logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हल्द्वानी विवाद पर रुड़की में भाजपा का हल्ला बोल, कांग्रेस के खिलाफ जमकर गरजे नेता भगवानपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील पेगोवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा—भ्रामक प्रचार से प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश

3 hrs ago
user_सुमित सैनी पत्रकार
सुमित सैनी पत्रकार
Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
3 hrs ago

हल्द्वानी विवाद पर रुड़की में भाजपा का हल्ला बोल, कांग्रेस के खिलाफ जमकर गरजे नेता भगवानपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील पेगोवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा—भ्रामक प्रचार से प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • हल्द्वानी विवाद पर रुड़की में भाजपा का हल्ला बोल, कांग्रेस के खिलाफ जमकर गरजे नेता भगवानपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील पेगोवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा—भ्रामक प्रचार से प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश
    1
    हल्द्वानी विवाद पर रुड़की में भाजपा का हल्ला बोल, कांग्रेस के खिलाफ जमकर गरजे नेता
भगवानपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील पेगोवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा—भ्रामक प्रचार से प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • अठूरवाला में प्रस्तावित घंटाघर को वित्तीय स्वीकृति, विधायक गैरोला का जताया आभार The Aman Times 🏗️ अठूरवाला में प्रस्तावित घंटाघर को वित्तीय स्वीकृति, विधायक गैरोला का जताया आभार डोईवाला। अठूरवाला में प्रस्तावित घंटाघर के निर्माण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी (नंदू प्रधान) के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक बृजभूषण गैरोला के आवास पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार जताया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यह घंटाघर पुरानी टिहरी की संस्कृति, विरासत और विस्थापित परिवारों की यादों का प्रतीक बनेगा। लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक बृजभूषण गैरोला का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
    1
    अठूरवाला में प्रस्तावित घंटाघर को वित्तीय स्वीकृति, विधायक गैरोला का जताया आभार
The Aman Times
🏗️ अठूरवाला में प्रस्तावित घंटाघर को वित्तीय स्वीकृति, विधायक गैरोला का जताया आभार
डोईवाला।
अठूरवाला में प्रस्तावित घंटाघर के निर्माण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी (नंदू प्रधान) के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक बृजभूषण गैरोला के आवास पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार जताया।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि यह घंटाघर पुरानी टिहरी की संस्कृति, विरासत और विस्थापित परिवारों की यादों का प्रतीक बनेगा।
लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक बृजभूषण गैरोला का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    54 min ago
  • कुंभ मेला-2027 के कार्यों की निगरानी अब जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे कुंभ मेला-2027 के कार्यों की निगरानी अब जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे
    1
    कुंभ मेला-2027 के कार्यों की निगरानी अब जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे
कुंभ मेला-2027 के कार्यों की निगरानी अब जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • लोकेशन लक्सर से है ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक प्रमुख तक लगाई गुहार, आश्वासन के बावजूद नहीं हुआ निर्माण। (पत्रकार राजेश लाम्बा) इस वक्त बड़ी खबर लक्सर से है लक्सर के दाबकी कलां ग्राम पंचायत में मुख्य सड़क से घर तक जाने वाले करीब 85 मीटर रास्ते का निर्माण तीन साल बाद भी नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ता निर्माण को लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मांग की जा रही है,लेकिन अब तक धरातल पर कोई काम शुरू नहीं हुआ।बताया गया कि मुख्य सड़क से घर तक जाने वाला रास्ता कच्चा होने के कारण बरसात के दिनों में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। छोटे बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है। रास्ते की स्थिति खराब होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।ग्रामीणों के अनुसार,ग्राम प्रधान का कार्यकाल शुरू हुए करीब तीन वर्ष बीत चुके हैं रास्ते के निर्माण को लेकर क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर कई बार मांग रखी गई। वहीं,ब्लॉक प्रमुख को भी करीब एक वर्ष पहले लिखित पत्र देकर सड़क बनवाने की मांग की गई थी। इसके बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से लगातार सड़क निर्माण का आश्वासन दिया जा रहा है राकेश कुमार ग्रामीण की समस्या सुनकर समाचार टाइम टीवी की टीम मौके पर पहुंची गांव में पड़ताल की ग्रामीणों की बात सच निकली जब हमारे समाचार टाइम टीवी के रिपोर्टर राजेश लाम्बा ने लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि जिस सड़क निर्माण की बात कर रहे हैं इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है बरसात के बाद 100% सड़क का निर्माण हो जाएगा।
    1
    लोकेशन लक्सर से है
ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक प्रमुख तक लगाई गुहार, आश्वासन के बावजूद नहीं हुआ निर्माण।
(पत्रकार राजेश लाम्बा)
इस वक्त बड़ी खबर लक्सर से है लक्सर के दाबकी कलां ग्राम पंचायत में मुख्य सड़क से घर तक जाने वाले करीब 85 मीटर रास्ते का निर्माण तीन साल बाद भी नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ता निर्माण को लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मांग की जा रही है,लेकिन अब तक धरातल पर कोई काम शुरू नहीं हुआ।बताया गया कि मुख्य सड़क से घर तक जाने वाला रास्ता कच्चा होने के कारण बरसात के दिनों में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। छोटे बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है। रास्ते की स्थिति खराब होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।ग्रामीणों के अनुसार,ग्राम प्रधान का कार्यकाल शुरू हुए करीब तीन वर्ष बीत चुके हैं रास्ते के निर्माण को लेकर क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर कई बार मांग रखी गई। वहीं,ब्लॉक प्रमुख को भी करीब एक वर्ष पहले लिखित पत्र देकर सड़क बनवाने की मांग की गई थी। इसके बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से लगातार सड़क निर्माण का आश्वासन दिया जा रहा है राकेश कुमार ग्रामीण की समस्या सुनकर समाचार टाइम टीवी की टीम मौके पर पहुंची गांव में पड़ताल की ग्रामीणों की बात सच निकली जब हमारे समाचार टाइम टीवी के रिपोर्टर राजेश लाम्बा ने लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि जिस सड़क निर्माण की बात कर रहे हैं इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है बरसात के बाद 100% सड़क का निर्माण हो जाएगा।
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • श्रीराम लीला मंडल नजीबाबाद के नवीन चयनित अध्यक्ष श्री अक्षत अग्रवाल सुपुत्र स्वर्गीय साहू राकेश जी अग्रवाल ने किया पूजन नजीबाबाद ब्लॉक में नगर नजीबाबाद के अति प्राचीन श्रीराम लीला मंडल के नवीन चयनित अध्यक्ष श्री अक्षत अग्रवाल सुपुत्र स्वर्गीय साहू राकेश जी अग्रवाल ने इस वर्ष होने जा रही श्रीराम लीला मंचन हेतु चयनित कमेटी श्रीराम जानकी कला परिषद द्वारा आयोजित रिहर्सल पूजन में पूरी श्रद्धा भाव से प्रतिभाग किया और प्रभु श्रीराम के सम्मुख उपस्थित होकर पूरे विधि विधान से पूजन किया । इस अवसर पर मंडल और परिषद के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
    4
    श्रीराम लीला मंडल नजीबाबाद के नवीन चयनित अध्यक्ष श्री अक्षत अग्रवाल सुपुत्र स्वर्गीय साहू राकेश जी अग्रवाल ने किया पूजन
नजीबाबाद ब्लॉक में नगर नजीबाबाद के अति प्राचीन श्रीराम लीला मंडल के नवीन चयनित अध्यक्ष श्री अक्षत अग्रवाल सुपुत्र स्वर्गीय साहू राकेश जी अग्रवाल ने इस वर्ष होने जा रही श्रीराम लीला मंचन हेतु चयनित कमेटी श्रीराम जानकी कला परिषद द्वारा आयोजित रिहर्सल पूजन में  पूरी श्रद्धा भाव से प्रतिभाग किया और प्रभु श्रीराम के सम्मुख उपस्थित होकर पूरे विधि विधान से पूजन किया । इस अवसर पर मंडल और परिषद के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Gaurav Verma
    Gaurav Verma
    Local News Reporter नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का जवाब—‘राजनीतिक फायदे के लिए जनता को किया जा रहा गुमराह’ कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार—‘राजनीतिक फायदे के लिए जनता को किया जा रहा गुमराह’ हल्द्वानी प्रकरण को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा—तथ्यों को तोड़-मरोड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
    1
    कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का जवाब—‘राजनीतिक फायदे के लिए जनता को किया जा रहा गुमराह’
कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार—‘राजनीतिक फायदे के लिए जनता को किया जा रहा गुमराह’
हल्द्वानी प्रकरण को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा—तथ्यों को तोड़-मरोड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • सिडकुल क्षेत्र में कल शाम बारिश के दौरान नाले में बह गई 06 वर्षीय बालिका का अबतक कुछ पता नहीं चल सका है। हालांकि उसकी तलाश में पुलिस एवं SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी है। थाना सिडकुल को डायल-112 के माध्यम से कल सूचना प्राप्त हुई कि भारी बारिश के दौरान कृपाल स्कूल के पास, रावली महदूद क्षेत्र में पुलिया के पास खेल रही दो बालिकाएं पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई हैं। सूचना प्राप्त होते ही थाना सिडकुल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से 07 वर्षीय बालिका हिमानी को सकुशल बाहर निकाल लिया । वहीं, पानी का बहाव अधिक होने के कारण 06 वर्षीय बालिका विदिशा पुत्री गौतम कुमार, निवासी ग्राम फरीदपुर मान उर्फ पपड़ावली, थाना कोतवाली देहात, बिजनौर, हाल निवासी कृपाल स्कूल के पास रावली महदूद, थाना सिडकुल नाले के तेज बहाव में बह गई थी। घटना के बाद थानाध्यक्ष सिडकुल के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं SDRF टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बालिका की तलाश हेतु घटनास्थल एवं नाले के आसपास के संभावित क्षेत्रों में लगातार सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।बीती रात से पुलिस एवं SDRF की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बालिका की तलाश के लिए उपलब्ध संसाधनों एवं स्थानीय लोगों की सहायता से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    सिडकुल क्षेत्र में कल शाम 
बारिश के दौरान नाले में बह गई 06 वर्षीय बालिका का अबतक कुछ पता नहीं चल सका है। हालांकि उसकी तलाश में पुलिस एवं SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी है।
थाना सिडकुल को डायल-112 के माध्यम से कल सूचना प्राप्त हुई कि भारी बारिश के दौरान कृपाल स्कूल के पास, रावली महदूद क्षेत्र में पुलिया के पास खेल रही दो बालिकाएं पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई हैं।
सूचना प्राप्त होते ही थाना सिडकुल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से 07 वर्षीय बालिका हिमानी को सकुशल बाहर निकाल लिया ।
वहीं, पानी का बहाव अधिक होने के कारण 06 वर्षीय बालिका विदिशा पुत्री गौतम कुमार, निवासी ग्राम फरीदपुर मान उर्फ पपड़ावली, थाना कोतवाली देहात, बिजनौर, हाल निवासी कृपाल स्कूल के पास रावली महदूद, थाना सिडकुल नाले के तेज बहाव में बह गई थी।
घटना के बाद थानाध्यक्ष सिडकुल के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं SDRF टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बालिका की तलाश हेतु घटनास्थल एवं नाले के आसपास के संभावित क्षेत्रों में लगातार सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।बीती रात से पुलिस एवं SDRF की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बालिका की तलाश के लिए उपलब्ध संसाधनों एवं स्थानीय लोगों की सहायता से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • हरिद्वार: बरसाती नाले में बही 6 वर्षीय विदिशा, अब तक नहीं मिला सुराग | SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही 6 वर्षीय बच्ची विदिशा का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस, SDRF, फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। जेसीबी की मदद से नाले में जमा कूड़ा-कचरा हटाया जा रहा है, जबकि संभावित इलाकों में मैनुअल सर्च भी जारी है। सोमवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। इस दौरान दो बच्चियां तेज बहाव की चपेट में आईं, जिनमें 7 वर्षीय हिमानी को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। Editor-in-Chief: सचिन कुमार #Haridwar #RawliMahdood #SDRF #BreakingNews #UttarakhandNews
    1
    हरिद्वार: बरसाती नाले में बही 6 वर्षीय विदिशा, अब तक नहीं मिला सुराग | SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही 6 वर्षीय बच्ची विदिशा का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस, SDRF, फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।
जेसीबी की मदद से नाले में जमा कूड़ा-कचरा हटाया जा रहा है, जबकि संभावित इलाकों में मैनुअल सर्च भी जारी है। सोमवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। इस दौरान दो बच्चियां तेज बहाव की चपेट में आईं, जिनमें 7 वर्षीय हिमानी को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Editor-in-Chief: सचिन कुमार
#Haridwar #RawliMahdood #SDRF #BreakingNews #UttarakhandNews
    user_SHRADDHA TV NETWORK
    SHRADDHA TV NETWORK
    Local News Reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.