logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीमलवाड़ा में फिनो फाइनेंस के पुरुष कर्मचारी और और महिला कर्मचारी ने बछड़ावाडा निवासी व्यक्ति के साथ मारपीट की और जातिगत रूप से अपमानित किया गया @DungarpurP प्रशासन मामले में संज्ञान लेकर गुंडागर्दी पर उतारू फाइनेंसकर्मी पर कार्यवाही करें अन्यथा आंदोलन खड़ा होंगा!! @IgpUdaipur शैयर करें साथ ही सस्काइबर करना ना भूलें 👇

2 days ago
user_वागड़ की आवाज
वागड़ की आवाज
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
2 days ago

सीमलवाड़ा में फिनो फाइनेंस के पुरुष कर्मचारी और और महिला कर्मचारी ने बछड़ावाडा निवासी व्यक्ति के साथ मारपीट की और जातिगत रूप से अपमानित किया गया @DungarpurP प्रशासन मामले में संज्ञान लेकर गुंडागर्दी पर उतारू फाइनेंसकर्मी पर कार्यवाही करें अन्यथा आंदोलन खड़ा होंगा!! @IgpUdaipur शैयर करें साथ ही सस्काइबर करना ना भूलें 👇

More news from राजस्थान and nearby areas
  • देवल गांव में सड़क हादसा, दो छात्राओं सहित चार गंभीर घायल डूंगरपुर। जिले के देवल गांव में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे में दो स्कूली छात्राओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंभीर घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार देवल गांव निवासी साहिल पटेल और शेरा फला देवल निवासी शंकर फेरा बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान देवल गांव में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे की चपेट में देवल रेंगा फला निवासी कक्षा 10वीं की छात्रा दीपिका कोटेड और देवल निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा शीतल भी आ गईं। हादसे में दोनों छात्राओं समेत बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने साहिल पटेल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया। वहीं शंकर फेरा और दोनों छात्राओं का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
    1
    देवल गांव में सड़क हादसा, दो छात्राओं सहित चार गंभीर घायल

डूंगरपुर। जिले के देवल गांव में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे में दो स्कूली छात्राओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंभीर घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार देवल गांव निवासी साहिल पटेल और शेरा फला देवल निवासी शंकर फेरा बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान देवल गांव में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे की चपेट में देवल रेंगा फला निवासी कक्षा 10वीं की छात्रा दीपिका कोटेड और देवल निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा शीतल भी आ गईं। हादसे में दोनों छात्राओं समेत बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने साहिल पटेल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया। वहीं शंकर फेरा और दोनों छात्राओं का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण । डूंगरपुर, 26 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक आयोजन करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान तथा जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बुधवार को नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के क्रिटिकल मतदान केंद्रों तथा स्ट्रॉन्ग रूम, मतदान कक्ष एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं, क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था तथा स्ट्रॉन्ग रूम, मतदान कक्ष एवं मतगणना कक्ष में अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा संबंधी आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अधिकारियों ने मतदान एवं मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, उपखण्ड अधिकारी सागवाड़ा सुबोध सिंह चारण, उप पुलिस अधीक्षक (डीवाईएसपी), सागवाड़ा, तहसीलदार, सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सागवाड़ा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। - --०००---
    1
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
      9829264909

नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण ।
डूंगरपुर, 26 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक आयोजन करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान तथा जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बुधवार को नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के क्रिटिकल मतदान केंद्रों तथा स्ट्रॉन्ग रूम, मतदान कक्ष एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया किया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं, क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था तथा स्ट्रॉन्ग रूम, मतदान कक्ष एवं मतगणना कक्ष में अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली। 
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा संबंधी आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
अधिकारियों ने मतदान एवं मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, उपखण्ड अधिकारी सागवाड़ा सुबोध सिंह चारण, उप पुलिस अधीक्षक (डीवाईएसपी), सागवाड़ा, तहसीलदार, सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सागवाड़ा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-  --०००---
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • दो बैलों की लड़ाई से महाराणा प्रताप सर्कल आसपुर की मुख्य सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए थमा दुकानों के बहार मचीं अफरा तफरी दो बैलों की लड़ाई से घंटों थमा यातायात, दुकानों में मची अफरा-तफरी जिले के आसपास एक व्यस्त इलाके में दो बैलों की लड़ाई ने काफी देर तक यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। दोनों बैल सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ते रहे, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लड़ते-लड़ते बैल दुकानों तक पहुंच गए और कई दुकानों के सामान को बिखेर दिया। कुछ दुकानों के काउंटर भी टूट गए। दुकानदारों ने किसी तरह अपनी जान-माल बचाई। काफी देर तक चले इस घटनाक्रम से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में लोगों ने मशक्कत कर दोनों बैलों को अलग किया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।
    1
    दो बैलों की लड़ाई से महाराणा प्रताप सर्कल आसपुर की मुख्य सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए थमा दुकानों के बहार मचीं अफरा तफरी 
दो बैलों की लड़ाई से घंटों थमा यातायात, दुकानों में मची अफरा-तफरी
जिले के आसपास एक व्यस्त इलाके में दो बैलों की लड़ाई ने काफी देर तक यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। दोनों बैल सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ते रहे, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लड़ते-लड़ते बैल दुकानों तक पहुंच गए और कई दुकानों के सामान को बिखेर दिया। कुछ दुकानों के काउंटर भी टूट गए। दुकानदारों ने किसी तरह अपनी जान-माल बचाई। काफी देर तक चले इस घटनाक्रम से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में लोगों ने मशक्कत कर दोनों बैलों को अलग किया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Fear of Missing Out (FOMO) को लेकर युवाओं से यही कहना चाहूँगा कि अपने परिजनों से विचार-विमर्श कर लक्ष्य तय करें और इधर-उधर भटकने के बजाय पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ उसे हासिल करने में लगें।
    1
    Fear of Missing Out (FOMO) को लेकर युवाओं से यही कहना चाहूँगा कि अपने परिजनों से विचार-विमर्श कर लक्ष्य तय करें और इधर-उधर भटकने के बजाय पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ उसे हासिल करने में लगें।
    user_वागड़ NEWS 24
    वागड़ NEWS 24
    Local News Reporter आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • कुशलगढ़ में रक्षाबंधन की धूम: विद्यालयों में गूंजा सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश कुशलगढ़। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कुशलगढ़ क्षेत्र के निजी एवं सरकारी विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, विद्यालय परिवार और अनेक स्थानों पर अभिभावकों ने भी सहभागिता निभाई। कुशलगढ़ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के साथ मोहकमपुरा, पाटन, सरवा, डूंगरा, टीमेडा सहित क्षेत्रभर के विद्यालयों में रक्षाबंधन महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने अपने सहपाठियों और अध्यापकों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रमों में वक्ताओं ने रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी सुरक्षा का प्रतीक बताया। साथ ही समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रक्षासूत्र बांधकर आपसी प्रेम और सौहार्द का संकल्प लिया। कई विद्यालयों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर पर्व मनाया, वहीं अभिभावकों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया। वक्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रेम, विश्वास, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश भी देता है। विद्यालयों में हुए इन आयोजनों ने बच्चों को भारतीय संस्कृति और पर्वों की परंपराओं से जोड़ने के साथ सामाजिक एकता का सकारात्मक संदेश भी दिया।
    1
    कुशलगढ़ में रक्षाबंधन की धूम: विद्यालयों में गूंजा सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश
कुशलगढ़। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कुशलगढ़ क्षेत्र के निजी एवं सरकारी विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, विद्यालय परिवार और अनेक स्थानों पर अभिभावकों ने भी सहभागिता निभाई।
कुशलगढ़ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के साथ मोहकमपुरा, पाटन, सरवा, डूंगरा, टीमेडा सहित क्षेत्रभर के विद्यालयों में रक्षाबंधन महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने अपने सहपाठियों और अध्यापकों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रमों में वक्ताओं ने रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी सुरक्षा का प्रतीक बताया। साथ ही समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।
विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रक्षासूत्र बांधकर आपसी प्रेम और सौहार्द का संकल्प लिया। कई विद्यालयों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर पर्व मनाया, वहीं अभिभावकों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।
वक्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रेम, विश्वास, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश भी देता है। विद्यालयों में हुए इन आयोजनों ने बच्चों को भारतीय संस्कृति और पर्वों की परंपराओं से जोड़ने के साथ सामाजिक एकता का सकारात्मक संदेश भी दिया।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बांसवाड़ा राजस्थान में बोहरा समाज द्वारा दिनांक 25/8/2026को ईद मिलादुन्नबी महा जुलूस निकाला गया जिसमें बूढ़े और नौजवान, बच्चों एवं महिला भी शामिल होकर जुलूस का शोभा बढ़ाया।
    1
    बांसवाड़ा राजस्थान में 
बोहरा समाज द्वारा दिनांक 25/8/2026को ईद मिलादुन्नबी महा जुलूस निकाला गया जिसमें बूढ़े और नौजवान, बच्चों एवं महिला भी शामिल होकर जुलूस का शोभा बढ़ाया।
    user_Ajay kumar Pandit
    Ajay kumar Pandit
    Photographer Banswara, Rajasthan•
    21 hrs ago
  • आसपुर पुलिस ने बाइक सवार को रक्षासूत्र बांधते हुए किया नवाचार किया हेलमेट पहनने का दिया संदेश दुर्घटनाओं से बचें आसपुर पुलिस ने हेलमेट व सिट बैल्ट को लेकर रक्षासूत्र बांधकर दिया जागरूकता का संदेश। ज़िले में बढ़ती दुर्घटना को लेकर पुलिस का नवाचार डीएसपी प्रभुलाल कुमावत व सीआई शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार चालक को सिट बैल्ट व बाइक सवार को हेलमेट पहनने की नसीहत दी। महीला पुलिस ने रक्षासूत्र बांधकर बाइक सवार को हेलमेट पहनने का दिया संदेश। आसपुर पुलिस के द्वारा महाराणा प्रताप सर्कल पर बाइक पर सवार होकर जा रहे लोगों को महीला पुलिस कांस्टेबल ने रक्षाबंधन के त्योहार पर रक्षासूत्र बांधकर हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की नसीहत दी। डीएसपी प्रभुलाल कुमावत ने बताया कि ज़िले में बढ़ती दुर्घटना को लेकर लोगों को रक्षासूत्र बांधकर जागरूक किया जा रहा है युवाओं को जागरूक कर अपने रिश्तेदारों व अड़ोसी पड़ोसी को बाइक पर हेमलेट अवश्य पहने और यातायात नियमों की पालना करने का दिया संदेश बढ़ती दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों को अपनी सुरक्षा स्वयं को करने का दिया संदेश।
    1
    आसपुर पुलिस ने बाइक सवार को रक्षासूत्र बांधते हुए किया नवाचार किया हेलमेट पहनने का दिया संदेश दुर्घटनाओं से बचें 
आसपुर पुलिस ने हेलमेट व सिट बैल्ट को लेकर रक्षासूत्र बांधकर दिया जागरूकता का संदेश।
ज़िले में बढ़ती दुर्घटना को लेकर पुलिस का नवाचार डीएसपी प्रभुलाल कुमावत व सीआई शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार चालक को सिट बैल्ट व बाइक सवार को हेलमेट पहनने की नसीहत दी।
महीला पुलिस ने रक्षासूत्र बांधकर बाइक सवार को हेलमेट पहनने का दिया संदेश।
आसपुर पुलिस के द्वारा महाराणा प्रताप सर्कल पर बाइक पर सवार होकर जा रहे लोगों को महीला पुलिस कांस्टेबल ने रक्षाबंधन के त्योहार पर रक्षासूत्र बांधकर  हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की नसीहत दी। डीएसपी प्रभुलाल कुमावत ने बताया कि ज़िले में बढ़ती दुर्घटना को लेकर लोगों को रक्षासूत्र बांधकर जागरूक किया जा रहा है युवाओं को जागरूक कर अपने रिश्तेदारों व अड़ोसी पड़ोसी को बाइक पर हेमलेट अवश्य पहने और यातायात नियमों की पालना करने का दिया संदेश बढ़ती दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों को अपनी सुरक्षा स्वयं को करने का दिया संदेश।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • कुशलगढ़ में चुनावी हलचल तेज, भाजपा के दो बार के पार्षद दिनेश परिहार कांग्रेस में शामिल कुशलगढ़। नगर पालिका चुनाव में नामांकन की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 27 अगस्त से नामांकन शुरू होंगे और 31 अगस्त अंतिम तिथि है। इसी बीच दल-बदल का दौर भी जारी है। बुधवार रात भाजपा को बड़ा झटका लगा, जब वार्ड नंबर 1 से भाजपा की टिकट पर दो बार पार्षद रहे दिनेश उर्फ टीनू भाई परिहार ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। परिहार के घर आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हसमुखलाल सेठ, ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, जनपद विजय सिंह खड़िया सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल होते हुए परिहार ने दावा किया कि इस बार नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। उन्होंने भाजपा कार्यकाल में विकास की गति थमने का आरोप लगाया। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया द्वारा राम मंदिर एवं मंगलेश्वर मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस की राज्य सरकार से राशि दिलाने की भी प्रशंसा की। इस दौरान ओम प्रकाश राव, राजकुमार प्रजापत, आशीष चोपड़ा, हितेश रावत, दीपेश, सोनू पांचाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पूर्व जयंतीलाल कव्वालियां भी कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं।
    2
    कुशलगढ़ में चुनावी हलचल तेज, भाजपा के दो बार के पार्षद दिनेश परिहार कांग्रेस में शामिल
कुशलगढ़। नगर पालिका चुनाव में नामांकन की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 27 अगस्त से नामांकन शुरू होंगे और 31 अगस्त अंतिम तिथि है। इसी बीच दल-बदल का दौर भी जारी है।
बुधवार रात भाजपा को बड़ा झटका लगा, जब वार्ड नंबर 1 से भाजपा की टिकट पर दो बार पार्षद रहे दिनेश उर्फ टीनू भाई परिहार ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।
परिहार के घर आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हसमुखलाल सेठ, ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, जनपद विजय सिंह खड़िया सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल होते हुए परिहार ने दावा किया कि इस बार नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। उन्होंने भाजपा कार्यकाल में विकास की गति थमने का आरोप लगाया।
उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया द्वारा राम मंदिर एवं मंगलेश्वर मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस की राज्य सरकार से राशि दिलाने की भी प्रशंसा की।
इस दौरान ओम प्रकाश राव, राजकुमार प्रजापत, आशीष चोपड़ा, हितेश रावत, दीपेश, सोनू पांचाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पूर्व जयंतीलाल कव्वालियां भी कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • नेपाल में हजारों लोग बेघर हो गए पहाड़ो में रहने को मजबूर हैं इनका दुःख कोई नहीं समझ सकत
    1
    नेपाल में हजारों लोग बेघर हो गए पहाड़ो में रहने को मजबूर हैं इनका दुःख कोई नहीं समझ सकत
    user_Sukhdev Sukhdevdamor
    Sukhdev Sukhdevdamor
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.