बुलडोजर के खिलाफ फुटपाथी दुकानदारों का गुस्सा फूटा, चरपोखरी में गरजी भीड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी के पास फुटपाथी दुकानदारों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर दुकानों को उजाड़ने की कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों दुकानदारों ने पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन के अगुवाई में एक बड़ी और आक्रामक बैठक आयोजित की। इस दौरान भाजपा, आरएसएस और स्थानीय पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई गई। बैठक में मौजूद पूर्व विधायक ने गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे के करीब साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर उनके रोजगार पर बुलडोजर चला, तो वे सड़क से लेकर प्रशासनिक दफ्तर तक जोरदार आंदोलन करेंगे। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाना उनके परिवार के पेट पर लात मारने जैसा है। वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अगिआंव के पूर्व विधायक शिव प्रकाश रंजन ने हस्तक्षेप किया और एसडीओ से बातचीत की। बातचीत के बाद एसडीओ ने भरोसा दिलाया कि फिलहाल किसी भी दुकानदार को उजाड़ा नहीं जाएगा। प्रशासन की ओर से एक समाधान भी सामने रखा गया है—सब्जी विक्रेताओं को 10 फीट और मिठाई व किराना दुकानदारों को 20 फीट जगह छोड़कर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया है। इस आश्वासन के बाद दुकानदारों में थोड़ी राहत जरूर दिखी, लेकिन गुस्सा अब भी शांत नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि जब तक लिखित आदेश नहीं मिलता, तब तक भरोसा करना मुश्किल है। बैठक में पूर्व विधायक शिव प्रकाश रंजन, सांसद प्रतिनिधि रंजीत यादव, अंचल सचिव महेश प्रसाद समेत कई स्थानीय नेता और सैकड़ों दुकानदार मौजूद रहे।

- प्रखंड मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी के पास फुटपाथी दुकानदारों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर दुकानों को उजाड़ने की कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों दुकानदारों ने पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन के अगुवाई में एक बड़ी और आक्रामक बैठक आयोजित की। इस दौरान भाजपा, आरएसएस और स्थानीय पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई गई। बैठक में मौजूद पूर्व विधायक ने गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे के करीब साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर उनके रोजगार पर बुलडोजर चला, तो वे सड़क से लेकर प्रशासनिक दफ्तर तक जोरदार आंदोलन करेंगे। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाना उनके परिवार के पेट पर लात मारने जैसा है। वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अगिआंव के पूर्व विधायक शिव प्रकाश रंजन ने हस्तक्षेप किया और एसडीओ से बातचीत की। बातचीत के बाद एसडीओ ने भरोसा दिलाया कि फिलहाल किसी भी दुकानदार को उजाड़ा नहीं जाएगा। प्रशासन की ओर से एक समाधान भी सामने रखा गया है—सब्जी विक्रेताओं को 10 फीट और मिठाई व किराना दुकानदारों को 20 फीट जगह छोड़कर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया है। इस आश्वासन के बाद दुकानदारों में थोड़ी राहत जरूर दिखी, लेकिन गुस्सा अब भी शांत नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि जब तक लिखित आदेश नहीं मिलता, तब तक भरोसा करना मुश्किल है। बैठक में पूर्व विधायक शिव प्रकाश रंजन, सांसद प्रतिनिधि रंजीत यादव, अंचल सचिव महेश प्रसाद समेत कई स्थानीय नेता और सैकड़ों दुकानदार मौजूद रहे।1
- Post by Govind kumar1
- दो घंटे से रेल परिचालन बाधित यात्री परेशान आरा अचानक हुए मौषम मे बदलाव के कारण हो रही भारी बारिश और तेज आंधी पानी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं तेज आंधी के कारण इसका सीधा असर रेल परिचालन पर पड़ा है जहाँ की डीडीयू पटना रेलखंड के अप और डाउन लाइन में ट्रेन परिचालन पूरी तरह से बाधित है जहाँ की पाली हाल्ट के पास ओएचई तार के टूट जाने और कोइलवर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर जाने के बाद दिनो लाइन पर परिचालन 6,30 से पूरी तरह बाधित है वही कई महत्वपूर्व ट्रेन विभिन्न स्टेशन पर खड़ी है वही आरा जंक्सन पर रेल यात्री काफी परेशान है यात्रिओ की भीड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते नजर आ रहे है ट्रेन का आवागमन बाधित होने से स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्री काफी परेशान है1
- कशिश न्यूज़ जीएसटी अधिकारी दिव्या ज्योति की नवजात की मौत मामले में सासाराम लालगंज नहर स्थित समर्पण नर्सिंग होम के संचालक समेत दो पर एफआईआर दर्ज इस तरह मामले में पहली बड़ी कार्रवाई पर अप्रशिक्षित अबैध संचालकों में मचा हड़कंप सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी एसडीपीओ टू कुमार वैभव की मौजूदगी में तीन दिन घंटों जांच पड़ताल के साथ गठित मेडिकल टीम की जांच रिपोर्ट के बाद कारवाई नर्सिंग होम संचालक डॉ कमलेश कुमार ने की मैं बेकसूर बचाव में उतरे आईएमए रोहतास टीम1
- जदयू ने मनोज उपाध्याय को 6 साल के लिए किया निष्कासित पटना, 30 अप्रैल 2026: बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोजपुर जिले के पीरो निवासी मनोज कुमार उपाध्याय को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, उपाध्याय पर दल-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप है। जारी आदेश में कहा गया है कि मनोज कुमार उपाध्याय की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए उन्हें अगले छह वर्षों के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है। इस कार्रवाई को संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने के लिए अहम कदम माना जा रहा है।1
- बिहार के आरा, भोजपुर जिले के उदवंंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा–मोहनिया हाईवे पर जीरो माइल-बेहरा ओवरब्रिज के समीप गुरुवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।हादसे के बाद ट्रक के केबिन में दबे चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम की तत्परता से चालक की जान बच सकी। ----1
- Post by अजय कुमार1
- गैस की किल्लत के बाद अब भोजपुर जिले के पीरो, चरपोखरी सहित आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल का गंभीर संकट देखने को मिल रहा है। पेट्रोल पंपों पर तेल की भारी कमी के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि सुबह से ही पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग जा रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को पर्याप्त तेल नहीं मिल पा रहा है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कई बारातियों को बिना तेल लिए ही वापस लौटना पड़ रहा है। शादी-विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गुरुवार की दोपहर 2 बजे के करीब कई दूल्हों ने भी इस समस्या को लेकर नाराजगी जताई है, क्योंकि समय पर बारात निकलना मुश्किल हो गया है। सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि जरूरी सेवाएं भी इस संकट से प्रभावित हो रही हैं। एम्बुलेंस चालकों का कहना है कि उन्हें भी सीमित मात्रा में ही तेल मिल रहा है, जिससे आपातकालीन सेवाओं पर असर पड़ सकता है। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार सप्लाई में कमी के कारण यह स्थिति बनी हुई है। अगर जल्द ही आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। इलाके में तेल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है और लोग प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं। जबकि प्रसासन ने बताया की तेल की कोई कमी नहीं है। सभी लोगों से धैर्य बनाकर रहने की अपील की गई है वही तेल टंकियां पर बढ़ते भीड़ को देखते हुए पुलिस बल्कि भी तैनाती की गई है।1