Shuru
Apke Nagar Ki App…
Gram panchayat sandh manjhgawa ke Gram Mahugay me Nali ka problem hai jati vad pay kam kiyea gaya hai Mukhiyea ka #Usha Devi Kumari, Hamre gali me kam kiyea jae samrat chodre plzz
Abhinash pandey
Gram panchayat sandh manjhgawa ke Gram Mahugay me Nali ka problem hai jati vad pay kam kiyea gaya hai Mukhiyea ka #Usha Devi Kumari, Hamre gali me kam kiyea jae samrat chodre plzz
- Abhinash pandeyनवादा, नवादा, बिहार😡1 hr ago
More news from Bihar and nearby areas
- Gram panchayat sandh manjhgawa ke Gram Mahugay me Nali ka problem hai jati vad pay kam kiyea gaya hai Mukhiyea ka #Usha Devi Kumari, Hamre gali me kam kiyea jae samrat chodre plzz1
- राजगीर का विश्वप्रसिद्ध मलमास मेला 17 मई से शुरू होगा, जिसका टेंडर करोड़ों में हुआ है। तीन साल में एक बार लगने वाला यह मेला देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहाँ मनोरंजन, संस्कृति और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।1
- गोविंदपुर बाजार के मेन चौक पर अधूरी नाली निर्माण से बढ़ी परेशानी, दो महीने से लटका काम गोविंदपुर बाजार के मेन चौक पर अधूरी नाली निर्माण से बढ़ी परेशानी, दो महीने से लटका काम गोविंदपुर बाजार के मेन चौक पर नाली निर्माण के लिए कराई गई खुदाई अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। बताया जा रहा है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर करीब दो महीने पहले नाली निर्माण के लिए सड़क किनारे खुदाई कराई गई थी, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। नाली की खुदाई के बाद सड़क किनारे गहरे गड्ढे खुले पड़े हैं, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिन दुकानदारों के सामने नाली खोदी गई है, वे छोटे-छोटे पटरी और लकड़ी के सहारे किसी तरह दुकानदारी करने को मजबूर हैं। ग्राहक भी उसी संकरे पटरी के सहारे दुकान तक पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर समय हादसे का डर बना रहता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के नाले में गिरने की आशंका बनी रहती है। दुकानदारों ने बताया कि कई ग्राहक डर की वजह से दुकान तक आने से बच रहे हैं, जिससे उनके व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों और दुकानदारों ने प्रशासन से जल्द नाली निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।1
- मैं पूरा रास्ता डीपर लाइट में चला कोई भी डीपर नहीं दिया मैं पूरा रास्ता डीपर लाइट में चला कोई भी डीपर नहीं दिया। नारदीगंज से कहुआरा1
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हाई पावर का जनरेटर लगा दिया गया है। बिहा ,: नवादा जिला के हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हाई पावर का जनरेटर लगा दिया गया है। डॉक्टर नर्स कंपाउंडर समेत स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी का लहर देखा गया है। प्रभारी डॉक्टर अबू सहमा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में बिजली का दिक्कत हो रहा था । जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ता था । बिहार सरकार के सौजन्य से हाई पावर का जनरेटर लगा दिया गया है । बिजली को लेकर लोगों को रोना नहीं पड़ेगा।1
- गोविंदपुर:- हाथियों का कहर माधोपुर में एक घर किया ध्वस्त आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम माधोपुर में फिर हाथियों का तांडव, घर तोड़ा- अनाज किया चट; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम गोविंदपुर (नवादा): नवादा जिला के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की देर रात एक बार फिर हाथियों के झुंड ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान माधोपुर निवासी शिबालक यादव का घर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, जबकि घर में रखे गेहूं, चावल, आलू समेत अन्य खाद्यान्न को हाथियों ने चट कर दिया। लगातार हो रहे हमलों से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह गोविंदपुर-फतेहपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब पांच घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध करते हुए मुआवजे तथा स्थायी समाधान की मांग पर अड़े रहे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं थे। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले एक महीने से हाथियों का झुंड लगातार गांव में तबाही मचा रहा है, इसके बावजूद वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। करीब 10 बजे मुखिया प्रतिनिधि भोला यादव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस टीम के काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया और यातायात बहाल हो सका। ग्रामीणों के अनुसार बीते एक महीने में हाथियों ने माधोपुर गांव में करीब 20 से 25 घरों को नुकसान पहुंचाया है। कई किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है। कुछ दिन पहले हाथियों ने एक महिला को कुचलकर मार डाला था, जबकि एक सप्ताह पूर्व जेठसारी गांव में भी एक अधेड़ व्यक्ति की हाथियों के कुचल कर मार दिया था। लगातार हो रही घटनाओं से पूरे इलाके में भय का माहौल है। पीड़ित महिला नीलू देवी पति शिबालक यादव ने बताया कि देर रात पूरा परिवार घर में सो रहा था। तभी अचानक हाथियों का झुंड गांव में घुस आया। जान बचाने के लिए परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर भागे। इसके बाद हाथियों ने घर को तोड़ डाला और घर में रखा सभी अनाज को हाथियों ने खा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग सिर्फ कागजी कार्रवाई कर रहा है, जबकि गांव के लोग हर रात जान जोखिम में डालकर जीने को मजबूर हैं। लोगों ने प्रशासन से हाथियों के आतंक से स्थायी निजात दिलाने और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।1
- road ke ek side nala nhi rahne ke karan panni road pe gir raha hai bishanpur govindpur nawada road ke ek side nala hai aur dusre side nala nhi rahne ke karan bahut gandagi ho raha hai road pe road pe panni bahte rahta hai1
- गोविंदपुर बाजार के मेन चौक पर कीचड़ से राहगीर परेशान, स्कूली बच्चों को हो रही भारी दिक्कत गोविंदपुर बाजार के मेन चौक पर फैले कीचड़ और जलजमाव के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। हल्की बारिश के बाद ही सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है, जो रोज इसी रास्ते से स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं। कीचड़ भरी सड़क पर कई बार बच्चे फिसलकर गिर भी रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। हैरानी की बात यह है कि इसी रास्ते के पास थाना और दुर्गा मंदिर भी स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बावजूद इसके सड़क की स्थिति बदहाल बनी हुई है। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।1