बाड़ी शहर में सफाई व्यवस्था की पोल खुली: “चार दिन की चांदनी फिर वही अंधेरी रात” कहावत हुई चरितार्थ, धौलपुर बाड़ी ,शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। हालात ऐसे बन गए हैं कि “चार दिन की चांदनी फिर वही अंधेरी रात” वाली कहावत बाड़ी शहर पर पूरी तरह लागू होती नजर आ रही है। कुछ दिनों की सक्रियता के बाद नगर पालिका की व्यवस्थाएं फिर से पटरी से उतरती दिख रही हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के गुमट क्षेत्र का दौरा करने पर स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई। कई नालियां लंबे समय से जाम पड़ी हैं, जिनकी सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। गुमट क्षेत्र स्थित मंदिरों में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें गंदगी और बदबू के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे धार्मिक आस्था भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। मौके पर पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि होतम सिंह जाटव भी मौजूद रहे, जिन्होंने स्थिति पर चिंता जताई। वहीं गुमट वो पुराना। बाजार मोहल्ला के नागरिकों ने बताया कि क्षेत्र में कूड़ा उठाने की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। कूड़ा संग्रहण के लिए आने वाले टेंपो महीने में मुश्किल से 15 दिन ही पहुंचते हैं, जबकि बाकी 15 दिन अनुपस्थित रहते हैं। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा पूरा भुगतान किया जा रहा है, जो गंभीर अनियमितता को दर्शाता है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था केवल कागजों में ही दिखाई दे रही है, जबकि जमीनी हकीकत बेहद खराब है। गंदगी के चलते मच्छरों और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है, जिससे लोग खासे चिंतित हैं। नवागत अधिशासी अधिकारी उत्तमचंद बंसल ने शुरुआत में कुछ दिन व्यवस्थाओं को संभालने का प्रयास जरूर किया, लेकिन अब हालात फिर से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। शहर में बढ़ती गंदगी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सफाई व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए, नालियों की नियमित सफाई करवाई जाए और कूड़ा उठाने की व्यवस्था को पारदर्शी व नियमित बनाया जाए। अन्यथा आने वाले समय में जनआक्रोश बढ़ सकता है।
बाड़ी शहर में सफाई व्यवस्था की पोल खुली: “चार दिन की चांदनी फिर वही अंधेरी रात” कहावत हुई चरितार्थ, धौलपुर बाड़ी ,शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। हालात ऐसे बन गए हैं कि “चार दिन की चांदनी फिर वही अंधेरी रात” वाली कहावत बाड़ी शहर पर पूरी तरह लागू होती नजर आ रही है। कुछ दिनों की सक्रियता के बाद नगर पालिका की व्यवस्थाएं फिर से पटरी से उतरती दिख रही हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के गुमट क्षेत्र का दौरा करने पर स्थिति बेहद
चिंताजनक पाई गई। कई नालियां लंबे समय से जाम पड़ी हैं, जिनकी सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। गुमट क्षेत्र स्थित मंदिरों में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें गंदगी और बदबू के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे धार्मिक आस्था भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। मौके पर
पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि होतम सिंह जाटव भी मौजूद रहे, जिन्होंने स्थिति पर चिंता जताई। वहीं गुमट वो पुराना। बाजार मोहल्ला के नागरिकों ने बताया कि क्षेत्र में कूड़ा उठाने की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। कूड़ा संग्रहण के लिए आने वाले टेंपो महीने में मुश्किल से 15 दिन ही पहुंचते हैं, जबकि बाकी 15 दिन अनुपस्थित रहते हैं। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा पूरा भुगतान किया जा रहा है, जो गंभीर अनियमितता को दर्शाता है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था केवल कागजों में ही दिखाई दे रही है, जबकि जमीनी हकीकत बेहद खराब है।
गंदगी के चलते मच्छरों और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है, जिससे लोग खासे चिंतित हैं। नवागत अधिशासी अधिकारी उत्तमचंद बंसल ने शुरुआत में कुछ दिन व्यवस्थाओं को संभालने का प्रयास जरूर किया, लेकिन अब हालात फिर से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। शहर में बढ़ती गंदगी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सफाई व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए, नालियों की नियमित सफाई करवाई जाए और कूड़ा उठाने की व्यवस्था को पारदर्शी व नियमित बनाया जाए। अन्यथा आने वाले समय में जनआक्रोश बढ़ सकता है।
- धौलपुर। करीब ढाई साल पुराने जानलेवा फायरिंग के एक मामले में अपर जिला सेशन न्यायालय धौलपुर ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को 10 वर्ष के कारावास की सजा से दंडित किया है। साथ ही 5000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अपर लोक अभियोजक मुकेश सिकरवार ने बताया कि मामला 21 अक्टूबर 2022 राजाखेड़ा थाना क्षेत्र का है। जिसमें राजाखेड़ा निवासी राजू पुत्र फरेंद्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरा भाई पुष्पेंद्र हॉट मैदान राजाखेड़ा में मैच खेलने गया था। तभी तपेन्द्र पुत्र हरि सिंह निवासी राजाखेड़ा ने जान से मारने की नीयत से पुष्पेंद्र पर कट्टे से फायर कर दिया। जिसकी गोली पुष्पेंद्र के पैर में जाकर लगी। अपर लोक अभियोजक मुकेश सिकरवार ने बताया कि राजाखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तफ्तीश अनुसंधान कर कोर्ट में चालान पेश किया। जिसमें अपर जिला सेशन न्यायालय धौलपुर के न्यायाधीश राकेश गोयल ने 9 अप्रैल 2026 को सुनवाई करते हुए आरोपी तपेंद्र पुत्र हरि सिंह को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसे 5000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।1
- धौलपुर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग धौलपुर द्वारा अभिभाषक संघ धौलपुर में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य संबंधित जांच की गई। शिविर का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मांगो द्वारा किया गया । अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया होती है। इसलिए अधिवक्ताओं को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करते रहना चाहिए । उन्होंने कहा कि नियमित योग और व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है इसलिए अधिवक्ता अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें । एम ए सी टी न्यायाधीश सुश्री प्रीति नायक ने कहा कि धौलपुर अभिभाषक संघ द्वारा अधिवक्ताओं के लिए पहली बार इतने बड़े स्तर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग धौलपुर के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें एक साथ अधिवक्ताओं की शरीर की संपूर्ण जांच नि:शुल्क की जा रही है तथा उन्हें परामर्श व दवाइयां भी वितरित की जा रही है । उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए अभिभाषक संघ को बधाई दी। धौलपुर अभिभाषक संघ अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य अधिवक्ता हित सर्वप्रथम है और इसको ध्यान में रखकर इस दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है जिसके माध्यम से सभी अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया गया है और उन्हें परामर्श और दवाइयां भी वितरित की गई है ।इस अवसर पर चिकित्सा विभाग की ओर से डॉक्टर गोविंद सिंह मीणा ,डॉ.0अनुराग मित्तल, शिवम, संजय, पुष्पेंद्र, श्रीमती संध्या कुमारी, राकेश अग्रवाल, शशांक शर्मा, गौरव, संजय शर्मा, महेंद्र सिंह परमार, मलखान सिंह, राजीव चौहान, श्रीमती मीना देवी व सुरेश शर्मा व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश गोयल एससी एसटी न्यायाधीश नम्रता पारीक, मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह मीणा, एसीजेएम शीला फौजदार, न्यायिक अधिकारी करुणा , सुमन मीणा अभिभाषक संघ बाड़ी के अध्यक्ष सत्येंद्र जादौन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी उपाध्यक्ष हेमंत पचौरी ब्रजेश बघेल, विनय शर्मा ,प्रशांत बघेलविवेक व्यास, महिला कार्यकारिणी सदस्य कीर्ति राजावत, फरहा खान प्रतिमा व इंद्रा शर्मा उपस्थित थे।4
- बाड़ी शहर में सफाई व्यवस्था की पोल खुली: “चार दिन की चांदनी फिर वही अंधेरी रात” कहावत हुई चरितार्थ, धौलपुर बाड़ी ,शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। हालात ऐसे बन गए हैं कि “चार दिन की चांदनी फिर वही अंधेरी रात” वाली कहावत बाड़ी शहर पर पूरी तरह लागू होती नजर आ रही है। कुछ दिनों की सक्रियता के बाद नगर पालिका की व्यवस्थाएं फिर से पटरी से उतरती दिख रही हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के गुमट क्षेत्र का दौरा करने पर स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई। कई नालियां लंबे समय से जाम पड़ी हैं, जिनकी सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। गुमट क्षेत्र स्थित मंदिरों में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें गंदगी और बदबू के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे धार्मिक आस्था भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। मौके पर पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि होतम सिंह जाटव भी मौजूद रहे, जिन्होंने स्थिति पर चिंता जताई। वहीं गुमट वो पुराना। बाजार मोहल्ला के नागरिकों ने बताया कि क्षेत्र में कूड़ा उठाने की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। कूड़ा संग्रहण के लिए आने वाले टेंपो महीने में मुश्किल से 15 दिन ही पहुंचते हैं, जबकि बाकी 15 दिन अनुपस्थित रहते हैं। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा पूरा भुगतान किया जा रहा है, जो गंभीर अनियमितता को दर्शाता है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था केवल कागजों में ही दिखाई दे रही है, जबकि जमीनी हकीकत बेहद खराब है। गंदगी के चलते मच्छरों और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है, जिससे लोग खासे चिंतित हैं। नवागत अधिशासी अधिकारी उत्तमचंद बंसल ने शुरुआत में कुछ दिन व्यवस्थाओं को संभालने का प्रयास जरूर किया, लेकिन अब हालात फिर से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। शहर में बढ़ती गंदगी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सफाई व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए, नालियों की नियमित सफाई करवाई जाए और कूड़ा उठाने की व्यवस्था को पारदर्शी व नियमित बनाया जाए। अन्यथा आने वाले समय में जनआक्रोश बढ़ सकता है।4
- धौलपुर। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में धौलपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 40 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमित गौतम को गिरफ्तार कर लिया है, जो करीब 6 साल से फरार चल रहा था। आरोपी अमित गौतम पर करीब 12 करोड़ 69 लाख रुपये की धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं। उसके खिलाफ जयपुर और उदयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर करीब 20 मामले दर्ज हैं, जिनमें वह लंबे समय से वांछित था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी आरोपी की काफी समय से तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को बड़ा निवेशक (इन्वेस्टर) दिखाने के लिए लग्जरी गाड़ियों और महंगे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था, जिससे वह बड़े लोगों को अपने जाल में फंसा सके। वह डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी और उच्च शिक्षण संस्थानों में कार्यरत लोगों को बैंक ले जाकर विभिन्न शाखाओं से एक साथ बड़े लोन दिलवाता था और बाद में धोखाधड़ी को अंजाम देता था।1
- Bollywood Super Star- Jeetendra Today -7 April he turned 84 years & he birth place - Amritsar- Punjab India4
- मुरैना में जेसीबी से टूटी LPG पाइपलाइन, आग भड़की—हलवाई की भट्टी तक पहुंची, कई झुलसे 📍 खबर: मुरैना शहर में बड़ा हादसा उस समय हो गया जब पानी की लाइन दुरुस्त करने के दौरान जेसीबी मशीन से एलपीजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। घटना नेहरू पार्क के पास हुई, जहां अचानक गैस रिसाव के बाद आग भड़क उठी। तेजी से फैली आग पास में स्थित एक हलवाई की भट्टी तक पहुंच गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कुछ लोग झुलस गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। घटना के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर एमएस रोड पर एक तरफ का यातायात बंद कर दिया। सूचना मिलते ही नगर निगम और गैस कंपनी की टीमें मौके पर पहुंच गईं और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गईं। फिलहाल गैस पाइपलाइन की मरम्मत का काम जारी है और प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल के आसपास न जाएं और सावधानी बरतें।1
- बेटियों के साथ हुए हर अन्याय की सजा मिलेगी, कोई बच नहीं पाएगा!1
- धौलपुर पुलिस ने 12 करोड़ 69 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में 6 साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी अमित गौतम को गुरुवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भरतपुर रेंज से 40 हजार और जयपुर पश्चिम पुलिस से 3 हजार रुपए का इनाम घोषित था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी उसकी तलाश कर रहा था। पुलिस के अनुसार, अमित गौतम ने अपने साथी अरुण अग्रवाल के साथ मिलकर करीब 200 लोगों को निवेश के नाम पर झांसा दिया और करोड़ों रुपए ठगे। उसके खिलाफ धौलपुर, जयपुर और उदयपुर में लगभग 21 मामले दर्ज हैं।जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को बड़ा निवेशक बताकर लोगों को कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देता था। वह विश्वास जीतने के लिए शुरुआत में कुछ निवेशकों को मुनाफा भी देता था, जिससे वे और अधिक रकम निवेश करने के लिए प्रेरित होते थे। लग्जरी गाड़ियां, महंगी घड़ियां दिखाकर करता था ट्रेप अमित गौतम फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों से निवेश करवाता था। वह मुख्य रूप से अमीर और पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बनाता था। लग्जरी गाड़ियां, महंगी घड़ियां और मोबाइल फोन दिखाकर वह खुद को प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करता था और जरूरत पड़ने पर लोगों को बैंक से लोन तक दिलवाता था। डॉक्टरों को भी जाल में फंसाया आरोपी ने उदयपुर से एम. फार्मा की डिग्री हासिल की थी। वह अपने मेडिकल क्षेत्र के ज्ञान का उपयोग कर डॉक्टरों और अन्य पेशेवर लोगों को भी अपने जाल में फंसाता था। आरोपी पर धोखाधड़ी के 21 केस दर्ज गिरफ्तार किए गए आरोपी अमित गौतम पर जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र में 15, मानसरोवर थाना क्षेत्र में एक, उदयपुर के भुपालपुरा थाना क्षेत्र में 2, धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में दो और एक प्रवर्तन निदेशालय ईडी में मामला दर्ज हैं। साइबर सेल की छह महीने की मेहनत रंग लाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल की टीम ने जयपुर, उदयपुर और दिल्ली में लगातार इनपुट जुटाए । पुख्ता जानकारी मिलने के बाद टीम ने आरोपी को दिल्ली के लाजपत नगर इलाके से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में साइबर सेल की छह महीने की मेहनत रंग लाई । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।साइबर टीम की रही विशेष भूमिका एसपी विकास सांगवान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने में निहालगंज थाना प्रभारी अमित शर्मा के साथ सब इंस्पेक्टर हरिंद सिंह, साइबर सेल प्रभारी नरेंद्र सिंह की टीम की भूमिका रही हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का था। जिसे पकड़वाने में कांस्टेबल हरविंद्र सिंह की विशेष भूमिका हैं।2