*चितरंगी पुलिस की कार्यवाही - बलात्कार के प्रकरण में एक वर्ष से फरार 5-5 हजार रू *चितरंगी पुलिस की कार्यवाही - बलात्कार के प्रकरण में एक वर्ष से फरार 5-5 हजार रूपये के ईनामी दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में* *अप. क्र.-37/2025, धारा- 137(2),87,64(1), 64 (2) बीएनएस 4, 6, 5 एल पास्को एक्ट* *घटना का विवरण -* दिनांक 30/01/2025 को फरियादिया ने थाना चितरंगी मे रिपोर्ट लेख कराई थी कि फरियादिया के गाव मे आरोपी अपनी रिश्तेदारी मे आता जाता था जिससे उनकी मुलाकात हो गई थी । उसके बाद शादी का बहाना करके अलग अलग स्थानो पर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। जिसका पीडिता व्दारा विरोध किया गया तो उसकी मां ने समझाया बुझाया एवं शादी का झूठा आश्वासन देकर अपने घर मउगंज ले गई वहा पर उसके दूसरे लडके व्दारा भी पीडिता के साथ गलतकाम किया और उससे अपने पुत्र की शादी भी नही की और घर से भगा दिया । जिसकी रिपोर्ट पर थाना चितंरगी में सुसंगत धारा- 137(2), 87, 64(1), 64(2) बीएनएस 4,6,5 एल पास्को एक्ट पंजीबध्द किया गया जाकर विवेचना मे लिया गया । *कार्यवाही विवरण* श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं श्री सर्वप्रिय सिंहा (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के सतत मार्गदर्शन तथा श्री राहुल सैयाम अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी की सतत निगरानी में गंभीर अपराधो के आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में थाना प्रभारी चितरंगी दौरान विवेचना में प्राप्त सुसंगत साक्ष्यो के आधार पर आरोपीगणो के विरूध्द अपराध सिध्द होने से आरोपी विनय रजक पिता कल्लू उर्फ हरिकृपाल रजक उम्र 24 वर्ष निवासी मउगंज जिला मउगंज हाल कुसाही थाना गढवा जिला सिगरौली (म.प्र.) को पूर्व मे गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेस किया जा चूका है। मामले में महिला आरोपी सविता रजक एवं उसका पुत्र ब्रिजेश रजक घटना दिनांक से फरार चल रहे थे। जो काफी ढूँढने पर भी दस्तयाब नही हो पा रहे थे ।घटना की गंभीरता एवं आरोपियो के लगातार फरार होने की स्थिति में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सिगरौली व्दारा फरार आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु 5000-5000 रूपये ( कुल दस हजार रूपये ) का ईनाम उदघोषित किया गया था । उसी क्रम मे दिनांक15/04/2026 को मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपिया किसी कार्य से कुसाही आने वाली है उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये मउनि. उमेश तिवारी व्दारा आरोपिया सविता देवी रजक निवासी मउगंज जिला मउगंज हाल कुसाही थाना गढवा जिला सिगरौली (म.प्र.) को दिनांक 15/04/2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं पूछताछ मे उसने घटना स्वीकार किया और बताया कि उसका पुत्र ब्रिजेश रजक बैढन आया है। जिसे तत्काल पुलिस टीम व्दारा दिनांक 16/04/2026 को बैढन मे हिरासत मे लिया जाकर पूछताछ किया गया जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी ब्रिजेश रजक पिता कल्लू रजक निवासी मउगंज जिला मउगंज हाल कुसाही थाना गढवा जिला सिगरौली (म.प्र.) को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।लम्बे समय से लंबित चल रहे प्रकरण का निकाल किया गया । *उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण योगदान –* निरी. सुधेश तिवारी (प्रभारी थाना चितरंगी ), श्रीमती उमेश तिवारी, सउनि.आर.डी वर्मा , रमेश कोल, रमेश साकेत, प्रआर. कैलाश सिंह , आर. मुकेश पाण्डेय, सुभाष पाल, सुदर्शन चौहान, वीर प्रताप सिहं, शुभम पटले म.आर. प्रतिमा टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- *डायल-112 एवं पुलिस टीम की तत्परता से आगजनी की घटना पर पाया गया काबू, बड़ा हादसा टला* चौकी खुटार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुटार थाना टोला में एक मकान में आग लगने की सूचना डायल-112 के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल संबंधित पुलिस टीम एवं फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। चौकी प्रभारी खुटार श्रीमती शीतला यादव के नेतृत्व में डायल-112 एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया गया। साथ ही फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर बुलाकर संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। उक्त आगजनी की घटना में मकान स्वामी रामरेखा पटेल, निवासी ग्राम खुटार, थाना टोला का घर प्रभावित हुआ, किन्तु समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई एवं बड़ा हादसा टल गया। इस सराहनीय कार्यवाही में सऊनि मनीष सेन, आरक्षक अभिषेक कुशवाहा, प्रधान आरक्षक सच्चिदानंद तिवारी, डायल-112 पायलट अवनीश दुबे, रामभवन शाह, समाजसेवी अंश कुमार सोनी एवं फायर ब्रिगेड टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। *सिंगरौली पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर सूचना दें, जिससे समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।*1
- *चितरंगी पुलिस की कार्यवाही - बलात्कार के प्रकरण में एक वर्ष से फरार 5-5 हजार रूपये के ईनामी दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में* *अप. क्र.-37/2025, धारा- 137(2),87,64(1), 64 (2) बीएनएस 4, 6, 5 एल पास्को एक्ट* *घटना का विवरण -* दिनांक 30/01/2025 को फरियादिया ने थाना चितरंगी मे रिपोर्ट लेख कराई थी कि फरियादिया के गाव मे आरोपी अपनी रिश्तेदारी मे आता जाता था जिससे उनकी मुलाकात हो गई थी । उसके बाद शादी का बहाना करके अलग अलग स्थानो पर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। जिसका पीडिता व्दारा विरोध किया गया तो उसकी मां ने समझाया बुझाया एवं शादी का झूठा आश्वासन देकर अपने घर मउगंज ले गई वहा पर उसके दूसरे लडके व्दारा भी पीडिता के साथ गलतकाम किया और उससे अपने पुत्र की शादी भी नही की और घर से भगा दिया । जिसकी रिपोर्ट पर थाना चितंरगी में सुसंगत धारा- 137(2), 87, 64(1), 64(2) बीएनएस 4,6,5 एल पास्को एक्ट पंजीबध्द किया गया जाकर विवेचना मे लिया गया । *कार्यवाही विवरण* श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं श्री सर्वप्रिय सिंहा (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के सतत मार्गदर्शन तथा श्री राहुल सैयाम अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी की सतत निगरानी में गंभीर अपराधो के आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में थाना प्रभारी चितरंगी दौरान विवेचना में प्राप्त सुसंगत साक्ष्यो के आधार पर आरोपीगणो के विरूध्द अपराध सिध्द होने से आरोपी विनय रजक पिता कल्लू उर्फ हरिकृपाल रजक उम्र 24 वर्ष निवासी मउगंज जिला मउगंज हाल कुसाही थाना गढवा जिला सिगरौली (म.प्र.) को पूर्व मे गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेस किया जा चूका है। मामले में महिला आरोपी सविता रजक एवं उसका पुत्र ब्रिजेश रजक घटना दिनांक से फरार चल रहे थे। जो काफी ढूँढने पर भी दस्तयाब नही हो पा रहे थे ।घटना की गंभीरता एवं आरोपियो के लगातार फरार होने की स्थिति में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सिगरौली व्दारा फरार आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु 5000-5000 रूपये ( कुल दस हजार रूपये ) का ईनाम उदघोषित किया गया था । उसी क्रम मे दिनांक15/04/2026 को मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपिया किसी कार्य से कुसाही आने वाली है उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये मउनि. उमेश तिवारी व्दारा आरोपिया सविता देवी रजक निवासी मउगंज जिला मउगंज हाल कुसाही थाना गढवा जिला सिगरौली (म.प्र.) को दिनांक 15/04/2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं पूछताछ मे उसने घटना स्वीकार किया और बताया कि उसका पुत्र ब्रिजेश रजक बैढन आया है। जिसे तत्काल पुलिस टीम व्दारा दिनांक 16/04/2026 को बैढन मे हिरासत मे लिया जाकर पूछताछ किया गया जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी ब्रिजेश रजक पिता कल्लू रजक निवासी मउगंज जिला मउगंज हाल कुसाही थाना गढवा जिला सिगरौली (म.प्र.) को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।लम्बे समय से लंबित चल रहे प्रकरण का निकाल किया गया । *उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण योगदान –* निरी. सुधेश तिवारी (प्रभारी थाना चितरंगी ), श्रीमती उमेश तिवारी, सउनि.आर.डी वर्मा , रमेश कोल, रमेश साकेत, प्रआर. कैलाश सिंह , आर. मुकेश पाण्डेय, सुभाष पाल, सुदर्शन चौहान, वीर प्रताप सिहं, शुभम पटले म.आर. प्रतिमा टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- सीधी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अत्यंत महत्वाकांक्षी संविधान संशोधन नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जिले की महिलाओं ने मध्यप्रदेश सरकार की राज्य मंत्री राधा सिंह की अगुवाई और मुख्य आतिथ्य में एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के निर्देशन में विशाल जुलूस बैनर, पोस्टर एवं नारे लिखी हुई दप्पतियो के साथ निकली गई भव्य एवं शानदार महिलाओं की रैली, स्थानीय पूजा पार्क सीधी से होते हुए अस्पताल चौक, सम्राट चौक, कोतवाली मार्ग, गल्ला मंडी, गांधी चौक होते हुए स्थानीय पूजा पार्क के विशाल प्रांगण में समाप्त हुई। जहां पर महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति, महिलाओं के सम्मान में भाजपा मैदान में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के साथ प्रधानमंत्री के प्रति अपार स्नेह एवं आभार के साथ संपन्न हुई। रैली में बहनों का उत्साह हाई रहा, हजारों की संख्या में जिले के विभिन्न अंचलों से शामिल हुई। उल्लेखनीय की नारी शक्ति वंधन अधिनियम से महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत सीट आरक्षित होगी और देश के दिशा निर्धारण में महिलाओं की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूती देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री राधा सिंह की अगुवाई एवं मुख्य अतिथि में सैकड़ो महिलाओं के साथ रैली निकाली गई । रैली का उद्देश्य नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा एवं राज्यसभा में पूर्ण बहुमत के साथ पारित करना है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अभियान की संयोजक डॉ मनीला सिंह चौहान, सह संयोजक सुनीता रानी वर्मा, पार्षद पूनम सोनी, विभा शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती बहेलिया, अनीता चौरसिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, जिला पंचायत सदस्य पूजा सिंह कुशराम ,महिमा तिवारी, पूर्व जन भागीदारी अध्यक्ष नीलम पाण्डेय, निशा सिंह चौहान, संगीता सिंह चौहान, ज्योति कुशवाहा, कंचन केसरी सहित सैकड़ो महिलाएं रैली में शामिल हुई।1
- सोनभद्र/दिनांक 16 अप्रैल,2026। *पीएमएफएमई योजना के तहत मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट का जिलाधिकारी ने फीता काट कर किया उद्घाटन* *मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना से किसानों को उनके उत्पादों का मिलेगा उचित मूल्य और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर होगें उपलब्ध-जिलाधिकारी* जनपद सोनभद्र के पन्नूगंज क्षेत्र के मझिगावा में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत स्थापित मिलेट्स (मोटा अनाज) प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उद्यान अधिकारी श्री मेवाराम ने किया। उक्त यूनिट का स्थापना कार्य स्थानीय उद्यमी श्री प्रदीप कुमार गुप्ता द्वारा किया गया है, जिसके लिए बैंक से 13.00 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ तथा योजना के अंतर्गत 35 प्रतिशत अनुदान (सब्सिडी) भी प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह यूनिट जनपद की पहली नवाचार आधारित मिलेट्स प्रोसेसिंग इकाई है, जिसमें लगभग 92 प्रकार के मोटे अनाजों की प्रोसेसिंग की क्षमता है। उद्घाटन के दौरान कोदो, सावां एवं चिरौंजी जैसे उत्पादों का ट्रायल भी सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की इकाइयों से किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि सोनभद्र जनपद मोटे अनाज उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है और इस पहल से किसानों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी, अधिशासी अभियंता (पी.डब्ल्यू.डी) सहित अन्य अधिकारीगण एवं उद्यमी उपस्थित रहे।3
- सोनभद्र कोन थाना क्षेत्र के पीपरखाड़ गांव में गुरुवार सुबह उस वक्त दिल दहला देने वाला मंजर देखने को मिला, जब तीन अलग-अलग एम्बुलेंसों से एक साथ तीन शव गांव पहुंचे। जैसे ही शव गांव में पहुंचे, चीख-पुकार और करुण क्रंदन से पूरा माहौल गूंज उठा। हर आंख नम थी और हर दिल इस दर्दनाक दृश्य से दहल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के सिंहीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट में कोन क्षेत्र के तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद छत्तीसगढ़ प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए शवों को एम्बुलेंस से उनके पैतृक गांव भिजवाया। मृतकों में पीपरखाड़ गांव के बरवाहा टोला निवासी राजू राम (40) पुत्र चरित्र राम और बृजेश (31) पुत्र जवाहिर राम शामिल हैं, जो आपस में चचेरे भाई थे। वहीं केवाल टोला निवासी पंकज (25) पुत्र सुभाष की भी इस हादसे में जान चली गई। बताया जाता है कि तीनों युवक करीब तीन महीने पहले ही एक ठेकेदार के माध्यम से प्लांट में मजदूरी करने गए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे प्लांट के यूनिट नंबर-1 में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना भीषण था कि कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में कई अन्य मजदूरों के मारे जाने की आशंका है, जबकि दर्जनों श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। जैसे ही शव गांव पहुंचे, परिजनों में कोहराम मच गया। महिलाओं का विलाप और बच्चों की सिसकियां हर किसी का दिल झकझोर रही थीं। पूरे गांव के लोग मृतकों के घरों पर जुट गए और शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाने की कोशिश करते रहे, लेकिन इस गहरे दुख के सामने हर सांत्वना बेअसर नजर आई बाद में तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार कचनरवा पाण्डु नदी तट स्थित श्मशान घाट पर एक साथ किया गया। एक साथ तीन अर्थियां उठने का दृश्य इतना हृदयविदारक था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भर आईं। इस दर्दनाक हादसे ने न सिर्फ पीपरखाड़ गांव बल्कि पूरे कोन क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है। साथ ही प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग भी उठाई गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- गली में गोली मार दे1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1