logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Chhattisgarh Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा राज्य का बजट Chhattisgarh Budget 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्य का Chhattisgarh Budget 2026 24 फरवरी को सदन में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपनी सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे, जिसे नई थीम और नए विजन के साथ तैयार किया गया है। 2047 के लक्ष्य पर आधारित Budget Vision वित्त मंत्री ने बताया कि यह बजट Viksit Bharat 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री के विकसित छत्तीसगढ़ के विजन के अनुरूप यह बजट राज्य के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार ने 2047 तक के Long Term Plan और Short Term Planning को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट रोडमैप तैयार किया है, जो बजट में नजर आएगा। विपक्ष पर साधा निशाना बजट को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पूर्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सरकार के दौरान राजीव गांधी योजना के तहत चार किस्तों में राशि दी जाती थी, जबकि वर्तमान सरकार उससे अधिक राशि हर साल दे रही है। उन्होंने दावा किया कि हर वर्ष करीब 8000 करोड़ रुपये माता-बहनों के खातों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है, जबकि सरकार विकास कार्यों पर फोकस कर रही है।

1 day ago
user_News4u36
News4u36
Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
1 day ago
7d691c6c-64ae-47a2-ab3e-c8df9d2f066f

Chhattisgarh Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा राज्य का बजट Chhattisgarh Budget 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्य का Chhattisgarh Budget 2026 24 फरवरी को सदन में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपनी सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे, जिसे नई थीम और नए विजन के साथ तैयार किया गया है। 2047 के लक्ष्य पर आधारित Budget Vision वित्त मंत्री ने बताया कि यह बजट Viksit Bharat 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री के विकसित छत्तीसगढ़ के विजन के अनुरूप यह बजट राज्य के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार ने 2047 तक के Long Term Plan और Short Term Planning को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट रोडमैप तैयार किया है, जो बजट में नजर आएगा। विपक्ष पर साधा निशाना बजट को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पूर्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सरकार के दौरान राजीव गांधी योजना के तहत चार किस्तों में राशि दी जाती थी, जबकि वर्तमान सरकार उससे अधिक राशि हर साल दे रही है। उन्होंने दावा किया कि हर वर्ष करीब 8000 करोड़ रुपये माता-बहनों के खातों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है, जबकि सरकार विकास कार्यों पर फोकस कर रही है।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • राजधानी रायपुर में रोज सुबह ओपन प्राउंड में बैडमिंटन खेलने वाले ईदगाहभाठा निवासी कारोबारी 57 वर्षीय अमृत बजाज की बैडमिंटन खेलते समय ही कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई.
    1
    राजधानी रायपुर में रोज सुबह ओपन प्राउंड में बैडमिंटन खेलने वाले ईदगाहभाठा निवासी कारोबारी 57 वर्षीय अमृत बजाज की बैडमिंटन खेलते समय ही कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई.
    user_Shweksha Pathak
    Shweksha Pathak
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    8 hrs ago
  • आज रायपुर में रेलवे के जीएम से पत्रकार Vinod Khedule जनहित के मुद्दों पर सवाल करना चाहते थे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें प्रश्न पूछने से रोक दिया। क्या लोकतंत्र में प्रश्न पूछना अपराध है? पत्रकारिता की आवाज दबाना जनता के अधिकारों का हनन है। जवाबदेही से भागना बंद होना चाहिए। सोचिए,
    1
    आज रायपुर में रेलवे के जीएम से पत्रकार  Vinod Khedule  जनहित के मुद्दों पर सवाल करना चाहते थे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें प्रश्न पूछने से रोक दिया। क्या लोकतंत्र में प्रश्न पूछना अपराध है? पत्रकारिता की आवाज दबाना जनता के अधिकारों का हनन है। जवाबदेही से भागना बंद होना चाहिए। सोचिए,
    user_Pravakar srivastav
    Pravakar srivastav
    Raipur, Chhattisgarh•
    8 hrs ago
  • इकलौते बेटे के गम में दे दी जान: वाट्सएप स्टेटस में लिखा... वे भी अब इस दुनिया से जा रहे हैं, पति-पत्नी झूल गए फांसी के फंदे पर छत्तीसगढ़। शिवनी, इकलौते बेटे के गम में पूरी तरह टूट चुके पति-पत्नी ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म वाट्सएप स्टेटस में लिखा है, वे भी अब इस दुनिया से जा रहे हैं।
    1
    इकलौते बेटे के गम में दे दी जान: वाट्सएप स्टेटस में लिखा... वे भी अब इस दुनिया से जा रहे हैं, पति-पत्नी झूल गए फांसी के फंदे पर
छत्तीसगढ़। शिवनी, इकलौते बेटे के गम में पूरी तरह टूट चुके पति-पत्नी ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म वाट्सएप स्टेटस में लिखा है, वे भी अब इस दुनिया से जा रहे हैं।
    user_Sooraj singh
    Sooraj singh
    Student Raipur, Chhattisgarh•
    17 hrs ago
  • तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 15 फरवरी 2026। थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में सूने औद्योगिक गोदाम को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 52 हजार रुपये कीमत का कॉपर, एल्युमिनियम, केबल वायर व क्वाइल तथा वारदात में प्रयुक्त टीवीएस एक्सल मोपेड (कीमत 15 हजार रुपये) जब्त की गई है। कुल जब्ती लगभग 67 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तुलसी-नेवरा स्थित दाउजी फार्म्स प्रा.लि. के सूने गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा केबल वायर काटकर कॉपर और एल्युमिनियम चोरी किए जाने की सूचना रात्रि गश्त टीम को मिली। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। मुखबिर की सटीक सूचना पर बहेसर रोड तिल्दा में एक टीवीएस एक्सल मोपेड (CG 04 PL 283) पर सवार एक युवक और दो महिलाएं तीन बोरियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में पहले गोलमोल जवाब दिए गए, लेकिन सख्ती बरतने पर आरोपियों ने गोदाम से केबल वायर काटकर चोरी करना और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने मौके से चोरी का पूरा माल और वाहन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 331(3), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी सूरज देवार (20 वर्ष) – पिता टिंगली देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा श्रीमती रूपा देवार (28 वर्ष) – पति सूरज देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा श्रीमती आपा देवार (25 वर्ष) – पति स्व. राजा देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश गया है। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
    1
    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 15 फरवरी 2026।
थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में सूने औद्योगिक गोदाम को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 52 हजार रुपये कीमत का कॉपर, एल्युमिनियम, केबल वायर व क्वाइल तथा वारदात में प्रयुक्त टीवीएस एक्सल मोपेड (कीमत 15 हजार रुपये) जब्त की गई है। कुल जब्ती लगभग 67 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तुलसी-नेवरा स्थित दाउजी फार्म्स प्रा.लि. के सूने गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा केबल वायर काटकर कॉपर और एल्युमिनियम चोरी किए जाने की सूचना रात्रि गश्त टीम को मिली। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
मुखबिर की सटीक सूचना पर बहेसर रोड तिल्दा में एक टीवीएस एक्सल मोपेड (CG 04 PL 283) पर सवार एक युवक और दो महिलाएं तीन बोरियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में पहले गोलमोल जवाब दिए गए, लेकिन सख्ती बरतने पर आरोपियों ने गोदाम से केबल वायर काटकर चोरी करना और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात कबूल कर ली।
पुलिस ने मौके से चोरी का पूरा माल और वाहन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 331(3), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
सूरज देवार (20 वर्ष) – पिता टिंगली देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा
श्रीमती रूपा देवार (28 वर्ष) – पति सूरज देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा
श्रीमती आपा देवार (25 वर्ष) – पति स्व. राजा देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश गया है। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
    user_ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ न्यूज़
    ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ न्यूज़
    Media house टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • बेंगलुरु में 17वीं शताब्दी का मंदिर बना हुआ है आकर्षण का केंद्र यहां प्रकृति और बाबा भोलेनाथ की कृपा किस तरह से लोगों पर बनी हुई है सभी इस वीडियो पर देखें..... ॐ नमः शिवाय ।।।।🙏🏻
    1
    बेंगलुरु में 17वीं शताब्दी का मंदिर बना हुआ है आकर्षण का केंद्र यहां प्रकृति और बाबा भोलेनाथ की कृपा किस तरह से लोगों पर बनी हुई है सभी इस वीडियो पर देखें.....
ॐ नमः शिवाय ।।।।🙏🏻
    user_VISHAL GUPTA
    VISHAL GUPTA
    Court reporter दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • तिल्दा-नेवरा में सूने गोदाम में चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार 52 हजार का कॉपर-एल्युमिनियम जब्त, दाउजी फार्म्स गोदाम चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा
    1
    तिल्दा-नेवरा में सूने गोदाम में चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार
52 हजार का कॉपर-एल्युमिनियम जब्त, 
दाउजी फार्म्स गोदाम चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा
    user_प्रकाश जोशी
    प्रकाश जोशी
    Newspaper publisher टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • नाबालिग की हत्या से मची सनसनी .... दुर्ग शहर के शक्ति नगर क्षेत्र में भगवान शंकर मंदिर के सामने देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार लगभग चार लोगों ने मिलकर एक नाबालिग पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिग घोड़ी साज़ का काम करता था और शिव की बारात के दौरान घोड़ी लेकर बारात में पहुंचा था। इसी दौरान आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर जमीन खून से लाल हो गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार हमला करने वाले शातिर अपराधी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
    1
    नाबालिग की हत्या से मची सनसनी
....
दुर्ग शहर के शक्ति नगर क्षेत्र में भगवान शंकर मंदिर के सामने देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार लगभग चार लोगों ने मिलकर एक नाबालिग पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिग घोड़ी साज़ का काम करता था और शिव की बारात के दौरान घोड़ी लेकर बारात में पहुंचा था। इसी दौरान आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर जमीन खून से लाल हो गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
सूत्रों के अनुसार हमला करने वाले शातिर अपराधी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • 17 फरवरी मंगलवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। छूटे हुए हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड एवं आभा आईडी शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन सुनिश्चित करने तथा प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) शत-प्रतिशत पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए मैदानी अमले द्वारा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। बैठक में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित लखपति दीदी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। चयनित महिलाओं की आय के स्रोत, प्रशिक्षण की स्थिति एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए गए कि उनकी आय निरंतर बनी रहे। स्वरोजगार गतिविधियों के विस्तार, उत्पादों के बेहतर विपणन, बैंकिंग सुविधा के माध्यम से वित्तीय सहयोग एवं नियमित तकनीकी मार्गदर्शन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, एसडीएम सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    17 फरवरी मंगलवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार 
समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। छूटे हुए हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड एवं आभा आईडी शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन सुनिश्चित करने तथा प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) शत-प्रतिशत पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए मैदानी अमले द्वारा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।
बैठक में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित लखपति दीदी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। चयनित महिलाओं की आय के स्रोत, प्रशिक्षण की स्थिति एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए गए कि उनकी आय निरंतर बनी रहे। स्वरोजगार गतिविधियों के विस्तार, उत्पादों के बेहतर विपणन, बैंकिंग सुविधा के माध्यम से वित्तीय सहयोग एवं नियमित तकनीकी मार्गदर्शन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, एसडीएम सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.