश्यप ने शहीद मनीष कुमार के लिए बोले बहुत बड़ी बात!
M.A.P NETWORK
मनीष कश्यप ने शहीद मनीष कुमार के लिए बोले बहुत बड़ी बात! मनीष कश्यप ने शहीद मनीष कुमार के लिए बोले बहुत बड़ी बात!
More news from बिहार and nearby areas
- नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा गुजरात के लोग दिल्ली में बैठ कर रिमोट से सरकार चलाएंगे1
- बेतिया सुप्रिया सिनेमा अरोड़ा स्वीट्स के पास हुए एक्सिडेंट का सी सी टीवी वीडियो वायरल1
- पुजहा पिपा पुल के समीप से श्रीनगर पुजहा थाना के पुलिस ने 30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार श्रीनगर थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग गंडक दियारा के रास्ते शराब लेकर पूजहा पीपा पुल के पास आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर पूजाहा पीपा पुल के समीप घेराबंदी कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के बलुआ रामपुरवा निवासी अनिरुद्ध मुखिया और मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।1
- कुशीनगर का खुबसूरत जगह देखो आरटीओ कार्यालय रविन्द्रनगरधुस वाहन लाइसेंस केन्द्र देखीए कुशीनगर पडरौना रविंद्रनगरधुस में बने पर आरटीओ कार्यालय परिसर बनाए गए लाइसेंस प्रशिक्षण केंद्र प्रशिक्षण कराकर आवेदकों को दिया जाता है लाइसेंस जनहित में कुछ वीडियो आपको शेयर कर रहा हूं आप लोग हमारे खबर को शेयर करें कमेंट करें1
- लौरिया (पश्चिम चंपारण)। पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। नन्दनगढ़ पडरौल गांव में पट्टीदारों के बीच चल रहे पुराने भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज जारी है। घायलों की पहचान वीरेंद्र यादव के पुत्र आलोक कुमार और गोलू कुमार के रूप में हुई है। घटना रविवार (15 मार्च) की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों का अपने पट्टीदारों के साथ कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार की शाम जब दोनों भाई दूसरी जमीन पर घर बनाने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि पट्टीदारों ने धारदार हथियार से हमला कर आलोक कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आलोक कुमार ने सोमवार (16 मार्च) दोपहर करीब 2 बजे बताया कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जैसे ही वे लोग दूसरी जमीन पर घर बनाने की तैयारी करने लगे, तभी पट्टीदारों ने हमला कर दिया। बड़े भाई पर हमला होते देख जब छोटे भाई गोलू कुमार उन्हें बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वे भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन इस तरह की हिंसक घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।1
- Post by विजय यादवकुशीनगरपडरौना1
- मनीष कश्यप ने शहीद मनीष कुमार के लिए बोले बहुत बड़ी बात!1
- कुंजलही में कड़ी चौकसी के बीच कुंजलही विद्यालय में 11वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू, कदाचार मुक्त परीक्षा पर जोर नौतन प्रखंड क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक उच्च विद्यालय कुंजलही में सोमवार से के दिन करीब 10:00 बझे से 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा कड़ी चौकसी के बीच शुरू हुई। परीक्षा का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. संतोष कुमार की देखरेख में कराया जा रहा है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रधानाध्यापक डॉ. संतोष कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कदाचार मुक्त होकर परीक्षा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी विद्यार्थी ईमानदारी और अनुशासन के साथ परीक्षा दें, क्योंकि परीक्षा का उद्देश्य उनकी वास्तविक ज्ञान और क्षमता का आकलन करना है। परीक्षा के दौरान शिक्षक भानु कुमार गौतम, जयप्रकाश कुमार, आलोक कुमार जायसवाल, सदाब अहमद, अभिषेक कुमार द्विवेदी और राजीव राज सहित अन्य शिक्षक कक्षों में निगरानी कर रहे हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 📚✍️1
- कुशीनगर एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों का मार्ग प्रशस्त, जल्द जारी होगा शेड्यूल कुशीनगर। जनपदवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नियमित विमान सेवाएं शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि उड़ान संचालन से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही उड़ानों की समयसारिणी (शेड्यूल) घोषित की जाएगी। इस संबंध में आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से भेंट कर कुशीनगर एयरपोर्ट से नियमित उड़ान सेवाएं शुरू करने के विषय पर चर्चा की गई। मंत्री ने आश्वस्त किया कि तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, अब शीघ्र ही उड़ान सेवाओं के संचालन की घोषणा की जाएगी। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नियमित उड़ानें शुरू होने से पूर्वांचल के लोगों को हवाई यात्रा की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही बौद्ध पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का मानना है कि एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने पर क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। जनपद के लोगों ने इस पहल के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द उड़ान सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई है। ✈️1