logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बंगाल विजय पर बल्लिया में जश्न भाजपाइयों ने बांटी मिठाई, बैंड बाजों संग मनाई खुशी रिपोर्ट :- आदित्य भारद्वाज आंवला। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा बल्लिया में जोरदार जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में कस्बा बल्लिया स्थित भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य गिरीश चंद्र गुप्ता के कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मिठाई बांटी, बैंड बाजों की धुन पर खुशी जताई और पुष्प वर्षा कर विजय उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय श्रीराम के उद्घोषों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और इस विजय को राष्ट्रवाद, विकास और जनविश्वास की जीत बताया। बैंड-बाजों की गूंज और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया। मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भय, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर भरोसा जताया है। यह परिणाम भाजपा की नीतियों, संगठन की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। मंडल अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम यह साबित करते हैं कि देश की जनता अब विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन की राजनीति के साथ खड़ी है। भाजपा ने बंगाल में जनता के बीच जो विश्वास बनाया, यह उसी जनसमर्थन का परिणाम है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की निष्ठा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार जन-जन की पार्टी बनकर उभर रही है। यह विजय लोकतंत्र, राष्ट्रभक्ति और जनविश्वास की जीत है। इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य हरि प्रकाश शर्मा, राजरानी लोधी, मंडल महामंत्री अनंत पाठक, प्रवेंद्र चौहान, राजीव गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद राजपूत, नरेंद्र गुप्ता, पुखराज सिंह, मनोज सिंह, सीताराम कोरी, प्रेमपाल लोधी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_Journalist Aditya Bhardwaj
Journalist Aditya Bhardwaj
पत्रकार आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

बंगाल विजय पर बल्लिया में जश्न भाजपाइयों ने बांटी मिठाई, बैंड बाजों संग मनाई खुशी रिपोर्ट :- आदित्य भारद्वाज आंवला। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा बल्लिया में जोरदार जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में कस्बा बल्लिया स्थित भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य गिरीश चंद्र गुप्ता के कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मिठाई बांटी, बैंड बाजों की धुन पर खुशी जताई और पुष्प वर्षा कर विजय उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय श्रीराम के उद्घोषों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर

7f42f216-3dc3-4751-9d04-2c19f5942f48

हो उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और इस विजय को राष्ट्रवाद, विकास और जनविश्वास की जीत बताया। बैंड-बाजों की गूंज और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया। मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भय, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर भरोसा जताया है। यह परिणाम भाजपा की नीतियों, संगठन की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। मंडल अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम यह साबित करते

5b47d084-7939-4cda-b1ea-2214684f6deb

हैं कि देश की जनता अब विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन की राजनीति के साथ खड़ी है। भाजपा ने बंगाल में जनता के बीच जो विश्वास बनाया, यह उसी जनसमर्थन का परिणाम है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की निष्ठा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार जन-जन की पार्टी बनकर उभर रही है। यह विजय लोकतंत्र, राष्ट्रभक्ति और जनविश्वास की जीत है। इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य हरि प्रकाश शर्मा, राजरानी लोधी, मंडल महामंत्री अनंत पाठक, प्रवेंद्र चौहान, राजीव गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद राजपूत, नरेंद्र गुप्ता, पुखराज सिंह, मनोज सिंह, सीताराम कोरी, प्रेमपाल लोधी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से मिला प्रतिनिधिमंडल
    1
    अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से मिला प्रतिनिधिमंडल
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • हावड़ा में सियासी हिंसा: TMC नेता की पिटाई का दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हावड़ा में TMC के वरिष्ठ नेता श्यामलाल मित्रा के साथ कथित मारपीट का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने उन्हें घेरकर पीटा। हालांकि, इस घटना की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। यह जानकारी मुख्य रूप से सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स और दावों पर आधारित है, जिनकी सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। वायरल हो रहे बयान में राजनीतिक प्रतिशोध और सत्ता परिवर्तन को लेकर तीखी टिप्पणी भी की जा रही है, जिससे माहौल और गरमा गया है। फिलहाल दोनों दलों की ओर से कोई स्पष्ट आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, और प्रशासन की ओर से भी पुष्टि का इंतजार है।
    1
    हावड़ा में सियासी हिंसा: TMC नेता की पिटाई का दावा, सोशल मीडिया पर वायरल
हावड़ा में TMC के वरिष्ठ नेता श्यामलाल मित्रा के साथ कथित मारपीट का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने उन्हें घेरकर पीटा।
हालांकि, इस घटना की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। यह जानकारी मुख्य रूप से सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स और दावों पर आधारित है, जिनकी सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
वायरल हो रहे बयान में राजनीतिक प्रतिशोध और सत्ता परिवर्तन को लेकर तीखी टिप्पणी भी की जा रही है, जिससे माहौल और गरमा गया है। फिलहाल दोनों दलों की ओर से कोई स्पष्ट आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, और प्रशासन की ओर से भी पुष्टि का इंतजार है।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • Post by रवि मौर्या राज वंश
    1
    Post by रवि मौर्या राज वंश
    user_रवि मौर्या राज वंश
    रवि मौर्या राज वंश
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • बरेली बार एसोसिएशन की संबद्धता को लेकर सांकेतिक धरना जारी, हस्ताक्षर अभियान तेज बरेली, 5 मई 2026। बरेली बार एसोसिएशन की बार काउंसिल उत्तर प्रदेश से संबद्धता बहाली की मांग को लेकर चल रहा सांकेतिक धरना मंगलवार को भी जारी रहा। ट्रेज़री रोड स्थित न्यायालय के पश्चिमी द्वार के सामने बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने धरने में भाग लिया और हस्ताक्षर अभियान को आगे बढ़ाया। ज्ञात हो कि यह आंदोलन 4 मई से 8 मई 2026 तक प्रतिदिन अपराह्न 1:30 बजे से 2:30 बजे तक एक घंटे के सांकेतिक धरने के रूप में चल रहा है, जिसकी अगुवाई अधिवक्ता अंतरिक्ष सक्सेना कर रहे हैं। मंगलवार को निर्धारित समय पर धरना शुरू हुआ, जिसमें लगातार अधिवक्ता जुड़ते रहे और हस्ताक्षर कर समर्थन जताया। धरने के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए बार काउंसिल से संबद्धता बहाल करने की मांग को दोहराया। इस दौरान विजय प्रकाश, समीर बिसारिया, रामाश्रय, राजा मोहम्मद असलम, विशेष पाल सिंह, सुभाष चौधरी, इकबाल खान, पुनीत मिश्रा, मध्यम सक्सेना, प्रेरणा, विवेक सहगल और पूजा जगवानी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। धरने के अंतिम चरण में बरेली बार एसोसिएशन के सचिव मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं के साथ करीब 45 मिनट तक वार्ता हुई। इस दौरान सैकड़ों अधिवक्ता धरना स्थल पर एकत्र हो गए और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, सचिव द्वारा कई बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट करने के बावजूद धरने पर बैठे अधिवक्ता बार काउंसिल से संबद्धता बहाली और इस विषय पर आम सभा बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सचिव ने 10 मई 2026 को कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे को रखकर आम सभा बुलाने पर विचार करने का आश्वासन दिया, लेकिन अधिवक्ताओं ने तय तिथि घोषित किए बिना धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया। धरना निर्धारित समय 2:30 बजे समाप्त हुआ, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने बुधवार को भी इसी समय पर धरना जारी रखने की घोषणा की। इस मौके पर विनीत सक्सेना, अमरदीप सक्सेना, हुलासीराम, ज्वाला प्रसाद गंगवार, मुख्तार वसीम, अजीत कुमार, धर्मेश, प्यारेलाल मौर्य, रामपाल सिंह, जितेंद्र गुप्ता, वासुदेव, अहमद हुसैन, भगवत शरण, सोमेंद्र यादव, श्रवण सिंह, रीना सिंह, सुमित कुमार, एम.आर. मलिक, अमन सक्सेना, अवधेश सक्सेना, श्यामवीर यादव, राहुल प्रताप सिंह, एजाज अहमद, अना वाजिद, ओंकार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
    1
    बरेली बार एसोसिएशन की संबद्धता को लेकर सांकेतिक धरना जारी, हस्ताक्षर अभियान तेज
बरेली, 5 मई 2026। बरेली बार एसोसिएशन की बार काउंसिल उत्तर प्रदेश से संबद्धता बहाली की मांग को लेकर चल रहा सांकेतिक धरना मंगलवार को भी जारी रहा। ट्रेज़री रोड स्थित न्यायालय के पश्चिमी द्वार के सामने बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने धरने में भाग लिया और हस्ताक्षर अभियान को आगे बढ़ाया।
ज्ञात हो कि यह आंदोलन 4 मई से 8 मई 2026 तक प्रतिदिन अपराह्न 1:30 बजे से 2:30 बजे तक एक घंटे के सांकेतिक धरने के रूप में चल रहा है, जिसकी अगुवाई अधिवक्ता अंतरिक्ष सक्सेना कर रहे हैं। मंगलवार को निर्धारित समय पर धरना शुरू हुआ, जिसमें लगातार अधिवक्ता जुड़ते रहे और हस्ताक्षर कर समर्थन जताया।
धरने के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए बार काउंसिल से संबद्धता बहाल करने की मांग को दोहराया। इस दौरान विजय प्रकाश, समीर बिसारिया, रामाश्रय, राजा मोहम्मद असलम, विशेष पाल सिंह, सुभाष चौधरी, इकबाल खान, पुनीत मिश्रा, मध्यम सक्सेना, प्रेरणा, विवेक सहगल और पूजा जगवानी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
धरने के अंतिम चरण में बरेली बार एसोसिएशन के सचिव मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं के साथ करीब 45 मिनट तक वार्ता हुई। इस दौरान सैकड़ों अधिवक्ता धरना स्थल पर एकत्र हो गए और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, सचिव द्वारा कई बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट करने के बावजूद धरने पर बैठे अधिवक्ता बार काउंसिल से संबद्धता बहाली और इस विषय पर आम सभा बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
सचिव ने 10 मई 2026 को कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे को रखकर आम सभा बुलाने पर विचार करने का आश्वासन दिया, लेकिन अधिवक्ताओं ने तय तिथि घोषित किए बिना धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया।
धरना निर्धारित समय 2:30 बजे समाप्त हुआ, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने बुधवार को भी इसी समय पर धरना जारी रखने की घोषणा की।
इस मौके पर विनीत सक्सेना, अमरदीप सक्सेना, हुलासीराम, ज्वाला प्रसाद गंगवार, मुख्तार वसीम, अजीत कुमार, धर्मेश, प्यारेलाल मौर्य, रामपाल सिंह, जितेंद्र गुप्ता, वासुदेव, अहमद हुसैन, भगवत शरण, सोमेंद्र यादव, श्रवण सिंह, रीना सिंह, सुमित कुमार, एम.आर. मलिक, अमन सक्सेना, अवधेश सक्सेना, श्यामवीर यादव, राहुल प्रताप सिंह, एजाज अहमद, अना वाजिद, ओंकार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • बरेली | थाना कैंट क्षेत्र क्रिकेट खेलकर लौट रहे कुछ युवकों द्वारा “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या है पूरा मामला? 3 मई 2026 को थाना कैंट क्षेत्र में कुछ युवक बाइक/स्कूटी से लौटते समय बाजार और गलियों में नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान “पाकिस्तान जिंदाबाद” और “हमारा नेता कैसा हो, कासिफ भाई जैसा हो” जैसे नारे लगाए गए। इस मामले में वादी विकास की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस की कार्रवाई CCTV फुटेज के आधार पर 14 आरोपियों की पहचान 10 नाबालिगों को संरक्षण में लेकर पूछताछ 3 स्कूटी और 1 बाइक कब्जे में मुख्य आरोपी इमरान अहमद (19 वर्ष) गिरफ्तार पूछताछ में क्या सामने आया? गिरफ्तार आरोपी इमरान ने बताया कि क्रिकेट मैच के बाद कासिफ नाम के युवक ने सभी को नाश्ता कराया और नारे लगाने के लिए उकसाया। पहले “कासिफ भाई जिंदाबाद” जैसे नारे लगे, लेकिन बाद में जोश में आकर “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाए गए। आरोपी ने इसे अपनी गलती बताया। आगे की कार्रवाई पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है और बाकी आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है।
    1
    बरेली | थाना कैंट क्षेत्र
क्रिकेट खेलकर लौट रहे कुछ युवकों द्वारा “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
3 मई 2026 को थाना कैंट क्षेत्र में कुछ युवक बाइक/स्कूटी से लौटते समय बाजार और गलियों में नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान “पाकिस्तान जिंदाबाद” और “हमारा नेता कैसा हो, कासिफ भाई जैसा हो” जैसे नारे लगाए गए।
इस मामले में वादी विकास की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस की कार्रवाई
CCTV फुटेज के आधार पर 14 आरोपियों की पहचान
10 नाबालिगों को संरक्षण में लेकर पूछताछ
3 स्कूटी और 1 बाइक कब्जे में
मुख्य आरोपी इमरान अहमद (19 वर्ष) गिरफ्तार
पूछताछ में क्या सामने आया?
गिरफ्तार आरोपी इमरान ने बताया कि क्रिकेट मैच के बाद कासिफ नाम के युवक ने सभी को नाश्ता कराया और नारे लगाने के लिए उकसाया। पहले “कासिफ भाई जिंदाबाद” जैसे नारे लगे, लेकिन बाद में जोश में आकर “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाए गए। आरोपी ने इसे अपनी गलती बताया।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है और बाकी आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है।
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • #वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, लाखों की वसूली का आरोप जिम संचालक और उसका भाई गिरफ्तार, पुलिस ने की बरामदगी सीओ सिटी-1 आशुतोष शिवम ने दी कार्रवाई की जानकारी#
    1
    #वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, लाखों की वसूली का आरोप
जिम संचालक और उसका भाई गिरफ्तार, पुलिस ने की बरामदगी
सीओ सिटी-1 आशुतोष शिवम ने दी कार्रवाई की जानकारी#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by रवि मौर्या राज वंश
    1
    Post by रवि मौर्या राज वंश
    user_रवि मौर्या राज वंश
    रवि मौर्या राज वंश
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौकश घायल, अवैध असलाह बरामद थाना बारादरी का मामला
    1
    पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौकश घायल, अवैध असलाह बरामद थाना बारादरी का मामला
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उसावां–गूरा बरेला मार्ग बना हादसों का हॉटस्पॉट, जलकल मिशन पर गंभीर सवाल संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा पत्रकार बदायूँ बदायूँ जनपद के उसावां से गूरा बरेला PWD मार्ग पर लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ग्राम नगरिया अभय के पास जलकल मिशन द्वारा डाली गई पाइपलाइन लोगों के लिए खतरा बन चुकी है। सड़क के किनारे-किनारे लगभग दो-दो फीट गहरे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन डालने का कार्य बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के अधूरा छोड़ दिया गया है। न तो गड्ढों को भरा गया और न ही किसी प्रकार के चेतावनी संकेत लगाए गए हैं। इससे राहगीरों, बाइक सवारों और वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या जलकल मिशन ने इस कार्य के लिए PWD विभाग से आवश्यक NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लिया था या नहीं? अगर बिना अनुमति के सड़क किनारे खुदाई की गई है, तो यह सीधा नियमों का उल्लंघन है और संबंधित विभाग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि भविष्य में कोई दुर्घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जलकल मिशन और PWD विभाग दोनों की संयुक्त रूप से तय की जानी चाहिए। यही नहीं, लोगों में यह भी नाराजगी है कि जलकल मिशन अब “जलकल मिशन” कम और “सड़क बर्बाद मिशन” ज्यादा बन चुका है। कई गांवों में सीसी रोड को तोड़कर पाइपलाइन डाली गई, लेकिन उसके बाद मरम्मत नहीं करवाई गई। इससे गांवों की सड़कें बदहाल हो चुकी हैं और आम जनता परेशान है। अब सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यही है — अगर सड़क तोड़ी गई है, तो उसकी मरम्मत कौन करेगा? प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द सड़क व गड्ढों की मरम्मत कराकर जनता को राहत दी जाए।
    2
    उसावां–गूरा बरेला मार्ग बना हादसों का हॉटस्पॉट, जलकल मिशन पर गंभीर सवाल
संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा पत्रकार बदायूँ 
बदायूँ जनपद के उसावां से गूरा बरेला PWD मार्ग पर लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ग्राम नगरिया अभय के पास जलकल मिशन द्वारा डाली गई पाइपलाइन लोगों के लिए खतरा बन चुकी है। सड़क के किनारे-किनारे लगभग दो-दो फीट गहरे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन डालने का कार्य बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के अधूरा छोड़ दिया गया है। न तो गड्ढों को भरा गया और न ही किसी प्रकार के चेतावनी संकेत लगाए गए हैं। इससे राहगीरों, बाइक सवारों और वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या जलकल मिशन ने इस कार्य के लिए PWD विभाग से आवश्यक NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लिया था या नहीं? अगर बिना अनुमति के सड़क किनारे खुदाई की गई है, तो यह सीधा नियमों का उल्लंघन है और संबंधित विभाग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि भविष्य में कोई दुर्घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जलकल मिशन और PWD विभाग दोनों की संयुक्त रूप से तय की जानी चाहिए।
यही नहीं, लोगों में यह भी नाराजगी है कि जलकल मिशन अब “जलकल मिशन” कम और “सड़क बर्बाद मिशन” ज्यादा बन चुका है। कई गांवों में सीसी रोड को तोड़कर पाइपलाइन डाली गई, लेकिन उसके बाद मरम्मत नहीं करवाई गई। इससे गांवों की सड़कें बदहाल हो चुकी हैं और आम जनता परेशान है।
अब सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यही है —
अगर सड़क तोड़ी गई है, तो उसकी मरम्मत कौन करेगा?
प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द सड़क व गड्ढों की मरम्मत कराकर जनता को राहत दी जाए।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.