Shuru
Apke Nagar Ki App…
अधिकारियों की अपील अफवाहों पर ना दे ध्यान ? पेट्रोल को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म बजारो में पंपो पर उमड़ी भीड़
अजय कुमार
अधिकारियों की अपील अफवाहों पर ना दे ध्यान ? पेट्रोल को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म बजारो में पंपो पर उमड़ी भीड़
More news from बिहार and nearby areas
- Post by अजय कुमार1
- चरपोखरी प्रखंड के डेयरी भवन में बुधवार की दोपहर 1 बजे के करीब भोजपुर बक्सर एमएलसी चुनाव के एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद ने वार्ड सदस्यों और जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास कुमार विकी ने की, जबकि संचालन जदयू अध्यक्ष अशोक पांडे उर्फ चिंटू बाबा द्वारा किया गया। बैठक में पूर्व उप प्रमुख पप्पू कुमार शाह, अशोक सिंह, श्याम आजाद, मुखिया लाल मुक्ति पासवान, प्रवीण कुमार उर्फ राजू, संतोष पांडे, रवि कुमार, जदयू मीडिया प्रभारी मुन्ना बाबा, इमरान अहमद बैजनाथ सिंह देविदयाल सिंह मुकेश सिंह रमेश कुशवाहा विनय सिंह रमेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। हालांकि शक्ति प्रशिक्षण को लेकर आयोजित इस बैठक में प्रखंड के महज तीन मुखिया ही पहुंचे और वार्ड सदस्यों की संख्या भी काफी कम रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदेश विधायक राधा चरण साह ने इंडिया समर्थित उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद के पक्ष में वार्ड सदस्यों और मुखिया से वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सही प्रतिनिधि का चुनाव जरूरी है। वहीं स्थानीय विधायक महेश पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद एमएलसी चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने की अपील की। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई।1
- पटना जिले के दौलतपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध शराब के बड़े जखीरे का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 321 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बताया जाता है कि जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, वहां मौजूद तस्कर भाग निकलने में सफल रहे। हालांकि पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर शराब को जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि इलाके में लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिल रही थी। इसी के तहत यह छापेमारी की गई। फिलहाल फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बिहार में शराबबंदी के बावजूद इस तरह की बरामदगी एक बार फिर अवैध कारोबार की सक्रियता को उजागर करती है। पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह के धंधे में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- पटना जिला के थाना क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत दर्जनों अपराधी गिरफ्तार, प्रेस कॉन्फ्रेंस करते नगर अधीक्षक भानु प्रताप सिंह1
- baccha chor ko pakado Apne bacchon Ko Sattar kar rakho public log1
- Post by एनामुल हक1
- भोजपुर जिला के आरा मैं शाम 6 आंधी और तूफान देखने को मिला लाइव तस्वीर आपके सामने1
- चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनैनी बाजार में मंगलवार की शाम हुई गोलीबारी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। बेलगाम अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक की पहचान रोशन कुमार के रूप में की गई है, जिसे पेट में गोली लगी थी। घटना के बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस मामले में चरपोखरी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बुधवार की शाम 5:00 के करीब बताया कि घायल रोशन कुमार के बयान के आधार पर पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- बिहटा:नेउरा रेलवे स्टेशन पर एक मेमू पैसेंजर ट्रेन को करीब डेढ़ घंटे तक रोके रखा गया, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेस ट्रेन को पास कराने के लिए मेमू को प्लेटफॉर्म पर खड़ा रखा गया। अचानक हुई देरी से यात्रियों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना था कि बिना सूचना के ट्रेन रोकने से उनकी दिनचर्या प्रभावित हुई। वहीं, यात्रियों ने पैसेंजर ट्रेनों की अनदेखी का भी आरोप लगाया।1