logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी मौदहा हमीरपुर । कंस मेला को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर मृगांक शेखर पाठक ने मौदहा कस्बा स्थित कंस मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला स्थल की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने मेला कमेटी के सदस्यों से वार्ता कर मेले की व्यवस्थाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मेला कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, यातायात सुचारु रखने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार, एसडीएम मौदहा, क्षेत्राधिकारी मौदहा समेत पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने मेला स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी जानकारी ली।

13 hrs ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

हमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी मौदहा हमीरपुर । कंस मेला को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर मृगांक शेखर पाठक ने मौदहा कस्बा स्थित कंस मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला स्थल की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने मेला कमेटी के सदस्यों से वार्ता कर मेले की व्यवस्थाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मेला कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, यातायात सुचारु रखने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार, एसडीएम मौदहा, क्षेत्राधिकारी मौदहा समेत पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने मेला स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी जानकारी ली।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायल मौदहा हमीरपुर । मकान पर कब्जे को लेकर सोमवार को मौदहा कस्बे में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट में मकान मालिक अब्दुल बारी समेत तीन लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगने की सूचना है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
    4
    हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायल
मौदहा हमीरपुर । मकान पर कब्जे को लेकर सोमवार को मौदहा कस्बे में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट में मकान मालिक अब्दुल बारी समेत तीन लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगने की सूचना है।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • UPI पर MDR लागू होने के प्रस्ताव के विरोध में ज्ञापन UPI पर MDR लागू होने के UPI पर MDR लागू होने के प्रस्ताव के विरोध में ज्ञापन। बांदा UPI पर MDR लागू होने के प्रस्ताव के विरोध में आज बांदा के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने कहा कि 15 अक्टूबर से 2000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर MDR लागू होने से छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। जिला उद्योग व्यापार मंडल बांदा द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि UPI ने डिजिटल भुगतान को आसान बनाया है, लेकिन नई MDR व्यवस्था से छोटे, मध्यम और फुटकर व्यापारियों में चिंता है। किराना, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, दवा सहित फुटकर व्यापार में मार्जिन पहले से ही कम है, ऐसे में अतिरिक्त शुल्क की लागत अंततः उपभोक्ता पर ही पड़ेगी। इससे महंगाई बढ़ने और लोग फिर से नकद लेनदेन की ओर लौटने की आशंका है।व्यापार मंडल ने 7 सूत्रीय मांग रखी है, जिसमें छोटे व्यापारियों के लिए UPI को पूरी तरह शुल्क मुक्त रखने, केवल UPI राशि के आधार पर नहीं बल्कि व्यापार की प्रकृति के आधार पर सीमा तय करने और व्यवस्था लागू करने से पहले व्यापारी संगठनों से परामर्श करने की मांग शामिल है।
    1
    UPI पर MDR लागू होने के प्रस्ताव के विरोध में ज्ञापन UPI पर MDR लागू होने के
UPI पर MDR लागू होने के प्रस्ताव के विरोध में ज्ञापन।
बांदा UPI पर MDR लागू होने के प्रस्ताव के विरोध में आज बांदा के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने कहा कि 15 अक्टूबर से 2000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर MDR लागू होने से छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।
जिला उद्योग व्यापार मंडल बांदा द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि UPI ने डिजिटल भुगतान को आसान बनाया है, लेकिन नई MDR व्यवस्था से छोटे, मध्यम और फुटकर व्यापारियों में चिंता है। किराना, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, दवा सहित फुटकर व्यापार में मार्जिन पहले से ही कम है, ऐसे में अतिरिक्त शुल्क की लागत अंततः उपभोक्ता पर ही पड़ेगी। इससे महंगाई बढ़ने और लोग फिर से नकद लेनदेन की ओर लौटने की आशंका है।व्यापार मंडल ने 7 सूत्रीय मांग रखी है, जिसमें छोटे व्यापारियों के लिए UPI को पूरी तरह शुल्क मुक्त रखने, केवल UPI राशि के आधार पर नहीं बल्कि व्यापार की प्रकृति के आधार पर सीमा तय करने और व्यवस्था लागू करने से पहले व्यापारी संगठनों से परामर्श करने की मांग शामिल है।
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रामलीला मैदान में विराजेंगी साढ़े आठ फीट की दुर्गा प्रतिमा हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के श्री नवदुर्गा महोत्सव मंडल द्वारा इस वर्ष रामलीला मैदान स्थित देवी पंडाल में मां दुर्गा की साढ़े आठ फीट ऊंची प्रतिमा विराजमान कराई जाएगी। प्रतिमा जबलपुर से मंगाई जाएगी। रविवार देर शाम सुराही मंदिर में हुई मंडल की बैठक में अध्यक्ष डॉ. शिवम गुप्ता ने बताया कि नवरात्रि के दौरान साढ़े आठ फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया जाएगा। प्रतिमा अमावस्या की शाम निजी वाहन से तपोभूमि लाई जाएगी। यहां से गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा को रामलीला मैदान ले जाकर पंडाल में स्थापित किया जाएगा। बैठक में राधे शुक्ला ने पिछले वर्ष के आय-व्यय एवं बचत का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दौरान वीरेंद्र शुक्ला, जयकिशन गुप्ता, बृजेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, टिंकू पालीवाल, रामजी मिश्रा, अंकित सिंह रानू, तुषार गुप्ता, राहुल गुप्ता, अमन कसौधन, राजेश सहारा, संजय तिवारी, अभिषेक गुप्ता, हेमू गुप्ता, रजत शिवहरे और सागर प्रजापति सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    1
    रामलीला मैदान में विराजेंगी साढ़े आठ फीट की दुर्गा प्रतिमा
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के श्री नवदुर्गा महोत्सव मंडल द्वारा इस वर्ष रामलीला मैदान स्थित देवी पंडाल में मां दुर्गा की साढ़े आठ फीट ऊंची प्रतिमा विराजमान कराई जाएगी। प्रतिमा जबलपुर से मंगाई जाएगी।
रविवार देर शाम सुराही मंदिर में हुई मंडल की बैठक में अध्यक्ष डॉ. शिवम गुप्ता ने बताया कि नवरात्रि के दौरान साढ़े आठ फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया जाएगा। प्रतिमा अमावस्या की शाम निजी वाहन से तपोभूमि लाई जाएगी। यहां से गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा को रामलीला मैदान ले जाकर पंडाल में स्थापित किया जाएगा।
बैठक में राधे शुक्ला ने पिछले वर्ष के आय-व्यय एवं बचत का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दौरान वीरेंद्र शुक्ला, जयकिशन गुप्ता, बृजेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, टिंकू पालीवाल, रामजी मिश्रा, अंकित सिंह रानू, तुषार गुप्ता, राहुल गुप्ता, अमन कसौधन, राजेश सहारा, संजय तिवारी, अभिषेक गुप्ता, हेमू गुप्ता, रजत शिवहरे और सागर प्रजापति सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • वीरांगना रानी दुर्गावती समिति के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव के छठे दिन कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। वीरांगना रानी दुर्गावती समिति के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव के छठे दिन कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा।
    1
    वीरांगना रानी दुर्गावती समिति के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव के छठे दिन कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा।
वीरांगना रानी दुर्गावती समिति के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव के छठे दिन कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • उमेश यादव के स्वागत में उमड़ा सपा का कारवां, फूल-मालाओं और नारों से गूंजा बांदा। बांदा। सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमेश यादव के पहली बार बांदा आगमन पर रविवार को कार्यकर्ताओं का जोश सड़क से लेकर पार्टी कार्यालय तक दिखाई दिया। चिल्ला से बांदा शहर तक जगह-जगह फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका स्वागत किया गया। चिल्ला, तारा, अतरहट, पपरेन्दा, जमालपुर, मवई, महाराणा प्रताप चौराहा, रेलवे स्टेशन, पीली कोठी और कालू कुआं समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उमेश यादव का अभिनंदन किया। कचहरी चौराहे पर उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इसके बाद सपा कार्यालय पहुंचने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी।स्वागत से अभिभूत उमेश यादव ने कहा कि संगठन में सभी को साथ लेकर चलेंगे और कार्यकर्ताओं को सम्मान देंगे। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम में विधायक विशंभर सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    उमेश यादव के स्वागत में उमड़ा सपा का कारवां, फूल-मालाओं और नारों से गूंजा बांदा।
बांदा। सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमेश यादव के पहली बार बांदा आगमन पर रविवार को कार्यकर्ताओं का जोश सड़क से लेकर पार्टी कार्यालय तक दिखाई दिया। चिल्ला से बांदा शहर तक जगह-जगह फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका स्वागत किया गया।
चिल्ला, तारा, अतरहट, पपरेन्दा, जमालपुर, मवई, महाराणा प्रताप चौराहा, रेलवे स्टेशन, पीली कोठी और कालू कुआं समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उमेश यादव का अभिनंदन किया। कचहरी चौराहे पर उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इसके बाद सपा कार्यालय पहुंचने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी।स्वागत से अभिभूत उमेश यादव ने कहा कि संगठन में सभी को साथ लेकर चलेंगे और कार्यकर्ताओं को सम्मान देंगे। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम में विधायक विशंभर सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • राम मंदिर में 70 बार नहीं 105 बार चोरी IIT बॉम्बे स्टूडेंट सुसाइड केस राम मंदिर में 70 बार नहीं 105 बार चोरी IIT बॉम्बे स्टूडेंट सुसाइड केस
    1
    राम मंदिर में 70 बार नहीं 105 बार चोरी IIT बॉम्बे स्टूडेंट सुसाइड केस
राम मंदिर में 70 बार नहीं 105 बार चोरी IIT बॉम्बे स्टूडेंट सुसाइड केस
    user_दैनिक भास्कर न्याय
    दैनिक भास्कर न्याय
    Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चंद्रावल नदी में डूबे दोनों बच्चों के शव बरामद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 📍 मौदहा के परछछ गांव में रविवार को नदी में डूबे अंश और अंशिका के शव सोमवार को मिले। 📍 करीब 14 घंटे बाद छह किमी दूर पुल के नीचे मिला अंशिका का शव। 📍 करीब 22 घंटे बाद घटनास्थल के पास मिट्टी में दबा मिला अंश का शव। 📍 दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में मचा कोहराम।
    1
    चंद्रावल नदी में डूबे दोनों बच्चों के शव बरामद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 
📍 मौदहा के परछछ गांव में रविवार को नदी में डूबे अंश और अंशिका के शव सोमवार को मिले।
📍 करीब 14 घंटे बाद छह किमी दूर पुल के नीचे मिला अंशिका का शव।
📍 करीब 22 घंटे बाद घटनास्थल के पास मिट्टी में दबा मिला अंश का शव।
📍 दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में मचा कोहराम।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दो वर्षों से आरोग्य मंदिर में लटका ताला, ग्रामीण परेशान शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के बिरखेरा गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पिछले दो वर्षों से ताला लटकने के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। गांव निवासी रामफल, संजय कुमार आदि ने बताया कि बस स्टाप के पास बने आरोग्य मंदिर में दो वर्ष से स्वास्थ्य सेवाएं बंद हैं। ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव ने बताया कि यहां तैनात सीएचओ के तबादले के बाद से केंद्र बंद पड़ा है। इसकी शिकायत समाधान दिवस से लेकर सीएमओ तक की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हुई। ग्रामीणों को उपचार के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर मौहर अथवा सुमेरपुर जाना पड़ता है। प्रभारी चिकित्साधिकारी तरुण पाल ने बताया कि सुमेरपुर क्षेत्र में 36 पदों के सापेक्ष केवल 22 सीएचओ कार्यरत हैं। सीएचओ की भर्ती होने पर रिक्त केंद्रों को भर दिया जाएगा।
    1
    दो वर्षों से आरोग्य मंदिर में लटका ताला, ग्रामीण परेशान
शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान
हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के बिरखेरा गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पिछले दो वर्षों से ताला लटकने के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
गांव निवासी रामफल, संजय कुमार आदि ने बताया कि बस स्टाप के पास बने आरोग्य मंदिर में दो वर्ष से स्वास्थ्य सेवाएं बंद हैं। ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव ने बताया कि यहां तैनात सीएचओ के तबादले के बाद से केंद्र बंद पड़ा है। इसकी शिकायत समाधान दिवस से लेकर सीएमओ तक की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हुई।
ग्रामीणों को उपचार के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर मौहर अथवा सुमेरपुर जाना पड़ता है। प्रभारी चिकित्साधिकारी तरुण पाल ने बताया कि सुमेरपुर क्षेत्र में 36 पदों के सापेक्ष केवल 22 सीएचओ कार्यरत हैं। सीएचओ की भर्ती होने पर रिक्त केंद्रों को भर दिया जाएगा।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कॉलेज के बाहर छात्रों में मारपीट-------------------- - कॉलेज के बाहर छात्रों में मारपीट महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के ननौरा गांव स्थित पटेल शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद छात्रों के दो गुट मामूली बात को लेकर भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे और बेल्ट चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का 37 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस जांच की बात सामने आई है।
    1
    कॉलेज के बाहर छात्रों में मारपीट--------------------    -
कॉलेज के बाहर छात्रों में मारपीट
महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के ननौरा गांव स्थित पटेल शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद छात्रों के दो गुट मामूली बात को लेकर भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे और बेल्ट चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का 37 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस जांच की बात सामने आई है।
    user_Laxmi Kant Soni
    Laxmi Kant Soni
    Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.