Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहेड़ी गौ कशी मामले में पुलिस मुठभेड़ में 4 अभियुक्तों को पकड़ा
BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
बहेड़ी गौ कशी मामले में पुलिस मुठभेड़ में 4 अभियुक्तों को पकड़ा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh1
- शीर्षक: केसर शुगर मिल की वादाखिलाफी पर भड़के किसान; भाकियू (भानु) ने घेरा कलेक्ट्रेट, दी चक्का-जाम की चेतावनी बरेली (उत्तर प्रदेश), 26 मार्च 2026: भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले आज भारी संख्या में किसानों ने केसर शुगर मिल (बाहेड़ी) द्वारा बकाया गन्ना भुगतान न किए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक प्रभावी ज्ञापन सौंपते हुए मिल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। भुगतान में धोखाधड़ी और कानूनी कार्रवाई की मांग: प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अमर सिंह और युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि मिल प्रबंधन ने लिखित शपथ पत्र के माध्यम से 20 फरवरी 2026 से भुगतान शुरू करने का वादा किया था, जो पूरी तरह झूठा साबित हुआ है। उन्होंने मांग की कि U.P. Revenue Code, 2006 की धारा 170 से 174 के तहत मिल के मुख्य प्लांट, मशीनरी और चीनी स्टॉक की वास्तविक नीलामी कर तत्काल ₹182.30 करोड़ का बकाया भुगतान सुनिश्चित किया जाए। 7% ब्याज माफी और FIR की चेतावनी: प्रदेश मीडिया प्रभारी नितिन सिरोही और प्रदेश प्रवक्ता जुबैर सिद्दीकी ने प्रशासन को अवगत कराया कि मिल द्वारा भुगतान न मिलने के कारण किसान डिफ़ॉल्टर हो रहे हैं। ऐसे में गन्ना समिति द्वारा खाद-बीज पर वसूला जा रहा 7% ब्याज अनैतिक है और इसे तत्काल माफ किया जाना चाहिए। साथ ही, वादाखिलाफी के लिए मिल प्रबंधन पर IPC की धारा 420, 406 और 120-B के तहत तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। 3 दिन का अल्टीमेटम: प्रदेश महासचिव ताहिर बाबा ने स्पष्ट किया कि यदि आगामी 3 कार्य दिवसों के भीतर मिल की संपत्तियों की भौतिक नीलामी और भुगतान प्रक्रिया प्रारंभ नहीं होती है, तो यूनियन पूरे बरेली मंडल में उग्र आंदोलन, चक्का-जाम और प्रशासनिक तालाबंदी के लिए विवश होगी। उपस्थिति: इस प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा जिला उपाध्यक्ष रोनी, उर्मेश सिंह, आशीष सिंह समेत संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता और क्षेत्र के पीड़ित किसान मौजूद रहे। जय जवान जय किसान 🚜🌾🌾👩🌾🚜🌾🌾1
- kemri ke mohalla chamaran vard number 8 aur 5 ke beech main bahut gandagi ho rahi haikarmchari bhi bilkul dhyan nahin de rahe hain naaloyon main bhot gandagi hai krapya aapse nivedan hai ki jaldi se jaldi ya saaf saafayi karayi jaye dhanyawad1
- iye hii giram ishwarpoor ke roads tute fute in par ko sunbai nhi ho rahi hhii iye gao mi or vi kuchh gali hii jo kachhi hii Pani nali se bhar nikalta hii 😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😂🤣😂🤣😭😂🤣🤣😭😂😂🤣😭😭😂🤣😭🤣🤣1
- रुद्रपुर के डीडी चौक पर बड़ा हादसा टला- —डिवाइडर से टकराकर पिकअप पलटी, ड्राइवर पिकअप में फंसा, लोगों ने बचाई जान #UttarakhandNews #rudrapurnews1
- बिलासपुर में विशेष अभियान के तहत थाना खजुरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। साइबर सेल और थाना खजुरिया की संयुक्त टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए 9 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए। बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 2.25 लाख रुपये बताई जा रही है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष पंकज पंत ने बताया कि जब पीड़ितों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिले, तो उनके चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी की सराहना करते हुए विभाग को धन्यवाद दिया। बरामद फोनों में ओप्पो, वीवो, रियलमी और टेक्नो जैसे ब्रांड्स के हैंडसेट शामिल हैं। मोबाइल पाने वालों में गांव हजरतपुर निवासी जगजीत सिंह, गांव अहरो के धर्मेंद्र व राजिद, बरेली जनपद के शाही निवासी इमरान, चैनपुर के वाहिद, सिसौना के ओमप्रकाश, बमनपुरा के गुलशाद, ग्राम मलकी के गुरमख और टैहरी ख्वाजा के शादाब शामिल हैं। इस बरामदगी अभियान में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्रीपाल सिंह, उपनिरीक्षक सावन, योगेश मलिक, कान्स्टेबल नितिन कुमार और महिला आरक्षी गंगा देवी का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। ताकि समय रहते बरामदगी की जा सके।1
- डंडियां नवाजिश अली में रामनवमी मेले का शुभारंभ। ग्राम प्रधान और कोटेदार ने व्यवस्था संभाली, पुलिस बल तैनात। बरेली जिले की फरीदपुर तहसील के ग्राम डंडियां नवाजिश अली गांव में रामनवमी के पावन अवसर पर एक मेले का शुभारंभ हुआ। मेले के शुरू होते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचने लगे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। इस आयोजन में ग्राम प्रधान और कोटेदार रामसनेही गंगवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में मेले की सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। मुख्य कार्यकर्ताओं में रंजीत पटेल और राज पटेल ने भी सक्रिय सहयोग दिया, जिससे आयोजन को सफल बनाने में मदद मिली। मेले में श्रद्धालुओं के लिए झूले, खान-पान की दुकानें और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। चौपाइयों के विशेष कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है, जिसमें पहले दिन जल्लापुर से चौपाई आई और अगले दिनों में ककरा खुर्द एवं डंडियां नवाजिश अली से प्रतिदिन चौपाइयां प्रस्तुत की जाएंगी। आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साफ-सफाई और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में चौकी प्रभारी कुआडांडा विनय कुमार सिंह, थाना प्रभारी भुता रविंद्र कुमार सिंह, पूजा तोमर सुभाष चंद्र, अमर सिंह, शन्वी और सर्वेश कुमार शामिल हैं। ग्रामीणों में इस मेले को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।1
- Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh1